UPSC Prelims 2024 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र
100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : पार्श्व विकिरण की तुलना में आगमी (इनकमिंग) सौर विकिरण से वायुमंडल अधिक गर्म हो जाता है ।
कथन-II : वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसों दीर्घ तरंग विकिरण के अच्छे अवशोषक हैं ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर क्षोभमंडल की मोटाई, ध्रुवों की तुलना में बहुत अधिक है ।
कथन-II : भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर, प्रबल संवहनी धाराओं द्वारा ऊष्मा को अधिक ऊँचाई तक ले जाया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. ज्वलकंडाशमी (पाइरोक्लास्टी) मलबा
2. राख और धूल
3. नाइट्रोजन यौगिक
4. सल्फर यौगिक
उपर्युक्त में से कितने ज्वालामुखी उद्गारों के उत्पाद हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
जनवरी माह में समतापी रेखा-मानचित्रों (आइसोथर्मल मैप) से प्राप्त कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं ?
1. समताप रेखाएँ महासागर के ऊपर उत्तर की ओर और महाद्वीप के ऊपर दक्षिण की ओर विचलित हो जाती हैं ।
2. शीत महासागरीय धाराओं, गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी अटलांटिक अपवाह (ड्रिफ्ट) की उपस्थिति उत्तरी अटलांटिक महासागर को शीतल बनाती है और समताप रेखाएँ उत्तर की ओर मुड़ जाती हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से देश विश्व के दो सबसे बड़े कोको उत्पादक के रूप में विख्यात हैं ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पश्चिम से पूर्व की ओर प्रयागराज के अनुप्रवाह में गंगा में मिलने वाली हिमालय की नदियों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : चट्टानों के अपक्षय के कारणों में से एक कारण वर्षा है ।
कथन-II : वर्षा जल में घोल के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड विद्यमान होता है ।
कथन-III : वर्षा जल में वायुमंडलीय ऑक्सीजन विद्यमान होता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. फिनलैंड
2. जर्मनी
3. नॉर्वे
4. रूस
उपर्युक्त में से कितने देशों की सीमा उत्तरी समुद्र के साथ लगती है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
1. जलप्रपात: धुआंधार | क्षेत्र: मालवा | नदी: नर्मदा
2. जलप्रपात: हुंड्रू | क्षेत्र: छोटा नागपुर | नदी: सुवर्णरेखा
3. जलप्रपात: गेरसॉप्पा | क्षेत्र: पश्चिमी घाट | नदी: नेत्रवती
उपर्युक्त सूचना में से कितनी पंक्तियाँ सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
1. क्षेत्र: मध्य एशिया | पर्वत शृंखला का नाम: वॉसजेस | पर्वत का प्रकार: वलित पर्वत
2. क्षेत्र: यूरोप | पर्वत शृंखला का नाम: आल्प्स | पर्वत का प्रकार: भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत
3. क्षेत्र: उत्तर अमेरिका | पर्वत शृंखला का नाम: अप्लेशियन | पर्वत का प्रकार: वलित पर्वत
4. क्षेत्र: दक्षिण अमेरिका | पर्वत शृंखला का नाम: एंडीज़ | पर्वत का प्रकार: वलित पर्वत
उपर्युक्त सूचना में से कितनी पंक्तियाँ सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित विमानपतनों पर विचार कीजिए :
1. डोनी पोलो विमानपतन
2. कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय विमानपतन
3. विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय विमानपतन
हाल ही में, उपर्युक्त में से किनका निर्माण नवीन (ग्रीनफिल्ड) परियोजनाओं के रूप में किया गया है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
"जल वाष्प" के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह एक गैस है, जिसकी मात्रा ऊँचाई के साथ घटती है ।
2. ध्रुवों पर इसका प्रतिशत अधिकतम है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित विवरण पर विचार कीजिए :
1. तापमानों की वार्षिक और दैनिक सीमा (रेंज) निम्न है ।
2. वर्ष भर वर्षण होता है ।
3. वर्षण में भिन्नता 50 cm - 250 cm के मध्य होती है ।
यह किस प्रकार की जलवायु है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
"कोरिऑलिस बल" के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह पवन वेग की वृद्धि के साथ बढ़ता है ।
2. यह ध्रुवों पर सर्वाधिक है और भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर विद्यमान नहीं होता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
प्रत्येक वर्ष 21 जून को, निम्नलिखित में से किस अक्षांश/किन अक्षांशों पर 12 घंटे से अधिक समय तक सूर्य का प्रकाश विद्यमान रहता है ?
1. भूमध्यरेखा (इक्वेटर)
2. कर्क रेखा
3. मकर रेखा
4. उत्तर ध्रुवीय (आर्क्टिक) वृत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित क्षेत्रों में से एक में विश्व की सबसे बड़ी उपोष्णकटिबंधीय पीट-भूमि है, जो जीवाश्म ईंधन से होने वाले लगभग तीन वर्ष के वैश्विक कार्बन उत्सर्जन को धारण करता है; और जिसके संभाव्य विनाश से वैश्विक जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है । निम्नलिखित में से कौन-सा उस क्षेत्र को चिह्नित करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
कई उपभोक्ता उत्पादों के निर्माण के लिए प्रयुक्त होने वाले परफ्लुओरोऐल्किल और पॉलिफ्लुओरोऐल्किल पदार्थों (PFAS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PFAS पेयजल, खाद्य और खाद्य पैकेजिंग सामग्रियों में व्यापक रूप से पाए जाते हैं ।
2. PFAS पर्यावरण में आसानी से निम्नीकृत (डिग्रेडेड) नहीं होते हैं ।
3. PFAS के लगातार संपर्क के परिणामस्वरूप जंतुओं के शरीर में जैवसंचय हो सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कैराबिड बीटल्स
2. कांतर (सेन्टिपीड्स)
3. मक्खियाँ
4. दीमक
5. बर्र (वास्प्स)
उपर्युक्त जीवों के कितने प्रकार में परजीव्याभ जातियाँ (पैरासाइटॉइड स्पीशीज़) पाई जाती हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पौधों पर विचार कीजिए :
1. मूंगफली
2. कुलथी (हॉर्स-ग्राम)
3. सोयाबीन
उपर्युक्त में से कितने मटर कुल (फैमिली) के हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : इंडियन फ्लाइंग फॉक्स को वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अधीन "पीड़क जंतु" की श्रेणी में रखा गया है ।
कथन-II : इंडियन फ्लाइंग फॉक्स अन्य जंतुओं का रक्त पीता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
जीव "सिकाडा (साइकेडा), मंडूकफुदक (फ्रॉगहॉपर) और ताल-विस्पी (पांड स्केटर)" क्या हैं ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : बाज़ार में मिलने वाली अनेक च्यूइंग गम पर्यावरणीय प्रदूषण का स्रोत मानी जाती हैं ।
कथन-II : अनेक च्यूइंग गमों में गोंद (गम बेस) के रूप में प्लास्टिक होता है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. देश: ब्राज़ील | अपने प्राकृतिक आवास में पाया जाने वाला जंतु: इंड्री
2. देश: इंडोनेशिया | अपने प्राकृतिक आवास में पाया जाने वाला जंतु: एल्क
3. देश: मेडागास्कर | अपने प्राकृतिक आवास में पाया जाने वाला जंतु: बोनोबो
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
विश्व शौचालय संगठन (वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइजेशन) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में से एक है ।
2. वैश्विक स्वच्छता संकट के समाधान पर कार्रवाई हेतु प्रेरित करने के लिए विश्व शौचालय शिखर सम्मेलन, विश्व शौचालय दिवस और विश्व शौचालय कॉलेज इस संगठन की पहल हैं ।
3. इसके कार्य का मुख्य लक्ष्य कम विकसित देशों और विकासशील देशों को खुले में शौच की समाप्ति के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निधि प्रदान करना है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सिंह की कोई विशेष प्रजनन ऋतु नहीं होती है ।
2. अधिकांश अन्य बड़ी बिल्लियों से भिन्न, चीता दहाड़ता नहीं है ।
3. नर सिंह से भिन्न, नर तेंदुए गंध चिह्न द्वारा अपना क्षेत्र घोषित नहीं करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा "100 मिलियन किसानों" का सही विवरण है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. बैटरी भंडारण
2. बायोमास जनरेटर
3. ईंधन सेल
4. रुफटॉप सौर प्रकाश-वोल्टीय यूनिट
उपर्युक्त में से कितने "वितरित ऊर्जा संसाधन" माने जाते हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष, एक ऐसे कीट के साथ एक अद्वितीय संबंध को दर्शाता है जो इस वृक्ष के साथ सह-विकसित हुआ है और वह एकमात्र कीट है जो इस पेड़ को परागित कर सकता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. तितली
2. मत्स्य
3. मंडूक (मेंढक)
उपर्युक्त में से कितनों में विषाक्त जातियाँ हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. काजू
2. पपीता
3. रक्त चंदन
उपर्युक्त में से कितने वृक्ष वास्तव में भारत के देशीय वृक्ष हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
विकिरण समस्थानिक ताप-वैद्युत जनरेटरों (RTGs) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. RTGs लघु विखंडन रिएक्टर हैं ।
2. RTGs का प्रयोग अंतरिक्षयानों के ऑन-बोर्ड प्रणालियों को विद्युत आपूर्ति करने के लिए होता है ।
3. RTGs में प्लूटोनियम-238 का उपयोग किया जा सकता है, जो शस्त्र विकास का एक उपोत्पाद है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : वृहत् तारे वामन तारों की तुलना में अधिक समय तक अस्तित्व में बने रहते हैं ।
कथन-II : वामन तारों की तुलना में, वृहत् तारों में नाभिकीय अभिक्रियाओं की उच्चतर दर होती है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा, मानव शरीर में संश्लेषित होता है जो रक्त वाहिकाओं को विस्फारित करता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए :
1. विमानपतनों अथवा विमानों में यात्रियों के पास मौजूद स्वापक पदार्थों (नारकोटिक्स) की पहचान
2. वर्षण का मॉनिटरन
3. पशुओं के प्रवास पर नज़र रखना (ट्रैकिंग)
उपर्युक्त में से कितनी गतिविधियों में रेडारों का उपयोग किया जा सकता है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित विमानों पर विचार कीजिए :
1. राफेल
2. MiG-29
3. तेजस MK-1
उपर्युक्त में से कितने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान माने जाते हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किनमें हाइड्रोजेलों का प्रयोग होता है ?
1. रोगियों में नियंत्रित औषधि डिलीवरी
2. चल वातानुकूलन प्रणाली
3. औद्योगिक स्नेहकों का विरचन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा हाइड्रोजन द्वारा चालित फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहनों से निकलने वाला निवर्तक नली उत्सर्जन है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
हाल ही में, "पंप्ड-स्टोरेज हाइड्रोपावर" शब्द की वास्तव में और समुचित रूप से निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में चर्चा की गई है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
“मेम्ब्रेन बायोरिएक्टरों” की चर्चा प्राय: किस संदर्भ में की जाती है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, “संपार्श्विक उधार लेन-देन संबंधी दायित्व” निम्नलिखित में से किसके लिखत (इंस्ट्रूमेंट) हैं ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
किसी अर्थव्यवस्था में कुल प्रजनन दर को किस रूप से परिभाषित किया जाता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ भारतीय रिज़र्व बैंक की चल-निधि समायोजन सुविधा विंडो का लाभ उठा सकती हैं ।
2. भारत में, विदेशी संस्थागत निवेशक सरकारी प्रतिभूतियों (G-Secs) के धारक बन सकते हैं ।
3. भारत में, शेयर बाज़ार (स्टॉक एक्सचेंज) ऋणों के लिए पृथक व्यापारिक मंच (ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म) प्रदान कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत में, निम्नलिखित में से कौन कॉर्पोरेट बॉन्डों और सरकारी प्रतिभूतियों में व्यापार कर सकते हैं ?
1. बीमा कंपनियाँ
2. पेंशन निधि
3. खुदरा निवेशक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF)
2. मोटर वाहन
3. मुद्रा की अदला-बदली
उपर्युक्त में से किसे/किन्हें वित्तीय लिखत (इंस्ट्रूमेंट) माना जाता है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के सेक्टर्स के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. आर्थिक गतिविधि: कृषि उत्पाद का भंडारण | सेक्टर: द्वितीयक
2. आर्थिक गतिविधि: डेरी फार्म | सेक्टर: प्रारंभिक
3. आर्थिक गतिविधि: खनिज की खोज | सेक्टर: तृतीयक
4. आर्थिक गतिविधि: कपड़ा बुनाई | सेक्टर: द्वितीयक
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित सामग्रियों पर विचार कीजिए :
1. कृषि अवशिष्ट
2. मक्का के दाने
3. अपशिष्ट-जल शोधन अवपंक
4. काष्ठ मिल अपशिष्ट
उपर्युक्त में से किसका उपयोग संधारणीय विमानन ईंधन के उत्पादन के लिए फीडस्टॉक के रूप में किया जा सकता है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था में भौतिक पूंजी के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. वस्तु: किसान का हल | श्रेणी: कार्यशील पूंजी
2. वस्तु: कंप्यूटर | श्रेणी: स्थिर पूंजी
3. वस्तु: बुनकर द्वारा प्रयोग किया जाने वाला सूत | श्रेणी: स्थिर पूंजी
4. वस्तु: पेट्रोल | श्रेणी: कार्यशील पूंजी
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द/वाक्यांश का उपयोग "3D आभासी (वर्चुअल) दुनिया के एक इंटरऑपरेबल नेटवर्क, जिसे ऐसे लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा एक साथ एक्सेस किया जा सकता है, जो आभासी (वर्चुअल) वस्तुओं पर संपत्ति के अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं" को इंगित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रूप से किया जाता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
विदेशी बैंकों के साथ व्यवहार करते समय भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अधिरोपित नियम/नियमों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले सहायक बैंकों (बैंकिंग सब्सिडरियों) के लिए कोई न्यूनतम पूंजी की आवश्यकता नहीं है ।
2. भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले सहायक बैंकों (बैंकिंग सब्सिडरियों) के लिए, बोर्ड सदस्यों के कम-से-कम 50% भारतीय नागरिक होने चाहिए ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नियमों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. CSR नियम विनिर्दिष्ट करते हैं कि सीधे कंपनी अथवा इसके कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने वाले व्यय को CSR कार्यकलापों के रूप में नहीं माना जाएगा ।
2. CSR नियम CSR कार्यकलापों पर होने वाले न्यूनतम व्यय को विनिर्दिष्ट नहीं करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : यदि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) अपने ऋण पर चूक करता है, तो US ट्रेजरी बॉण्डों के धारक भुगतान प्राप्त करने के लिए अपने दावों का प्रयोग नहीं कर पाएंगे ।
कथन-II : USA सरकार का ऋण कोई मूर्त (हार्ड) परिसंपत्तियों द्वारा समर्थित नहीं है, बल्कि केवल सरकार के विश्वास से समर्थित है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : सामूहिक उधार बहु उधारदाताओं के मध्य उधारकर्ता के चूक (डिफ़ाल्ट) का जोखिम बढ़ाता है ।
कथन-II : सामूहिक ऋण एक नियत राशि/एकमुश्त निधि हो सकती है, किंतु ऋण व्यवस्था (क्रेडिट लाइन) नहीं हो सकती ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
डिजिटल रूपए के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा अपनी मौद्रिक नीति के अनुसार जारी की गई राष्ट्रीय (सॉवरेन) मुद्रा है ।
2. यह RBI के तुलन-पत्र (बैलेंस शीट) पर देयता के रूप में दिखाई देता है ।
3. यह अपने डिज़ाइन से ही मुद्रास्फीति के विरुद्ध बीमाकृत है ।
4. यह वाणिज्यिक बैंक मुद्रा और नकदी के लिए स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
प्राचीन भारत के संदर्भ में, गौतम बुद्ध को सामान्यतः निम्नलिखित में से किन उपनामों से जाना जाता था ?
1. नायपुत
2. शाक्यमुनि
3. तथागत
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
1. पुरातात्विक स्थल: चंद्रकेतुगढ़ | राज्य: ओडिशा | विवरण: व्यापार बंदरगाह शहर
2. पुरातात्विक स्थल: इनामगाँव | राज्य: महाराष्ट्र | विवरण: ताम्र-पाषाण स्थल
3. पुरातात्विक स्थल: मंगुड़ | राज्य: केरल | विवरण: महापाषाण स्थल
4. पुरातात्विक स्थल: सालिहंडम | राज्य: आंध्र प्रदेश | विवरण: शैलकृत गुफा मंदिर
उपर्युक्त में से कौन-सी पंक्तियों में दी गई सूचना सही सुमेलित है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
मध्यकालीन भारत के निम्नलिखित शासकों में से किसने पुर्तगालियों को भटकल में एक किला बनाने की अनुमति दी थी ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
कॉर्नवालिस द्वारा राजस्व संग्रहण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राजस्व संग्रहण के रैयतवाड़ी बंदोबस्त के अधीन, किसानों को फ़सल खराब होने या प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राजस्व भुगतान से छूट दी गई थी ।
2. बंगाल स्थायी बंदोबस्त के अधीन, यदि जमींदार नियत तिथि पर या उससे पहले राज्य को राजस्व का भुगतान करने में विफल रहता, तो उसे उसकी जमींदारी से हटा दिया जाता ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उपनिषदों में कोई नीति-कथा (पैरॉबल) नहीं हैं ।
2. उपनिषदों की रचना पुराणों से भी पहले हुई थी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत इंटरनेशनल ग्रेन्स काउन्सिल का सदस्य है ।
2. चावल और गेहूँ के निर्यात या आयात के लिए किसी देश को इंटरनेशनल ग्रेन्स काउन्सिल का सदस्य होना आवश्यक है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में निम्नलिखित में से कौन-सा नवीनतम समावेश था ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के कार्यभार संभालने से पहले संविधान सभा के अस्थायी सभापति कौन थे ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत सरकार अधिनियम, 1935 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसमें ब्रिटिश भारतीय प्रांतों और देशी रियासतों को मिलकर एक अखिल भारतीय परिषद (फेडरेशन) की स्थापना का प्रावधान किया गया ।
2. रक्षा और विदेश संबंधी मामलों को परिषदीय विधानमंडल के नियंत्रण के अधीन रखा गया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सी नाटककार भास की रचना है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
संघभूति, एक भारतीय बौद्ध भिक्षु, जिन्होंने चौथी शताब्दी ईसवी के अंत में चीन की यात्रा की, निम्नलिखित में से किस पर भाष्य के लेखक थे ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
यूनेस्को (UNESCO) द्वारा जारी विश्व धरोहर सूची में शामिल की गई निम्नलिखित संपत्तियों पर विचार कीजिए :
1. शांतिनिकेतन
2. रानी-की-वाव
3. होयसला के पवित्र मंदिर समूह
4. बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर
उपर्युक्त में से कितनी संपत्तियों को वर्ष 2023 में शामिल किया गया ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान के अनुच्छेद 368 के अनुसार, संसद निम्नलिखित में से किनके द्वारा संविधान के किसी उपबंध में संशोधन कर सकेगी ?
1. परिवर्धन
2. परिवर्तन
3. निरसन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. इटली
2. जापान
3. नाइजीरिया
4. दक्षिण कोरिया
5. दक्षिण अफ्रीका
उपर्युक्त में से किन देशों का उल्लेख प्राय: मीडिया में उनकी निम्न जन्म दर, अथवा वृद्धोन्मुख जनसंख्या अथवा ह्रासमान जनसंख्या के लिए किया जाता है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
संसद में धन विधेयक के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1. अनुच्छेद 109 में धन विधेयक के संबंध में विशेष प्रक्रिया का उल्लेख है ।
2. धन विधेयक राज्य सभा में पुन:स्थापित नहीं किया जाएगा ।
3. राज्य सभा या तो विधेयक को अनुमोदन दे सकती है या परिवर्तन के लिए सुझाव दे सकती है किंतु इसे अस्वीकार नहीं कर सकती ।
4. राज्य सभा द्वारा धन विधेयक में सुझाए गए संशोधन को लोक सभा द्वारा स्वीकार करना होगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, भारतीय सशस्त्र सेना की तीनों सेवाओं में समकक्ष रैंक के संदर्भ में सही सुमेलित है/हैं ?
1. थलसेना: ब्रिगेडियर | वायुसेना: एयर कमोडोर | नौसेना: कमांडर
2. थलसेना: मेजर जनरल | वायुसेना: एयर वाइस मार्शल | नौसेना: वाइस एडमिरल
3. थलसेना: मेजर | वायुसेना: स्क्वाड्रन लीडर | नौसेना: लेफ्टिनेंट कमांडर
4. थलसेना: लेफ्टिनेंट कर्नल | वायुसेना: ग्रुप कैप्टन | नौसेना: कैप्टन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पूर्वोत्तर परिषद् (NEC) की स्थापना पूर्वोत्तर परिषद् अधिनियम, 1971 द्वारा की गई थी । वर्ष 2002 में NEC अधिनियम में संशोधन के बाद, परिषद् में निम्नलिखित में से किन-किन सदस्यों को शामिल किया गया है ?
1. संघटक राज्य का राज्यपाल
2. संघटक राज्य का मुख्य मंत्री
3. भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्दिष्ट तीन सदस्य
4. भारत का गृह मंत्री
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
दिसंबर 2023 तक भारत सरकार द्वारा कितने परिसीमन आयोग गठित किए गए हैं ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
संविधान (71वें संशोधन) अधिनियम, 1992 के द्वारा निम्नलिखित में से किस भाषा को शामिल करने के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया गया है ?
1. कोंकणी
2. मणिपुरी
3. नेपाली
4. मैथिली
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. दल: भारतीय जन संघ | उसके नेता: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
2. दल: सोशलिस्ट पार्टी | उसके नेता: सी. राजगोपालाचारी
3. दल: कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी | उसके नेता: जगजीवन राम
4. दल: स्वतंत्र पार्टी | उसके नेता: आचार्य नरेंद्र देव
उपर्युक्त में से कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1. नगरपालिकाओं की शक्तियाँ संविधान के भाग 9-क में दी गई हैं ।
2. आपात उपबंध संविधान के भाग 18 में दिए गए हैं ।
3. संविधान के संशोधन से संबंधित उपबंध संविधान के भाग 20 में दिए गए हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के उच्चतम न्यायालय ने निजता के अधिकार को भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत रखा है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
सैन्य कार्य विभाग के प्रमुख के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के कर्तव्य कौन-से हैं ?
1. चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के स्थायी अध्यक्ष
2. तीनों सेवा प्रधानों (सर्विस चीफ) पर सैन्य कमान का प्रयोग करना
3. सभी तीनों सेवाओं (ट्राइ-सर्विस) के विषयों पर रक्षा मंत्री के प्रधान सैन्य सलाहकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने सहित दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानीय जन-समुदाय के उत्थान के लिए सेना द्वारा संचालित अभियान (ऑपरेशन) को क्या कहा जाता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
विश्व में कहीं दो देशों के बीच सबसे लंबी सीमा निम्नलिखित में से किनके मध्य है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
लोक सभा में आचार समिति के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1. प्रारंभ में यह एक तदर्थ समिति थी ।
2. केवल कोई लोक सभा का सदस्य ही किसी लोक सभा सदस्य के अनैतिक आचरण से संबंधित शिकायत कर सकता है ।
3. यह समिति किसी ऐसे मामले पर विचार नहीं कर सकती जो न्यायाधीन है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ये उपबंध 18वीं लोक सभा से प्रभावी होंगे ।
2. अधिनियम बनने के बाद यह 15 वर्षों के लिए प्रवर्तन में रहेगा ।
3. इसमें अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित कोटे के भीतर अनुसूचित जातियों की महिलाओं के लिए स्थानों के आरक्षण के उपबंध हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'अभ्यास मित्र शक्ति-2023' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. यह भारत और बांग्लादेश के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास था ।
2. इसका प्रारंभ औंध (पुणे) में हुआ ।
3. आतंकवाद-विरोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रिया इस अभियान का एक लक्ष्य था ।
4. भारतीय वायुसेना इस अभ्यास का एक हिस्सा थी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
प्रतिषेध रिट उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालयों द्वारा किसलिए और किस प्रयोजन से जारी किया गया एक आदेश है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वह राज्य का राज्यपाल है जो उस राज्य के किसी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देता है और घोषित करता है ।
2. किसी राज्य में अनुसूचित जनजाति के रूप में घोषित किसी समुदाय के लिए यह आवश्यक नहीं है कि दूसरे राज्य में भी ऐसा हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
केंद्रीय बजट (यूनियन बजट) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्रधानमंत्री की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री संसद के दोनों सदनों के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण रखते हैं ।
2. केंद्रीय (यूनियन) स्तर पर, भारत के राष्ट्रपति की अनुशंसा के बिना अनुदानों की मांग नहीं की जा सकती ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन "द इंडिया वे (The India Way)" और "व्हाई भारत मैटर्स (Why Bharat Matters)" पुस्तकों के लेखक हैं ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. देश: अर्जेंटीना | समाचार में रहने का कारण: सबसे खराब आर्थिक संकट
2. देश: सूडान | समाचार में रहने का कारण: देश की नियमित सेना और अर्धसैनिक बलों के मध्य युद्ध
3. देश: तुर्की | समाचार में रहने का कारण: NATO की अपनी सदस्यता निरस्त कर दी
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : सुमेड पाइपलाइन यूरोप को जाने वाले फारस की खाड़ी के तेल और प्राकृतिक गैस नौभार (शिपमेंट) के लिए एक रणनीतिक मार्ग है ।
कथन-II : सुमेड पाइपलाइन लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लाल सागर में किसी भी रूप में बहुत कम वर्षण होता है ।
2. लाल सागर में नदियों से जल का प्रवेश नहीं होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा, सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जनों का सबसे बड़ा स्रोत है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : साहेल क्षेत्र में अस्थिरता और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति विद्यमान है ।
कथन-II : हाल ही में साहेल क्षेत्र के कई देशों में सैन्य कब्जा/तख्तापलट हुआ है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : भारत संयुक्त राज्य अमेरिका से सेब आयात नहीं करता है ।
कथन-II : भारत में, विधि के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना आनुवंशिक रूप से रूपांतरित खाद्य (फूड) के आयात पर प्रतिबंध है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
लोक सभा के अध्यक्ष के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
जब लोक सभा के अध्यक्ष को हटाने का कोई संकल्प विचाराधीन है, तब
1. वह पीठासीन नहीं होगा/होगी ।
2. उसे बोलने का अधिकार नहीं होगा ।
3. वह संकल्प पर प्रथमत: मत देने का/की हक़दार नहीं होगा/होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
2. लोक सभा द्वारा पारित और राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक लोक सभा के विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
3. कोई विधेयक, जिसके संबंध में भारत के राष्ट्रपति ने सदनों की संयुक्त बैठक आहूत करने के अपने आशय की सूचना दे दी है, लोक सभा का विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी सदन के सत्रावसान के लिए मंत्रि-परिषद् के परामर्श की आवश्यकता नहीं है ।
2. सदन का सत्रावसान सामान्यतः सदन के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के पश्चात किया जाता है, किंतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा उस सदन का सत्रावसान करने पर कोई वर्जन नहीं है जो सत्र में है ।
3. लोक सभा का विघटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा, असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, मंत्रि-परिषद् के परामर्श से किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : हाल ही में, यूरोपीय संसद ने द नेट-ज़ीरो इंडस्ट्री एक्ट को मंजूरी दी ।
कथन-II : यूरोपीय संघ वर्ष 2040 तक कार्बन तटस्थता (न्यूट्रालिटी) प्राप्त करने का आशय रखता है और इसलिए उसका लक्ष्य उस समय तक अपनी सभी स्वच्छ प्रौद्योगिकी विकसित करना है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : हाल ही में, वेनेजुएला अपने आर्थिक संकट से तेजी से उबरने में सफल हुआ है और अपने लोगों को दूसरे देशों में पलायन/प्रवास करने से रोकने में सफल हुआ है ।
कथन-II : वेनेजुएला के पास विश्व के सबसे बड़े तेल भंडार हैं ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए, केंद्र सरकार 100% वित्त-पोषण करती है ।
2. इस योजना के अंतर्गत, भूमिपति (कैडस्टर) मानचित्र डिजिटलीकृत किए जाते हैं ।
3. स्थानीय भाषा में उपलब्ध अधिकार-अभिलेखों को भारत के संविधान द्वारा मान्यता-प्राप्त किसी भी भाषा में लिप्यंतरित करने की पहल की गई है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह योजना किसी भी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में महिलाओं को प्रसवपूर्व चिकित्सा देखभाल सेवाओं के लिए न्यूनतम पैकेज और प्रसवोत्तर छह महीने की स्वास्थ्य चिकित्सा देखभाल सेवा की गारंटी प्रदान करती है ।
2. इस योजना के अंतर्गत, कुछ विशेषताओं वाले निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदाता स्वेच्छा से नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस योजना में नामांकन के लिए प्रवेश आयु वर्ग 21 से 40 वर्ष है ।
2. लाभार्थी द्वारा आयु विशिष्ट अंशदान किया जाएगा ।
3. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राहक (सब्स्क्राइबर) को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद ₹ 3,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन प्राप्त होगी ।
4. पारिवारिक पेंशन पति/पत्नी और अविवाहित पुत्रियों पर लागू होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →