UPSC Prelims 2019 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र
100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।
मुगल भारत के संदर्भ में, जागीरदार और जमींदार के बीच क्या अंतर है/हैं?
1. जागीरदारों के पास न्यायिक और पुलिस दायित्वों के एवज में भूमि आवंटनों का अधिकार होता था, जबकि जमींदारों के पास राजस्व अधिकार होते थे तथा उन पर राजस्व उगाही को छोड़कर अन्य कोई दायित्व पूरा करने की बाध्यता नहीं होती थी।
2. जागीरदारों को किए गए भूमि आवंटन वंशानुगत होते थे और जमींदारों के राजस्व अधिकार वंशानुगत नहीं होते थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
स्वतंत्र भारत में भूमि सुधारों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
वैश्विक प्रतियोगिता रिपोर्ट (ग्लोबल कम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट) कौन प्रकाशित करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'चार्टर एक्ट, 1813' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार एकाधिकार को, चाय का व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार को छोड़कर, समाप्त कर दिया।
2. इसने कंपनी द्वारा अधिकार में लिए गए भारतीय राज्यक्षेत्रों पर ब्रिटिश राज (क्राउन) की सम्प्रभुता को सुदृढ़ कर दिया।
3. भारत का राजस्व अब ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में आ गया था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने देशी शिल्पकारों के कौशल तथा उद्योगों को पुनर्जीवित करने में योगदान किया।
2. स्वदेशी आंदोलन के एक अवयव के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद की स्थापना हुई थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
आंदोलन/संगठन : नायक (लीडर)
1. अखिल भारतीय अस्पृश्यता विरोधी लीग : महात्मा गांधी
2. अखिल भारतीय किसान सभा : स्वामी सहजानंद सरस्वती
3. आत्मसम्मान आंदोलन : ई.वी. रामस्वामी नायकर
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्तिशिल्प (रिलिफ मूर्तिकला) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूपचित्र के साथ 'राण्यो अशोक' (राजा अशोक) उल्लिखित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. बुद्ध में देवतारोपण
2. बोधिसत्व के पथ पर चलना
3. मूर्ति उपासना तथा अनुष्ठान
उपर्युक्त में से कौन-सी विशेषता/विशेषताएं महायान बौद्धमत की है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
गुप्त काल के दौरान भारत में बलात् श्रम (विष्टि) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
किसके राज्य में 'कल्याण मंडप' की रचना मंदिर-निर्माण का एक विशेष अभिलक्षण था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. दिल्ली सल्तनत के राजस्व प्रशासन में राजस्व वसूली के प्रभारी को 'आमिल' कहा जाता था।
2. दिल्ली के सुल्तानों की इक्ता प्रणाली एक प्राचीन देशी संस्था थी।
3. 'मीर बख्शी' का पद दिल्ली के खलजी सुल्तानों के शासनकाल में अस्तित्व में आया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संत निम्बार्क, अकबर के समकालीन थे।
2. संत कबीर, शेख अहमद सरहंदी से अत्यधिक प्रभावित थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. महात्मा गांधी 'गिरमिटिया (इंडेंचर्ड लेबर)' प्रणाली के उन्मूलन में सहायक थे।
2. लॉर्ड चेम्सफोर्ड की 'वॉर कॉन्फरन्स' में महात्मा गांधी ने विश्व युद्ध के लिए भारतीयों की भर्ती से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था।
3. भारत के लोगों द्वारा नमक कानून तोड़े जाने के परिणामस्वरूप, औपनिवेशिक शासकों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अवैध घोषित कर दिया गया था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
व्यक्ति : धारित पद
1. सर तेज बहादुर सप्रू : अध्यक्ष, अखिल भारतीय उदार संघ
2. के० सी० नियोगी : सदस्य, संविधान सभा
3. पी० सी० जोशी : महासचिव, भारतीय साम्यवादी दल
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
मियाँ तानसेन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
इनमें से किस मुगल सम्राट ने सचित्र पांडुलिपियों से ध्यान हटाकर चित्राधार (ऐलबम) और वैयक्तिक रूपचित्रों पर अधिक जोर दिया?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा नेशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन कटिबंध में स्थित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
अटल नवप्रवर्तन (इनोवेशन) मिशन किसके अधीन स्थापित किया गया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
जून की 21वीं तारीख को सूर्य
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक पादप-समूह 'नवीन विश्व (न्यू वर्ल्ड)' में कृषि-योग्य बनाया गया तथा इसका 'प्राचीन विश्व (ओल्ड वर्ल्ड)' में प्रचलन शुरू किया गया?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
2. दो-कूबड़ वाला ऊंट प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
3. एक-सींग वाला गेंडा प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
प्रसिद्ध स्थान : नदी
1. पंढरपुर : चंद्रभागा
2. तिरुचिरापल्ली : कावेरी
3. हंपी : मालप्रभा
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
किसी दिए गए वर्ष में भारत में कुछ राज्यों में आधिकारिक गरीबी रेखाएं अन्य राज्यों की तुलना में उच्चतर हैं, क्योंकि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किसके संबंध में, कुछ वैज्ञानिक पक्षाभ मेघ विरलन तकनीक तथा समतापमंडल में सल्फेट वायुविलय अंतःक्षेपण के उपयोग का सुझाव देते हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, 'ताप-अपघटन और प्लाज़्मा गैसीकरण' शब्दों का उल्लेख किया गया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से अगस्त्यमाला जीवमंडल रिजर्व में आते हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. समुद्री कछुओं की कुछ जातियां शाकभक्षी होती हैं।
2. मछली की कुछ जातियां शाकभक्षी होती हैं।
3. समुद्री स्तनपातियों की कुछ जातियां शाकभक्षी होती हैं।
4. सांपों की कुछ जातियां सजीवप्रजक होती हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
वन्य प्राणी : प्राकृतिक रूप से कहाँ पाए जाते हैं
1. नीले मीनपक्ष वाली महाशीर : कावेरी नदी
2. इरावदी डॉल्फिन : चंबल नदी
3. मोरचाभ (रस्टी)-चितीदार बिल्ली : पूर्वी घाट
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पर्यावरण में निर्मित हो जाने वाली 'सूक्ष्ममणिकाओं (माइक्रोबीड्स)' के विषय में अत्यधिक चिंता क्यों है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
हाल ही में हमारे देश में हिमालयी बिच्छू-बूटी (जिराडिनिया डाइवर्सिफोलिया) के महत्व के बारे में बढ़ती हुई जागरूकता थी, क्योंकि यह पाया गया है कि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किसका/किनका मापन/आकलन करने के लिए उपग्रह चित्रों/सुदूर संवेदी आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है?
1. किसी विशेष स्थान की वनस्पति में पर्णहरित का अंश
2. किसी विशेष स्थान के धान के खेतों से ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन
3. किसी विशेष स्थान का भूपृष्ठ तापमान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए :
1. छत्तीसगढ़
2. मध्य प्रदेश
3. महाराष्ट्र
4. ओडिशा
उपर्युक्त राज्यों के संबंध में, राज्य के कुल क्षेत्रफल की तुलना में वन आच्छादन की प्रतिशतता के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा सही आरोही अनुक्रम है?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'मेथेन हाइड्रेट' के निक्षेपों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. भूमंडलीय तापन के कारण इन निक्षेपों से मेथेन गैस का निर्मुक्त होना प्रेरित हो सकता है।
2. 'मेथेन हाइड्रेट' के विशाल निक्षेप उत्तरध्रुवीय टुंड्रा में तथा समुद्र अधस्तल के नीचे पाए जाते हैं।
3. वायुमंडल के अंदर मेथेन एक या दो दशक के बाद कार्बन डाइऑक्साइड में ऑक्सीकृत हो जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कार्बन मोनोक्साइड
2. मेथेन
3. ओजोन
4. सल्फर डाइऑक्साइड
फसल/जैव मात्रा के अवशेषों के दहन के कारण वायुमंडल में उपर्युक्त में से कौन-से निर्मुक्त होते हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
सागर : सागर से लगा हुआ देश
1. एड्रियाटिक सागर : अल्बानिया
2. काला सागर : क्रोएशिया
3. कैस्पियन सागर : कजाकिस्तान
4. भूमध्य सागर : मोरक्को
5. लाल सागर : सीरिया
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा देश पिछले पाँच वर्षों के दौरान विश्व में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
हिमनद : नदी
1. बंदरपूँछ : यमुना
2. बारा शिग्री : चेनाब
3. मिलाम : मंदाकिनी
4. सियाचिन : नुब्रा
5. जेमु : मानस
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में कार्बोफ्यूरेन, मेथिल पैराथियॉन, फोरेट और ट्राइऐजोफॉस के इस्तेमाल को आशंका से देखा जाता है। ये रसायन किस रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. रामसर सम्मेलन के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र में सभी आर्द्र भूमियों को बचाना और संरक्षित रखना भारत सरकार के लिए अधिदेशात्मक है।
2. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, भारत सरकार ने रामसर सम्मेलन की संस्तुतियों के आधार पर बनाए थे।
3. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, आर्द्र भूमियों के अपवाह क्षेत्र या जलग्रहण क्षेत्रों को भी सम्मिलित करते हैं, जैसे कि प्राधिकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कृषि मृदाएँ पर्यावरण में नाइट्रोजन के ऑक्साइड निर्मित करती हैं।
2. मवेशी पर्यावरण में अमोनिया निर्मित करते हैं।
3. कुक्कुट उद्योग पर्यावरण में अभिक्रियाशील नाइट्रोजन यौगिक निर्मित करते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
अलियार, इसापुर और कंसाबती जैसे ज्ञात स्थानों में क्या समानता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
सार्वजनिक परिवहन में बसों के लिए ईंधन के रूप में हाइड्रोजन संवर्धित CNG (H-CNG) का इस्तेमाल करने के प्रस्तावों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. H-CNG के इस्तेमाल का मुख्य लाभ कार्बन मोनोक्साइड के उत्सर्जनों का विलोपन है।
2. ईंधन के रूप में H-CNG कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जनों को कम करती है।
3. बसों के लिए ईंधन के रूप में CNG के साथ हाइड्रोजन को आयतन के आधार पर पांचवें हिस्से तक मिलाया जा सकता है।
4. CNG की अपेक्षा H-CNG ईंधन को कम खर्चीला बनाती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
मेघाच्छादित रात में ओस की बूंदें क्यों नहीं बनती?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान के 44वें संशोधन द्वारा लाए गए एक अनुच्छेद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन को न्यायिक पुनर्विलोकन के परे कर दिया।
2. भारत के संविधान के 99वें संशोधन को भारत के उच्चतम न्यायालय ने अभिखंडित कर दिया क्योंकि यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करता था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. न्यायाधीश (जाँच) अधिनियम, 1968 के अनुसार, भारत के उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा अस्वीकार नहीं किया जा सकता।
2. भारत का संविधान यह परिभाषित करता है और ब्यौरे देता है कि क्या-क्या भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की 'अक्षमता और सिद्ध कदाचार' को गठित करते हैं।
3. भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के महाभियोग की प्रक्रिया के ब्यौरे न्यायाधीश (जाँच) अधिनियम, 1968 में दिए गए हैं।
4. यदि किसी न्यायाधीश के महाभियोग के प्रस्ताव को मतदान हेतु लिया जाता है, तो विधि द्वारा अपेक्षित है कि यह प्रस्ताव संसद के प्रत्येक सदन द्वारा समर्थित हो और उस सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा तथा संसद के उस सदन के कुल उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई द्वारा समर्थित हो।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भारत के संविधान में नौवीं अनुसूची को पुनर्स्थापित किया गया था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी के कार्यकाल में किया गया था।
2. वर्तमान में, कोयला खंडों का आवंटन लॉटरी के आधार पर किया जाता है।
3. भारत हाल के समय तक घरेलू आपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए कोयले का आयात करता था, किन्तु अब भारत कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संसद (निरर्हता निवारण) अधिनियम, 1959 कई पदों को 'लाभ का पद' के आधार पर निरर्हता से छूट देता है।
2. उपर्युक्त अधिनियम पाँच बार संशोधित किया गया था।
3. शब्द 'लाभ का पद' भारत के संविधान में भली-भांति परिभाषित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान की किस अनुसूची के अधीन जनजातीय भूमि का, खनन के लिए निजी पक्षकारों को अंतरण अकृत और शून्य घोषित किया जा सकता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में विशिष्टतः असुरक्षित जनजातीय समूहों [पार्टिकुलरली व्लनेरेबल ट्राइबल ग्रुप्स (PVTGs)] के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PVTGs देश के 18 राज्यों तथा एक संघ राज्यक्षेत्र में निवास करते हैं।
2. स्थिर या कम होती जनसंख्या, PVTG स्थिति के निर्धारण के मानदंडों में से एक है।
3. देश में अब तक 95 PVTGs आधिकारिक रूप से अधिसूचित हैं।
4. PVTGs की सूची में इरुलार और कोंडा रेड्डी जनजातियाँ शामिल की गई हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान के संदर्भ में, सामान्य विधियों में अंतर्विष्ट प्रतिषेध अथवा निर्बंधन अथवा उपबंध, अनुच्छेद 142 के अधीन संवैधानिक शक्तियों पर प्रतिषेध अथवा निर्बंधन की तरह कार्य नहीं कर सकते। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, इसका अर्थ हो सकता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के किसी राज्य की विधान सभा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वर्ष के प्रथम सत्र के प्रारंभ में राज्यपाल सदन के सदस्यों के लिए रूढ़िगत संबोधन करता है।
2. जब किसी विशेष विषय पर राज्य विधानमंडल के पास कोई नियम नहीं होता, तो उस विषय पर वह लोक सभा के नियम का पालन करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट करप्शन (UNCAC)] का 'भूमि, समुद्र और वायुमार्ग से प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध एक प्रोटोकॉल' होता है।
2. UNCAC अब तक का सबसे पहला विधितः बाध्यकारी सार्वभौम भ्रष्टाचार-निरोधी लिखत है।
3. राष्ट्र-पार संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम (UNTOC)] की एक विशिष्टता ऐसे एक विशेष अध्याय का समावेश है, जिसका लक्ष्य उन संपत्तियों को उनके वैध स्वामियों को लौटाना है जिनसे वे अवैध तरीके से ले ली गई थीं।
4. मादक द्रव्य और अपराध विषयक संयुक्त राष्ट्र कार्यालय [यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग एंड क्राइम (UNODC)] संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों द्वारा UNCAC और UNTOC दोनों के कार्यान्वयन में सहयोग करने के लिए अधिदेशित है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय वन अधिनियम, 1927 में हाल में हुए संशोधन के अनुसार, वन निवासियों को वन क्षेत्रों में उगने वाले बाँस को काट गिराने का अधिकार है।
2. अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अनुसार, बाँस एक गौण वनोपज है।
3. अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006, वन निवासियों को गौण वनोपज के स्वामित्व की अनुमति देता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने के किसी व्यक्ति के अधिकार को संरक्षण देता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय पेटेंट अधिनियम के अनुसार, किसी बीज को बनाने की जैव प्रक्रिया को भारत में पेटेंट कराया जा सकता है।
2. भारत में कोई बौद्धिक संपदा अपील बोर्ड नहीं है।
3. पादप किस्में भारत में पेटेंट कराए जाने के पात्र नहीं हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 भारत सरकार को सशक्त करता है कि
1. वह पर्यावरणीय संरक्षण की प्रक्रिया में लोक सहभागिता की आवश्यकता का और इसे हासिल करने की प्रक्रिया और रीति का विवरण दे
2. वह विभिन्न स्रोतों से पर्यावरणीय प्रदूषकों के उत्सर्जन या विसर्जन के मानक निर्धारित करे
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) केंद्रीय (संशोधन) नियम, 2018 के अनुसार
1. यदि नियत अवधि रोजगार के लिए नियमों को कार्यान्वित किया जाता है, तो फर्म/कंपनियों के लिए कामगारों की छंटनी करना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है
2. अस्थायी कामगारों के मामलों में रोजगार समाप्त करने के लिए कोई नोटिस देना आवश्यक नहीं होगा
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
सेवा क्षेत्र उपगम किसके कार्यक्षेत्र के अधीन कार्यान्वित किया गया था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में गौण खनिज के प्रबंधन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस देश में विद्यमान विधि के अनुसार रेत एक 'गौण खनिज' है।
2. गौण खनिजों के खनन पट्टे प्रदान करने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है, किंतु गौण खनिजों को प्रदान करने से संबंधित नियमों को बनाने के बारे में शक्तियां केन्द्र सरकार के पास हैं।
3. गौण खनिजों के अवैध खनन को रोकने के लिए नियम बनाने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत का अधिकांश विदेशी ऋण सरकारी सत्ताओं के ऋणी होने के द्वारा है।
2. भारत का सारा विदेशी ऋण US डॉलर के मूल्यवर्ग में है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत में किसी वाणिज्यिक बैंक की परिसंपत्ति में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के संदर्भ में, मुद्रा संकट के जोखिम को कम करने में निम्नलिखित में से किस/किन कारक/कारकों का योगदान है?
1. भारत के IT सेक्टर के विदेशी मुद्रा अर्जन का
2. सरकारी व्यय के बढ़ने का
3. विदेशस्थ भारतीयों द्वारा भेजे गए धन का
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किस एक का यह सुझाव था कि राज्यपाल को उस राज्य के बाहर का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए और उसे एक ऐसा तटस्थ व्यक्ति होना चाहिए जिसके गहन राजनीतिक जुड़ाव न हों या उसने हाल के पिछले वर्षों में राजनीति में भाग नहीं लिया हो?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा उन विदेशी निवेशकों को, जो स्वयं को सीधे पंजीकृत कराए बिना भारतीय स्टॉक बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं, निम्नलिखित में से क्या जारी किया जाता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. विधि के अनुसार, प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण, राष्ट्रीय तथा राज्य, दोनों स्तरों पर होते हैं।
2. प्रतिपूरक वनीकरण निधि अधिनियम, 2016 के अधीन चलाए गए प्रतिपूरक वनीकरण कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता अनिवार्य (मैंडेटरी) है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में दूरसंचार, बीमा, विद्युत आदि जैसे क्षेत्रों में स्वतंत्र नियामकों का पुनरीक्षण निम्नलिखित में से कौन करते/करती है?
1. संसद द्वारा गठित तदर्थ समितियाँ
2. संसदीय विभाग संबंधी स्थायी समितियाँ
3. वित्त आयोग
4. वित्तीय क्षेत्र विधायी सुधार आयोग
5. नीति (NITI) आयोग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत की पंचवर्षीय योजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. दूसरी पंचवर्षीय योजना से बुनियादी तथा पूंजीगत वस्तु उद्योगों के प्रतिस्थापन की दिशा में निश्चयात्मक जोर दिया गया।
2. चौथी पंचवर्षीय योजना में संपत्ति तथा आर्थिक शक्ति के बढ़ते संकेन्द्रण की पूर्व प्रवृत्ति के सुधार का उद्देश्य अपनाया गया।
3. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना में, पहली बार, वित्तीय क्षेत्रक को योजना के अभिन्न अंग के रूप में शामिल किया गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
एशियाई आधारिक संरचना निवेश बैंक [एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB)] के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. AIIB के 80 से अधिक सदस्य राष्ट्र हैं।
2. AIIB में भारत सबसे बड़ा शेयरधारक है।
3. AIIB में एशिया से बाहर का कोई सदस्य नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
हाल ही में, भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा अंतर-लेनदार करार (इंटर-क्रेडिटर एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर करने का क्या उद्देश्य था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों का चयन कौन करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड [पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB)] भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रथम नियामक निकाय है।
2. PNGRB का एक कार्य गैस के लिए प्रतियोगी बाजारों को सुनिश्चित करना है।
3. PNGRB के निर्णयों के विरुद्ध अपील, विद्युत अपील अधिकरण के समक्ष की जाती है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
संचार प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, LTE (लॉन्ग-टर्म इवॉल्यूशन) और VoLTE (वॉइस ओवर लॉन्ग-टर्म इवॉल्यूशन) के बीच क्या अंतर है/हैं?
1. LTE को साधारणतः 3G के रूप में विपणित किया जाता है तथा VoLTE को साधारणतः उन्नत 3G के रूप में विपणित किया जाता है।
2. LTE डेटा-ओनली तकनीक है और VoLTE वॉइस-ओनली तकनीक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. गर्भवती महिलाएं, प्रसव-पूर्व तीन महीने और प्रसवोत्तर तीन महीने के लिए सवेतन अवकाश की हकदार हैं।
2. शिशुगृहों वाले प्रतिष्ठानों के लिए माता को प्रतिदिन कम-से-कम छह बार शिशुगृह जाने की अनुमति देना अनिवार्य होगा।
3. दो बच्चों वाली महिलाओं को न्यूनीकृत हक मिलेंगे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक विश्व बैंक के 'कारोबार सुगमता सूचकांक (ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स)' का उप-सूचकांक नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में निम्नलिखित में से किसमें एक महत्वपूर्ण विशेषता के रूप में 'विस्तारित उत्पाद दायित्व' आरंभ किया गया था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय खाद्य निगम के लिए खाद्यान्न की आर्थिक लागत में न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों को भुगतान किए गए बोनस (यदि कुछ है) के साथ-साथ और क्या शामिल है/हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
किसी भी देश के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किसे उस देश की सामाजिक पूंजी (सोशल कैपिटल) के भाग के रूप में समझा जाएगा?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी भी केंद्रीय विधि को संवैधानिक रूप से अवैध घोषित करने की किसी भी उच्च न्यायालय की अधिकारिता नहीं होगी।
2. भारत के संविधान के किसी भी संशोधन पर भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रश्न नहीं उठाया जा सकता।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. क्रय शक्ति समता [परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP)] विनिमय दरों की गणना विभिन्न देशों में एकसमान वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों की तुलना कर की जाती है।
2. PPP डॉलर के संदर्भ में, भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में पिछले पांच वर्षों में खरीफ की फसलों की खेती के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. धान की खेती के अंतर्गत क्षेत्र अधिकतम है।
2. ज्वार की खेती के अंतर्गत क्षेत्र, तिलहनों की खेती के अंतर्गत क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
3. कपास की खेती का क्षेत्र, गन्ने की खेती के क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
4. गन्ने की खेती के अंतर्गत क्षेत्र निरंतर घटा है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत द्वारा आयातित कृषि जिंसों में, पिछले पांच वर्षों में निम्नलिखित में से किस एक का मूल्य के आधार पर अधिकतम आयात रहा है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस एक को आप स्वतंत्रता की सर्वाधिक उपयुक्त व्याख्या के रूप में स्वीकार करेंगे?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारतीय रुपए की गिरावट रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाने वाला सर्वाधिक संभावित उपाय नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
'भुगतान प्रणाली आंकड़ों के भंडारण (स्टोरेज ऑफ पेमेंट सिस्टम डेटा)' के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के हाल का निदेश, जिसे प्रचलित रूप से डेटा डिक्टैट के रूप में जाना जाता है, भुगतान प्रणाली प्रदाताओं (पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स) को समादेशित करता है कि
1. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा संचालित भुगतान प्रणालियों से संबंधित समग्र आंकड़े एक प्रणाली के अंतर्गत केवल भारत में भंडारित किए जाएँ
2. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि इन प्रणालियों का स्वामित्व और संचालन सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ही करें
3. वे कैलेंडर वर्ष की समाप्ति तक भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक को समेकित प्रणाली लेखापरीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किसने अपने नागरिकों के लिए डेटा संरक्षण (डेटा प्रोटेक्शन) और प्राइवेसी के लिए 'सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन (जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन)' नामक एक कानून अप्रैल 2016 में अपनाया और उसका 25 मई, 2018 से कार्यान्वयन शुरू किया?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
हाल ही में भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ 'नाभिकीय क्षेत्र में सहयोग क्षेत्रों के प्राथमिकताकरण और कार्यान्वयन हेतु कार्य योजना' नामक सौदे पर हस्ताक्षर किया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा गुणक (मनी मल्टीप्लायर) निम्नलिखित में से किस एक के साथ-साथ बढ़ता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
मनोरंजन हेतु डिजिटल प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संवर्धित वास्तविकता [ऑगमेंटेड रियलिटी (AR)] में एक छवि वातावरण सृजित हो जाता है और भौतिक संसार पूरी तरह बहिष्कृत हो जाता है।
2. आभासी वास्तविकता [वर्चुअल रियलिटी (VR)] में कंप्यूटर द्वारा सृजित प्रतिमाएं वास्तविक जीवन की वस्तुओं या परिदृश्यों पर प्रक्षेपित हो जाती हैं।
3. AR व्यक्तियों को संसार में विद्यमान रहने देता है और स्मार्ट-फोन या PC के कैमरे का उपयोग कर अनुभव को उन्नत करता है।
4. VR संसार को पृथक् कर देता है और व्यक्ति को एक अलग धरातल पर ले जाकर उसे पूर्ण निमग्नता का अनुभव प्रदान करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
शब्द 'डेनिसोवन (Denisovan)' कभी-कभी समाचार माध्यमों में किस संदर्भ में आता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
विज्ञान में हुए अभिनव विकासों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
डिजिटल हस्ताक्षर
1. एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख है, जो इसे जारी करने वाले प्रमाणन प्राधिकारी की पहचान करता है
2. इंटरनेट पर सूचना या सर्वर तक पहुंच के लिए किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में प्रयुक्त होता है
3. इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की एक इलेक्ट्रॉनिक पद्धति है और सुनिश्चित करता है कि मूल अंश अपरिवर्तित है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
परिधेय प्रौद्योगिकी (वियरेबल टेक्नोलॉजी) के संदर्भ में, परिधेय उपकरणों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा/से कार्य निष्पादित किया जा सकता है/किए जा सकते हैं?
1. किसी व्यक्ति का अवस्थान (लोकेशन) निर्धारण
2. किसी व्यक्ति का निद्रा मॉनिटरन
3. श्रवण दोषयुक्त व्यक्ति की सहायता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
'RNA अंतःक्षेप [RNA इंटरफेरेंस (RNAi)]' प्रौद्योगिकी ने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। क्यों?
1. यह जीन अनिर्व्यक्तीकरण (जीन साइलेंसिंग) रोगोपचारों के विकास में प्रयुक्त होता है।
2. इसे कैंसर की चिकित्सा में रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
3. इसे हॉर्मोन प्रतिस्थापन रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
4. इसे ऐसी फसल पादपों को उगाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है, जो विषाणु रोगजनकों के लिए प्रतिरोधी हों।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
हाल ही में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से अरबों प्रकाश-वर्ष दूर विशालकाय 'ब्लैकहोल्स' के विलय का प्रेक्षण किया। इस प्रेक्षण का क्या महत्व है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से, भारत में सूक्ष्मजैविक रोगजनकों में बहु-औषध प्रतिरोध के होने के कारण हैं?
1. कुछ व्यक्तियों में आनुवंशिक पूर्ववृत्ति (जेनेटिक प्रीडिस्पोजिशन) का होना
2. रोगों के उपचार के लिए प्रतिजैविकों (एंटीबायोटिक्स) की गलत खुराक लेना
3. पशुधन फार्मिंग में प्रतिजैविकों का इस्तेमाल करना
4. कुछ व्यक्तियों में चिरकालिक रोगों की बहुलता होना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
प्रायः समाचारों में आने वाला Cas9 प्रोटीन क्या है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →