UPSC Prelims 2016 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र

100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।

  1. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपगत (लैप्स) हो जाता है।
    2. राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया है, लोक सभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न-तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  2. निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह/वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है?
    1. अल्प-पोषण
    2. शिशु वृद्धिरोधन
    3. शिशु मृत्यु-दर
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) 1, 2 और 3सही
    D.(d) केवल 1 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  3. साल-दर-साल लगातार घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई/कार्रवाइयों की जा सकती है/हैं?
    1. राजस्व व्यय को घटाना
    2. नवीन कल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ करना
    3. सब्सिडी को तर्कसंगत बनाना
    4. आयात-शुल्क को कम करना
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  4. भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 'भुगतान बैंकों (पेमेंट बैंक्स)' की स्थापना की जा रही है। इस दृष्टि से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. जिन मोबाइल टेलीफोन कंपनियों और सुपर-बाजार श्रृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण भारतीय व्यक्तियों के पास है, वे भुगतान बैंकों के प्रवर्तक होने के योग्य हैं।
    2. भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड दोनों जारी कर सकते हैं।
    3. भुगतान बैंक ऋण देने के कार्यकलाप नहीं कर सकते हैं।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 1 और 3सही
    C.(c) केवल 2
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  5. हाल ही में समाचारों में आने वाले 'LiFi' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. यह उच्च गति डेटा संचरण के लिए प्रकाश को माध्यम के रूप में प्रयुक्त करता है।
    2. यह एक बेतार प्रौद्योगिकी है और 'WiFi' से कई गुना तीव्र है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  6. 'अभिप्रेत राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined Contributions)' पद को कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है?

    A.(a) युद्ध-प्रभावित मध्य-पूर्व के शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए यूरोपीय देशों द्वारा दिए गए वचन
    B.(b) जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य-योजनासही
    C.(c) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक) की स्थापना करने में सदस्य राष्ट्रों द्वारा किया गया पूंजी योगदान
    D.(d) धारणीय विकास लक्ष्यों के बारे में विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य-योजना

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  7. निम्नलिखित में से कौन-सा, सरकार की योजना 'UDAY' का एक प्रयोजन है?

    A.(a) ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के क्षेत्र में नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना
    B.(b) 2018 तक देश में हर घर में बिजली उपलब्ध कराना
    C.(c) एक समयविधि के अंदर कोयला-आधारित शक्ति संयंत्रों के स्थान पर प्राकृतिक गैस, नाभिकीय, सौर, वायु एवं ज्वारीय शक्ति संयंत्र स्थापित करना
    D.(d) विद्युत वितरण कंपनियों के वित्तीय कायाकल्प और पुनरुद्धार का प्रबंध करनासही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  8. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले 'आई० एफ० सी० मसाला बॉन्ड (IFC Masala Bonds)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन), जो इन बॉंडों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।
    2. ये रुपया अंकित मूल्य वाले बॉन्ड (rupee-denominated bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तयन के स्रोत हैं।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  9. विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।
    2. कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  10. प्राचीन भारत की निम्नलिखित पुस्तकों में से किस एक में शुंग राजवंश के संस्थापक के पुत्र की प्रेम कहानी है?

    A.(a) स्वप्नवासवदत्ता
    B.(b) मालविकाग्निमित्रसही
    C.(c) मेघदूत
    D.(d) रत्नावली

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  11. निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में कभी-कभी समाचारों में 'एम्बर बॉक्स, ब्लू बॉक्स और ग्रीन बॉक्स' शब्द देखने को मिलते हैं?

    A.(a) WTO मामलासही
    B.(b) SAARC मामला
    C.(c) UNFCCC मामला
    D.(d) FTA पर भारत-EU वार्ता

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  12. निम्नलिखित में से किसको/किनको भारत सरकार के पूंजी बजट में शामिल किया जाता है?
    1. सड़कों, इमारतों, मशीनरी आदि जैसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर व्यय
    2. विदेशी सरकारों से प्राप्त ऋण
    3. राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों को ऋण और अग्रिम
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  13. 'मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification)' का/के क्या महत्व है/हैं?
    1. इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।
    2. यह विशेष/विशिष्ट रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केंद्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को वित्तीय संसाधनों के बड़े हिस्से का आवंटन सुलभ करता है।
    3. यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु नीचे से ऊपर दृष्टिकोण (बॉटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  14. हाल ही में IMF के SDR बास्केट में निम्नलिखित में से किस मुद्रा को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है?

    A.(a) रूबल
    B.(b) रैंड
    C.(c) भारतीय रुपया
    D.(d) रेंमिन्बीसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  15. अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक एवं वित्तीय समिति [International Monetary and Financial Committee (IMFC)] के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. IMFC विश्व अर्थव्यवस्था से सरोकार रखने वाले विषयों पर चर्चा करता है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को उसके कार्य की दिशा पर सलाह देता है।
    2. IMFC की बैठकों में विश्व बैंक पर्यवेक्षक की भांति भाग लेता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  16. एक राष्ट्रीय अभियान 'राष्ट्रीय गरिमा अभियान' किसके लिए चलाया गया है?

    A.(a) आवासहीन और निराश्रित लोगों के पुनर्वासन और उन्हें उपयुक्त जीविकोपार्जन के स्रोत प्रदान करने के लिए
    B.(b) यौन-कर्मियों (सेक्स वर्कर्स) को उनके पेशे से मुक्त करने और उन्हें जीविकोपार्जन के वैकल्पिक स्रोत प्रदान करने के लिए
    C.(c) मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने और मैला ढोने वाले कर्मियों के पुनर्वासन के लिएसही
    D.(d) बंधुआ मजदूरों को उनके बंधन से मुक्त करने और उनके पुनर्वासन के लिए

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  17. मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।
    2. कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिह्न लगाते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  18. निम्नलिखित में से कौन-सा, कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद 'आयात आवरण (इम्पोर्ट कवर)' का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

    A.(a) यह किसी देश के आयात मूल्य एवं सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात को बताता है
    B.(b) यह किसी देश के एक वर्ष में आयात के कुल मूल्य को बताता है
    C.(c) यह दो देशों के बीच निर्यात एवं आयात के मूल्यों के अनुपात को बताता है
    D.(d) यह उन महीनों की संख्या बताता है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतर्राष्ट्रीय रिजर्व द्वारा किया जा सकता हैसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  19. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    समाचारों में कभी-कभी किसके मामले में उल्लिखित समुदाय
    1. कुर्द : बांग्लादेश
    2. मधेशी : नेपाल
    3. रोहिंग्या : म्यांमार
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

    A.(a) 1 और 2
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 2 और 3सही
    D.(d) केवल 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  20. 'रासायनिक आयुध निषेध संगठन [Organization for the Prohibition of Chemical Weapons (OPCW)]' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यह यूरोपीय संघ का एक संगठन है जिसका NATO तथा WHO से कार्यकारी संबंध है।
    2. यह नए शस्त्रों के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है।
    3. यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरुद्ध सहायता एवं संरक्षण प्रदान करता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  21. 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. इस योजना के अंतर्गत कृषकों को वर्ष के किसी भी मौसम में उनके द्वारा किसी भी फसल की खेती करने पर दो प्रतिशत की एकसमान दर से बीमा किस्त का भुगतान करना होगा।
    2. यह योजना, चक्रवात एवं गैर-मौसमी वर्षा से होने वाले कटाई-उपरान्त घाटे को बीमाकृत करती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  22. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से 'ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल' के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक सम्भावना कहाँ है?

    A.(a) उत्तर-पश्चिमी भारत के रेतीले मरुस्थल
    B.(b) जम्मू-कश्मीर के उच्चतर हिमालय क्षेत्र
    C.(c) पश्चिमी गुजरात के लवण कच्छ क्षेत्र
    D.(d) पश्चिमी घाटसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  23. निम्नलिखित में से कौन-सी, 'राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण [National Ganga River Basin Authority (NGRBA)]' की मुख्य विशेषताएं हैं?
    1. नदी बेसिन, योजना एवं प्रबंधन की इकाई है।
    2. यह राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रयासों की अगुवाई करता है।
    3. NGRBA का अध्यक्ष चक्रानुक्रमिक आधार पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से एक होता है, जिनसे होकर गंगा बहती है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  24. भारत सरकार कृषि में 'नीम-आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea)' के उपयोग को क्यों प्रोत्साहित करती है?

    A.(a) मृदा में नीम तेल के निर्मुक्त होने से मृदा सूक्ष्मजीवों द्वारा नाइट्रोजन यौगिकीकरण बढ़ता है
    B.(b) नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता हैसही
    C.(c) नाइट्रस ऑक्साइड, जो कि एक ग्रीनहाउस गैस है, फसल वाले खेतों से वायुमंडल में बिल्कुल भी विमुक्त नहीं होती है
    D.(d) विशेष फसलों के लिए यह एक खरपतवारनाशी और एक उर्वरक का संयोजन है

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. किसी राज्य में मुख्य सचिव को उस राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है।
    2. राज्य में मुख्य सचिव का नियत कार्यकाल होता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  26. 'स्टैंड अप इंडिया स्कीम (Stand Up India Scheme)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. इसका उद्देश्य SC/ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
    2. यह SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त का प्रावधान करता है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  27. FAO, पारंपरिक कृषि प्रणालियों को 'वैश्विक रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली [Globally Important Agricultural Heritage System (GIAHS)]' की हैसियत प्रदान करता है। इस पहल का संपूर्ण लक्ष्य क्या है?
    1. अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे उनकी कृषि उत्पादकता अत्यधिक बढ़ जाए
    2. परितंत्र-अनुकूली परम्परागत कृषि पद्धतियां और उनसे संबंधित परिदृश्य (लैंडस्केप), कृषि जैव विविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना
    3. इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 3
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  28. निम्नलिखित में से कौन-सी, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है/नदियाँ हैं?
    1. दिबांग
    2. कामेंग
    3. लोहित
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  29. 'कोर बैंकिंग समाधान (Core Banking Solutions)' पद कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से इस पद का सही वर्णन करता है/करते हैं?
    1. यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो।
    2. यह व्यावसायिक बैंकों पर कंप्यूटरीकरण के माध्यम से RBI का नियंत्रण बढ़ाने का एक प्रयास है।
    3. यह एक विस्तृत प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशाल गैर-निष्पादित (नॉन-परफॉर्मिंग) परिसंपत्ति वाले बैंक का अधिग्रहण दूसरे बैंक द्वारा कर लिया जाता है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  30. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    कभी-कभी समाचारों में देखे जाने वाले शब्द : उनका मूल स्रोत
    1. एनेक्स-I देश : कार्टाजेना प्रोटोकॉल
    2. प्रमाणित उत्सर्जन कटौतियां (सर्टिफाइड एमिशन रिडक्शन) : नागोया प्रोटोकॉल
    3. स्वच्छ विकास क्रियाविधि (क्लीन डेवलपमेंट मेकेनिज्म) : क्योटो प्रोटोकॉल
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  31. जैव सूचना-विज्ञान (बायोइन्फॉर्मेटिक्स) में घटनाक्रम/गतिविधि के संदर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद 'ट्रांसक्रिप्टोम (transcriptome)' किसे निर्दिष्ट करता है?

    A.(a) जीनोम संपादन (जीनोम एडिटिंग) में प्रयुक्त एंजाइमों की एक श्रेणी
    B.(b) किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण शृंखलासही
    C.(c) जीन अभिव्यक्ति की क्रियाविधि का वर्णन
    D.(d) कोशिकाओं में होने वाले आनुवंशिक उत्परिवर्तनों की एक क्रियाविधि

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  32. भारत सरकार द्वारा चलाया गया 'मिशन इन्द्रधनुष' किससे संबंधित है?

    A.(a) बच्चों और गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षणसही
    B.(b) पूरे देश में स्मार्ट सिटी का निर्माण
    C.(c) बाहरी अंतरिक्ष में पृथ्वी-सदृश ग्रहों के लिए भारत की स्वयं की खोज
    D.(d) नई शिक्षा-नीति

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  33. निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के 'हरित भारत मिशन (Green India Mission)' के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है/करते हैं?
    1. पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्वारा 'हरित लेखाकरण (ग्रीन अकाउंटिंग)' को अमल में लाना
    2. कृषि उत्पादन के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरम्भ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो
    3. वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडेप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  34. भारत में, पूर्व-संवेष्टित (प्रीपैकेस्ड) वस्तुओं के संबंध में खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग और लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना अंकित करना अनिवार्य है?
    1. संघटकों की सूची, जिसमें योज्य शामिल हैं
    2. पोषण-विषयक सूचना
    3. चिकित्सा व्यवसाय द्वारा दी गई किसी एलर्जी प्रतिक्रिया की संभावना के संबंध में संस्तुतियां, यदि कोई है
    4. शाकाहारी/मांसाहारी
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) 1, 2 और 3
    B.(b) 2, 3 और 4
    C.(c) 1, 2 और 4सही
    D.(d) केवल 1 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  35. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाला 'प्रोजेक्ट लून (Project Loon)' किससे संबंधित है?

    A.(a) अपशिष्ट-प्रबंधन प्रौद्योगिकी से
    B.(b) बेतार-संचार प्रौद्योगिकी सेसही
    C.(c) सौर ऊर्जा उत्पादन प्रौद्योगिकी से
    D.(d) जल-संरक्षण प्रौद्योगिकी से

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  36. कभी-कभी समाचारों में 'नेट मीटरिंग (Net metering)' निम्नलिखित में से किसको प्रोत्साहित करने के संबंध में देखा जाता है?

    A.(a) परिवारों/उपभोक्ताओं द्वारा सौर ऊर्जा का उत्पादन और उपयोगसही
    B.(b) घरों के रसोईघरों में पाइप्ड नेचुरल गैस का उपयोग
    C.(c) मोटरगाड़ियों में CNG किट लगवाना
    D.(d) शहरी घरों में पानी के मीटर लगवाना

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  37. 'व्यापार करने की सुगमता का सूचकांक (Ease of Doing Business Index)' में भारत की रैंकिंग समाचार-पत्रों में कभी-कभी दिखती है। निम्नलिखित में से किसने इस रैंकिंग की घोषणा की है?

    A.(a) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)
    B.(b) विश्व आर्थिक मंच
    C.(c) विश्व बैंकसही
    D.(d) विश्व व्यापार संगठन (WTO)

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  38. भारतीय इतिहास के मध्यकाल में बंजारे सामान्यतः कौन थे?

    A.(a) कृषक
    B.(b) योद्धा
    C.(c) बुनकर
    D.(d) व्यापारीसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  39. सम्राट अशोक के राजादेशों का सबसे पहले वाचन (डिसाइफर) किसने किया था?

    A.(a) जॉर्ज बुह्लर
    B.(b) जेम्स प्रिंसेपसही
    C.(c) मैक्स मूलर
    D.(d) विलियम जोन्स

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  40. 'ग्राम न्यायालय अधिनियम' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. इस अधिनियम के अनुसार ग्राम न्यायालय केवल सिविल मामलों की सुनवाई कर सकता है, आपराधिक मामलों की नहीं।
    2. यह अधिनियम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं को मध्यस्थ/सुलहकर्ता के रूप में स्वीकार करता है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  41. 'ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (Trans-Pacific Partnership)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यह चीन और रूस को छोड़कर प्रशांत महासागर तटीय सभी देशों के मध्य एक समझौता है।
    2. यह केवल तटवर्ती सुरक्षा के प्रयोजन से किया गया सामरिक गठबंधन है।
    उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन (इंडिया-अफ्रीका समिट)
    1. जो 2015 में हुआ, तीसरा सम्मेलन था
    2. की शुरुआत वास्तव में 1951 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी
    उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  43. RBI द्वारा घोषित 'कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधार दर [Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR)]' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
    1. ये दिशानिर्देश उधारों की ब्याज दर निर्धारित करने हेतु बैंकों द्वारा अपनाई गई विधि में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करते हैं।
    2. ये दिशानिर्देश बैंक साख की उपलब्धता ऐसी ब्याज दरों पर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं जो ऋण लेने वाले एवं बैंक दोनों के लिए न्यायसंगत हैं।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  44. भारत में पाई जाने वाली नस्ल, 'खराई ऊंट' के बारे में अनूठा क्या है/हैं?
    1. यह समुद्र-जल में तीन किलोमीटर तक तैरने में सक्षम है।
    2. यह मैंग्रोव (mangroves) की चराई पर जीता है।
    3. यह जंगली होता है और पालतू नहीं बनाया जा सकता है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  45. हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की है जिसकी ऊंचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है। यह भारत के किस भाग में खोजी गई है?

    A.(a) अंडमान द्वीपसही
    B.(b) अनामलाई वन
    C.(c) मैकल पहाड़ियां
    D.(d) पूर्वोत्तर उष्णकटिबंधीय वन

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  46. 'INS अस्त्रधारिणी' का, जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ था, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम वर्णन है?

    A.(a) उभयचर युद्धपोत
    B.(b) नाभिकीय शक्ति-चालित पनडुब्बी
    C.(c) टॉर्पीडो प्रमोचन और पुनरुद्धार (recovery) जलयानसही
    D.(d) नाभिकीय शक्ति-चालित विमान-वाहक

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  47. 'ग्रीज्ड लाइटनिंग-10 (GL-10)', जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ, क्या है?

    A.(a) NASA द्वारा परीक्षित विद्युत विमानसही
    B.(b) जापान द्वारा डिजाइन किया गया सौर शक्ति से चलने वाला दो सीटों वाला विमान
    C.(c) चीन द्वारा लॉन्च की गई अंतरिक्ष वेधशाला
    D.(d) ISRO द्वारा डिजाइन किया गया पुनरोपयोगी रॉकेट

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  48. 'गहन कदन संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल (Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. इस पहल का उद्देश्य उन्नत उत्पादन और कटाई-उपरान्त प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करना है, एवं समूह उपागम (क्लस्टर अप्रोच) के साथ एकीकृत रीति से मूल्य वर्धन तकनीकों को प्रदर्शित करना है।
    2. इस योजना में निर्धन, लघु, सीमांत एवं जनजातीय किसानों की बड़ी हितधारिता (स्टेक) है।
    3. इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य वाणिज्यिक फसलों के किसानों को, पोषकों के अत्यावश्यक निवेशों के और सूक्ष्म सिंचाई उपकरणों के निःशुल्क किट प्रदान कर, कदन की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 2सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  49. 'स्वदेशी' और 'बहिष्कार' पहली बार किस घटना के दौरान संघर्ष की विधि के रूप में अपनाए गए थे?

    A.(a) बंगाल विभाजन के विरुद्ध आंदोलनसही
    B.(b) होम रूल आंदोलन
    C.(c) असहयोग आंदोलन
    D.(d) साइमन कमीशन की भारत यात्रा

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  50. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. बोधिसत्व, बौद्धमत के हीनयान संप्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।
    2. बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करुणामय है।
    3. बोधिसत्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलंबित करता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 2
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  51. 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (Medecins Sans Frontieres)', जो प्रायः समाचारों में रहता है, क्या है?

    A.(a) विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक प्रभाग
    B.(b) एक गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठनसही
    C.(c) यूरोपीय संघ द्वारा प्रायोजित एक अंतःसरकारी एजेंसी
    D.(d) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  52. 'पारितंत्र एवं जैव विविधता का अर्थशास्त्र [The Economics of Ecosystems and Biodiversity (TEEB)]' नामक पहल के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. यह एक पहल है, जिसकी मेजबानी UNEP, IMF एवं विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) करते हैं।
    2. यह एक विश्वव्यापी पहल है, जो जैव विविधता के आर्थिक लाभों के प्रति ध्यान आकर्षित करने पर केंद्रित है।
    3. यह ऐसा उपागम प्रस्तुत करता है, जो पारितंत्रों और जैव विविधता के मूल्य की पहचान, प्रदर्शन और अभिग्रहण में निर्णयकर्ताओं की सहायता कर सकता है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 2 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  53. समाचारों में कभी-कभी दिखाई देने वाले 'रेड सैंडर्स (Red Sanders)' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष प्रजाति है।
    2. यह दक्षिण भारत के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों के अति महत्वपूर्ण वृक्षों में से एक है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  54. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    UN-REDD+ प्रोग्राम की समुचित अभिकल्पना और प्रभावी कार्यान्वयन महत्वपूर्ण रूप से योगदान दे सकते हैं
    1. जैव विविधता का संरक्षण करने में
    2. वनीय पारिस्थितिकी तंत्रों के लचकदारपन (resilience) में
    3. गरीबी कम करने में
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  55. 'ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (Greenhouse Gas Protocol)' क्या है?

    A.(a) यह सरकार एवं व्यवसाय को नेतृत्व देने वाले व्यक्तियों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को समझने, परिमाण निर्धारित करने एवं प्रबंधन हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय लेखाकरण साधन हैसही
    B.(b) यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और पारितंत्र-अनुकूली प्रौद्योगिकियों को अपनाने हेतु विकासशील देशों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने की संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है
    C.(c) यह वर्ष 2022 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को एक विनिर्दिष्ट स्तर तक कम करने हेतु संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा अनुसमर्थित एक अंतःसरकारी समझौता है
    D.(d) यह विश्व बैंक द्वारा पोषित बहुपक्षीय REDD+ पहलों में से एक है

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  56. 'वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (Financial Stability and Development Council)' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है।
    2. संघ का वित्त मंत्री इसका प्रमुख होता है।
    3. यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक (मैक्रो-प्रूडेंशियल) पर्यवेक्षण का अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) करता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 2 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  57. समाचारों में कभी-कभी दिखने वाले 'एजेंडा 21 (Agenda 21)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यह धारणीय विकास के लिए एक वैश्विक कार्य-योजना है।
    2. 2002 में जोहान्सबर्ग में हुए धारणीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन (World Summit on Sustainable Development) में इसकी उत्पत्ति हुई।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  58. सत्य शोधक समाज ने संगठित किया

    A.(a) बिहार में आदिवासियों के उत्थान का एक आंदोलन
    B.(b) गुजरात में मंदिर-प्रवेश का एक आंदोलन
    C.(c) महाराष्ट्र में एक जाति-विरोधी आंदोलनसही
    D.(d) पंजाब में एक किसान आंदोलन

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  59. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    विषाणु संक्रमित कर सकते हैं
    1. जीवाणुओं को
    2. कवकों को
    3. पादपों को
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  60. समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाले 'आधार क्षय एवं लाभ स्थानान्तरण (Base Erosion and Profit Shifting)' पद का क्या संदर्भ है?

    A.(a) संसाधन-संपन्न किन्तु पिछड़े क्षेत्रों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा खनन कार्य
    B.(b) बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए जाने वाले कर-अपवंचन पर प्रतिबंध लगानासही
    C.(c) बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किसी राष्ट्र के आनुवंशिक संसाधनों का दोहन
    D.(d) विकास परियोजनाओं की योजना एवं कार्यान्वयन में पर्यावरणीय लागतों के विचारों का अभाव

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  61. हाल ही में भारत में प्रथम 'राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र (National Investment and Manufacturing Zone)' का गठन कहाँ किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था?

    A.(a) आंध्र प्रदेशसही
    B.(b) गुजरात
    C.(c) महाराष्ट्र
    D.(d) उत्तर प्रदेश

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  62. भारत में 'जिला खनिज प्रतिष्ठान (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन)' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
    1. खनिज-संपन्न जिलों में खनिज-खोज संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करना
    2. खनिज-कार्य से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना
    3. राज्य सरकारों को खनिज-खोज के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिए अधिकृत करना
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  63. भारत सरकार की एक पहल 'SWAYAM' का लक्ष्य क्या है?

    A.(a) ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना
    B.(b) युवा नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना
    C.(c) किशोरियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना
    D.(d) नागरिकों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध करानासही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  64. मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड प्रस्ताव किससे संबंधित थे?

    A.(a) सामाजिक सुधार
    B.(b) शैक्षिक सुधार
    C.(c) पुलिस प्रशासन में सुधार
    D.(d) संवैधानिक सुधारसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  65. अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं?
    1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
    2. दोनों का एक ही धार्मिक संप्रदाय से संबंध है।
    3. दोनों में शैलकृत स्मारक हैं।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3सही
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  66. कभी-कभी समाचारों में आने वाले 'बिटकॉइन (Bitcoins)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. बिटकॉइन की खोज-खबर देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी जाती है।
    2. बिटकॉइन के पते वाला कोई भी व्यक्ति, बिटकॉइन के पते वाले किसी अन्य व्यक्ति को बिटकॉइन भेज सकता है या उससे प्राप्त कर सकता है।
    3. ऑनलाइन अदायगी, दोनों तरफ में से किसी भी तरफ की पहचान जाने बिना, की जा सकती है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  67. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना ए० पी० ई० सी० (APEC) द्वारा की गई है।
    2. न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई में है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  68. कभी-कभी समाचारों में आने वाली 'गाडगिल समिति रिपोर्ट' और 'कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट' संबंधित हैं

    A.(a) संवैधानिक सुधारों से
    B.(b) गंगा कार्य-योजना (गंगा एक्शन प्लान) से
    C.(c) नदियों को जोड़ने से
    D.(d) पश्चिमी घाटों के संरक्षण सेसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  69. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
    1. कलकत्ता यूनिटेरियन कमेटी (Calcutta Unitarian Committee)
    2. टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन (Tabernacle of New Dispensation)
    3. इंडियन रिफॉर्म असोसिएशन (Indian Reform Association)
    केशब चंद्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी/किनकी स्थापना से है?

    A.(a) केवल 1 और 3
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  70. निम्नलिखित में से कौन 'खाड़ी सहयोग परिषद (गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल)' का सदस्य नहीं है?

    A.(a) ईरानसही
    B.(b) सऊदी अरब
    C.(c) ओमान
    D.(d) कुवैत

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  71. सरकार की 'संप्रभु स्वर्ण बॉन्ड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme)' एवं 'स्वर्ण मुद्राकरण योजना (Gold Monetization Scheme)' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
    1. भारतीय गृहस्थों के पास निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना
    2. स्वर्ण एवं आभूषण के क्षेत्र में एफ० डी० आई० (FDI) को प्रोत्साहित करना
    3. स्वर्ण-आयात पर भारत की निर्भरता में कमी लाना
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  72. कभी-कभी समाचारों में आने वाला 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (Belt and Road Initiative)' किसके मामलों के संदर्भ में आता है?

    A.(a) अफ्रीकी संघ
    B.(b) ब्राज़ील
    C.(c) यूरोपीय संघ
    D.(d) चीनसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  73. प्रधानमंत्री MUDRA योजना का लक्ष्य क्या है?

    A.(a) लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लानासही
    B.(b) निर्धन कृषकों को विशेष फसलों की कृषि के लिए क्रेडिट उपलब्ध कराना
    C.(c) वृद्ध एवं निस्सहाय लोगों को पेंशन देना
    D.(d) कौशल विकास एवं रोजगार सृजन में लगे स्वयंसेवी संगठनों का निधीयन (फंडिंग) करना

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  74. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें/किनमें शेल गैस के संसाधन पाए जाते हैं?
    1. कैम्बे बेसिन
    2. कावेरी बेसिन
    3. कृष्णा-गोदावरी बेसिन
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  75. 'वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial Stability Report)' किसके द्वारा तैयार की जाती है?

    A.(a) यूरोपीय केंद्रीय बैंक
    B.(b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोषसही
    C.(c) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक
    D.(d) आर्थिक सहयोग तथा विकास संगठन (Organization for Economic Cooperation and Development)

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  76. 'अटल पेंशन योजना' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. यह एक न्यूनतम गारंटी पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लक्ष्य बनाती है।
    2. परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।
    3. अभिदाता (सब्सक्राइबर) की मृत्यु के पश्चात जीवनसाथी को आजीवन पेंशन की समान राशि गारंटीकृत रहती है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  77. 'रीजनल कॉम्प्रेहेन्सिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (Regional Comprehensive Economic Partnership)' पद प्रायः समाचारों में देशों के एक समूह के मामलों के संबंध में आता है। देशों के उस समूह को क्या कहा जाता है?

    A.(a) G20
    B.(b) ASEANसही
    C.(c) SCO
    D.(d) SAARC

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  78. निम्नलिखित में से किसमें आप ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) का स्टार लेबल पाते हैं?
    1. छत के (सीलिंग) पंखे
    2. विद्युत गीजर
    3. नलिका रूप प्रदीप्ति (ट्यूबुलर फ्लोरोसेंट) लैंप
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  79. भारत 'अंतर्राष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor)' का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?

    A.(a) यह विद्युत उत्पादन के लिए यूरेनियम की जगह थोरियम प्रयुक्त कर सकता है
    B.(b) यह उपग्रह मार्गनिर्देशन (सैटेलाइट नेविगेशन) में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर सकता है
    C.(c) यह विद्युत उत्पादन में अपने विखंडन (फिशान) रिएक्टरों की दक्षता में तेजी से सुधार ला सकता है
    D.(d) यह विद्युत उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूजन) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता हैसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  80. भारत के इतिहास के संबंध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    शब्द : विवरण
    1. एरिपति : भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रख-रखाव के लिए निर्धारित कर दिया जाता था
    2. तनियूर : एक अकेले ब्राह्मण अथवा एक ब्राह्मण-समूह को दान में दिए गए ग्राम
    3. घटिका : प्रायः मंदिरों के साथ सम्बद्ध विद्यालय
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

    A.(a) 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) 2 और 3
    D.(d) 1 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  81. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) को 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रारम्भ किया गया था।
    2. इस गठबंधन में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश सम्मिलित हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  82. समाचारों में कभी-कभी देखा जाने वाला 'यूरोपीय स्थिरता तंत्र (European Stability Mechanism)' क्या है?

    A.(a) मध्य-पूर्व से लाखों शरणार्थियों के आने के प्रभाव से निपटने के लिए EU द्वारा बनाई गई एक एजेंसी
    B.(b) EU की एक एजेंसी, जो यूरोक्षेत्र (यूरोजोन) के देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती हैसही
    C.(c) सभी द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय व्यापार समझौतों को सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी
    D.(d) सदस्य राष्ट्रों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  83. निम्नलिखित में से कौन-सा/से ड्रिप (टपकन) सिंचाई पद्धति के प्रयोग का/के लाभ है/हैं?
    1. खरपतवार में कमी
    2. मृदा लवणता में कमी
    3. मृदा अपरदन में कमी
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3सही
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) उपर्युक्त में से कोई भी ड्रिप सिंचाई पद्धति का लाभ नहीं है

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  84. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले 'डिजिलॉकर (DigiLocker)' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डिजिटल लॉकर सिस्टम है।
    2. यह आपके ई-दस्तावेज़ों तक आपकी पहुँच को संभव बनाता है, चाहे भौतिक रूप से आपकी उपस्थिति कहीं भी हो।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  85. हाल ही में निम्नलिखित नदियों में से किनको जोड़ने का कार्य किया गया था?

    A.(a) कावेरी और तुंगभद्रा
    B.(b) गोदावरी और कृष्णासही
    C.(c) महानदी और सोन
    D.(d) नर्मदा और ताप्ती

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  86. हमारे देश के शहरों में वायु गुणता सूचकांक (Air Quality Index) का परिकलन करने में साधारणतया निम्नलिखित वायुमंडलीय गैसों में से किनको विचार में लिया जाता है?
    1. कार्बन डाइऑक्साइड
    2. कार्बन मोनोक्साइड
    3. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
    4. सल्फर डाइऑक्साइड
    5. मेथेन
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1, 2 और 3
    B.(b) केवल 2, 3 और 4सही
    C.(c) केवल 1, 4 और 5
    D.(d) 1, 2, 3, 4 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  87. भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, 'ऐस्ट्रोसेट (Astrosat)' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अंतरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की है।
    2. ऐस्ट्रोसेट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  88. मध्यकालीन भारत के आर्थिक इतिहास के संबंध में शब्द 'अराघट्टा (Araghatta)' किसे निरूपित करता है?

    A.(a) बंधुआ मजदूर
    B.(b) सैन्य अधिकारियों को दिए गए भूमि अनुदान
    C.(c) भूमि की सिंचाई के लिए प्रयुक्त जलचक्र (वाटर-व्हील)सही
    D.(d) कृषि भूमि में बदली गई बंजर भूमि

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  89. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संबंध में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था?

    A.(a) श्रमण
    B.(b) परिव्राजक
    C.(c) अग्रहारिक
    D.(d) मागधसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  90. हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को 'राज्य तितली' के रूप में घोषित किया है?

    A.(a) अरुणाचल प्रदेश
    B.(b) हिमाचल प्रदेश
    C.(c) कर्नाटक
    D.(d) महाराष्ट्रसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  91. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    ISRO द्वारा प्रमोचित मंगलयान
    1. को मार्स ऑर्बिटर मिशन भी कहा जाता है
    2. ने भारत को, USA के बाद, मंगल के चारों ओर अंतरिक्ष यान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देश बना दिया है
    3. ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बना दिया है, जिसने अपने अंतरिक्ष यान को मंगल के चारों ओर चक्रमण कराने में पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर ली
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  92. वर्ष 1907 में सूरत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन का मुख्य कारण क्या था?

    A.(a) लॉर्ड मिंटो द्वारा भारतीय राजनीति में सांप्रदायिकता का प्रवेश कराना
    B.(b) अंग्रेजी सरकार के साथ नरमपंथियों की बात करने की क्षमता के बारे में गरमपंथियों में विश्वास का अभावसही
    C.(c) मुस्लिम लीग की स्थापना
    D.(d) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो सकने में अरविंद घोष की असमर्थता

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  93. सर स्टेफर्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद

    A.(a) भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिए
    B.(b) स्वतंत्रता प्रदान करने के पहले भारत को दो भागों में विभाजित कर देना चाहिए
    C.(c) भारत को इस शर्त के साथ गणतंत्र बना देना चाहिए कि वह राष्ट्रमंडल में शामिल होगा
    D.(d) भारत को डोमिनियन स्टेटस दे देना चाहिएसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  94. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
    प्रसिद्ध स्थान : क्षेत्र
    1. बोधगया : बघेलखंड
    2. खजुराहो : बुंदेलखंड
    3. शिरडी : विदर्भ
    4. नासिक : मालवा
    5. तिरुपति : रायलसीमा
    उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

    A.(a) 1, 2 और 4
    B.(b) 2, 3, 4 और 5
    C.(c) केवल 2 और 5सही
    D.(d) 1, 3, 4 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  95. राष्ट्र हित में भारत की संसद राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिए एक संकल्प

    A.(a) लोक सभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
    B.(b) लोक सभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्य संख्या के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
    C.(c) राज्य सभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
    D.(d) राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाएसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  96. हाल ही में निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक लंबे नौसंचालन चैनल द्वारा समुद्र से जोड़े जाने के लिए एक कृत्रिम अंतर्देशीय बंदरगाह के निर्माण की संभावना का पता लगाया है?

    A.(a) आंध्र प्रदेश
    B.(b) छत्तीसगढ़
    C.(c) कर्नाटक
    D.(d) राजस्थानसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  97. वर्ष 2015 में पेरिस में UNFCCC बैठक में हुए समझौते के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू होगा।
    2. यह समझौता ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है जिससे इस सदी के अंत तक औसत वैश्विक तापमान की वृद्धि उद्योग-पूर्व स्तर (pre-industrial levels) से 2 °C या कोशिश करें कि 1.5 °C से भी अधिक न होने पाए।
    3. विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकारा और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए 2020 से प्रतिवर्ष 1000 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1 और 3
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  98. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. धारणीय विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals) पहली बार 1972 में एक वैश्विक विचार मंडल (थिंक टैंक) ने, जिसे 'क्लब ऑफ रोम' कहा जाता था, प्रस्तावित किया था।
    2. धारणीय विकास लक्ष्य 2030 तक प्राप्त किए जाने हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  99. हाल ही में बनी 'द मैन हू न्यू इन्फिनिटी (The Man Who Knew Infinity)' शीर्षक वाली चलचित्र किसके जीवनचरित पर आधारित है?

    A.(a) एस० रामानुजनसही
    B.(b) एस० चंद्रशेखर
    C.(c) एस० एन० बोस
    D.(d) सी० वी० रमन

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  100. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. किसी भी व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु 25 वर्ष है।
    2. पंचायत के समयपूर्व भंग होने के पश्चात पुनर्गठित पंचायत केवल अवशिष्ट समय के लिए ही जारी रहती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →