UPSC Prelims 2020 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र

100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।

  1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. 'आधार' मेटाडेटा को तीन महीने से अधिक संग्रहित नहीं रखा जा सकता है ।
    2. राज्य निजी निगमों (Corporations) से 'आधार' डेटा को साझा करने के लिए कोई अनुबंध नहीं कर सकता ।
    3. 'आधार' बीमा उत्पादों को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है ।
    4. 'आधार' भारत की संचित निधि से हितलाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 4
    B.(b) केवल 2 और 4सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) केवल 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  2. राज्य सभा की लोक सभा के समान शक्तियाँ किस क्षेत्र में हैं ?

    A.(a) नई अखिल भारतीय सेवाएं गठित करने के विषय में
    B.(b) संविधान में संशोधन करने के विषय मेंसही
    C.(c) सरकार को हटाने के विषय में
    D.(d) कटौती प्रस्ताव प्रस्तुत करने के विषय में

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  3. संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अन्तर्गत निधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
    1. MPLADS निधियाँ टिकाऊ परिसंपत्तियों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि की भौतिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में ही प्रयुक्त हो सकती हैं ।
    2. प्रत्येक संसद की निधि का एक निश्चित अंश अनुसूचित जाति/जनजाति जनसंख्या के लाभार्थ प्रयुक्त होना आवश्यक है ।
    3. MPLADS निधियाँ वार्षिक आधार पर स्वीकृत की जाती हैं और अप्रयुक्त निधि को अगले वर्ष के लिए अग्रणीत नहीं किया जा सकता ।
    4. कार्यन्वित हो रहे सभी कार्यों में से कम-से-कम 10% कार्यों का जिला प्राधिकारी द्वारा प्रति वर्ष निरीक्षण अनिवार्य है ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3 और 4
    C.(c) केवल 1, 2 और 3
    D.(d) केवल 1, 2 और 4सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  4. निम्नलिखित मूल अधिकारों के किस संवर्ग में अस्पृश्यता के रूप में किए गए विभेदन के विरुद्ध संरक्षण समाविष्ट है ?

    A.(a) शोषण के विरुद्ध अधिकार
    B.(b) स्वतंत्रता का अधिकार
    C.(c) संवैधानिक उपचार का अधिकार
    D.(d) समता का अधिकारसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  5. भारत में, न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण, किससे व्यादेशित है ?

    A.(a) संविधान की उद्देशिका द्वारा
    B.(b) राज्य की नीति के निदेशक तत्व द्वारासही
    C.(c) सातवीं अनुसूची द्वारा
    D.(d) परम्परागत व्यवहार द्वारा

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  6. वित्त मंत्री संसद में बजट प्रस्तुत करते हुए उसके साथ अन्य प्रलेख भी प्रस्तुत करते हैं जिनमें 'बृहत् आर्थिक रूपरेखा विवरण (The Macro Economic Framework Statement)' भी सम्मिलित रहता है । यह पूर्वोक्त प्रलेख निम्न आदेशन के कारण प्रस्तुत किया जाता है :

    A.(a) चिरकालिक संसदीय परम्परा के कारण
    B.(b) भारत के संविधान के अनुच्छेद 112 तथा अनुच्छेद 110(1) के कारण
    C.(c) भारत के संविधान के अनुच्छेद 113 के कारण
    D.(d) राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के कारणसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  7. परिभाषा से, संवैधानिक सरकार का अर्थ है

    A.(a) विधान मंडल द्वारा सरकार
    B.(b) लोकप्रिय सरकार
    C.(c) बहु-दलीय सरकार
    D.(d) सीमित सरकारसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  8. मूल अधिकारों के अतिरिक्त, भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा/से भाग मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा 1948 (Universal Declaration of Human Rights 1948) के सिद्धांतों एवं प्रावधानों को प्रतिबिंबित करता/करते है/हैं ?
    1. उद्देशिका
    2. राज्य की नीति के निदेशक तत्व
    3. मूल कर्तव्य

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  9. भारत में, विधिक सेवा प्रदान करने वाले प्राधिकरण (Legal Services Authorities), निम्नलिखित में से किस प्रकार के नागरिकों को निःशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करते हैं ?
    1. ₹ 1,00,000 से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति को
    2. ₹ 2,00,000 से कम वार्षिक आय वाले ट्रांसजेंडर को
    3. ₹ 3,00,000 से कम वार्षिक आय वाले अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के सदस्य को
    4. सभी वरिष्ठ नागरिकों को

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 3 और 4
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) केवल 1 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  10. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
    1. अल्मा-आटा घोषणा — लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल
    2. हेग समझौता — जैविक एवं रासायनिक शस्त्र
    3. तलनोआ संवाद — वैश्विक जलवायु परिवर्तन
    4. अंडर2 गठबंधन — बाल अधिकार

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 4
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) केवल 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  11. संसदीय व्यवस्था वाली सरकार वह होती है जिसमें

    A.(a) संसद के सभी राजनीतिक दलों का सरकार में प्रतिनिधित्व होता है
    B.(b) सरकार संसद के प्रति उत्तरदायी होती है और उसके द्वारा हटाई जा सकती हैसही
    C.(c) सरकार लोगों के द्वारा निर्वाचित होती है और उनके द्वारा हटाई जा सकती है
    D.(d) सरकार संसद के द्वारा चुनी जाती है किंतु निर्धारित समयावधि के पूर्ण होने के पूर्व हटाई नहीं जा सकती

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  12. भारत के संविधान का कौन-सा भाग कल्याणकारी राज्य के आदर्श की घोषणा करता है ?

    A.(a) राज्य की नीति के निदेशक तत्वसही
    B.(b) मूल अधिकार
    C.(c) उद्देशिका
    D.(d) सातवीं अनुसूची

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भारत का संविधान अपने 'मूल ढाँचे' को संघवाद, पंथनिरपेक्षता, मूल अधिकारों तथा लोकतंत्र के रूप में परिभाषित करता है ।
    2. भारत का संविधान, नागरिकों की स्वतंत्रता तथा उन आदर्शों जिन पर संविधान आधारित है, की सुरक्षा हेतु 'न्यायिक पुनरावलोकन' की व्यवस्था करता है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  14. गांधीवाद और मार्क्सवाद के बीच एक समान सहमति पाई जाती है । यह निम्नलिखित में से कौन-सी है ?

    A.(a) एक अंतिम लक्ष्य के रूप में राज्यविहीन समाजसही
    B.(b) वर्ग संघर्ष
    C.(c) निजी संपत्ति की समाप्ति
    D.(d) आर्थिक नियतिवाद

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  15. भारत के संदर्भ में, नौकरशाही का निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त चित्रण है ?

    A.(a) संसदीय लोकतंत्र की व्याप्ति को विस्तार देने वाला अभिकरण
    B.(b) संघीय ढाँचे को सुदृढ़ करने वाला अभिकरण
    C.(c) राजनीतिक स्थायित्व और आर्थिक वृद्धि को सुलभ बनाने वाला अभिकरण
    D.(d) लोक नीति को कार्यान्वित करने वाला अभिकरणसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  16. भारत के संविधान की उद्देशिका

    A.(a) संविधान का भाग है किंतु कोई विधिक प्रभाव नहीं रखती
    B.(b) संविधान का भाग नहीं है और कोई विधिक प्रभाव भी नहीं रखती
    C.(c) संविधान का भाग है और वैसा ही विधिक प्रभाव रखती है जैसे कि उसका कोई अन्य भाग
    D.(d) संविधान का भाग है किंतु उसके अन्य भागों से स्वतंत्र होकर उसका कोई विधिक प्रभाव नहीं हैसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  17. "स्वर्ण-ट्रांस" (रिजर्व ट्रांस) निर्दिष्ट करता है

    A.(a) विश्व बैंक की ऋण व्यवस्था
    B.(b) केन्द्रीय बैंक की किसी एक क्रिया को
    C.(c) WTO द्वारा इसके सदस्यों को प्रदत्त एक साख प्रणाली को
    D.(d) IMF द्वारा इसके सदस्यों को प्रदत्त एक साख प्रणाली कोसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  18. भारत के संविधान के भाग IV में अंतर्विष्ट प्रावधानों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    1. वे न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय होंगे ।
    2. वे किसी भी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होंगे ।
    3. इस भाग में अधिकथित सिद्धांत राज्य के द्वारा कानून बनाने को प्रभावित करेंगे ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) केवल 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति जो मतदान के लिए योग्य है, किसी राज्य में छह महीने के लिए मंत्री बनाया जा सकता है तब भी जब कि वह उस राज्य के विधान-मंडल का सदस्य नहीं है ।
    2. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति जो दंडिक अपराध के अन्तर्गत दोषी पाया गया है और जिसे पाँच वर्ष के लिए कारावास का दंड दिया गया है, चुनाव लड़ने के लिए स्थायी तौर पर निरर्हित हो जाता है भले ही वह कारावास से मुक्त हो चुका हो ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  20. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भारत का राष्ट्रपति ऐसे स्थान पर जिसे वह ठीक समझे, संसद का सत्र आहूत (आह्वान) कर सकता है ।
    2. भारत का संविधान एक वर्ष में संसद के तीन सत्रों का प्रावधान करता है, किंतु सभी तीन सत्रों का चलाया जाना अनिवार्य नहीं है ।
    3. एक वर्ष में दिनों की कोई न्यूनतम संख्या निर्धारित नहीं है जब संसद का चलना आवश्यक हो ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) केवल 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  21. भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
    1. ओरंग — राजकोष का प्रभारी
    2. बेनियान — ईस्ट इंडिया कंपनी का भारतीय एजेंट
    3. मिरासिदार — राज्य का नामित राजस्व दाता

    उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  22. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. स्थविरवादी महायान बौद्ध धर्म से संबंधित हैं ।
    2. लोकोत्तरवादी संप्रदाय बौद्ध धर्म के महासांघिक संप्रदाय की एक शाखा थी ।
    3. महासांघिकों द्वारा बुद्ध के देवतारोपण ने महायान बौद्ध धर्म को प्रोत्साहित किया ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  23. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन औद्योगिक क्रान्ति के द्वारा उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में भारत पर पड़े प्रभाव की सही व्याख्या करता है ?

    A.(a) भारतीय दस्तकारी-उद्योग नष्ट हो गए थे ।सही
    B.(b) भारत के वस्त्र-उद्योग में मशीनों की बड़ी संख्या में प्रवेश हुआ था ।
    C.(c) देश के अनेक भागों में रेलवे लाइनें बिछाई गई थीं ।
    D.(d) ब्रिटिश उत्पादन के आयात पर भारी शुल्क लगाया गया था ।

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  24. भारत के इतिहास में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
    1. राजा भोज के अधीन प्रतिहारों का उदय
    2. महेंद्रवर्मन - I के अधीन पल्लव सत्ता की स्थापना
    3. परांतक - I द्वारा चोल सत्ता की स्थापना
    4. गोपाल द्वारा पाल राजवंश की संस्थापना

    उपर्युक्त घटनाओं का, प्राचीन काल से आरंभ कर, सही कालानुक्रम क्या है ?

    A.(a) 2 – 1 – 4 – 3
    B.(b) 3 – 1 – 4 – 2
    C.(c) 2 – 4 – 1 – 3सही
    D.(d) 3 – 4 – 1 – 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  25. निम्नलिखित में से कौन-सा उपवाक्य, उत्तर-हर्ष-कालीन स्रोतों में प्रायः उल्लिखित 'हूंडी' के स्वरूप की परिभाषा बताता है ?

    A.(a) राजा द्वारा अपने अधीनस्थों को दिया गया परामर्श
    B.(b) प्रतिदिन का लेखा-जोखा अंकित करने वाली बही
    C.(c) विनिमय पत्रसही
    D.(d) सामन्त द्वारा अपने अधीनस्थों को दिया गया आदेश

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  26. स्वतंत्रता संग्राम के समय लिखी गई सखाराम गणेश देउस्कर की पुस्तक "देशेर कथा" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. इस पुस्तक ने औपनिवेशिक राज्य द्वारा मस्तिष्क की सम्मोहक विजय के विरोध में चेतावनी दी ।
    2. इस पुस्तक ने स्वदेशी नुक्कड़ नाटकों तथा लोक गीतों को प्रेरित किया ।
    3. देउस्कर द्वारा 'देश' शब्द का प्रयोग, बंगाल क्षेत्र के विशिष्ट संदर्भ में किया गया था ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  27. गांधी-इरविन समझौते में निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित था/थे ?
    1. राउंड टेबल कॉन्फ़्रेंस में भाग लेने के लिए कांग्रेस को आमंत्रित करना
    2. सविनय अवज्ञा आंदोलन के संबंध में जारी किए गए अध्यादेशों को वापस लेना
    3. पुलिस की ज़्यादतियों की जाँच करने हेतु गांधीजी के सुझाव की स्वीकृति
    4. केवल उन्हीं कैदियों की रिहाई जिन पर हिंसा का अभियोग नहीं था

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 1, 2 और 4सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) केवल 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  28. अस्पृश्य समुदाय के लोगों को लक्षित कर, प्रथम मासिक पत्रिका विटाल-विध्वंसक किसके द्वारा प्रकाशित की गई थी ?

    A.(a) गोपाल बाबा वलंगकरसही
    B.(b) ज्योतिबा फुले
    C.(c) मोहनदास करमचंद गांधी
    D.(d) भीमराव रामजी अंबेडकर

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  29. भारत के इतिहास के संदर्भ में, "कुल्यावाप" तथा "द्रोणवाप" शब्द क्या निर्दिष्ट करते हैं ?

    A.(a) भू-मापसही
    B.(b) विभिन्न मौद्रिक मूल्यों के सिक्के
    C.(c) नगर की भूमि का वर्गीकरण
    D.(d) धार्मिक अनुष्ठान

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  30. निम्नलिखित में से किस शासक ने अपनी प्रजा को इस अभिलेख के माध्यम से परामर्श दिया ?
    "कोई भी व्यक्ति जो अपने संप्रदाय को महिमा-मंडित करने की दृष्टि से अपने धार्मिक संप्रदाय की प्रशंसा करता है या अपने संप्रदाय के प्रति अत्यधिक भक्ति के कारण अन्य संप्रदायों की निंदा करता है, वह अपितु अपने संप्रदाय को गंभीर रूप से हानि पहुँचाता है ।"

    A.(a) अशोकसही
    B.(b) समुद्रगुप्त
    C.(c) हर्षवर्धन
    D.(d) कृष्णदेव राय

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  31. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, 'पारमिता' शब्द का सही विवरण निम्नलिखित में से कौन-सा है ?

    A.(a) सूत्र पद्धति में लिखे गए प्राचीनतम धर्मशास्त्र पाठ
    B.(b) वेदों के प्राधिकार को अस्वीकार करने वाले दार्शनिक संप्रदाय
    C.(c) परिपूर्णताएँ जिनकी प्राप्ति से बोधिसत्व पथ प्रशस्त हुआसही
    D.(d) आरंभिक मध्यकालीन दक्षिण भारत की शक्तिशाली व्यापारी श्रेणियाँ

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  32. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, 1884 का रखमाबाई मुकदमा किस पर केन्द्रित था ?
    1. महिलाओं का शिक्षा पाने का अधिकार
    2. सहमति की आयु
    3. दाम्पत्य अधिकारों का प्रत्यास्थापन

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  33. निम्नलिखित में से किस कारण से भारत में बीसवीं शताब्दी के आरंभ में नील की खेती का ह्रास हुआ ?

    A.(a) नील के उत्पादकों के अत्याचारी आचरण के प्रति काश्तकारों का विरोध
    B.(b) नई खोजों के कारण विश्व बाज़ार में इसका अलाभकर होनासही
    C.(c) नील की खेती का राष्ट्रीय नेताओं द्वारा विरोध किया जाना
    D.(d) उत्पादकों के ऊपर सरकार का नियंत्रण

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  34. वेलेज़ली ने कलकत्ता में फ़ोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस लिए की थी ?

    A.(a) उसे लंदन में स्थित बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने ऐसा करने के लिए कहा था
    B.(b) वह भारत में प्राच्य ज्ञान के प्रति अभिरुचि पुनः जाग्रत करना चाहता था
    C.(c) वह विलियम कैरी तथा उसके सहयोगियों को रोज़गार प्रदान करना चाहता था
    D.(d) वह ब्रिटिश नागरिकों को भारत में प्रशासन हेतु प्रशिक्षित करना चाहता थासही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  35. भारत के इतिहास के संदर्भ में, "उलगुलान" अथवा महान उपद्रव निम्नलिखित में से किस घटना का विवरण था ?

    A.(a) 1857 के विद्रोह का
    B.(b) 1921 के मापिला विद्रोह का
    C.(c) 1859 - 60 के नील विद्रोह का
    D.(d) 1899 - 1900 के बिरसा मुंडा विद्रोह कासही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  36. प्राचीन भारत के विद्वानों/साहित्यकारों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. पाणिनि पुष्यमित्र शुंग से संबंधित हैं ।
    2. अमरसिंह हर्षवर्धन से संबंधित हैं ।
    3. कालिदास चन्द्रगुप्त - II से संबंधित हैं ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  37. मानव प्रजनन तकनीकी में अभिनव प्रगति के संदर्भ में, "प्रान्यूक्लियर स्थानान्तरण" (Pronuclear Transfer) का प्रयोग किस लिए होता है ?

    A.(a) इन विट्रो अंड के निषेचन के लिए दाता शुक्राणु का उपयोग
    B.(b) शुक्राणु उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं का आनुवंशिक रूपान्तरण
    C.(c) स्टेम (Stem) कोशिकाओं का कार्यात्मक भ्रूणों में विकास
    D.(d) संतान में सूत्रकणिका वाले रोगों का निरोधसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  38. विकास की वर्तमान स्थिति में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), निम्नलिखित में से किस कार्य को प्रभावी रूप से कर सकती है ?
    1. औद्योगिक इकाइयों में विद्युत की खपत कम करना
    2. सार्थक लघु कहानियों और गीतों की रचना
    3. रोगों का निदान
    4. टेक्स्ट से स्पीच (Text-to-Speech) में परिवर्तन
    5. विद्युत ऊर्जा का बेतार संचरण

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2, 3 और 5
    B.(b) केवल 1, 3 और 4
    C.(c) केवल 2, 4 और 5
    D.(d) 1, 2, 3, 4 और 5सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  39. दृश्य प्रकाश संचार (VLC) तकनीकी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
    1. VLC, 375 से 780 nm वाली विद्युत-चुम्बकीय स्पेक्ट्रमी तरंगदैर्ध्यों का उपयोग करती है ।
    2. VLC को दीर्घ-परासी प्रकाशी बेतार संचार के रूप में जाना जाता है ।
    3. VLC ब्लूटूथ की तुलना में डेटा की विशाल मात्रा को अधिक तेजी से प्रेषित कर सकता है ।
    4. VLC में विद्युत-चुम्बकीय व्यतिकरण नहीं होता है ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 3
    B.(b) केवल 1, 2 और 4
    C.(c) केवल 1, 3 और 4सही
    D.(d) केवल 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  40. "ब्लॉकचेन तकनीकी" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. यह एक सार्वजनिक खाता है जिसका हर कोई निरीक्षण कर सकता है, परन्तु जिसे कोई भी एक उपभोक्ता नियंत्रित नहीं करता ।
    2. ब्लॉकचेन की संरचना और अधिकल्प ऐसा है कि इसका समूचा डेटा केवल क्रिप्टोकॉरेंसी के विषय में है ।
    3. ब्लॉकचेन के आधारभूत वैशिष्ट्यों पर आधारित अनुप्रयोगों को बिना किसी व्यक्ति की अनुमति के विकसित किया जा सकता है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 1 और 2
    C.(c) केवल 2
    D.(d) केवल 1 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  41. कार्बन नैनोट्यूबों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. इनको मानव शरीर में औषधियों और प्रतिजनों के वाहकों के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है ।
    2. इनको मानव शरीर के क्षतिग्रस्त भाग के लिए कृत्रिम रक्त केशिकाओं के रूप में बनाया जा सकता है ।
    3. इनका जैव-रासायनिक संवेदकों में उपयोग किया जा सकता है ।
    4. कार्बन नैनोट्यूब जैव-निम्नीकरणीय (biodegradable) होती हैं ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2, 3 और 4
    C.(c) केवल 1, 3 और 4सही
    D.(d) 1, 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  42. निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए :
    1. खेत में फसल पर पीड़कनाशी छिड़कना
    2. सक्रिय ज्वालामुखियों के मुखों का निरीक्षण करना
    3. डी.एन.ए. विश्लेषण के लिए उत्क्षेपण करती हुई ह्वेलों के श्वास के नमूने एकत्र करना

    तकनीकी के वर्तमान स्तर पर, उपर्युक्त गतिविधियों में से किसे/किन्हें, ड्रोन के प्रयोग से सफलतापूर्वक किया जा सकता है ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  43. "यह प्रयोग तीन ऐसे अंतरिक्षयानों को काम में लाएगा जो एक समबाहु त्रिभुज की आकृति में उड़ान भरेंगे जिसमें प्रत्येक भुजा एक मिलियन किलोमीटर लंबी है और यानों के बीच लेज़र चमक रही होंगी ।" कथित प्रयोग किसे संदर्भित करता है ?

    A.(a) वॉयेजर-2
    B.(b) न्यू हॉराइजन्स
    C.(c) LISA पाथफाइंडर
    D.(d) इवॉल्वड LISAसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  44. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भावी माता-पिता के अंड या शुक्राणु उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं में आनुवंशिक परिवर्तन किए जा सकते हैं ।
    2. व्यक्ति का जीनोम जन्म से पूर्व प्रारंभिक भ्रूणीय अवस्था में सम्पादित किया जा सकता है ।
    3. मानव प्रेरित बहुशक्त स्टेम (pluripotent stem) कोशिकाओं को एक सूअर के भ्रूण में अंतर्वेशित किया जा सकता है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 2
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  45. भारत में न्यूमोकोकल संयुग्मी वैक्सीन (Pneumococcal Conjugate Vaccine) के उपयोग का क्या महत्व है ?
    1. ये वैक्सीन न्यूमोनिया और साथ ही तानिकाशोथ और सेप्सिस के विरुद्ध प्रभावी हैं ।
    2. उन प्रतिजैविकियों पर निर्भरता कम की जा सकती है जो औषध-प्रतिरोधी जीवाणुओं के विरुद्ध प्रभावी नहीं हैं ।
    3. इन वैक्सीन के कोई गौण प्रभाव (side effects) नहीं हैं और न ही ये वैक्सीन कोई प्रत्युर्जता सम्बन्धी अभिक्रियाएं (allergic reactions) करती हैं ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 1 और 2सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  46. भारत में, "पब्लिक की इन्फ्रास्ट्रक्चर" (Public Key Infrastructure) पदबंध किसके प्रसंग में प्रयुक्त किया जाता है ?

    A.(a) डिजिटल सुरक्षा आधारभूत संरचनासही
    B.(b) खाद्य सुरक्षा आधारभूत संरचना
    C.(c) स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा आधारभूत संरचना
    D.(d) दूरसंचार और परिवहन आधारभूत संरचना

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  47. निम्नलिखित कथनों में से कौन-से पादप और प्राणी कोशिकाओं के बीच सामान्य अंतर के बारे में सही हैं ?
    1. पादप कोशिकाओं में सेलुलोज कोशिका भित्तियां होती हैं जबकि प्राणी कोशिकाओं में वे नहीं होतीं ।
    2. पादप कोशिकाओं में प्लैज्मा झिल्ली नहीं होती जबकि इसके विपरीत प्राणी कोशिकाओं में वे होती हैं ।
    3. परिपक्व पादप कोशिका में एक बड़ी रसधानी होती है जबकि प्राणी कोशिका में अनेक छोटी रसधानियां होती हैं ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  48. निम्नलिखित में से कौन-से कारण/कारक बेंजीन प्रदूषण उत्पन्न करते हैं ?
    1. स्वचालित वाहन (automobile) द्वारा निष्कासित पदार्थ
    2. तम्बाकू का धुआँ
    3. लकड़ी का जलना
    4. रोगन किए गए लकड़ी के फर्नीचर का उपयोग
    5. पॉलियूरिथेन से निर्मित उत्पादों का उपयोग

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 3सही
    B.(b) केवल 2 और 4
    C.(c) केवल 1, 3 और 4
    D.(d) 1, 2, 3, 4 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  49. यदि निकट भविष्य में दूसरा वैश्विक वित्तीय संकट होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-से कार्य/नीतियाँ, भारत को, सबसे अधिक संभावना के साथ, कुछ उन्मुक्ति प्रदान कर सकती है/हैं ?
    1. अल्पकालीन विदेशी ऋणों पर निर्भर न रहना
    2. कुछ और विदेशी बैंकों को प्रारंभ करना
    3. पूंजी खाते में पूर्ण परिवर्तनीयता को बनाए रखना

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 1 और 2
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  50. यदि आप अपने बैंक के मांग जमा खाते (Demand Deposit Account) से ₹ 1,00,000 की नकद राशि निकालते हैं, तो अर्थव्यवस्था में तत्काल रूप से मुद्रा की समग्र पूर्ति पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?

    A.(a) मुद्रा की समग्र पूर्ति में ₹ 1,00,000 की कमी आएगी
    B.(b) मुद्रा की समग्र पूर्ति में ₹ 1,00,000 की वृद्धि होगी
    C.(c) मुद्रा की समग्र पूर्ति में ₹ 1,00,000 से अधिक की वृद्धि होगी
    D.(d) मुद्रा की समग्र पूर्ति अपरिवर्तित रहेगीसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  51. भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सी उसकी प्रमुख विशेषता मानी जाती है ?

    A.(a) यह मूलतः किसी सूचीबद्ध कंपनी में पूंजीगत साधनों द्वारा किया जाने वाला निवेश है ।
    B.(b) यह मुख्यतः ऋण सृजित न करने वाला पूंजी प्रवाह है ।सही
    C.(c) यह ऐसा निवेश है जिससे ऋण-समाशोधन अपेक्षित होता है ।
    D.(d) यह विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में किया जाने वाला निवेश है ।

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  52. वर्तमान में भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
    1. भारत के माल का निर्यात, माल के आयात से कम है ।
    2. भारत के लोहे व इस्पात, रसायनों, उर्वरकों और मशीनों के आयात में हाल के वर्षों में कमी आयी है ।
    3. भारत की सेवाओं का निर्यात, सेवाओं के आयात से अधिक है ।
    4. भारत को कुल मिलाकर व्यापार/चालू खाते का घाटा हो रहा है ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 4
    C.(c) केवल 3
    D.(d) केवल 1, 3 और 4सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  53. कभी-कभी समाचारों में पाया जाने वाला पद 'वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate)', निम्नलिखित में से किस एक पदार्थ की श्रेणी से संबंधित है ?

    A.(a) कच्चे तेल कीसही
    B.(b) बहुमूल्य-धातु (Bullion) की
    C.(c) दुर्लभ मृदा तत्वों की
    D.(d) यूरेनियम की

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  54. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से गैर-वित्तीय ऋण में सम्मिलित है/हैं ?
    1. परिवारों का बकाया गृह ऋण
    2. क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि
    3. राजकोष बिल (Treasury bills)

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 1 और 2
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  55. भारत में, क्यों कुछ परमाणु रिएक्टर "आई.ए.ई.ए. सुरक्षा उपायों" के अधीन रखे जाते हैं जबकि अन्य इस सुरक्षा के अधीन नहीं रखे जाते ?

    A.(a) कुछ यूरेनियम का प्रयोग करते हैं और अन्य थोरियम का
    B.(b) कुछ आयातित यूरेनियम का प्रयोग करते हैं और अन्य घरेलू आपूर्ति कासही
    C.(c) कुछ विदेशी उद्यमों द्वारा संचालित होते हैं और अन्य घरेलू उद्यमों द्वारा
    D.(d) कुछ सरकारी स्वामित्व वाले होते हैं और अन्य निजी स्वामित्व वाले

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  56. 'व्यापार-संबंधित निवेश उपायों' (TRIMS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
    1. विदेशी निवेशकों द्वारा किए जाने वाले आयात पर 'परिमाणत्मक निर्बंधन' निषिद्ध होते हैं ।
    2. ये वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों के व्यापार से संबंधित निवेश उपायों पर लागू होते हैं ।
    3. ये विदेशी निवेश के नियमन से संबंधित नहीं हैं ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  57. यदि आर.बी.आई. प्रसारवादी मौद्रिक नीति का अनुसरण करने का निर्णय लेता है, तो वह निम्नलिखित में से क्या नहीं करेगा ?
    1. वैधानिक तरलता अनुपात को घटाकर उसे अनुकूलित करना
    2. सीमान्त स्थायी सुविधा दर को बढ़ाना
    3. बैंक दर को घटाना तथा रेपो दर को भी घटाना

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  58. 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद की भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. शहरी क्षेत्रों में श्रमिक की उत्पादकता (2004 - 05 की कीमतों पर प्रति श्रमिक ₹) में वृद्धि हुई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें कमी हुई ।
    2. कार्यबल में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिशत हिस्सेदारी में सतत वृद्धि हुई ।
    3. ग्रामीण क्षेत्रों में, गैर-कृषि अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई ।
    4. ग्रामीण रोज़गार की वृद्धि दर में कमी आई ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3 और 4सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) केवल 1, 2 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  59. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. कृषि क्षेत्र को अल्पकालीन साख परिदान करने के संबंध में, 'जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक (DCCBs)' 'अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों' एवं 'क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों' की तुलना में अधिक ऋण देते हैं ।
    2. डी.सी.सी.बी. (DCCBs) का एक सबसे प्रमुख कार्य 'प्रारंभिक कृषि साख समितियों' को निधि उपलब्ध कराना है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  60. भारत में, किसी व्यक्ति के साइबर बीमा करने पर, निधि की हानि की भरपाई एवं अन्य लाभों के अतिरिक्त, सामान्यतः निम्नलिखित में से कौन-कौन से लाभ दिए जाते हैं ?
    1. यदि कोई मेलवेयर कंप्यूटर तक उसकी पहुँच बाधित कर देता है, तो कंप्यूटर प्रणाली को पुनः प्रचालित करने में लगने वाली लागत
    2. यदि यह प्रमाणित हो जाता है कि किसी शरारती तत्व द्वारा जान-बूझकर कंप्यूटर को नुकसान पहुँचाया गया है तो नए कंप्यूटर की लागत
    3. यदि साइबर बलात्-ग्रहण होता है तो इस हानि को न्यूनतम करने के लिए विशेष परामर्शदाता की सेवाएं लेने पर लगने वाली लागत
    4. यदि कोई तीसरा पक्ष मुकदमा दायर करता है तो न्यायालय में बचाव करने में लगने वाली लागत

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 4
    B.(b) केवल 1, 3 और 4सही
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) 1, 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  61. भारत में, निम्नलिखित में से किन्हें कृषि में सार्वजनिक निवेश माना जा सकता है ?
    1. सभी फसलों के कृषि उत्पाद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करना
    2. प्राथमिक कृषि साख समितियों का कंप्यूटरीकरण
    3. सामाजिक पूंजी विकास
    4. कृषकों को निःशुल्क बिजली की आपूर्ति
    5. बैंकिंग प्रणाली द्वारा कृषि ऋण की माफ़ी
    6. सरकारों द्वारा शीतगार सुविधाओं को स्थापित करना

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 5
    B.(b) केवल 1, 3, 4 और 5
    C.(c) केवल 2, 3 और 6सही
    D.(d) 1, 2, 3, 4, 5 और 6

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  62. भारत में फर्म के “ब्याज-व्याप्ति अनुपात (Interest Coverage Ratio)” पद का क्या महत्व है ?
    1. यह उस फर्म, जिसे बैंक ऋण देने जा रहा है, के वर्तमान जोखिम को समझने में मदद करता है ।
    2. यह उस फर्म, जिसे बैंक ऋण देने जा रहा है, के आने वाले जोखिम के मूल्यांकन में मदद करता है ।
    3. उधार लेने वाली फर्म का ब्याज-व्याप्ति अनुपात जितना अधिक होगा, उसकी ऋण समाशोधन क्षमता उतनी ही खराब होगी ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 2
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  63. हाल के बीते दिनों में निम्नलिखित में से कौन-से कारक/कौन-सी नीतियां भारत में चावल के मूल्य को प्रभावित कर रही थीं ?
    1. न्यूनतम समर्थन मूल्य
    2. सरकार द्वारा व्यापार करना
    3. सरकार द्वारा भण्डारण करना
    4. उपभोक्ता सहायिकियाँ (subsidies)

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 4
    B.(b) केवल 1, 3 और 4
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) 1, 2, 3 और 4सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  64. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. पिछले दशक में भारत-श्रीलंका व्यापार के मूल्य में सतत वृद्धि हुई है ।
    2. भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले व्यापार में "कपड़े और कपड़े से बनी चीज़ों" का व्यापार प्रमुख है ।
    3. पिछले पांच वर्षों में, दक्षिण एशिया में भारत के व्यापार का सबसे बड़ा भागीदार नेपाल रहा है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  65. निम्नलिखित में से किस समूह के सभी चारों देश G20 के सदस्य हैं ?

    A.(a) अर्जेंटीना, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका एवं तुर्कीसही
    B.(b) ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया एवं न्यूजीलैंड
    C.(c) ब्राज़ील, ईरान, सऊदी अरब एवं वियतनाम
    D.(d) इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर एवं दक्षिण कोरिया

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  66. 'किसान क्रेडिट कार्ड' योजना के अन्तर्गत, निम्नलिखित में से किन-किन उद्देश्यों के लिए कृषकों को अल्पकालीन ऋण समर्थन उपलब्ध कराया जाता है ?
    1. फार्म परिसंपत्तियों के रख-रखाव हेतु कार्यशील पूंजी के लिए
    2. कम्बाइन कटाई मशीनों, ट्रैक्टरों एवं मिनी ट्रकों के खरीद के लिए
    3. फार्म परिवारों की उपभोग आवश्यकताओं के लिए
    4. फ़सल कटाई के बाद के खर्चों के लिए
    5. परिवार के लिए घर निर्माण तथा गाँव में शीतगार सुविधा की स्थापना के लिए

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 5
    B.(b) केवल 1, 3 और 4सही
    C.(c) केवल 2, 3, 4 और 5
    D.(d) 1, 2, 3, 4 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  67. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. खाद्य वस्तुओं का 'उपभोक्ता मूल्य सूचकांक' (CPI) में भार (weightage) उनके 'थोक मूल्य सूचकांक' (WPI) में दिए गए भार से अधिक है ।
    2. WPI, सेवाओं के मूल्यों में होने वाले परिवर्तनों को नहीं पकड़ता, जैसे कि CPI करता है ।
    3. भारतीय रिज़र्व बैंक ने अब मुद्रास्फीति के मुख्य मान हेतु तथा प्रमुख नीतिगत दरों के निर्धारण और परिवर्तन हेतु WPI को अपना लिया है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 2
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  68. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
    नदी — में जाकर मिलती है
    1. मेकॉंग — अंडमान सागर
    2. थेम्स — आयरिश सागर
    3. वोलगा — कैस्पियन सागर
    4. ज़म्बेजी — हिन्द महासागर

    उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 3 और 4सही
    D.(d) केवल 1, 2 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  69. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. सभी अनाजों, दालों एवं तिलहनों का 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' (MSP) पर प्रप्रापण (खरीद) भारत के किसी भी राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश (यू.टी.) में असीमित होता है ।
    2. अनाजों एवं दालों का MSP किसी भी राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश में उस स्तर पर निर्धारित किया जाता है जिस स्तर पर बाज़ार मूल्य कभी नहीं पहुँच पाते ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  70. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. 'वाणिज्यिक पत्र (Commercial Paper)' अल्पकालीन प्रतिभूति-रहित वचन-पत्र है ।
    2. 'जमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Deposit)' भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किसी निगम को निर्गत किया जाने वाला दीर्घकालीन प्रपत्र है ।
    3. 'शीघ्रवाधि ऋण (Call Money)' अंतरबैंक लेन-देनों के लिए प्रयुक्त अल्प अवधि का वित्त है ।
    4. 'शून्य-कूपन बॉन्ड (Zero-Coupon Bonds)' अनुसूचित व्यापारिक बैंकों द्वारा निगमों को निर्गत किए जाने वाले ब्याज सहित अल्पकालीन बॉन्ड हैं ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 4
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) केवल 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  71. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
    1. परिव्राजक — परित्यागी व भ्रमणकारी
    2. श्रमण — उच्च पद प्राप्त पुजारी
    3. उपासक — बौद्ध धर्म का साधारण अनुगामी

    उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 1 और 3सही
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  72. भारतीय हाथियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा करती है ।
    2. हाथी की अधिकतम गर्भावधि 22 माह तक हो सकती है ।
    3. सामान्यतः हाथी में 40 वर्ष की आयु तक ही बच्चे पैदा करने की क्षमता होती है ।
    4. भारत के राज्यों में, हाथियों की सर्वाधिक जीवसंख्या केरल में है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 2 और 4
    C.(c) केवल 3
    D.(d) केवल 1, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  73. निम्नलिखित में से कौन-सा 'संरक्षित क्षेत्र' कावेरी बेसिन में स्थित है ?
    1. नगरहोले राष्ट्रीय उद्यान
    2. पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
    3. सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र
    4. वायनाड वन्यजीव अभयारण्य

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3 और 4
    C.(c) केवल 1, 3 और 4सही
    D.(d) 1, 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  74. भारत की जैव-विविधता के संदर्भ में, सीलोन फ्रॉगमाउथ, कॉपरस्मिथ बार्बेट, ग्रे-चिंड मिनिवेट और व्हाइट-थ्रोटेड रेडस्टार्ट क्या हैं ?

    A.(a) पक्षीसही
    B.(b) प्राइमेट
    C.(c) सरीसृप
    D.(d) उभयचर

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  75. भारतीय अनूप मृग (बारहसिंगा) की उस उपजाति, जो पक्की भूमि पर फलती-फूलती है और केवल घासभक्षी है, के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा संरक्षित क्षेत्र प्रसिद्ध है ?

    A.(a) कान्हा राष्ट्रीय उद्यानसही
    B.(b) मानस राष्ट्रीय उद्यान
    C.(c) मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य
    D.(d) ताल छप्पर वन्यजीव अभयारण्य

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  76. इस्पात स्लैग निम्नलिखित में से किसके लिए सामग्री हो सकता है ?
    1. आधार-सड़क के निर्माण के लिए
    2. कृषि मृदा के सुधार के लिए
    3. सीमेंट के उत्पादन के लिए

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  77. निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे संभावनीय स्थान हैं जहाँ कस्तूरी मृग अपने प्राकृतिक आवास में मिल सकता है ?
    1. अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य
    2. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
    3. किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य
    4. मानस राष्ट्रीय उद्यान

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 3 और 4
    D.(d) केवल 1 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  78. ग्रामीण सड़क निर्माण में, पर्यावरणीय दीर्घउपयोगिता को सुनिश्चित करने अथवा कार्बन पदचिह्न को घटाने के लिए निम्नलिखित में से किसके प्रयोग को अधिक प्राथमिकता दी जाती है ?
    1. ताम्र स्लैग
    2. शीत मिश्रित एस्फाल्ट प्रौद्योगिकी
    3. जियोटेक्सटाइल्स
    4. उष्ण मिश्रित एस्फाल्ट प्रौद्योगिकी
    5. पोर्टलैंड सीमेंट

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 3सही
    B.(b) केवल 2, 3 और 4
    C.(c) केवल 4 और 5
    D.(d) केवल 1 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  79. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. कोयले की राख में आर्सेनिक, सीसा और पारा अंतर्विष्ट होते हैं ।
    2. कोयला संचालित विद्युत संयंत्र पर्यावरण में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन के ऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं ।
    3. भारतीय कोयले में राख की अधिक मात्रा पायी जाती है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  80. खेती में बायोचार का क्या उपयोग है ?
    1. बायोचार ऊर्ध्वाधर खेती (vertical farming) में वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है ।
    2. जब बायोचार वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, तो वह नाइट्रोजन-यौगिकीकारी सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को बढ़ावा देता है ।
    3. जब बायोचार वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, तब वह उस वृद्धिकर माध्यम की जलधारण क्षमता को अधिक लम्बे समय तक बनाए रखने में सहायक होता है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  81. यदि किसी पौधे की विशिष्ट जाति को वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम, 1972 की अनुसूची VI में रखा गया है, तो इसका क्या तात्पर्य है ?

    A.(a) उस पौधे की खेती करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता है ।सही
    B.(b) ऐसे पौधे की खेती किसी भी परिस्थिति में नहीं हो सकती ।
    C.(c) यह एक आनुवंशिकतः रूपांतरित फसली पौधा है ।
    D.(d) ऐसा पौधा आक्रामक होता है और पारिस्थितिकी के लिए हानिकारक होता है ।

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  82. प्राचीन भारतीय गुप्त राजवंश के समय के संदर्भ में, नगर घंटाशाला, कदूरा तथा चौल किस लिए विख्यात थे ?

    A.(a) विदेशी व्यापार करने वाले बंदरगाहसही
    B.(b) शक्तिशाली राज्यों की राजधानियाँ
    C.(c) उत्कृष्ट प्रस्तर कला तथा स्थापत्य से संबंधित स्थान
    D.(d) बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण तीर्थस्थल

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  83. कृषि में शून्य-जुताई (zero-tillage) का/के क्या लाभ है/हैं ?
    1. पिछली फसल के अवशेषों को जलाए बिना गेहूं की बुआई संभव है ।
    2. चावल की नई पौध की नर्सरी बनाए बिना, धान के बीजों का नम मृदा में सीधे रोपण संभव है ।
    3. मृदा में कार्बन पृथक्करण संभव है ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  84. भारत की जैव-ईंधन की राष्ट्रीय नीति के अनुसार, जैव-ईंधन के उत्पादन के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग कच्चे माल के रूप में हो सकता है ?
    1. कसावा
    2. क्षतिग्रस्त गेहूं के दाने
    3. मूंगफली के बीज
    4. कुलथी (Horse gram)
    5. सड़ा आलू
    6. चुकंदर

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2, 5 और 6सही
    B.(b) केवल 1, 3, 4 और 6
    C.(c) केवल 2, 3, 4 और 5
    D.(d) 1, 2, 3, 4, 5 और 6

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  85. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 'कार्बन के सामाजिक मूल्य' पद का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है ?
    आर्थिक मूल्य के रूप में यह निम्नलिखित में से किसका माप है ?

    A.(a) प्रदत्त वर्ष में एक टन CO2 के उत्सर्जन से होने वाली दीर्घकालीन क्षतिसही
    B.(b) किसी देश की जीवाश्म ईंधनों की आवश्यकता, जिन्हें जलाकर देश अपने नागरिकों को वस्तुएं और सेवाएं प्रदान करता है
    C.(c) किसी जलवायु शरणार्थी (Climate refugee) द्वारा किसी नए स्थान के प्रति अनुकूलित होने हेतु किए गए प्रयास
    D.(d) पृथ्वी ग्रह पर किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अंशदकार्बन पदचिह्न

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  86. भारत में दालों के उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. उड़द की खेती खरीफ और रबी दोनों फसलों में की जा सकती है ।
    2. कुल दाल उत्पादन का लगभग आधा भाग केवल मूंग का होता है ।
    3. पिछले तीन दशकों में, जहां खरीफ दालों का उत्पादन बढ़ा है, वहीं रबी दालों का उत्पादन घटा है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 2
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  87. "यह फसल उपोष्ण प्रकृति की है । उसके लिए कठोर पाला हानिकारक है । विकास के लिए उसे कम-से-कम 210 पाला-रहित दिवसों और 50 - 100 सेंटीमीटर वर्षा की आवश्यकता पड़ती है । हल्की सुअपवाहित मृदा जिसमें नमी धारण करने की क्षमता है उसकी खेती के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है ।" यह फसल निम्नलिखित में से कौन-सी है ?

    A.(a) कपाससही
    B.(b) जूट
    C.(c) गन्ना
    D.(d) चाय

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  88. सौर जल पंपों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. सौर ऊर्जा का प्रयोग पृष्ठीय पंपों को चलाने के लिए हो सकता है और निमज्जनी (submersible) पंपों के लिए नहीं ।
    2. सौर ऊर्जा का प्रयोग अपकेन्द्री पंपों को चलाने के लिए हो सकता है और पिस्टन वालों के लिए नहीं ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  89. भारत में गन्ने की खेती में वर्तमान प्रवृत्तियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. जब 'बड चिप सेटलिंग्स (bud chip settlements)' को नर्सरी में उगाकर मुख्य कृषि भूमि में प्रत्यारोपित किया जाता है, तब बीज सामग्री में बड़ी बचत होती है ।
    2. जब सेट्स का सीधे रोपण किया जाता है, तब एक-कलिका (single-budded) सेट्स का अंकुरण प्रतिशत कई-कलिका (many budded) सेट्स की तुलना में बेहतर होता है ।
    3. खराब मौसम की दशा में यदि सेट्स का सीधे रोपण होता है, तब एक-कलिका सेट्स का जीवित बचना बड़े सेट्स की तुलना में बेहतर होता है ।
    4. गन्ने की खेती, ऊतक संवर्धन से तैयार की गई सेटलिंग से की जा सकती है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 1 और 4सही
    D.(d) केवल 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  90. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस/किन पद्धति/यों को पारिस्थितिक-अनुकूली कृषि माना जाता है ?
    1. फ़सल विविधकरण
    2. शिम्ब आधिक्य (Legume intensification)
    3. टेन्सियोमीटर का प्रयोग
    4. ऊर्ध्वाधर कृषि (Vertical farming)

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 3सही
    B.(b) केवल 3
    C.(c) केवल 4
    D.(d) 1, 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  91. कृषि में फर्टिगेशन (fertigation) के क्या लाभ हैं ?
    1. सिंचाई जल की क्षारीयता का नियंत्रण संभव है ।
    2. रॉक फॉस्फेट और सभी अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों का सफलता के साथ अनुप्रयोग संभव है ।
    3. पौधों के लिए पोषक बढ़ी हुई मात्रा में सुलभ किए जा सकते हैं ।
    4. रासायनिक पोषकों के निक्षालन में कमी संभव है ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1, 2 और 3
    B.(b) केवल 1, 2 और 4
    C.(c) केवल 1, 3 और 4सही
    D.(d) केवल 2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  92. निम्नलिखित खनिजों पर विचार कीजिए :
    1. बेटोनाइट
    2. क्रोमाइट
    3. कायनाइट
    4. सिलीमेनाइट

    भारत में, उपर्युक्त में से कौन-सा/से आधिकारिक रूप से नामित प्रमुख खनिज (major minerals) है/हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 4
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) केवल 2, 3 और 4सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  93. महासागर औसत तापमान (Ocean Mean Temperature/OMT) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
    1. OMT को 26°C समताप रेखा की गहराई तक मापा जाता है जो जनवरी - मार्च में हिन्द महासागर के दक्षिण-पश्चिम में 129 मीटर पर होती है ।
    2. OMT, जो जनवरी - मार्च में एकत्रित किया जाता है उसे यह निर्धारित करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है कि मानसून में वर्षा की मात्रा एक निश्चित दीर्घकालीन औसत वर्षा से कम होगी या अधिक ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  94. भारत में रासायनिक उर्वरकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों का खुदरा मूल्य बाज़ार-संचालित है और यह सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं है ।
    2. अमोनिया जो यूरिया बनाने में काम आता है, वह प्राकृतिक गैस से उत्पन्न होता है ।
    3. सल्फर, जो फॉस्फोरिक अम्ल उर्वरक के लिए कच्चा माल है, वह तेल शोधन कारखानों का उपोत्पाद है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 2
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  95. भारत के 'मरुस्थलीय राष्ट्रीय उद्यान' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
    1. यह दो जिलों में विस्तृत है ।
    2. उद्यान के अन्दर कोई मानव वास स्थल नहीं है ।
    3. यह 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' के प्राकृतिक आवासों में से एक है ।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  96. सियाचिन हिमनद कहाँ स्थित है ?

    A.(a) अक्साई चिन के पूर्व में
    B.(b) लेह के पूर्व में
    C.(c) गिलगिट के उत्तर में
    D.(d) नुब्रा घाटी के उत्तर मेंसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  97. भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
    प्रसिद्ध स्थल — वर्तमान राज्य
    1. भिलसा — मध्य प्रदेश
    2. द्वारसमुद्र — महाराष्ट्र
    3. गिरनगर — गुजरात
    4. स्थानेश्वर — उत्तर प्रदेश

    उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ?

    A.(a) केवल 1 और 3सही
    B.(b) केवल 1 और 4
    C.(c) केवल 2 और 3
    D.(d) केवल 2 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  98. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. केन्द्रीय भूमि जल प्राधिकरण (CGWA) ने भारत के 36% जिलों को "अतिशोषित" (overexploited) अथवा "संकटपूर्ण" (critical) वर्गीकृत किया हुआ है ।
    2. CGWA का निर्माण 'पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम' के अंतर्गत हुआ ।
    3. विश्व में भूजल सिंचाई के अंतर्गत सबसे अधिक क्षेत्र भारत में है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) केवल 2
    D.(d) केवल 1 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  99. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. जेट प्रवाह केवल उत्तरी गोलार्द्ध में होते हैं ।
    2. केवल कुछ चक्रवात ही केंद्र में बाताग्र उत्पन्न करते हैं ।
    3. चक्रवात की आंख के अंदर का तापमान आसपास के तापमान से लगभग 10°C कम होता है ।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 2सही
    D.(d) केवल 1 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  100. निम्नलिखित बाघ आरक्षित क्षेत्रों में "क्रांतिक बाघ आवास (Critical Tiger Habitat)" के अंतर्गत सबसे बड़ा क्षेत्र किसके पास है ?

    A.(a) कॉर्बेट
    B.(b) रणथंबौर
    C.(c) नागार्जुनसागर-श्रीसैलमसही
    D.(d) सुंदरवन

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →