UPSC Prelims 2021 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र

100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।

  1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक (आर० बी० आइ०) के गवर्नर की नियुक्ति की जाती है।
    2. भारतीय संविधान के कतिपय प्रावधान केन्द्र सरकार को जनहित में आर० बी० आइ० को निर्देश देने का अधिकार देते हैं।
    3. आर० बी० आइ० का गवर्नर अपना अधिकार (पावर) आर० बी० आइ० अधिनियम से प्राप्त करता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3सही
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  2. भारत में नियोजित अनियत मजदूरों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. सभी अनियत मजदूर, कर्मचारी भविष्य निधि सुरक्षा के हकदार हैं।
    2. सभी अनियत मजदूर नियमित कार्य-समय एवं समयोपरि भुगतान के हकदार हैं।
    3. सरकार अधिसूचना के द्वारा यह विनिर्दिष्ट कर सकती है कि कोई प्रतिष्ठान या उद्योग केवल अपने बैंक खातों के माध्यम से मजदूरी का भुगतान करेगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3सही
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  3. आर्थिक मंदी के समय, निम्नलिखित में से कौन-सा कदम उठाए जाने की सर्वाधिक संभावना होती है?

    A.कर की दरों में कटौती के साथ-साथ व्याज दर में वृद्धि करना
    B.सार्वजनिक परियोजनाओं पर व्यय में वृद्धि करनासही
    C.कर की दरों में वृद्धि के साथ-साथ व्याज दर में कमी करना
    D.सार्वजनिक परियोजनाओं पर व्यय में कमी करना

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    अन्य बातें अपरिवर्तित रहने पर भी किसी वस्तु के लिए बाजार मांग बढ़ सकती है, यदि
    1. इसकी स्थानापत्र वस्तु की कीमत में वृद्धि हो
    2. इसकी पूरक वस्तु की कीमत में वृद्धि हो
    3. वस्तु घटिया किस्म की है और उपभोक्ताओं की आय में वृद्धि होती है
    4. इसकी कीमत घटती है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 4सही
    B.2, 3 और 4
    C.1, 3 और 4
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  5. भारत में 'शहरी सहकारी बैंकों' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. राज्य सरकारों द्वारा स्थापित स्थानीय मंडलों द्वारा उनका पर्यवेक्षण एवं विनियमन किया जाता है।
    2. वे इक्टी शेयर और अधिमान शेयर जारी कर सकते हैं।
    3. उन्हें वर्ष 1966 में एक संशोधन के द्वारा बैंकारी विनियमन अधिनियम, 1949 के कार्य-क्षेत्र में लाया गया था।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2 और 3सही
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  6. भारतीय सरकारी बॉंड प्रतिफल निम्नलिखित में से किससे/किनसे प्रभावित होता है/होते हैं?
    1. यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल रिजर्व की कार्रवाई
    2. भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई
    3. मुद्रास्फीति एवं अल्पआवधि ब्याज दर
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2
    C.केवल 3
    D.1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  7. निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
    1. विदेशी मुद्रा संपिरवर्तनीय बॉन्ड
    2. कुछ शर्तों के साथ विदेशी संस्थागत निवेश
    3. वैधिक निक्षेपागर (डिपॉजिटरी) प्रासियाँ
    4. अनिवासी विदेशी जमा
    उपर्युक्त में से किसे/किनहे विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में सम्मिलित किया जा सकता है/किए जा सकते हैं?

    A.1, 2 और 3सही
    B.केवल 3
    C.2 और 4
    D.1 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    किसी मुद्रा के अवमूल्यन का प्रभाव यह है कि वह अनिवार्य रूप से
    1. विदेशी बाजारों में घरेलू निर्यातों की प्रतिस्पर्धीत्मकता को बढ़ाता है
    2. घरेलू मुद्रा के विदेशी मूल्य को बढ़ाता है
    3. व्यापार संतुलन में सुधार लाता है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1सही
    B.1 और 2
    C.केवल 3
    D.2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  9. भारत में काले धन के सूजन के निम्नलिखित प्रभावों में से कौन-सा भारत सरकार की चिंता का प्रमुख कारण है?

    A.स्थावर संपदा के क्रय और विलासितायुक्त आवास में निवेश के लिए संसाधनों का अपयोजन
    B.अनुपादक गतिविधियों में निवेश और जवाहरात, गहने, सोना इत्यादि का क्रय
    C.राजनीतिक दलों को बड़े चंदे एवं क्षेत्रवाद का विकास
    D.कर अपवर्चन के कारण राजकोष में राजस्व की हानिसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  10. निम्नलिखित में से कौन-सा अपने प्रभाव में सर्वाधिक मुद्रास्फीतिकारक हो सकता है?

    A.सार्वजनिक ऋण की चुकौती
    B.बजट घाटे के वित्तियन के लिए जनता से उधार लेना
    C.बजट घाटे के वित्तियन के लिए बैंकों से उधार लेना
    D.बजट घाटे के वित्तियन के लिए नई मुद्रा का सूजन करनासही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  11. निम्नलिखित में से किससे किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा गुणक में वृद्धि होती है?

    A.बैंकों में आरक्षित नकदी निधि अनुपात में वृद्धि
    B.बैंकों के सांविधिक चलनिधि अनुपात में वृद्धि
    C.लोगों की बैंकिंग आदतों में वृद्धिसही
    D.देश की जनसंख्या में वृद्धि

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  12. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, माँग-प्ररित मुद्रास्फीति या उसमें वृद्धि निम्नलिखित किन कारणों से होती है?
    1. विस्तारकारी नीतियाँ
    2. राजकोषीय प्रोत्साहन
    3. मुद्रास्फीति सूचकांकन मजदूरी (इनफ्लेशन-इंडेक्सिंग वेजेस)
    4. उच्च क्रय शक्ति
    5. बढ़ती व्याज दर
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1, 2 और 4सही
    B.केवल 3, 4 और 5
    C.केवल 1, 2, 3 और 5
    D.1, 2, 3, 4 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  13. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. खुदरा निवेशक डीमेट खातों के माध्यम से प्राथमिक बाजार में 'राजकोष बिल (ट्रेजरी बिल)' और 'भारत सरकार के ऋण बॉंड' में निवेश कर सकते हैं।
    2. 'बातचीत से तय लेनदेन प्रणाली-ऑर्डर मिलान (निगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम-ऑर्डर मैचिंग)' भारतीय रिज़र्व बैंक का सरकारी प्रतिभूति व्यापारिक मंच है।
    3. 'सेंटल डिपोजिटरी सर्विस लिमिटेड' का भारतीय रिज़र्व बैंक एवं बंबई स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन किया जाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.1 और 2सही
    C.केवल 3
    D.2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  14. 'वॉटरक्रेडिट' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. यह जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में कार्य के लिए सूक्ष्म विज्ञान साधनों (माइक्रोफाइनेंस टूल्स) को लागू करता है।
    2. यह एक वैधिक पहल है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के तत्वावधान में प्रारंभ किया गया है।
    3. इसका उद्देश्य निश्चित व्यक्तियों को सहायकी के बिना अपनी जल-संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समर्थ बनाना है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3सही
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  15. भारत में, 'अंतिम उधारदाता (लेंडर ऑफ लास्ट रिसोर्ट)' के रूप में केन्द्रीय बैंक के कार्य में सामान्यत: निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित है/हैं?
    1. अन्य स्रोतों से ऋण प्राप्त में विफल होने पर व्यापार एवं उद्योग निकायों को ऋण प्रदान करना
    2. अस्थायी संकट के समय बैंकों के लिए चलनिधि उपलब्ध कराना
    3. बजटीय घाटों के वितीयन के लिए सरकारों को ऋण देना
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.1 और 2
    B.केवल 2सही
    C.2 और 3
    D.केवल 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  16. निम्नलिखित में से किसके अंगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए 'R2 व्यवहार संहिता (R2 कोड ऑफ प्रैक्टिसेज)' साधन उपलब्ध करती है?

    A.इलेक्ट्रॉनिक पुनर्क्रण उद्योग में पर्यावरणीय दृष्टि से विश्वसनीय व्यवहारसही
    B.रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत 'अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्र भूमि' का परिरस्थितिक प्रबंधन
    C.निम्नीक्त भूमि पर कृषि फसलों की खेती का संधारणीय व्यवहार
    D.प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में 'पर्यावरणीय प्रभाव आकलन'

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  17. तांत्र प्रगलन संयंत्रों के बारे में चिंता का कारण क्या है?
    1. वे पर्यावरण में कार्बन मोनोऑक्साइड को घातक मात्राओं में निर्मित कर सकते हैं।
    2. तांत्रमल (कॉपर स्लेग) पर्यावरण में कुछ भारी धातुओं के निक्षालन (लीचिंग) का कारण बन सकता है।
    3. वे सल्फर डाइऑक्साइड को एक प्रदूषक के रूप में निर्मित कर सकते हैं।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3सही
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  18. भदी तेल (फर्नेस ऑयल) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. यह तेल परीक्षणियों (रिफाइनरी) का एक उत्पाद है।
    2. कुछ उद्योग इसका उपयोग ऊर्जा (पावर) उत्पादन के लिए करते हैं।
    3. इसके उपयोग से पर्यावरण में गंधक का उत्सर्जन होता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  19. ब्लू कार्बन क्या है?

    A.महासागरों और तीय परिसंस्थित तंत्रों द्वारा प्रगृहीत कार्बनसही
    B.वन जैव मात्र (बायोमास) और कुछ मुदा में प्रच्छादित कार्बन
    C.पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में अंतर्विष्ट कार्बन
    D.वायुमंडल में विद्यमान कार्बन

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  20. प्रकृति में, निम्नलिखित में से किस जीव का/किन जीवों के मृतविहीन सतह पर जीवित पाए जाने की संभावना है?
    1. फर्न
    2. लाइकेन
    3. मांस
    4. छत्रक (मशरूम)
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1 और 4
    B.केवल 2
    C.2 और 3सही
    D.1, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  21. निम्नलिखित में से किसका उपयोग प्राकृतिक मछोर प्रतिकर्षी तैयार करने में किया जाता है?

    A.कांक्रस घास
    B.एलिफेंट घास
    C.लेमन घाससही
    D.नट घास

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  22. जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए :
    1. कॉपिपोड
    2. साइनोबैक्टीरिया
    3. डाइटम
    4. फोरेमिनिफेरा
    उपर्युक्त में से कौन-से जीव महासागरों की आहार शृंखलाओं में प्राथमिक उत्पादक हैं?

    A.1 और 2
    B.2 और 3सही
    C.3 और 4
    D.1 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  23. निम्नलिखित प्राणियों पर विचार कीजिए :
    1. जाहक (हेज्हांग)
    2. शैलमूषक (मारमाॉट)
    3. व्त्रशल्क (पैगोलिन)
    उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से जीव परभक्षियों द्वारा पकड़े जाने की संभावना को कम करने के लिए, स्वयं को लपेटकर अपने सुभेद अंगों की रक्षा करता है/ करते हैं?

    A.1 और 2
    B.केवल 2
    C.केवल 3
    D.1 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  24. 'वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा (न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन आन फॉरेस्टस)' के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
    1. 2014 में, संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में पहली बार इसका समर्थन किया गया था।
    2. इसमें वन के हास को रोकने के लिए एक वैधिक समय-रेखा का समर्थन किया गया।
    3. यह वैध रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय घोषणा है।
    4. यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और देशीय समुदायों द्वारा समर्थित है।
    5. भारत, इसके प्रांभ के समय, हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक था।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.1, 2 और 4सही
    B.1, 3 और 5
    C.3 और 4
    D.2 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  25. तंत्रिका अपहास (न्यूरोडिजेनेरेटिव) समस्याओं के लिए उत्तरदायी माने जाने वाले मैग्नटाइट कण पर्यावरणीय प्रदूषकों के रूप में निम्नलिखित में से किनसे उत्पन्न होते हैं?
    1. मोटरगाड़ी के ब्रेक
    2. मोटरगाड़ी के इंजन
    3. घरों में प्रयोग होने वाले माइक्रोवेव स्टोव
    4. बिजली संयंत्र
    5. टेलीफोन लाइन
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1, 2, 3 और 5
    B.केवल 1, 2 और 4सही
    C.केवल 3, 4 और 5
    D.1, 2, 3, 4 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  26. निम्नलिखित में से कौन-सा जीव निस्‍यंदक भोजी (फ़िल्टर फ़ीडर) है?

    A.अशलक मीन (कैटफिश)
    B.अक्षभुज (ऑक्टोपस)
    C.सीप (ऑयस्टर)सही
    D.हवासिल (पेलिकन)

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  27. निम्नलिखित जैव भूरासायनिक चक्रों में से किसमें, चड़नों का अपक्षय चक्र में प्रवेश करने वाले पोषक तत्व के निर्माण होने का मुख्य स्रोत है?

    A.कार्बन चक्र
    B.नाइट्रोजन चक्र
    C.फॉस्फोरस चक्रसही
    D.सल्फर चक्र

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  28. निम्नलिखित में से कौन-से जीव अपरदाहारी (डेट्राइटिवोर) हैं?
    1. केंचुआ
    2. जेलीफिश
    3. सहसपादी (मिलीपीड)
    4. समुद्री घोड़ा (सीहॉर्स)
    5. काठ यूका (बुडलाइस)
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1, 2 और 4
    B.केवल 2, 3, 4 और 5
    C.केवल 1, 3 और 5सही
    D.1, 2, 3, 4 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  29. यू० एन० ई० पी० द्वारा समर्थित 'कॉमन कार्बन मेट्रिक' को किसलिए विकसित किया गया है?

    A.संपूर्ण विश्व में निर्माण कार्यों के कार्बन पदचिह्न का आकलन करने के लिएसही
    B.कार्बन उत्सर्जन व्यापार में विश्वभर की वाणिज्यिक कृषि संस्थाओं के प्रवेश हेतु अधिकार देने के लिए
    C.सरकारों को अपने देशों द्वारा किए गए समग्र कार्बन पदचिह्न के आकलन हेतु अधिकार देने के लिए
    D.किसी इकाई समय (यूनिट टाइम) में विश्व में जीवाश्मी ईंधनों के उपयोग से उत्पन्न होने वाले समग्र कार्बन पदचिह्न के आकलन के लिए

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  30. निम्नलिखित समूहों में से किसमें ऐसी जातियां होती हैं, जो अन्य जीवों के साथ सहजीवी संबंध बना सकती हैं?
    1. नाइडेरिया
    2. कवक (फंजाई)
    3. आदिजंतु (प्रोटोजोआ)
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  31. मुरेना के समीप स्थित चौसठ योगिनी मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. यह कृष्णघात राजवंश के शासनकाल में निर्मित एक वृत्ताकार मंदिर है।
    2. यह भारत में निर्मित एकमात्र वृत्ताकार मंदिर है।
    3. इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में वैष्णव पूजा-पंडित को प्रोत्साहन देना था।
    4. इसके डिजाइन से यह लोकप्रिय धारणा बनी कि यह भारतीय संसद भवन के लिए प्रेरणा-स्रोत रहा था।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.1 और 4सही
    D.2, 3 और 4

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  32. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन नगर अपने उन्नत जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली के लिए सुप्रसिद्ध है, जहाँ बाँधों की शृंखला का निर्माण किया गया था और संबंध जलाशयों में नहर के माध्यम से जल को प्रवाहित किया जाता था?

    A.धौलावीरासही
    B.कालीबंगा
    C.राखीगढ़ी
    D.रोपड़

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  33. सत्रहवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश में, निम्नलिखित में से कहाँ इंग्लिश इस्ट इंडिया कंपनी का कारखाना/ के कारखाने स्थित था/थे?
    1. भरूच
    2. चिकाकोल
    3. त्रिचिनोपोली
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1सही
    B.1 और 2
    C.केवल 3
    D.2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  34. गुप्त वंश के पतन से लेकर आरंभिक सातवीं शताब्दी में हर्षवर्धन के उथान तक उत्तर भारत में निम्नलिखित में से किन राज्यों का शासन था?
    1. मगध के गुप्त
    2. मालवा के परमार
    3. थानेसर के पुष्पभूति
    4. कन्नौज के मौखर
    5. देवगिरि के यादव
    6. वल्लभी के मैत्रक
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.1, 2 और 5
    B.1, 3, 4 और 6सही
    C.2, 3 और 4
    D.5 और 6

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  35. पुर्तगाली लेखक नूनिय के अनुसार, विजयनगर साम्राज्य में महिलाएं निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में निपुण थीं?
    1. कुशती
    2. ज्योतिषशास्त्र
    3. लेखाकरण
    4. भविष्यवाणी
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1, 2 और 3
    B.केवल 1, 3 और 4
    C.केवल 2 और 4
    D.1, 2, 3 और 4सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  36. आंध्र प्रदेश में मदनपल्ली के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

    A.पिंगलि वैंक्या ने यहाँ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन किया।
    B.पद्मि सीतारमैया ने यहाँ से आंध्र क्षेत्र में भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया।
    C.रवींद्रनाथ टैगोर ने यहाँ राष्ट्रगान का बांग्ला से अंग्रेजी में अनुवाद किया।सही
    D.मैडम ब्लावस्की तथा कर्नल आल्काट ने सबसे पहले यहाँ थियोसोफिकल सोसाइटी का मुख्यालय स्थापित किया।

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  37. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
    (ऐतिहासिक स्थान) : (ख्याति का कारण)
    1. बुर्जहोम : शैलकुत देव मंदिर
    2. चंद्रकेतुगढ़ : टेराकोटा कला
    3. गणेश्वर : तांत्र कलाकृतियाँ
    उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/कौन-से सही सुमेलित है/हैं?

    A.केवल 1
    B.1 और 2
    C.केवल 3
    D.2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  38. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. इलतुमिश के शासनकाल में, चंग्ज खान भगोड़े ख्वारिज़म युवराज की खोज में सिंधु नदी तक पहुँचा था।
    2. मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में, तैमूर ने मुल्लान पर अधिकार किया था और सिंधु नदी पार की थी।
    3. विजयनगर साम्राज्य के देव राय द्वितीय के शासनकाल में, वास्को द गामा केरल के तट पर पहुँचा था।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1सही
    B.1 और 2
    C.केवल 3
    D.2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  39. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. संत फ्रांसिस जेवियर, जेसुइट संघ (ऑर्डर) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
    2. संत फ्रांसिस जेवियर की मृत्यु गोवा में हुई तथा यहाँ उन्हें समर्पित एक गिरजाघर है।
    3. गोवा में प्रति वर्ष संत फ्रांसिस जेवियर के भोज का अनुष्ठान किया जाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3सही
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  40. प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
    1. मिताक्षरा ऊँची जाति की सivil विधि थी और दायभाग निम्न जाति की सivil विधि थी।
    2. मिताक्षरा व्यवस्था में, पुत्र अपने पिता के जीवनकाल में ही संपति पर अधिकार का दावा कर सकते थे, जबकि दायभाग व्यवस्था में पिता की मृत्यु के उपरांत ही पुत्र संपति पर अधिकार का दावा कर सकते थे।
    3. मिताक्षरा व्यवस्था किसी परिवार के केवल पुरुष सदस्यों के संपति-संबंधी मामलों पर विचार करती है, जबकि दायभाग व्यवस्था किसी परिवार के पुरुष एवं महिला सदस्यों, दोनों के संपति-संबंधी मामलों पर विचार करती है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.1 और 2
    B.केवल 2सही
    C.1 और 3
    D.केवल 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  41. प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, भवभूति, हस्तिमूल तथा क्षेमेश्वर क्यों प्रसिद्ध थे?

    A.जैन साधु
    B.नाटककारसही
    C.मंदिर वास्तुकार
    D.दार्शनिक

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. 1919 के मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों में, 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं के लिए मतधिकार की संस्तुति की गई।
    2. 1935 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट में, विधानमंडल में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों का प्रावधान किया गया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  43. भारतीय इतिहास में 8 अगस्त, 1942 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

    A.ए० आइ० सी० सी० द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव अंगीकार किया गया।सही
    B.वायसराय की एक्जेक्यूटिव काउंसिल का विस्तार अधिक संख्या में भारतीयों को सम्मिलित करने के लिए किया गया।
    C.सात प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दिया।
    D.क्रिप्स ने प्रस्ताव रखा कि द्वितीय विश्व युद्ध समास होते ही संपूर्ण डोमिनियन स्टेटस वाले भारतीय संघ की स्थापना की जाएगी।

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  44. इनमें से कौन अंग्रेजी में अनुदित प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतिकाय—‘सांक्स फ़्रांम प्रिजन’ से संबंध हैं?

    A.बाल गंगाधर तिलक
    B.जवाहरलाल नेहरू
    C.मोहनदास करमचंद गांधीसही
    D.सरोजिनी नायडू

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  45. मध्यकालीन भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा आकार की दृष्टि से आरोही क्रम में सही अनुक्रम है?

    A.परगना—सरकार—सूबासही
    B.सरकार—परगना—सूबा
    C.सूबा—सरकार—परगना
    D.परगना—सूबा—सरकार

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  46. इनमें से कौन सेक्रेटरी के रूप में हिन्दू फीमेल स्कूल से संबंध थे/थीं, जो बाद में बेथ्यून फीमेल स्कूल के नाम से जाना जाने लगा?

    A.एनी बेसेंट
    B.देवेन्द्रनाथ टैगोर
    C.ईश्वरचंद्र विद्यासागरसही
    D.सरोजिनी नायडू

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  47. औपनिवेशिक भारत के संदर्भ में, शाह नवाज खान, प्रेम कुमार सहगल और गुरबखश सिंह दिहलो याद किए जाते हैं

    A.स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन के नेता के रूप में
    B.1946 की अंतरिम सरकार के सदस्यों के रूप में
    C.संविधान सभा में प्रारूप समिति के सदस्यों के रूप में
    D.आजाद हिंद फौज (इंडियन नैशनल आर्मी) के अधिकारियों के रूप मेंसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  48. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
    1. हैदराबाद राज्य से आरकोट की निजामत का उदय हुआ।
    2. विजयनगर साम्राज्य से मैसूर राज्य का उदय हुआ।
    3. रूहेलखंड राज्य का गठन, अहमद शाह दुरानी द्वारा अधिकृत राज्यक्षेत्र में से हुआ।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.1 और 2
    B.केवल 2सही
    C.2 और 3
    D.केवल 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  49. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

    A.अजंता गुफाएँ, वाघोरा नदी की घाटी में स्थित हैं।सही
    B.सांची स्तूप, चंबल नदी की घाटी में स्थित है।
    C.पांडु-लेणा गुफा देव मंदिर, नर्मदा नदी की घाटी में स्थित हैं।
    D.अमरावती स्तूप, गोदावरी नदी की घाटी में स्थित है।

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया गया।
    2. पाकिस्तान की संविधान सभा में यह मांग रखी गई कि राष्ट्रभाषाओं में बांग्ला को भी सम्मिलित किया जाए।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  51. स्थायी कृषि (परमकल्वर), पारंपरिक रासायनिक कृषि से किस तरह भिन्न है?
    1. स्थायी कृषि एकधान्य कृषि पद्धति को हतोत्साहित करता है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में एकधान्य कृषि पद्धति की प्रधानता है।
    2. पारंपरिक रासायनिक कृषि के कारण मृदा की लवणता में वृद्धि हो सकती है, किन्तु इस तरह की परिघटना स्थायी कृषि में दृष्टिगोचर नहीं होती है।
    3. पारंपरिक रासायनिक कृषि अर्थशुष्क क्षेत्रों में आसानी से संभव है, किन्तु ऐसे क्षेत्रों में स्थायी कृषि इतनी आसानी से संभव नहीं है।
    4. मलच बनाने (मलचिंग) की प्रथा स्थायी कृषि में काफी महत्वपूर्ण है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में ऐसी प्रथा आवश्यक नहीं है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.1 और 3
    B.1, 2 और 4सही
    C.केवल 4
    D.2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  52. 'ताड़ तेल (पाम ऑयल)' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. ताड़ तेल वृक्ष दक्षिण-पूर्व एशिया में प्राकृतिक रूप में पाया जाता है।
    2. ताड़ तेल लिपस्टिक और इत्र बनाने वाले कुछ उद्योगों के लिए कच्चा माल है।
    3. ताड़ तेल का उपयोग जैव डीज़ल के उत्पादन में किया जा सकता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3सही
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  53. सिंधु नदी प्रणाली के संदर्भ में, निम्नलिखित चार नदियों में से तीन नदियाँ इनमें से किसी एक नदी में मिलती हैं जो सीधे सिंधु नदी से मिलती है। निम्नलिखित में से वह नदी कौन-सी है, जो सिंधु नदी से सीधे मिलती है?

    A.चेनाब
    B.झेलम
    C.रावी
    D.सतलुजसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  54. भारत के संदर्भ में डीडवाना, कुचामन, सरगोल और खाड़ु किके नाम हैं?

    A.हिमनद
    B.गरान (मैग्नोव) क्षेत्र
    C.रामसर क्षेत्र
    D.लवण झीलसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  55. निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए :
    1. ब्राह्मणी
    2. नागावली
    3. सुवर्णिखा
    4. वंशधारा
    उपर्युक्त में से कौन-सी नदियाँ पूर्वी घाट से निकलती हैं?

    A.1 और 2
    B.2 और 4सही
    C.3 और 4
    D.1 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  56. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. वैश्विक सागर आयोग (ग्लोबल ओशन कमीशन) अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र-संस्त्रीय (सीबेड) खोज और खनन के लिए लाइसेंस प्रदान करता है।
    2. भारत ने अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र-संस्त्रीय खनिज की खोज के लिए लाइसेंस प्राप्त किया है।
    3. 'दुर्लभ मृदा खनिज (रेअर अर्थ मिनरल)' अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में समुद्र अधस्तल पर उपलब्ध है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3सही
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  57. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल, न्यूनतम जल-दक्ष (लीस्ट वॉटर-एफिशिएंट) फसल है?

    A.गन्नासही
    B.सूखमुखी
    C.बाजरा
    D.अरहर (रेड ग्राम)

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  58. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में, व्यापारिक पवन के प्रभाव के कारण पूर्वी खंडों की तुलना में महासागरों के पश्चिमी खंड अधिक उष्ण होते हैं।
    2. शीतोष्ण क्षेत्र में, पश्चिमी पवन पश्चिमी खंडों की तुलना में महासागरों के पूर्वी खंडों को अधिक उष्ण बनाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2
    C.1 और 2 दोनोंसही
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  59. जलवायु-अनुकूल कृषि (क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रिकल्चर) के लिए भारत की तैयारी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भारत में 'जलवायु-स्मार्ट ग्राम (क्लाइमेट-स्मार्ट विलेज)' दृष्टिकोण, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम—जलवायु परिवर्तन, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा (सीओ सीओ एओ एफओ एसओ) द्वारा संचालित परियोजना का एक भाग है।
    2. सीओ सीओ एओ एफओ एसओ परियोजना, अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (सीओ जीओ आइओ एओ आरओ) के अधीन संचालित किया जाता है, जिसका मुख्यालय फ्रांस में है।
    3. भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय अर्थशुक्ल उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आइओ सीओ आरओ आइओ एसओ एओ टीओ), सीओ जीओ आइओ एओ आरओ के अनुसंधान केन्द्रों में से एक है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  60. 'पत्ती-कूड़ा (लीफ लिटर) किसी अन्य जीवोम (बायोम) की तुलना में तेजी से विघटित होता है और इसके परिणामस्वरूप मिट्टी की सतह प्रायः अनावृत होती है। पेड़ों के अतिरिक्त, वन में विविध प्रकार के पौधे होते हैं जो आरोहण के द्वारा या अधिपादप (एपिफाइट) के रूप में पनपकर पेड़ों के शीर्ष तक पहुँचकर प्रतित्व होते हैं और पेड़ों की ऊपरी शाखाओं में जड़े जमाते हैं।' यह किसका सबसे अधिक सटीक विवरण है?

    A.शंकुधारी वन
    B.शुष्क पर्णपाती वन
    C.गरण (मैंग्रोव) वन
    D.उष्णकटिबंधीय वष्रिवनसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  61. सवाना की वनस्पति में बिखरे हुए छोटे वृक्षों के साथ घास के मैदान होते हैं, किंतु विस्तृत क्षेत्र में कोई वृक्ष नहीं होते हैं। ऐसे क्षेत्रों में वन विकास सामान्यतः एक या एकाधिक या कुछ परिस्थितियों के संयोजन के द्वारा नियंत्रित होता है। ऐसी परिस्थितियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?
    1. बिलकारी प्राणी और दीमक
    2. अग्नि
    3. चरने वाले तुणभक्षी प्राणी (हर्बिवोरस)
    4. मौसमी वर्षा
    5. मृदा के गुण
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.1 और 2
    B.4 और 5
    C.2, 3 और 4सही
    D.1, 3 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  62. पृथ्वी ग्रह पर जल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. नदियों और झीलों में जल की मात्रा, भू-जल की मात्रा से अधिक है।
    2. धुवीय हिमच्छद और हिमनदों में जल की मात्रा, भू-जल की मात्रा से अधिक है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  63. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. मोरिंगा (सहजन वृक्ष) एक फलीदार सदापर्णी वृक्ष है।
    2. इमली का पेड़ दक्षिण एशिया का स्थानिक वृक्ष है।
    3. भारत में अधिककांश इमली लघु वनोत्पाद के रूप में संगृहीत की जाती है।
    4. भारत इमली और मोरिंगा के बीज निर्गत करता है।
    5. मोरिंगा और इमली के बीजों का उपयोग जैव ईंधन के उत्पादन में किया जा सकता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.1, 2, 4 और 5
    B.3, 4 और 5सही
    C.1, 3 और 4
    D.1, 2, 3 और 5

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  64. भारत में काली कपास मूदा की रचना, निम्नलिखित में से किसके अपक्षयण से हुई है?

    A.भूरी वन मूदा
    B.विदरी (फिशर) ज्वालामुखीय चदानसही
    C.ग्रेनाइट और शिस्ट
    D.शेल और चूना-पत्थर

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  65. 'पुन:संयोजित (रिकॉम्बिनेंट) वेक्टर वैक्सीन' से संबंधित हाल के विकास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. इन वैक्सीनों के विकास में आनुवंशिक इंजीनियरी का प्रयोग किया जाता है।
    2. जीवाणुओं और विषाणुओं का प्रयोग रोगवाहक (वेक्टर) के रूप में किया जाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2
    C.1 और 2 दोनोंसही
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  66. आनुवंशिक रोगों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. अंडों के अंत:पात्र (इन विट्रो) निषेचन से या तो पहले या बाद में सूत्रकणिका प्रतिस्थापन (माइटोकॉन्ड्रियल रिप्लेसमेंट) चिकित्सा द्वारा सूत्रकणिका रोगों (माइटोकॉन्ड्रियल डिजीज) को माता-पिता से संतान में जाने से रोका जा सकता है।
    2. किसी संतान में सूत्रकणिका रोग आनुवंशिक रूप से पूर्णत: माता से जाता है न कि पिता से।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2
    C.1 और 2 दोनोंसही
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  67. बॉलगाई–I और बॉलगाई–II प्रयोगिकियों का उद्देश्य किसके संदर्भ में किया जाता है?

    A.फसली पादपों का कलोनी प्रवर्धन
    B.आनुवंशिक रूप से रूपांतरित फसली पादपों का विकाससही
    C.पादप वृद्धिकर पदार्थों का उत्पादन
    D.जैव उर्वरकों का उत्पादन

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  68. किसी प्रेशर कुकर में, जिस तापमान पर खाद्य पकाए जाते हैं, वह मुख्यत: निम्नलिखित में से किन पर निर्भर करता है?
    1. ठकन में स्थित छिद्र का क्षेत्रफल
    2. ज्वाला का तापमान
    3. ठकन का भार
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3सही
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  69. निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
    1. जीवाणु
    2. कवक
    3. विषाणु
    उपर्युक्त में से किन्हें कृत्रिम/संश्लेषित माध्यम में संवर्धित किया जा सकता है?

    A.केवल 1 और 2सही
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  70. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. एडीनोवायरसों में एकल-तंतु डी० एन० ए० संजीन (जीनोम) होते हैं, जबकि रेट्रोवायरसों में द्वि-तंतु डी० एन० ए० संजीन (जीनोम) होते हैं।
    2. कभी-कभी सामान्य जुकाम एडीनोवायरस के कारण होता है, जबकि एड्स (ए० आइ० डी० एस०) रेट्रोवायरस के कारण होता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  71. जल किसी अन्य द्रव की अपेक्षा अधिक पदार्थों को घोल सकता है, क्योंकि

    A.इसकी प्रकृति दिध्रुवीय हैसही
    B.यह ऊष्मा का सुचालक है
    C.इसकी विशिष्ट ऊष्मा का मान उच्च होता है
    D.यह हाइड्रोजन का एक ऑक्साइड है

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  72. सड़क प्रकाश व्यवस्था के संदर्भ में, सोडियम बत्तियाँ, एल० ई० डी० बत्तियों से किस तरह भिन्न हैं?
    1. सोडियम बत्तियाँ प्रकाश को 360 डिग्री में उत्पन्न करती है, किन्तु एल० ई० डी० बत्तियों में ऐसा नहीं होता है।
    2. सड़क की बत्तियों के रूप में, एल० ई० डी० बत्तियों की तुलना में सोडियम बत्तियों की उपयोगिता अवधि अधिक होती है।
    3. सोडियम बत्ती के दृश्य प्रकाश का स्पेक्ट्रम लगभग एकवर्णी होता है, जबकि एल० ई० डी० बत्तियाँ सड़क प्रकाश व्यवस्था में सार्थक वर्ण सुविधाएँ (कलर एडवैंटेज) प्रदान करती हैं。
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 3
    B.केवल 2
    C.केवल 1 और 3सही
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  73. 'ACE2' पद का उल्लेख किस संदर्भ में किया जाता है?

    A.आनुवंशिक रूप से रूपांतरित पादपों में पुरःस्थापित (इंटरड्यूस्ट) जीन
    B.भारत के निजी उपग्रह संचालन प्रणाली का विकास
    C.वन्य प्राणियों पर निगाह रखने के लिए रेडियो कॉलर
    D.विषाणुजनित रोगों का प्रसारसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  74. बिस्फिनॉल A (BPA), जो चिंता का कारण है, निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्लास्टिक के उत्पादन में एक संरचनात्मक/मुख्य घटक है?

    A.निमन घनत्व वाले पॉलिएथिलीन
    B.पॉलिकार्बोनेटसही
    C.पॉलिएथिलीन टेरैफथलेट
    D.पॉलिविनाइल क्लोराइड

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  75. निम्नलिखित में से किसमें 'ट्राइक्लोसन' के विधमान होने की सवाधिक संभावना है, जिसके लंबे समय तक उच्च स्तर के प्रभाव में रहने को हानिकारक माना जाता है?

    A.खाद्य परिरक्षक
    B.फल पकाने वाले पदार्थ
    C.पुनःप्रयुक्त प्लास्टिक के पात्र
    D.प्रसाधन सामग्रीसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  76. खगोलीय दूरियाँ प्रकाश-वर्ष में मापा जाने का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा है?

    A.तारकीय पिंडों के बीच की दूरियाँ परिवर्तित नहीं होती हैं।
    B.तारकीय पिंडों का गुरुत्व परिवर्तित नहीं होता है।
    C.प्रकाश सदैव सीधी रेखा में यात्रा करता है।
    D.प्रकाश की गति (स्पीड) सदैव एकसमान होती है।सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  77. हमने ब्रिटिश मॉडल पर आधारित संसदीय लोकतंत्र को अपनाया है, किंतु हमारा मॉडल उस मॉडल से किस प्रकार भिन्न है?
    1. जहाँ तक विधि-निर्माण का संबंध है, ब्रिटिश संसद सवोपिर अथवा संप्रभु है, किंतु भारत में संसद की विधि-निर्माण की शक्ति परसीमित है।
    2. भारत में, संसद के किसी अधिनियम के संशोधन की संवैधानिकता से संबंधित मामले उच्चतम न्यायालय द्वारा संविधान पीठ को भेजे जाते हैं।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.केवल 1
    B.केवल 2
    C.1 और 2 दोनोंसही
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  78. संघ सरकार के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. एन० गोपालस्वामी आयंगर समिति ने सुझाव दिया था कि किसी मंत्री और किसी सचिव को प्रशासनिक सुधार करने और उसे बढावा देने के लिए पूर्णत: नामित किया जाना चाहिए।
    2. प्रशासनिक सुधार आयोग, 1966 की संस्तुति के आधार पर वर्ष 1970 में कार्मिक विभाग का गठन किया गया और इसे प्रधानमंत्री के प्रभार के अधीन रखा गया。
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  79. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत 'निजता का अधिकार' संरक्षित है?

    A.अनुच्छेद 15
    B.अनुच्छेद 19
    C.अनुच्छेद 21सही
    D.अनुच्छेद 29

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  80. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो प्रत्याशियों को किसी एक लोक सभा चुनाव में तीन निर्वाचन-क्षेत्रों से लड़ने से रोकता है।
    2. 1991 के लोक सभा चुनाव में श्री देवी लाल ने तीन लोक सभा निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था।
    3. वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी किसी एक लोक सभा चुनाव में कई निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ता है, तो उसकी पार्टी को उन निर्वाचन-क्षेत्रों के उप-चुनावों का खर्च उठाना चाहिए, जिन्हें उसने खाली किया है बशर्ते वह सभी निर्वाचन-क्षेत्रों से विजयी हुआ हो।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 3
    D.2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  81. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. 'शहर का अधिकार' एक सममत मानव अधिकार है तथा इस संबंध में, संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट (यू० एन० हैबिटेट) प्रत्येक देश द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को मॉनिटर करता है।
    2. 'शहर का अधिकार' शहर के प्रत्येक निवासी को शहर में सार्वजनिक स्थानों को वापस लेने (रीकलेम) एवं सार्वजनिक सहभागिता का अधिकार देता है।
    3. 'शहर का अधिकार' का आशय यह है कि राज्य, शहर की अनधिकृत बस्तियों को किसी भी लोक सेवा अथवा सुविधा से वंचित नहीं कर सकता।
    उपयुक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 3
    C.1 और 2
    D.2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  82. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. न्यायिक हिरासत का अर्थ है कि अभियुक्त संबंधित मजिस्ट्रेट की हिरासत में है और ऐसे अभियुक्त को पुलिस स्टेशन के हवालात में रखा जाता है न कि जेल में।
    2. न्यायिक हिरासत के दौरान, मामले के प्रभारी पुलिस अधिकारी, न्यायालय की अनुमति के बिना संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ नहीं कर सकते।
    उपयुक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  83. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. जब एक कैदी पर्याप्त आधार प्रस्तुत करता है, तो ऐसे कैदी को पैरोल मना नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह उसके अधिकार का मामला बन जाता है।
    2. कैदी को पैरोल पर छोड़ने के लिए राज्य सरकारों के अपने नियम हैं।
    उपयुक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  84. राष्ट्रीय स्तर पर, अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कौन-सा मंत्रालय केन्द्रक अभिकरण (नोडल एजेंसी) है?

    A.पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
    B.पंचायती राज मंत्रालय
    C.ग्रामीण विकास मंत्रालय
    D.जनजातीय कार्य मंत्रालयसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  85. कानून को लागू करने के मामले में कोई विधान, जो किसी कार्यपालक अथवा प्रशासिक प्राधिकारी को अनिर्देशित एवं अनियंत्रित विवेकाधिकार देता है, भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसका उल्लंघन करता है?

    A.अनुच्छेद 14सही
    B.अनुच्छेद 28
    C.अनुच्छेद 32
    D.अनुच्छेद 44

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  86. भारतीय राज्य- व्यवस्था में, निम्नलिखित में से कौन-सी अनिवार्य विशेषता है, जो यह दर्शाती है कि उसका स्वरूप संघीय है?

    A.न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुरक्षित है।सही
    B.संघ की विधायिका में संघटक इकाइयों के निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं।
    C.केन्द्रीय मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय पार्टियों के निर्वाचित प्रतिनिधि हो सकते हैं।
    D.मूल अधिकार न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय है।

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  87. निम्नलिखित में से कौन-सा 'राज्य' शब्द को सर्वोतम रूप से परिभाषित करता है?

    A.व्यक्तियों का एक समुदाय, जो बिना किसी बाह्य नियंत्रण के एक निश्चित भूभाग में स्थानीय रूप से निवास करता है और जिसकी एक संगठित सरकार हैसही
    B.एक निश्चित भूभाग के राजनैतिक रूप से संगठित लोग, जो स्वयं पर शासन करने, कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने, अपने नैसर्गिक अधिकारों की रक्षा करने तथा अपनी जीविका के साधनों को सुरक्षित रखने का अधिकार रखते हैं
    C.बहुत से व्यक्ति, जो एक निश्चित भूभाग में बहुत लंबे समय से अपनी संस्कृति, परंपरा और शासन-व्यवस्था के साथ रहते आए हैं
    D.एक निश्चित भूभाग में स्थानीय रूप से रह रहा समाज, जिसकी एक केन्द्रीय प्राधिकारी तथा केन्द्रीय प्राधिकारी के प्रति उत्तरदायी कार्यपालिका और एक स्वतंत्र न्यायपालिका है

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  88. भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भारत के राष्ट्रपति की पूर्वानुमति से भारत के मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त किसी न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर बैठने और कार्य करने हेतु बुलाया जा सकता है।
    2. भारत में किसी भी उच्च न्यायालय को अपने निर्णय के पुनर्विचोक्षण की शक्ति प्राप्त है, जैसे कि उच्चतम न्यायालय के पास है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1सही
    B.केवल 2
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  89. भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भारत में केवल एक ही नागरिकता और एक ही अधिवாस है।
    2. जो व्यक्ति जन्म से नागरिक हो, केवल वही राष्ट्रध्याक्ष बन सकता है।
    3. जिस विदेशी को एक बार नागरिकता दे दी गई है, किसी भी परिस्थिति में उसे इससे वंचित नहीं किया जा सकता।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1सही
    B.केवल 2
    C.1 और 3
    D.2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  90. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी उदार लोकतंत्र में स्वतंत्रता की सर्वोतम सुरक्षा को नियत करता है?

    A.एक प्रतिबद्ध न्यायपालिका
    B.शक्तियों का केन्द्रीकरण
    C.निर्वाचित सरकार
    D.शक्तियों का पृथकरणसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  91. भारतीय संविधान के अंतर्गत धन का केन्द्रिकरण किसका उल्लेखन करता है?

    A.समता का अधिकार
    B.राज्य की नीति के निदेशक तत्वसही
    C.स्वातंत्र्य का अधिकार
    D.कल्याण की अवधारणा

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  92. भारत में संपति के अधिकार की क्या स्थिति है?

    A.यह विधिक अधिकार है, जो केवल नागरिकों को प्राप्त है
    B.यह विधिक अधिकार है, जो किसी भी व्यक्ति को प्राप्त हैसही
    C.यह मूल अधिकार है, जो केवल नागरिकों को प्राप्त है
    D.यह न तो मूल अधिकार है, न ही विधिक अधिकार

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  93. 26 जनवरी, 1950 को भारत की वास्तविक सांविधानिक स्थिति क्या थी?

    A.लोकतंत्रात्मक गणराज्य
    B.संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्यसही
    C.संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
    D.संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  94. सांविधानिक सरकार का आशय क्या है?

    A.किसी राष्ट्र की परिसंघीय संरचना वाली एक प्रतिनिधि सरकार
    B.कोई सरकार, जिसके प्रमुख के पास नाममात्र की शक्तियाँ हों
    C.कोई सरकार, जिसके प्रमुख के पास वास्तविक शक्तियाँ हों
    D.कोई सरकार, जो संविधान की सीमाओं से परिवर्द्ध होसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  95. भारत के संदर्भ में 'हल्बी, हो और कुई' पद किससे संबंधित हैं?

    A.पश्चिमोतर भारत का नृत्यरूप
    B.वाद्ययंत्र
    C.प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकला
    D.जनजातीय भाषासही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  96. भारतरत्न और पद्म पुरस्कारों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. भारतरत्न और पद्म पुरस्कार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के अंतर्गत उपाधियाँ हैं।
    2. वर्ष 1954 में प्रारंभ किए गए पद्म पुरस्कारों को केवल एक बार निलंबित किया गया था।
    3. किसी वर्ष-विशेष में भारतरत्न पुरस्कारों की अधिकतम संख्या पाँच तक सीमित है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3
    D.1, 2 और 3सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  97. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    कथन 1 : संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास निधि (यू॰एन॰सी॰डी॰एफ॰) और आर्बेर डे फाउंडेशन ने हाल ही में हैदराबाद को विश्व के 2020 वृक्ष नगर की मान्यता प्रदान की है।
    कथन 2 : शहरी वनों को बढ़ाने और संपोषित करने के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए हैदराबाद का एक वर्ष के लिए इस मान्यता हेतु चयन किया गया है।
    उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं और कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या है
    B.कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं, किन्तु कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है
    C.कथन 1 सही है, किन्तु कथन 2 सही नहीं है
    D.कथन 1 सही नहीं है, किन्तु कथन 2 सही हैसही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  98. वर्ष 2000 में प्रारंभ किए गए लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार (लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स इस पुरस्कार का सर्वप्रथम विजेता थे।
    2. अब तक यह पुरस्कार अधिकतर 'फॉर्मूला वन' के खिलाड़ियों को मिला है।
    3. अन्य खिलाड़ियों की तुलना में रॉजर फेडरर को यह पुरस्कार सर्वाधिक बार मिला है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.केवल 1 और 2
    B.केवल 2 और 3
    C.केवल 1 और 3सही
    D.1, 2 और 3

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  99. 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य 'एक नई दुनिया (ए न्यू वर्ल्ड)' है।
    2. इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे तथा बेसबॉल को शामिल किया गया है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2सही
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  100. आई० सी० सी० वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    1. अंतिम दौर में पहुँचने वाली टीमों का निर्धारण, उनके द्वारा जीते गए मैचों की संख्या के आधार पर किया गया।
    2. न्यूजीलैंड का स्थान इंग्लैंड से ऊपर था, क्योंकि उसने इंग्लैंड की तुलना में अधिक मैच जीते।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.केवल 1
    B.केवल 2
    C.1 और 2 दोनों
    D.न तो 1 और न ही 2सही

    2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →