UPSC Prelims 2022 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र
100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।
“त्वरित वित्तीय प्रपत्र (Rapid Financing Instrument)” और “त्वरित ऋण सुविधा (Rapid Credit Facility)”, निम्नलिखित में किस एक के द्वारा उधार दिए जाने के उपबंधों से संबंधित हैं ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अंकित प्रभावी विनिमय दर (Nominal Effective Exchange Rate (NEER)) में वृद्धि रुपए की मूल्यवृद्धि को दर्शाता है ।
2. वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (Real Effective Exchange Rate (REER)) में वृद्धि व्यापार प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार को दर्शाता है ।
3. अन्य देशों में मुद्रास्फीति के सापेक्ष घरेलू मुद्रास्फीति में बढ़ने की प्रवृत्ति NEER और REER के बीच में वर्धमान अपसरण उत्पन्न कर सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि मुद्रास्फीति अत्यधिक है, तो भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सम्भावित रूप से सरकारी प्रतिभूतियाँ खरीद सकता है ।
2. यदि रुपए का तेजी से मूल्यह्रास हो रहा है, तो RBI बाज़ार में डॉलरों का सम्भावित रूप से विक्रय कर सकता है ।
3. यदि USA या यूरोपीय संघ में ब्याज दरें गिरती होतीं, तो इससे सम्भावित रूप से RBI की डॉलरों की खरीद प्रेरित हो सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
“G20 कॉमन फ्रेमवर्क” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह G20 और उसके साथ पेरिस क्लब द्वारा समर्थित पहल है ।
2. यह अधारणीय ऋण वाले निम्न आय देशों को सहायता देने की पहल है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, "मुद्रास्फीति-सहलग्न बॉन्ड (Inflation-Indexed Bonds (IIBs))" के क्या लाभ हैं ?
1. सरकार IIBs के रूप में अपने ऋणग्रहण पर कूपन दरों को कम कर सकती है ।
2. IIBs निवेशकों को मुद्रास्फीति के बारे में अनिश्चितता से सुरक्षा प्रदान करते हैं ।
3. IIBs पर प्राप्त ब्याज और साथ ही साथ पूंजीगत लाभ कर-योग्य नहीं होते ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में कार्य कर रही विदेशी-स्वामित्व की e-वाणिज्य फर्मों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. अपने प्लेटफॉर्मों को बाज़ार-स्थान के रूप में प्रस्तुत करने के अतिरिक्त वे स्वयं अपने माल का विक्रय भी कर सकते हैं ।
2. वे अपने प्लेटफॉर्मों पर किस अंश तक बड़े विक्रेताओं को स्वीकार कर सकते हैं, यह सीमित है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में कौन-कौन-से कार्यकलाप अर्थव्यवस्था में वास्तविक क्षेत्रक (रियल सेक्टर) का निर्माण करते हैं ?
1. किसानों का अपनी फसलों काटना
2. कपड़ा मिलों का कच्चे कपास को कपड़ों में बदलना
3. किसी वाणिज्यिक बैंक का किसी व्यापारी कंपनी को धनराशि उधार देना
4. किसी कॉर्पोरेट निकाय का विदेश में रुपया-अंकित मूल्य के बॉन्ड जारी करना
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के संदर्भ में हाल ही में जनसंचार-माध्यमों में अक्सर चर्चित "अप्रत्यक्ष अंतरण" को निम्नलिखित में कौन-सी एक स्थिति सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करती है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
किसी संगठन या कंपनी द्वारा किए गए व्यय के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. नई प्रौद्योगिकी प्राप्त करना पूंजीगत व्यय है ।
2. ऋण वित्तयन को पूंजीगत व्यय माना जाता है, जबकि ईक्विटी वित्तयन को राजस्व व्यय माना जाता है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. घरेलू वित्तीय बचत का एक भाग सरकारी ऋणग्रहण के लिए जाता है ।
2. नीलामी में बाज़ार-संबंधित दरों पर जारी दिनांकित प्रतिभूतियाँ, आंतरिक ऋण का एक बड़ा घटक होती हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. एच.एन. सान्याल समिति की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायालय की अवमानना अधिनियम, 1971 पारित किया गया था ।
2. भारत का संविधान उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों को, अपनी अवमानना के लिए दंड देने हेतु, शक्ति प्रदान करता है ।
3. भारत का संविधान सिविल अवमानना और आपराधिक अवमानना को परिभाषित करता है ।
4. भारत में, न्यायालय की अवमानना के विषय में कानून बनाने के लिए संसद में शक्ति निहित है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सरकारी विधि अधिकारी और विधिक फर्म अधिवक्ता के रूप में मान्यता-प्राप्त हैं, किन्तु कॉर्पोरेट वकील और पेटेंट न्यायवादी अधिवक्ता की मान्यता से बाहर रखे गए हैं ।
2. विधिज्ञ परिषदों (बार कौंसिलों) को विधिक शिक्षा और विधि महाविद्यालयों की मान्यता के बारे में नियम अधिकथित करने की शक्ति है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी संविधान संशोधन विधेयक को भारत के राष्ट्रपति की पूर्व सिफारिश की अपेक्षा होती है ।
2. जब कोई संविधान संशोधन विधेयक भारत के राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, तो भारत के राष्ट्रपति के लिए यह बाध्यकारी है कि वे अपनी अनुमति दें ।
3. संविधान संशोधन विधेयक लोक सभा और राज्य सभा दोनों द्वारा विशेष बहुमत से पारित होना ही चाहिए और इसके लिए संयुक्त बैठक का कोई उपबंध नहीं है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत का संविधान मंत्रियों को चार श्रेणियों, अर्थात् कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री, राज्यमंत्री और उपमंत्री, में वर्गीकृत करता है ।
2. संघ सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या, प्रधान मंत्री को मिला कर, लोक सभा के कुल सदस्यों के 15% से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में कौन-सी लोक सभा की अनन्य शक्ति(याँ) है/हैं ?
1. आपात की उद्घोषणा का अनुसमर्थन करना
2. मंत्रिपरिषद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करना
3. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाना
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में दल-बदल विरोधी कानून के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह कानून विनिर्दिष्ट करता है कि कोई नामनिर्दिष्ट विधायक सदन में नियुक्त होने के छह मास के अन्दर किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता ।
2. यह कानून कोई समयावधि नहीं देता जिसके अन्दर पीठासीन अधिकारी को दल-बदल मामला विनिश्चित करना होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत का महान्यायवादी और भारत का सॉलिसिटर जनरल ही सरकार के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें भारत की संसद की बैठकों में भाग लेने की अनुमति है ।
2. भारत के संविधान के अनुसार, भारत का महान्यायवादी अपना त्यागपत्र दे देता है, जब वह सरकार जिसने उसको नियुक्त किया था इस्तीफा देती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत के न्यायालयों द्वारा जारी रिटों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी प्राइवेट संगठन के विरुद्ध, जब तक कि उसको कोई सार्वजनिक कार्य नहीं सौंपा गया हो, परमादेश (मैंडेमस) नहीं होगा ।
2. किसी कंपनी के विरुद्ध, भले ही वह कोई सरकारी कंपनी हो, परमादेश (मैंडेमस) नहीं होगा ।
3. कोई भी लोक-प्रवण व्यक्ति (पब्लिक माइडेड पर्सन) अधिकार-पृच्छा (क्वो वारंटो) रिट प्राप्त करने हेतु न्यायालय में समावेदन करने के लिए याची (पिटीशनर) हो सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों को इसे अवश्य अपनाना चाहिए ।
2. चूँकि इसका लक्ष्य स्वास्थ्य की सर्वजनीन व्याप्ति है, अंततोगत्वा भारत के हर नागरिक को इसका हिस्सा हो जाना चाहिए ।
3. यह पूरे देश में निर्बाध रूप से लागू किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
लोकसभा के उपाध्यक्ष के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लोकसभा के कार्य-पद्धति और कार्य-संचालन नियमों के अनुसार, उपाध्यक्ष का निर्वाचन उस तारीख को होगा जो अध्यक्ष नियत करे ।
2. यह आज्ञापक उपबंध है कि लोकसभा के उपाध्यक्ष के रूप में किसी प्रतियोगी का निर्वाचन या तो मुख्य विपक्षी दल से, या शासक दल से, होगा ।
3. सदन की बैठक की अध्यक्षता करते समय उपाध्यक्ष की शक्ति वैसी ही होती है जैसे कि अध्यक्ष की, और उसके विनिर्णयों के विरुद्ध कोई अपील नहीं हो सकती ।
4. उपाध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में सुस्थापित संसदीय पद्धति यह है कि प्रस्ताव अध्यक्ष द्वारा रखा जाता है और प्रधान मंत्री द्वारा विधिवत समर्थित होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित फसलों में कौन-सी एक, मेथैन और नाइट्रस ऑक्साइड दोनों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानवोद्भवी स्रोत है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
कृषि की "धान गहनता प्रणाली" का, जिसमें धान के खेतों का बारी-बारी से क्लेदन और शुष्कन किया जाता है, क्या परिणाम होता है ?
1. बीज की कम आवश्यकता
2. मेथैन का कम उत्पादन
3. बिजली की कम खपत
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
पश्चिम अफ्रीका की निम्नलिखित झीलों में कौन-सी एक, सूख कर मरुस्थल में बदल गई है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
दक्षिण भारत की गंडिकोटा घाटी (कैन्यन) निम्नलिखित नदियों में से किस एक से निर्मित हुई है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
शिखर — पर्वत
1. नामचा बरवा — गढ़वाल हिमालय
2. नंदा देवी — कुमाऊँ हिमालय
3. नोकरेक — सिक्किम हिमालय
उपर्युक्त युग्मों में कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
अक्सर समाचारों में सुनाई देने वाला शब्द "लिव्वाइंट" मोटे तौर पर निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संगत है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. अज़रबैजान
2. किरगिज़स्तान
3. ताजिकिस्तान
4. तुर्कमेनिस्तान
5. उज़्बेकिस्तान
उपर्युक्त में से किसकी सीमाएँ अफ़गानिस्तान के साथ लगती हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मोनाज़ाइट दुर्लभ मृदाओं का स्रोत है ।
2. मोनाज़ाइट में थोरियम होता है ।
3. भारत की समस्त तटवर्ती बालुकाओं में मोनाज़ाइट प्राकृतिक रूप में होता है ।
4. भारत में, केवल सरकारी निकाय ही मोनाज़ाइट संसाधित या नियंत्रित कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
उत्तरी गोलार्ध में, वर्ष का सबसे लंबा दिन आम तौर पर कब होता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
आर्द्रभूमि/झील — अवस्थान
1. होकेरा आर्द्रभूमि — पंजाब
2. रेणुका आर्द्रभूमि — हिमाचल प्रदेश
3. रुद्रसागर झील — त्रिपुरा
4. सस्थाम्कोता झील — तमिलनाडु
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. आरोग्य सेतु
2. कोविन
3. डिजिटलॉकर
4. दीक्षा
उपर्युक्त में से कौन-से, ओपेन-सोर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
वेब 3.0 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वेब 3.0 प्रौद्योगिकी से व्यक्ति अपने स्वयं के आंकड़ों पर नियंत्रण कर सकते हैं ।
2. वेब 3.0 संसार में, ब्लॉकचेन आधारित सामाजिक नेटवर्क हो सकते हैं ।
3. वेब 3.0 किसी निगम द्वारा परिचालित होने की बजाय प्रयुक्तकों द्वारा सामूहिक रूप से परिचालित किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
"सॉफ्टवेयर, सेवा के रूप में (Software as a Service (SaaS))" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. SaaS क्रयकर्ता, प्रयोगकर्ता अंतरापृष्ठ को अपनी आवश्यकतानुसार निर्धारित कर आंकड़ों के क्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं ।
2. SaaS प्रयोगकर्ता, अपनी चल युक्तियों (मोबाइल डिवाइसेज़) के माध्यम से अपने आंकड़ों तक पहुँच बना सकते हैं ।
3. आउटलुक, हॉटमेल और याहू! मेल SaaS के रूप हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, जनसंचार-माध्यमों में बहुचर्चित "प्रभाजी कक्षीय बमबारी प्रणाली" के आधारभूत विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
"क्यूबिट (qubit)" शब्द का उल्लेख निम्नलिखित में कौन-से एक प्रसंग में होता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित संचार प्रौद्योगिकियों पर विचार कीजिए :
1. निकट-परिपथ (क्लोज़-सर्किट) टेलीविज़न
2. रेडियो आवृत्ति अभिनिर्धारण
3. बेतार स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क
उपर्युक्त में कौन-सी लघु-परास युक्तियाँ/प्रौद्योगिकियाँ मानी जाती हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जैवपरत (बायोफिल्म) मानव ऊतकों के भीतर चिकित्स्कीय अंतरों पर बन सकती हैं ।
2. जैवपरत खाद्यपदार्थ और खाद्य प्रसंस्करण सतहों पर बन सकती हैं ।
3. जैवपरत प्रतिजैविक प्रतिरोध दर्शा सकती हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
प्रजैविकों (प्रोबायोटिक्स) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्रजैविक, जीवाणु और यीस्ट दोनों के बने होते हैं ।
2. प्रजैविकों में जीव, खाए जाने वाले खाद्य में होते हैं किन्तु वे नैसर्गिक रूप से हमारी आहार-नली में नहीं पाए जाते ।
3. प्रजैविक दुग्ध शर्कराओं के पाचन में सहायक हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
कोविड-19 विश्वमहामारी को रोकने के लिए बनाई जा रही वैक्सीनों के प्रसंग में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय सीरम संस्थान ने mRNA प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर कोविशिल्ड नामक कोविड-19 वैक्सीन निर्मित की ।
2. स्पुटनिक V वैक्सीन रोगवाहक (वेक्टर) आधारित प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर बनाई गई है ।
3. कोवैक्सीन एक निष्क्रूत रोगजनक आधारित वैक्सीन है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
यदि कोई मुख्य सौर तूफान (सौर प्रज्वाल) पृथ्वी पर पहुँचता है, तो पृथ्वी पर निम्नलिखित में कौन-से संभव प्रभाव होंगे ?
1. GPS और दिक्संचालन (नैविगेशन) प्रणालियाँ विफल हो सकती हैं ।
2. विषुवतीय क्षेत्रों में सुनामियाँ आ सकती हैं ।
3. बिजली ग्रीड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं ।
4. पृथ्वी के अधिकांश हिस्से पर तीव्र ध्रुवीय ज्योतियाँ घटित हो सकती हैं ।
5. ग्रह के अधिकांश हिस्से पर दावाग्नियाँ घटित हो सकती हैं ।
6. उपग्रहों की कक्षाएँ विक्षुब्ध हो सकती हैं ।
7. ध्रुवीय क्षेत्रों के ऊपर से उड़ते हुए वायुयान का लघुतरंग रेडियो संचार बाधित हो सकता है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
"जलवायु कार्रवाई ट्रेकर (क्लाइमेट एक्शन ट्रेकर)" जो विभिन्न देशों के उत्सर्जन अपचयन के लिए दिए गए वचनों की निगरानी करता है, क्या है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. "जलवायु समूह (दि क्लाइमेट ग्रुप)" एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है जो बड़े नेटवर्क बना कर जलवायु क्रिया को प्रेरित करता है और उन्हें चलाता है ।
2. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जलवायु समूह की भागीदारी में एक वैश्विक पहल "EP100" प्रारंभ की ।
3. EP100, ऊर्जा दक्षता में नवप्रवर्तन को प्रेरित करने एवं उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध अग्रणी कंपनियों को साथ लाता है ।
4. कुछ भारतीय कंपनियां EP100 की सदस्य हैं ।
5. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी "अंडर2 कोएलिशन" का सचिवालय है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
"यदि वर्षावन और उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी के फेफड़े हैं, तो निश्चित ही आर्द्रभूमियाँ इसके गुर्दे की तरह काम करती हैं ।" निम्नलिखित में से आर्द्रभूमियों का कौन-सा एक कार्य उपयुक्त कथन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
WHO के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PM2.5 का 24-घंटा माध्य 15 µg/m3 से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए और PM2.5 का वार्षिक माध्य 5 µg/m3 से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए ।
2. किसी वर्ष में, ओज़ोन प्रदूषण के उच्चतम स्तर प्रतिकूल मौसम के दौरान होते हैं ।
3. PM10 फेफड़े के अवरोध का वेधन कर रक्त-प्रवाह में प्रवेश कर सकता है ।
4. वायु में अत्यधिक ओज़ोन दमा को उत्पन्न कर सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित "गुच्छी" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह एक कवक है ।
2. यह कुछ हिमालयी वन क्षेत्रों में उगती है ।
3. उत्तर-पूर्वी भारत के हिमालय की तलहटी में इसकी वाणिज्यिक रूप से खेती की जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पॉलीएथिलीन टेरेफ्थलेट के संदर्भ में, जिसका हमारे दैनिक जीवन में बहुत व्यापक उपयोग है, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसके तंतुओं को ऊन और कपास के तंतुओं के साथ, उनके गुणधर्मों को प्रबलित करने हेतु, सम्मिश्रित किया जा सकता है ।
2. इससे बने पात्रों को किसी भी मादक पेय को रखने के लिए उपयोग किया जा सकता है ।
3. इससे बनी बोतलों का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) कर उनसे अन्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं ।
4. इससे बनी वस्तुओं का भस्मीकरण द्वारा, बिना ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन किए, आसानी से निपटान किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी नहीं है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में कौन-से, नाइट्रोजन-यौगिकीकरण पादप हैं ?
1. अल्फाल्फा
2. चौलाई (ऐमरंथ)
3. चना (चिक-पी)
4. तितपतिया घास (क्लोवर)
5. कुलफा (पर्सिलेन)
6. पालक
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित स्थितियों में से किस एक में "जैवशैल प्रौद्योगिकी (बायोरॉक टेक्नोलॉजी)" की बात होती है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
"मियावाकी पद्धति" किसके लिए विख्यात है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत सरकार अधिनियम 1919 में, प्रांतीय सरकार के कार्य "आरक्षित (रिजर्व्ड)" और "अंतरित (ट्रांसफर्ड)" विषयों के अंतर्गत बाँटे गए थे । निम्नलिखित में कौन-से "आरक्षित" विषय माने गए थे ?
1. न्याय प्रशासन
2. स्थानीय स्वशासन
3. भू-राजस्व
4. पुलिस
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
मध्यकालीन भारत में, शब्द "फणम" किसे निदर्शित करता था ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित स्वतन्त्रता सेनानियों पर विचार कीजिए :
1. बारीन्द्र कुमार घोष
2. जोगेश चन्द्र चटर्जी
3. रास बिहारी बोस
उपर्युक्त में से कौन ग़दर पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा था/जुड़े थे ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
क्रिप्स मिशन के प्रस्तावों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संविधान सभा में प्रांतीय विधान-सभाओं और साथ ही भारतीय रियासतों द्वारा नामित सदस्य होंगे ।
2. नया संविधान स्वीकार करने के लिए जो भी प्रांत तैयार नहीं होगा, उसे यह अधिकार होगा कि अपनी भावी स्थिति के बारे में ब्रिटेन के साथ अलग संधि पर हस्ताक्षर करे ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित मूलग्रंथों पर विचार कीजिए :
1. नेतिपकरण
2. परिशिष्टपर्वन
3. अवदानशतक
4. त्रिशष्टिलक्षण महापुराण
उपर्युक्त में कौन-से जैन ग्रंथ हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
ऐतिहासिक व्यक्ति — किस रूप में जाने गए
1. आर्यदेव — जैन विद्वान
2. दिग्नाग — बौद्ध विद्वान
3. नाथमुनि — वैष्णव विद्वान
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत पर पहला मंगोल आक्रमण जलालुद्दीन खिलजी के राज्यकाल में हुआ ।
2. अलाउद्दीन खिलजी के राज्य-काल में, एक मंगोल आक्रमण दिल्ली तक आ पहुँचा और उस शहर पर घेरा डाल दिया ।
3. मुहम्मद-बिन-तुगलक मंगोलों से अपने राज्य के कुछ उत्तरी-पश्चिमी भाग अस्थायी रूप से हार गया था ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन "कुलाह-दारन" कहलाते थे ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. डच लोगों ने पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गजपति शासकों द्वारा प्रदान की गई जमीनों पर अपनी फैक्ट्रियाँ/गोदाम स्थापित किए ।
2. अल्फोंसो दे अलबुकर्क ने बीजापुर सल्तनत से गोआ को छीन लिया था ।
3. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में विजयनगर साम्राज्य के एक प्रतिनिधि से पट्टे पर ली गई जमीन के एक प्लॉट पर फैक्टरी स्थापित की थी ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
कौटिल्य अर्थशास्त्र के अनुसार, निम्नलिखित में कौन-से सही हैं ?
1. न्यायिक दंड के परिणामस्वरूप कोई व्यक्ति दास हो सकता था ।
2. स्त्री दास अपने मालिक के संसर्ग से पुत्र जनन पर कानूनी तौर पर मुक्त हो जाती थी ।
3. यदि स्त्री दास का मालिक उस स्त्री से पैदा हुए पुत्र का पिता हो, तो उस पुत्र को मालिक का पुत्र होने का कानूनी हक मिलता था ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. US फेडरल रिजर्व की सख्त मुद्रा नीति पूंजी पलायन की ओर ले जा सकती है ।
2. पूंजी पलायन वर्तमान विदेशी वाणिज्यिक ऋणग्रहण (External Commercial Borrowings (ECBs)) वाली फर्मों की ब्याज लागत को बढ़ा सकता है ।
3. घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन, ECBs से संबंधित मुद्रा जोखिम को घटाता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए :
1. आंध्र प्रदेश
2. केरल
3. हिमाचल प्रदेश
4. त्रिपुरा
उपर्युक्त में से कितने आम तौर पर चाय-उत्पादक राज्य के रूप में जाने जाते हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में, साख क्षमता-निर्धारण एजेंसियाँ (क्रेडिट रेटिंग एजेंसीज़) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनिर्मित होती हैं ।
2. ICRA नाम से जानी जाने वाली क्षमता-निर्धारण एजेंसी एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है ।
3. ब्रिकवर्क रेटिंग्स एक भारतीय साख क्षमता-निर्धारण एजेंसी है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
'बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB)' के संदर्भ में, निम्नलिखित में कौन-से कथन सही हैं ?
1. RBI का गवर्नर BBB का चेयरमैन होता है ।
2. BBB, सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों के चयन के लिए संस्तुति करता है ।
3. BBB, सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों को कार्यनीतियों और पूंजी-वर्धन योजनाओं को विकसित करने में मदद करता है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
परिवर्तनीय बॉन्ड के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. चूँकि बॉन्ड को इक्विटी के लिए बदलने का विकल्प है, परिवर्तनीय बॉन्ड अपेक्षाकृत कम ब्याज दर का भुगतान करते हैं ।
2. इक्विटी के लिए बदलने का विकल्प बॉन्ड-धारक को बढ़ती हुई उपभोक्ता कीमतों से सहलग्मता (इंडेक्सेशन) की मात्रा प्रदान करता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक)
2. प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजिम)
3. शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन)
भारत उपर्युक्त में से किसका/किनका सदस्य है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. हाल के वर्षों में वियतनाम विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है ।
2. वियतनाम का नेतृत्व बहु-दलीय राजनीतिक प्रणाली के द्वारा होता है ।
3. वियतनाम का आर्थिक विकास विश्वव्यापी पूर्ति श्रृंखलाओं के साथ इसके एकीकरण और निर्यात पर मुख्य ध्यान होने से जुड़ा है ।
4. लंबे समय से वियतनाम की निम्न श्रम लागतों और स्थिर विनिमय दरों ने वैश्विक निर्माताओं को आकर्षित किया है ।
5. हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सर्वाधिक उत्पादक e-सेवा सेक्टर वियतनाम में है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में, निम्नलिखित में कौन मुद्रास्फीति को नियंत्रित कर कीमत स्थिरता बनाए रखने के लिए उत्तरदायी है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
नॉन-फंजिबल टोकंस (Non-Fungible Tokens (NFTs)) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वे भौतिक परिसंपत्तियों के अंकीय निरूपण (डिजिटल रिप्रेजेंटेशन) को सुकर बनाते हैं ।
2. वे अनन्य क्रिप्टोग्राफिक टोकंस हैं जो किसी ब्लॉकचेन में विद्यमान हैं ।
3. उनका, तुल्यता पर, व्यापार या विनिमय किया जा सकता है और इसलिए उनका वाणिज्यिक लेन-देन के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
जलाशय — राज्य
1. घाटप्रभा — तेलंगाना
2. गांधी सागर — मध्य प्रदेश
3. इंदिरा सागर — आंध्र प्रदेश
4. मैथोन — छत्तीसगढ़
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित नहीं हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में, निम्नलिखित में कौन एक, उन फैक्ट्रियों में जिनमें कर्मगार नियुक्त हैं, औद्योगिक विवादों, समापनों, छंटनी और कामबंदी के विषय में सूचनाओं को संकलित करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में, कोयला नियंत्रक संगठन (Coal Controller's Organization (CCO)) की क्या भूमिका है ?
1. CCO भारत सरकार में कोयला सांख्यिकी का प्रमुख स्रोत है ।
2. यह बद्ध कोयला/लिग्नाइट खंड के विकास की प्रगति का मॉनीटरन करता है ।
3. यह कोयलायुक्त क्षेत्रों के अधिग्रहण के संबंध में सरकार की अधिसूचना के प्रति किसी आपत्ति का अनुश्रवण करता है ।
4. यह सुनिश्चित करता है कि कोयला खनन कंपनियाँ विहित समय में अंतिम उपभोक्ताओं को कोयला वितरण करें ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
यदि किसी विशिष्ट क्षेत्र को भारत के संविधान की पाँचवीं अनुसूची के अधीन लाया जाए, तो निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, इसके परिणाम को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत स्वच्छता गठबंधन धारणीय स्वच्छता को संवर्धित करने वाला प्लेटफॉर्म है और भारत सरकार तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसका वित्तपोषण होता है ।
2. राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान भारत सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का शीर्षस्थ निकाय है, और यह शहरी भारत की चुनौतियों का समाधान करने के नवप्रवर्तक हल उपलब्ध कराता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में कौन-सा एक, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अधीन गठित किया गया है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
"संयुक्त राष्ट्र प्रत्यय समिति (युनाइटेड नेशंस क्रेडेंशियल्स कमिटी)" के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद् द्वारा स्थापित समिति है और इसके पर्यवेक्षण के अधीन काम करती है ।
2. पारंपरिक रूप से प्रति वर्ष मार्च, जून और सितंबर में इसकी बैठक होती है ।
3. यह महासभा को अनुमोदन हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पूर्व सभी UN सदस्यों के प्रत्ययों का आकलन करती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन 'ध्रुवीय कोड (Polar Code)' का सर्वोत्तम वर्णन करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
संयुक्त राष्ट्र महासभा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. UN महासभा, गैर-सदस्य राज्यों को प्रेक्षक स्थिति प्रदान कर सकती है ।
2. अंतःसरकारी संगठन UN महासभा में प्रेक्षक स्थिति पाने का प्रयत्न कर सकते हैं ।
3. UN महासभा में स्थायी प्रेक्षक UN मुख्यालय में मिशन बनाए रख सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत में "चाय बोर्ड" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. चाय बोर्ड सांविधिक निकाय है ।
2. यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से संलग्न नियामक निकाय है ।
3. चाय बोर्ड का प्रधान कार्यालय बेंगलुरु में स्थित है ।
4. इस बोर्ड के दुबई और मॉस्को में विदेशी कार्यालय हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में कौन-सा एक, "ग्रीनवाशिंग" शब्द का सर्वोत्तम वर्णन है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उच्च मेघ मुख्यतः सौर विकिरण को परावर्तित कर भूपृष्ठ को ठंडा करते हैं ।
2. भूपृष्ठ से उत्सर्जित होने वाली अवरक्त विकिरणों का निम्न मेघ में उच्च अवशोषण होता है, और इससे तापन प्रभाव होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उत्तरी-पश्चिमी केन्या में बीडीबीडी एक वृहद शरणार्थी बस्ती है ।
2. दक्षिण सूडान गृह युद्ध से पलायन किए हुए कुछ लोग बीडीबीडी में रहते हैं ।
3. सोमालिया के गृह युद्ध से पलायन किए हुए कुछ लोग केन्या के ददाब शरणार्थी संकुल में रहते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. आर्मेनिया
2. अज़रबैजान
3. क्रोएशिया
4. रोमानिया
5. उज़्बेकिस्तान
उपर्युक्त में कौन-से तुर्की राज्यों के संगठन के सदस्य हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. गुजरात में भारत का विशालतम सौर पार्क है ।
2. केरल में पूर्णतः सौर शक्तिकृत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है ।
3. गोआ में भारत की विशालतम तैरती हुई सौर प्रकाश-वोल्टीय परियोजना है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (युनाइटेड नेशंस कन्वेंशन) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी तटीय राज्य को, अपने प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई को, आधार-रेखा से मापित, 12 समुद्री मील से अधिक सीमा तक अभिसमय के अनुरूप सुस्थापित करने का अधिकार है ।
2. सभी राज्यों के, चाहे वे तटीय हों या भू-बद्ध भाग के हों, जहाजों को प्रादेशिक समुद्र से हो कर बिना रोक-टोक यात्रा का अधिकार होता है ।
3. अनन्य आर्थिक क्षेत्र का विस्तार उस आधार-रेखा से 200 समुद्री मील से अधिक नहीं होगा, जहाँ से प्रादेशिक समुद्र की चौड़ाई मापी जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित सेंकाकू द्वीप विवाद को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
देश — हाल ही में समाचारों में होने का महत्वपूर्ण कारण
1. चाड — चीन द्वारा स्थानीय सैन्य बेस की स्थापना
2. गिनी — सेना द्वारा संविधान और सरकार का निलंबन
3. लेबनान — गंभीर और लंबे समय की आर्थिक मंदी
4. ट्यूनीशिया — राष्ट्रपति द्वारा संसद का निलंबन
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
अक्सर समाचारों में उल्लिखित क्षेत्र — देश
1. अनातोलिया — तुर्की
2. अम्हारा — इथियोपिया
3. काबो डेलगादो — स्पेन
4. कातालोनिया — इटली
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
वन्यजीव संरक्षण के बारे में भारतीय विधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वन्यजीव, एकमात्र सरकार की संपत्ति हैं ।
2. जब किसी वन्यजीव को संरक्षित घोषित किया जाता है, तो यह जीव चाहे संरक्षित क्षेत्र में हो या उससे बाहर, समान संरक्षण का हकदार है ।
3. किसी संरक्षित वन्यजीव के मानव जीवन के लिए खतरा बन जाने की आशंका उस जीव को पकड़ने या मार दिए जाने का पर्याप्त आधार है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किस एक जीव की कुछ प्रजातियाँ कवकों के कृषकों के रूप में जानी जाती हैं ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
अशोक के प्रमुख शिलालेखों के स्थान — वह स्थान जिस राज्य में हैं
1. धौली — ओडिशा
2. एर्रागुडी — आंध्र प्रदेश
3. जौगड़ — मध्य प्रदेश
4. कालसी — कर्नाटक
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
राजा — राजवंश
1. नानुक — चंदेल
2. जयशक्ति — परमार
3. नागभट द्वितीय — गुर्जर-प्रतिहार
4. भोज — राष्ट्रकूट
उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
प्राचीन दक्षिण भारत में संगम साहित्य के बारे में, निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, सही है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसके राज्यकाल में "योगवासिष्ठ" का निज़ामुद्दीन पानीपति द्वारा फ़ारसी में अनुवाद किया गया ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
हाल ही में हैदराबाद में भारत के प्रधान मंत्री द्वारा रामानुज की आसन मुद्रा में विश्व की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति का उद्घाटन किया गया था । निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, रामानुज की शिक्षाओं को सही निरूपित करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
हाल ही में, प्रधान मंत्री ने वेरावल में सोमनाथ मंदिर के निकट नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया । सोमनाथ मंदिर के बारे में निम्नलिखित कथनों में कौन-से सही हैं ?
1. सोमनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग देव-मंदिरों में से एक है ।
2. अल-बरूनी ने सोमनाथ मंदिर का वर्णन किया है ।
3. सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा (आज के मंदिर की स्थापना) राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन द्वारा की गई थी ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, मानव शरीर में B कोशिकाओं और T कोशिकाओं की भूमिका का सर्वोत्तम वर्णन है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. परासूक्ष्मकण (नैनोपार्टिकल्स), मानव-निर्मित होने के सिवाय, प्रकृति में अस्तित्व में नहीं हैं ।
2. कुछ धात्विक ऑक्साइडों के परासूक्ष्मकण, प्रसाधन-सामग्री (कॉस्मेटिक्स) के निर्माण में काम आते हैं ।
3. कुछ वाणिज्यिक उत्पादों के परासूक्ष्मकण, जो पर्यावरण में आ जाते हैं, मनुष्यों के लिए असुरक्षित हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : DNA बारकोडिंग किसका उपसाधन हो सकता है ?
1. किसी पादप या प्राणी की आयु का आकलन करने के लिए
2. समान दिखने वाली प्रजातियों के बीच भिन्नता जानने के लिए
3. प्रसंस्कृत खाद्यपदार्थों में अवांछित प्राणी या पादप सामग्री को पहचानने के लिए
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कार्बन मोनोऑक्साइड
2. नाइट्रोजन ऑक्साइड
3. ओज़ोन
4. सल्फर डाइऑक्साइड
वातावरण में उपर्युक्त में से किसकी/किनकी अधिकता होने से अम्ल वर्षा होती है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →