UPSC Prelims 2013 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र
100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।
यदि राज्य सभा किसी धन विधेयक में सारभूत संशोधन करती है, तो तत्पश्चात क्या होगा?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित है?
(a) एबिसीनी पठार : अरब
(b) एटलस पर्वत : उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका
(c) गुयाना उच्चभूमि : दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका
(d) ओकावंगो द्रोणी : पैटागोनिया2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय शिलावास्तु के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. बादामी की गुफाएँ भारत की प्राचीनतम अवशिष्ट शैलकृत गुफाएँ हैं।
2. बाराबर की शैलकृत गुफाएँ सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा मूलतः आजीविकों के लिए बनाई गई थीं।
3. एलोरा में, गुफाएँ विभिन्न धर्मों के लिए बनाई गई थीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पुनर्योजन DNA प्रौद्योगिकी (आनुवंशिक इंजीनियरी) जीनों को स्थानान्तरित होने देता है
1. पौधों की विभिन्न जातियों में
2. जंतुओं से पौधों में
3. सूक्ष्मजीवों से उच्चतर जीवों में
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत की यात्रा करने वाले चीनी यात्री युआन च्वांग (ह्वेन त्सांग) ने तत्कालीन भारत की सामान्य दशाओं और संस्कृति का वर्णन किया है। इस संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. सड़क और नदी-मार्ग लूटमार से पूरी तरह सुरक्षित थे।
2. जहाँ तक अपराधों के लिए दंड का प्रश्न है, अग्नि, जल व विष द्वारा अग्निपरीक्षा किया जाना ही किसी भी व्यक्ति की निर्दोषता अथवा दोष के निर्णय के साधन थे।
3. व्यापारियों को नौकाओं और नाकों पर शुल्क देना पड़ता था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. तारा कछुआ
2. मॉनीटर छिपकली
3. वामन सूअर
4. स्पाइडर वानर
उपर्युक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप में पाए जाते हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से भारत के कुछ भागों में पीने के जल में प्रदूषक के रूप में पाए जाते हैं?
1. आर्सेनिक
2. सॉर्बिटॉल
3. फ्लुओराइड
4. फॉर्मैल्डिहाइड
5. यूरेनियम
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, प्रांतों से संविधान सभा के सदस्य
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित जंतुओं पर विचार कीजिए :
1. समुद्री गाय
2. समुद्री घोड़ा
3. समुद्री सिंह
उपर्युक्त में से कौन-सा/से स्तनधारी है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान में संशोधन केवल लोक सभा में एक विधेयक की पुरःस्थापना द्वारा ही प्रारम्भ किया जा सकता है।
2. यदि ऐसा संशोधन संविधान के संघीय चरित्र में परिवर्तन की मांग करता है, तो संशोधन का अनुसमर्थन भारत के सभी राज्यों के विधानमण्डल द्वारा किया जाना भी आवश्यक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत का महान्यायवादी
1. लोक सभा की कार्यवाही में भाग ले सकता है
2. लोक सभा की किसी समिति का सदस्य हो सकता है
3. लोक सभा में बोल सकता है
4. लोक सभा में मतदान कर सकता है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
शर्करा उद्योग के उपोत्पाद की उपयोगिता के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. खोई को, ऊर्जा उत्पादन के लिए जैव मात्रा ईंधन के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।
2. शीरे को, कृत्रिम रासायनिक उर्वरकों के उत्पादन के लिए एक भरण-स्टॉक की तरह प्रयुक्त किया जा सकता है।
3. शीरे को, एथनॉल उत्पादन के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
अलग-अलग ऋतुओं में दिन-समय और रात्रि-समय के विस्तार में विभिन्नता किस कारण से होती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहती है, जबकि अधिकांश अन्य प्रायद्वीपीय बड़ी नदियां पूर्व की ओर बहती हैं। ऐसा क्यों है?
1. यह एक रेखीय भ्रंश (रिफ्ट) घाटी में बहती है।
2. यह विंध्य और सतपुड़ा के बीच बहती है।
3. भूमि का ढलान मध्य भारत से पश्चिम की ओर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
पृथ्वी ग्रह पर, अधिकांश अलवण-जल, बर्फ छत्रक और हिमनद के रूप में रहता है। शेष अलवण-जल का सबसे अधिक भाग
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. नोकरेक जीवमंडल रिजर्व : गारो पहाड़ियाँ
2. लोगटक (लोकटक) झील : बरेल श्रेणी
3. नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान : डफला पहाड़ियाँ
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. विद्युत-चुम्बकीय विकिरण
2. भूतापीय ऊर्जा
3. गुरुत्वीय बल
4. प्लेट संचलन
5. पृथ्वी का घूर्णन
6. पृथ्वी का परिक्रमण
उपर्युक्त में से कौन-से पृथ्वी के पृष्ठ पर गतिक परिवर्तन लाने के लिए जिम्मेदार हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किस निकाय/किन निकायों का संविधान में उल्लेख नहीं है?
1. राष्ट्रीय विकास परिषद
2. योजना आयोग
3. क्षेत्रीय परिषदें
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
बंगाल के तेभागा किसान आन्दोलन की क्या माँग थी?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
संसद, अंतर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत में लागू करने के लिए, कोई भी कानून बना सकती है
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
घासस्थलों में वृक्ष पारिस्थितिक अनुक्रमण के अंश के रूप में किस कारण घासों को प्रतिस्थापित नहीं करते हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पारितंत्रों की घटती उत्पादकता के क्रम में उनका निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भू-संरक्षण की समोच्च बंधन विधि का प्रयोग कहाँ के लिए होता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत विस्तार (PESA) अधिनियम को 1996 में अधिनियमित किया। निम्नलिखित में से कौन-सा एक उसके उद्देश्य के रूप में अभिज्ञात नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अधीन, व्यक्तिगत या सामुदायिक वन अधिकारों अथवा दोनों की प्रकृति एवं विस्तार के निर्धारण की प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए कौन प्राधिकारी होगा?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
अनाजों और तिलहनों के अनुपयुक्त रखरखाव और भण्डारण के परिणामस्वरूप विषैले पदार्थों का उत्पादन होता है, जिन्हें एफ़्लाटॉक्सिन के नाम से जाना जाता है, जो सामान्यतः भोजन बनाने की आम विधि द्वारा नष्ट नहीं होते। एफ़्लाटॉक्सिन किसके द्वारा उत्पन्न होते हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान के उद्देश्यों में से एक के रूप में 'आर्थिक न्याय' का किसमें उपबन्ध किया गया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
पुराने और प्रयुक्त कंप्यूटरों या उनके पुर्जों के असंगत/अव्यवस्थित निपटान के कारण, निम्नलिखित में से कौन-से ई-अपशिष्ट के रूप में पर्यावरण में मुक्त होते हैं?
1. बेरिलियम
2. कैडमियम
3. क्रोमियम
4. हेप्टाक्लोर
5. पारद
6. सीसा
7. प्लूटोनियम
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
अम्ल वर्षा किनके द्वारा होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के कारण होती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
पारितंत्रों में खाद्य शृंखलाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. खाद्य शृंखला उस क्रम का निदर्शन करती है, जिसमें जीवों की एक शृंखला एक-दूसरे के आहार द्वारा पोषित होती है।
2. खाद्य शृंखला एक जाति की समष्टि के अन्तर्गत पाई जाती है।
3. खाद्य शृंखला उस प्रत्येक जीव की संख्याओं का, जो दूसरों के द्वारा खाई जाती हैं, निदर्शन करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान : गंगा
2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान : मानस
3. साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान : कावेरी
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित जीवों पर विचार कीजिए :
1. एगेरिकस
2. नॉस्टॉक
3. स्पाइरोगाइरा
उपर्युक्त में से कौन-सा/से जैव उर्वरक के रूप में प्रयुक्त होता है/होते हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/से, मृदा में नाइट्रोजन को बढ़ाता है/बढ़ाते हैं?
1. जंतुओं द्वारा यूरिया का उत्सर्जन
2. मनुष्य द्वारा कोयले को जलाना
3. वनस्पति की मृत्यु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित राज्यों में से किसमें/किनमें सिंह-पुच्छी वानर (मकाक) अपने प्राकृतिक आवास में पाया जाता है?
1. तमिलनाडु
2. केरल
3. कर्नाटक
4. आन्ध्र प्रदेश
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
कुछ शैलकृत बौद्ध गुफाओं को चैत्य कहते हैं, जबकि अन्य को विहार। दोनों में क्या अंतर है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक बौद्ध मत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा, देश के शासन के लिए आधारभूत है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
साइमन कमीशन के आने के विरुद्ध भारतीय जन-आन्दोलन क्यों हुआ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत छोड़ो आन्दोलन किसकी प्रतिक्रिया में प्रारम्भ किया गया?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी देश का भुगतान संतुलन किसका व्यवस्थित अभिलेख है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से मामलों में भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को नियंत्रित करता है?
1. परिसंपत्तियों की तरलता
2. शाखा विस्तार
3. बैंकों का विलय
4. बैंकों का समापन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
बैंक दर में वृद्धि सामान्यतः इस बात का संकेत है कि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत में घाटे की वित्त व्यवस्था किसके लिए संसाधनों को बढ़ाने के लिए उपयोग की जाती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते हैं?
1. उनके विशाल महल और मन्दिर होते थे।
2. वे देवियों और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे।
3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित बीमारियों में से कौन-सी टैटू बनवाने के द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचरित हो सकती है/हैं?
1. चिकनगुनिया
2. यकृतशोथ B
3. HIV-AIDS
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन जैन सिद्धांत के अनुसार है/हैं?
1. कर्म को विनष्ट करने का सुनिश्चित मार्ग तपस्या है।
2. प्रत्येक वस्तु में, चाहे वह सूक्ष्मतम कण हो, आत्मा होती है।
3. कर्म आत्मा का विनाशक है और अवश्य इसका अन्त करना चाहिए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक पद, केवल जीव द्वारा ग्रहण किये गये दिक्स्थान का ही नहीं, बल्कि जीवों के समुदाय में उसकी कार्यात्मक भूमिका का भी वर्णन करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
प्रकाश-रासायनिक धूम का बनना किसके बीच अभिक्रिया का परिणाम होता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित खनिजों पर विचार कीजिए :
1. कैल्सियम
2. लोह
3. सोडियम
उपर्युक्त खनिजों में से मानव शरीर में मांसपेशियों के संकुचन के लिए किसकी/किनकी आवश्यकता होती है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
लोक लेखा की संसदीय समिति
1. लोक सभा के अधिकतम 25 सदस्यों से गठित होती है
2. सरकार के विनियोग तथा वित्त लेखाओं की जाँच करती है
3. भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट की जाँच करती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित भक्ति संतों पर विचार कीजिए :
1. दादू दयाल
2. गुरु नानक
3. त्यागराज
इनमें से कौन उस समय उपदेश देता था/देते थे जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
परितंत्र में खाद्य शृंखलाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस प्रकार का/के जीव अपघटक जीव कहलाता है/कहलाते हैं?
1. विषाणु
2. कवक
3. जीवाणु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
संसार के सर्वाधिक महत्वपूर्ण मत्स्यन क्षेत्र उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहाँ
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सी, विषुवतीय वनों की अद्वितीय विशेषता है/विशेषताएं हैं?
1. ऊँचे, घने वृक्षों की विद्यमानता जिनके किरीट निरन्तर वितान बनाते हों
2. बहुत-सी जातियों का सह-अस्तित्व हो
3. अधिपादपों की असंख्य किस्मों की विद्यमानता हो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से पूंजीगत लेखा की रचना करते हैं?
1. विदेशी ऋण
2. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
3. निजी प्रेषित धन
4. पोर्टफोलियो निवेश
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों पर विचार कीजिए :
1. अजंता की गुफाएँ
2. लेपाक्षी मंदिर
3. सांची स्तूप
उपर्युक्त स्थलों में से कौन-सा/से भित्ति चित्रकला के लिए भी जाना जाता है/जाने जाते हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में दार्शनिक विचार के इतिहास के सम्बन्ध में, सांख्य सम्प्रदाय से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ;
1. सांख्य पुनर्जन्म या आत्मा के आवागमन के सिद्धांत को स्वीकार नहीं करता है।
2. सांख्य की मान्यता है कि आत्म-ज्ञान ही मोक्ष की ओर ले जाता है न कि कोई बाह्य प्रभाव अथवा कारक।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के संदर्भ में, संसदीय शासन-प्रणाली में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सिद्धांत संस्थागत रूप में निहित है/हैं?
1. मंत्रिमण्डल के सदस्य संसद के सदस्य होते हैं।
2. जब तक मंत्रियों को संसद का विश्वास प्राप्त रहता है तब तक ही वे अपने पद पर बने रहते हैं।
3. राज्य का अध्यक्ष ही मंत्रिमण्डल का अध्यक्ष होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
महाद्वीपों के अन्तःस्थों का वार्षिक ताप-परिसर तटीय क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक होता है। इसका/इसके क्या कारण है/हैं?
1. भूमि और जल के बीच तापीय अंतर
2. महाद्वीपों और महासागरों के बीच तुंगता में अंतर
3. अन्तःस्थों में तेज पवनों की विद्यमानता
4. तटों की अपेक्षा अन्तःस्थों में होने वाली भारी वर्षा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारतीय कोयले का/के अभिलक्षण है/हैं?
1. उच्च भस्म अंश
2. निम्न सल्फर अंश
3. निम्न भस्म संगलन तापमान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत की लेटेराइट मिट्टियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. वे साधारणतः लाल रंग की होती हैं।
2. वे नाइट्रोजन और पोटैश से समृद्ध होती हैं।
3. उनका राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अच्छा विकास हुआ है।
4. इन मिट्टियों में टैपियोका और काजू की अच्छी उपज होती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्राकृतिक गैस गोंडवाना संस्तरों में पायी जाती है।
2. अभ्रक प्रचुर मात्रा में कोडरमा में पाया जाता है।
3. धारवाड़ खनिज तेल के लिए प्रसिद्ध है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए :
1. कपास
2. मूंगफली
3. धान
4. गेहूँ
इनमें से कौन-सी खरीफ की फसलें हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
"जलवायु चरम है, वर्षा कम है और लोग चलवासी पशुचारक हुआ करते थे।" उपर्युक्त कथन निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका सबसे अच्छा वर्णन है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मुद्रास्फीति ऋणियों को लाभ पहुँचाती है।
2. मुद्रास्फीति बॉन्ड-धारकों को लाभ पहुँचाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
प्रच्छन्न बेरोजगारी का सामान्यतः अर्थ होता है कि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. केन्द्र में मंत्रिपरिषद् संसद के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी।
2. संघीय मंत्री भारत के राष्ट्रपति के प्रसाद-पर्यंत पद धारण करेंगे।
3. विधि-निर्माण हेतु प्रस्ताव के बारे में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को सूचित करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राष्ट्रीय विकास परिषद, योजना आयोग का एक अंग है।
2. आर्थिक और सामाजिक योजना को भारत के संविधान की समवर्ती सूची में रखा गया है।
3. भारत का संविधान यह विहित करता है कि पंचायतों को आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय की योजना बनाने का कार्यभार दिया जाना चाहिए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राज्य सभा का सभापति तथा उपसभापति उस सदन के सदस्य नहीं होते।
2. जबकि राष्ट्रपति के निर्वाचन में संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्यों को मतदान का कोई अधिकार नहीं होता, उनको उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में मतदान का अधिकार होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसका उद्देश्य समान अवसरों के आधार पर समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
2. यह देश-भर में विधिक कार्यक्रमों और योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों को निर्देश जारी करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
तड़ित-झंझा के दौरान, आकाश में तड़ित किसके/किनके द्वारा उत्पन्न होती है/हैं?
1. आकाश में कपासी-वर्षा मेघों के मिलने से
2. तड़ित से, जो वर्षामेघों को पृथक करती है
3. हवा और जल कणों के ऊपर की ओर तीव्र चलन से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर, सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. लिम्बू : सिक्किम
2. कारबी : हिमाचल प्रदेश
3. डोंगरिया कोंध : ओडिशा
4. बोंडा : तमिलनाडु
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित तरल परिसंपत्तियों पर विचार कीजिए :
1. बैंकों के पास मांग जमा
2. बैंकों के पास सावधि जमा
3. बैंकों के पास बचत जमा
4. करेंसी
इन परिसंपत्तियों का, तरलता के घटते हुए क्रम में, सही अनुक्रम है2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, 'खुला बाजार प्रचालन' किसे निर्दिष्ट करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में बैंकों द्वारा प्राथमिक क्षेत्र ऋणदान से तात्पर्य किसको ऋण देने से है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से कौन-सा एक, पानी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
जनसांख्यिकीय लाभांश के पूर्ण लाभ को प्राप्त करने के लिए भारत को क्या करना चाहिए?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, नृत्य एवं नाट्य-कला की एक मुद्रा जिसे 'त्रिभंग' कहा जाता है, प्राचीन काल से आज तक भारतीय कलाकारों को अतिप्रिय रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन इस मुद्रा को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
एनी बेसेंट
1. होम रूल आन्दोलन प्रारम्भ करने के लिए उत्तरदायी थीं
2. थियोसॉफिकल सोसाइटी की संस्थापिका थीं
3. इंडियन नेशनल कांग्रेस की एक बार अध्यक्ष थीं
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
इलबर्ट बिल विवाद किससे सम्बन्धित था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
सामान्य कीमत-स्तर में वृद्धि निम्नलिखित में से किस/किन कारण/कारणों से हो सकती है/हैं?
1. मुद्रा की पूर्ति में वृद्धि
2. उत्पादन के समग्र स्तर में गिरावट
3. प्रभावी मांग में वृद्धि
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में निम्नलिखित में से कौन-सा एक मदसमूह सम्मिलित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किस एक का अपने प्रभाव में सर्वाधिक स्फीतिकारी होने की सम्भावना है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
मुद्रा की पूर्ति यथावत रहने पर यदि मुद्रा की मांग में वृद्धि होती है, तो
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
शीत कोष्ठ में भण्डारित फल अधिक समय तक चलते हैं, क्योंकि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित भारतीय प्राणिजात पर विचार कीजिए :
1. घड़ियाल
2. चर्मपीठ कूर्म (लैदरबैक टर्टल)
3. अनूप मृग
उपर्युक्त में से कौन-सा/से संकटपन्न है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
साइकिल और कारों में बॉल-बेयरिंग का प्रयोग होता है, क्योंकि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित परिघटनाओं पर विचार कीजिए :
1. गोधूलि में सूर्य का आमाप
2. उषाकाल में सूर्य का रंग
3. उषाकाल में चंद्रमा का दिखना
4. आकाश में तारों का टिमटिमाना
5. आकाश में ध्रुवतारे का दिखना
उपर्युक्त में से कौन-से दृश्यभ्रम हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
जब धूप वर्षा की बूंदों पर गिरती है, तो इन्द्रधनुष बनता है। इसके लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक परिघटनाएँ जिम्मेदार हैं?
1. परिक्षेपण
2. अपवर्तन
3. आंतरिक परावर्तन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
कई प्रतिरोपित पौधे इसलिए नहीं बढ़ते हैं, क्योंकि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
X देश में आर्थिक संवृद्धि अनिवार्य रूप से होगी, यदि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. विषाणुओं में ऊर्जा-उत्पादन के लिए आवश्यक एंजाइम नहीं होते।
2. विषाणुओं को किसी भी संश्लेषित माध्यम में संवर्धित किया जा सकता है।
3. विषाणुओं का एक जीव से दूसरे जीव में संचरण केवल जैविकीय संवाहकों द्वारा ही होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
मरुस्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से पर्ण रूपान्तरण होता है/होते हैं?
1. कठोर एवं मोमी पर्ण
2. लघु पर्ण अथवा पर्णहीनता
3. पर्ण की जगह कांटे
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
प्रकृति के ज्ञात बलों को चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, जैसे कि गुरुत्व, विद्युत-चुम्बकत्व, दुर्बल नाभिकीय बल और प्रबल नाभिकीय बल। उनके संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निकट अतीत में हिग्स बोसॉन कण के अस्तित्व के संसूचन के लिए किये गये प्रयास लगातार समाचारों में रहे हैं। इस कण की खोज का क्या महत्व है?
1. यह हमें यह समझने में मदद करेगा कि मूल कणों में संहति क्यों होती है।
2. यह निकट भविष्य में हमें दो बिन्दुओं के बीच के भौतिक अन्तराल को पार किये बिना एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक पदार्थ स्थानान्तरित करने की प्रौद्योगिकी विकसित करने में मदद करेगा।
3. यह हमें नाभिकीय विखण्डन के लिए बेहतर ईंधन उत्पन्न करने में मदद करेगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
कवकमूलीय (माइकोराइजल) जैव प्रौद्योगिकी को निम्नीकृत स्थलों के पुनर्वास में उपयोग में लाया गया है, क्योंकि कवकमूल के द्वारा पौधों में
1. सूखे का प्रतिरोध करने एवं अवशोषण क्षेत्र बढ़ाने की क्षमता आ जाती है
2. pH की अतिसीमाओं को सहन करने की क्षमता आ जाती है
3. रोगग्रस्तता से प्रतिरोध की क्षमता आ जाती है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय विकास परिषद की रचना करते हैं?
1. प्रधानमंत्री
2. अध्यक्ष, वित्त आयोग
3. संघीय मंत्रिमंडल के मंत्री
4. राज्यों के मुख्यमंत्री
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी दी गई अवधि के लिए एक देश की राष्ट्रीय आय
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
ग्रामीण परिवारों को निम्नलिखित में से कौन सीधी ऋण सुविधा प्रदान करता है/करते हैं?
1. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
2. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
3. भूमि विकास बैंक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →