UPSC Prelims 2015 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र
100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।
'प्रधानमंत्री जन-धन योजना' निम्नलिखित में से किसके लिए प्रारंभ की गई है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
चौदहवें वित्त आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसने केन्द्रीय विभाज्य पूल में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है।
2. इसने विशेष तौर पर सेक्टरों से जुड़े (सेक्टर-स्पेसिफिक) अनुदानों से सम्बन्धित सिफारिशों की हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
हाल ही में समाचारों में आई 'फोटोलेज़ा उद्घोषणा (फोटोलेज़ा डिक्लरेशन)' निम्नलिखित में से किसके मामलों से सम्बन्धित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी देश की, कर से GDP के अनुपात में कमी क्या सूचित करती है?
1. आर्थिक वृद्धि-दर धीमी होना
2. राष्ट्रीय आय का कम साम्यक (एकविटेबल) वितरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण-पूर्वी प्रशांत क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होता। इसका क्या कारण है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ये तत्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं।
2. इन तत्वों में अन्तर्विष्ट उपबन्ध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (एनफोर्सिबल) नहीं हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'आठ मूल उद्योगों के सूचकांक (इंडेक्स ऑफ एट कोर इंडस्ट्रीज)' में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्व दिया गया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक राष्ट्रीय पार्क इसलिए अनूठा है कि वह एक प्लवमान (फ्लोटिंग) वनस्पति से युक्त अनूप (स्वैम्प) होने के कारण समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत (नैशनल इन्नोवेशन फाउंडेशन-इंडिया) (NIF) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. NIF, केन्द्रीय सरकार के अधीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त संस्था है।
2. NIF, अत्यन्त उन्नत विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग से भारत की प्रमुख (प्रीमियर) वैज्ञानिक संस्थाओं में अत्यन्त उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूत करने की एक पहल है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरकों के अत्यधिक/अनुपयुक्त उपयोग का क्या प्रभाव हो सकता है?
1. नाइट्रोजन यौगिकीकरण सूक्ष्मजीवों (नाइट्रोजन-फिक्सिंग माइक्रोऑर्गेनिज्म) का मिट्टी में प्रचुरोद्भवन (प्रोलिफरेशन) हो सकता है।
2. मिट्टी की अम्लता में बढ़ोतरी हो सकती है।
3. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) में नाइट्रेट का निक्षालन (लीचिंग) हो सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर एंड नेचुरल रिसोर्सेज) (IUCN) तथा वन्य प्राणिजात एवं वनस्पतिजात की संकटाग्रस्त स्पीशीज के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एंडेंजर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फॉना एंड फ्लोरा) (CITES) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. IUCN संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक अंग है तथा CITES सरकारों के बीच अंतरराष्ट्रीय करार है।
2. IUCN, प्राकृतिक पर्यावरण के बेहतर प्रबंधन के लिए, विश्व भर में हजारों क्षेत्र-परियोजनाएं चलाता है।
3. CITES उन राज्यों पर वैध रूप से आबद्धकर है जो इसमें शामिल हुए हैं, लेकिन यह कन्वेंशन राष्ट्रीय विधियों का स्थान नहीं लेता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
गन्ने की उचित एवं लाभप्रद कीमत (FRP) को निम्नलिखित में से कौन अनुमोदित करता/करती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
विषुवतीय प्रतिधाराओं (इक्वेटोरियल काउंटर-करेंट) के पूर्वाभिमुख प्रवाह की व्याख्या किससे होती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
तीर्थस्थान : अवस्थिति
1. श्रीशैलम : नल्लमला पहाड़ियाँ
2. ओंकारेश्वर : सतमाला पहाड़ियाँ
3. पुष्कर : महादेव पहाड़ियाँ
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
रौलट सत्याग्रह के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. रौलट अधिनियम, 'सेडिशन कमेटी' की सिफारिश पर आधारित था।
2. रौलट सत्याग्रह में, गांधीजी ने होम रूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया।
3. साइमन कमीशन के आगमन के विरुद्ध हुए प्रदर्शन रौलट सत्याग्रह के साथ-साथ हुए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किनका, इबोला विषाणु के प्रकोप के लिए हाल ही में समाचारों में बार-बार उल्लेख हुआ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग करने वाले शक्ति संयंत्रों से प्राप्त 'फ्लाई एश' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. फ्लाई एश का उपयोग भवन निर्माण के लिए ईंटों के उत्पादन में किया जा सकता है।
2. फ्लाई एश का उपयोग कंक्रीट के कुछ पोर्टलैंड सीमेंट अंश के स्थानापन्न (रिप्लेसमेंट) के रूप में किया जा सकता है।
3. फ्लाई एश केवल सिलिकॉन डाइऑक्साइड तथा कैल्सियम ऑक्साइड से बना होता है और इसमें कोई विषाक्त (टॉक्सिक) तत्व नहीं होते।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में पाये जाने वाले स्थानीय 'ड्यूगोंग' के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक शाकाहारी समुद्री जानवर है।
2. यह भारत के पूरे समुद्र तट के साथ-साथ पाया जाता है।
3. इसे वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अधीन विधिक संरक्षण दिया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन, भारत में उपनिवेशवाद का/के आर्थिक आलोचक था/थे?
1. दादाभाई नरोजी
2. जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर
3. आर. सी. दत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
'विश्व आर्थिक सम्भावना (ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स)' रिपोर्ट आवधिक रूप से निम्नलिखित में से कौन जारी करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
जब भारतीय रिज़र्व बैंक संविधिक नकदी अनुपात (स्टेट्यूटरी लिक्विडिटी रेशियो) को 50 आधार अंक (बेसिस पॉइंट) कम कर देता है, तो निम्नलिखित में से क्या होने की सम्भावना होती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
स्वास्थ्य क्षेत्र में नैनोटेक्नोलॉजी के उपयोग के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. नैनोटेक्नोलॉजी के द्वारा लक्ष्ययुक्त औषधि प्रदान करना (टार्गेटेड ड्रग डिलिवरी) सम्भव कर दिया गया है।
2. नैनोटेक्नोलॉजी जीन उपचार (जीन थेरेपी) में एक बड़ा योगदान दे सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में कृषि उत्पादों के बाजार को किसके अधीन विनियमित किया जाता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने ब्रिटिश माल के बहिष्कार और करों के अपवंचन (इवेज़न) की वकालत की।
2. यह सर्वहारा-वर्ग का अधिनायकत्व स्थापित करना चाहती थी।
3. इसने अल्पसंख्यकों तथा दलित वर्गों के लिए पृथक् निर्वाचन-क्षेत्र की वकालत की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राज्य सभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है।
2. राज्य सभा अनुदानों की मांगों पर मतदान नहीं कर सकती है।
3. राज्य सभा में वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं हो सकती।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत सरकार अधिनियम, 1919 ने निम्नलिखित में से किसको स्पष्ट रूप से परिभाषित किया?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन 'औद्योगिक कर्मकारों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स नंबर फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स)' निकालता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के संदर्भ में, हाल ही में समाचारों में आये दक्षिण ध्रुव पर स्थित एक कण संसूचक (पार्टिकल डिटेक्टर) 'आइसक्यूब (IceCube)' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह विश्व का सबसे बड़ा, बर्फ में एक घन किलोमीटर घेरे वाला, न्यूट्रिनो संसूचक (न्यूट्रिनो डिटेक्टर) है।
2. यह डार्क मैटर (dark matter) की खोज के लिए बनी शक्तिशाली दूरबीन है।
3. यह बर्फ में गहराई में दबा हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
'एग्रीमेंट ऑन एग्रीकल्चर (Agreement on Agriculture)', 'एग्रीमेंट ऑन द एप्लिकेशन ऑफ सैनिटरी एंड फाइटोसैनिटरी मेजर्स (Agreement on the Application of Sanitary and Phytosanitary Measures)' और 'पीस क्लॉज (Peace Clause)' शब्द प्राय: समाचारों में किसके मामलों के संदर्भ में आते हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'निकट क्षेत्र संचार (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) (NFC) प्रौद्योगिकी' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक संपर्करहित संचार प्रौद्योगिकी है, जो विद्युत-चुम्बकीय रेडियो क्षेत्रों का उपयोग करती है।
2. NFC उन युक्तियों (डिवाइसेज) द्वारा उपयोग के लिए अभिकल्पित किया गया है, जो एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर भी स्थित हो सकते हैं।
3. संवेदनशील सूचना भेजते समय NFC कोडिकरण (एन्क्रिप्शन) का उपयोग कर सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'गोलन हाइट्स' के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित घटनाओं के संदर्भ में यदा-कदा समाचारों में आता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
रुपये की परिवर्तनीयता से क्या तात्पर्य है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
मध्यकालीन भारतीय राज्य : वर्तमान क्षेत्र
1. चम्पक : मध्य भारत
2. दुर्गर : जम्मू
3. कुलूत : मालाबार
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए :
1. वंशधारा
2. इन्द्रावती
3. प्रणहिता
4. पेन्नार
उपर्युक्त में से कौन-सी गोदावरी की सहायक नदियाँ हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
जब संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट (रेफर) किया जाता है, तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस एक में, मैंग्रोव वन, सदाबहार वन और पर्णपाती वनों का संयोजन है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित राज्यों में से किनका सम्बन्ध बुद्ध के जीवन से था?
1. अवन्ति
2. गांधार
3. कोसल
4. मगध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, ओजोन का अवक्षय करने वाले पदार्थों के प्रयोग पर नियंत्रण करने और उन्हें चरणबद्ध रूप से प्रयोग-बाहर करने (फेजिंग आउट) के मुद्दे से सम्बद्ध है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
बाबर के भारत में आने के फलस्वरूप
1. उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरुआत हुई
2. इस क्षेत्र की स्थापत्यकला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरुआत हुई
3. इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिद) राजवंश स्थापित हुआ
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत सरकार ने नीति (NITI) आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसका स्थान लेने के लिए की है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
आम तौर पर समाचारों में आने वाला रियो+20 (Rio+20) सम्मेलन क्या है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री में निहित है।
2. प्रधानमंत्री, सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
'गोल्डिलॉक्स ज़ोन (Goldilocks Zone)' शब्द निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में अक्सर समाचारों में देखा जाता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
इनमें से किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
इनमें से किसने कृष्णा नदी की सहायक नदी के दक्षिणी तट पर एक नये नगर की स्थापना की और उस देवता के प्रतिनिधि के रूप में अपने इस नये राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया जिसके बारे में माना जाता था कि कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता की है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थीं।
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयबजी थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
'हरित जलवायु निधि (ग्रीन क्लाइमेट फंड)' के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु अनुकूलन और न्यूनीकरण पद्धतियों में सहायता देने के आशय से बना है।
2. इसे UNEP, OECD, एशिया विकास बैंक और विश्व बैंक के तत्वावधान में स्थापित किया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
वर्ष 2014 के लिए इंदिरा गाँधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार निम्नलिखित में से किस एक को दिया गया था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
कैबिनेट मिशन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इसने एक संघीय सरकार के लिए सिफारिश की।
2. इसने भारतीय न्यायालयों की शक्तियों का विस्तार किया।
3. इसने ICS में और अधिक भारतीयों के लिए उपबन्ध किया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित नेशनल पार्कों में से किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के कला और पुरातात्विक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस एक का सबसे पहले निर्माण किया गया था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से सामन्ती व्यवस्था का/के अनिवार्य तत्व है/हैं?
1. अत्यन्त सशक्त केन्द्रीय राजनीतिक सत्ता और अत्यन्त दुर्बल प्रांतीय अथवा स्थानीय राजनीतिक सत्ता
2. भूमि के नियंत्रण तथा स्वामित्व पर आधारित प्रशासनिक संरचना का उदय
3. सामन्त तथा उसके अधिपति के बीच स्वामी-दास सम्बन्ध का बनना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
'बायोकार्बन फंड इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल फोरेस्ट लैंडस्केप्स (BioCarbon Fund Initiative for Sustainable Forest Landscapes)' का प्रबन्ध निम्नलिखित में से कौन करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत निम्नलिखित में से किसका/किनका सदस्य है?
1. एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एशिया-पैसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन)
2. दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस)
3. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में इस्पात उत्पादन उद्योग को निम्नलिखित में से किसके आयात की अपेक्षा होती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान में पांचवी अनुसूची और छठी अनुसूची के उपबन्ध निम्नलिखित में से किसलिए किए गए हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
संघ की सरकार (यूनियन गवर्नमेंट) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राजस्व विभाग, संसद् में प्रस्तुत किए जाने वाले केन्द्रीय बजट को तैयार करने के लिए उत्तरदायी है।
2. भारत की संसद् के प्राधिकरण (ऑथराइजेशन) के बिना कोई धन भारत की संचित निधि से निकाला नहीं जा सकता।
3. लोक लेखा से किए जाने वाले सभी संवितरणों (डिस्बर्समेंट्स) के लिए भी भारत की संसद् के प्राधिकरण की आवश्यकता होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान का अभिरक्षक (कस्टोडियन) है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 1996-97 में गरीब किसानों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए आरम्भ किया गया था।
2. कमान क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1974-75 में जल-उपयोग दक्षता के विकास के लिए शुरू किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
जेनेटिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति का गठन निम्नलिखित में से किसके अधीन किया गया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
मेकॉन्ग-गंगा सहयोग में, जो छह देशों की पहल है, निम्नलिखित में से कौन-सा/से देश प्रतिभागी नहीं है/हैं?
1. बांग्लादेश
2. कम्बोडिया
3. चीन
4. म्यांमार
5. थाईलैंड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
समाचारों में प्राय: आने वाला 'बेसल III (Basel III) समझौता' या सरल शब्दों में 'बेसल III'
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पूरे वर्ष 30° N और 60° S अक्षांशों के बीच बहने वाली हवाएं पछुआ हवाएं (वेस्टर्लीज) कहलाती हैं।
2. भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शीतकालीन वर्षा लाने वाली आर्द्र वायु संहतियां (मॉइस्ट एयर मैसेज) पछुआ हवाओं के भाग हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
'क्षेत्रीय सहयोग के लिए हिन्द महासागर रिम संघ [इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (IOR-ARC)]' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसकी स्थापना अत्यंत हाल ही में समुद्री डकैती की घटनाओं और तेल अधिप्लाव (ऑयल स्पिल्स) की दुर्घटनाओं के प्रतिक्रियास्वरूप की गई है।
2. यह एक ऐसी मैत्री है जो केवल समुद्री सुरक्षा हेतु है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किस आंदोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ जिसके परिणामस्वरूप 'नरम दल' और 'गरम दल' का उद्भव हुआ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपान्तरित कर देते हैं। जैसे-जैसे समय गुजरता है, ये पुल और अधिक मजबूत होते जाते हैं। ये अनोखे 'जीवित जड़ पुल' कहाँ पाये जाते हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
महासागरों और समुद्रों में ज्वार-भाटाएँ किसके/किनके कारण होता/होते हैं?
1. सूर्य का गुरुत्वीय बल
2. चंद्रमा का गुरुत्वीय बल
3. पृथ्वी का अपकेन्द्री बल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किन कार्यकलापों में भारतीय दूर संवेदन (IRS) उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है?
1. फसल की उपज का आकलन
2. भूमि जल (ग्राउंडवॉटर) संसाधनों का स्थान-निर्धारण
3. खनिज का अन्वेषण
4. दूरसंचार
5. यातायात अध्ययन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए :
1. अरुणाचल प्रदेश
2. हिमाचल प्रदेश
3. मिजोरम
उपर्युक्त राज्यों में से किसमें/किनमें 'उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन' होते हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
कभी-कभी समाचारों में देखा जाने वाला शब्द 'इंड-आर्क (IndARC)' किसका नाम है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
'वन कार्बन भागीदारी सुविधा (फॉरेस्ट कार्बन पार्टनरशिप फैसिलिटी)' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह सरकारों, व्यवसायों, नागरिक समाज और देशी जनों (इंडिजीनस पीपल्स) की एक वैश्विक भागीदारी है।
2. यह धारणीय (सस्टेनेबल) वन प्रबंधन हेतु पर्यावरण-अनुकूली (ईको-फ्रेंडली) और जलवायु अनुकूलन (क्लाइमेट एडजस्टमेंट) प्रौद्योगिकियों (टेक्नोलॉजीज) के विकास के लिए वैज्ञानिक वानिकी अनुसंधान में लगे विश्वविद्यालयों, व्यक्तिगत (इंडिविजुअल) वैज्ञानिकों तथा संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
3. यह देशों की, उनके 'वनोंन्मूलन और वन-निम्नीकरण उत्सर्जन कम करने+ [(रिड्यूसिंग एमिशन्स फ्रॉम डिफॉरेस्टेशन एंड फॉरेस्ट डिग्रेडेशन+) (REDD+)]' प्रयासों में वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर, मदद करती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
हाल ही में निम्नलिखित में से किस एक भाषा को शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) का दर्जा (स्टेटस) दिया गया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
'बर्डलाइफ इंटरनेशनल (BirdLife International)' नामक संगठन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह संरक्षण संगठनों की विश्वव्यापी भागीदारी है।
2. 'जैव विविधता हॉटस्पॉट' की संकल्पना इस संगठन से शुरू हुई।
3. यह 'महत्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र' (इम्पॉर्टेंट बर्ड एंड बायोडाइवर्सिटी एरियाज) के रूप में ज्ञात/निर्दिष्ट स्थलों की पहचान करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
दक्षिण-पश्चिमी एशिया का निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भूमध्यसागर तक फैला नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में, निम्नलिखित में से किस एक वन-प्ररूप में, सागौन (टीक) एक प्रभावी वृक्ष स्पीशीज है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
प्राय: समाचारों में देखी जाने वाली 'बीजिंग घोषणा और कार्रवाई मंच (बीजिंग डिक्लेरेशन एंड प्लेटफॉर्म फॉर एक्शन)' निम्नलिखित में से क्या है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'हर दिन कमोबेश एक-सा ही होता है। सुबह, समुद्री मन्द पवन के साथ, साफ और उजली होती है। जैसे-जैसे सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ता जाता है, गर्मी बढ़ती जाती है, घने बादल बनने लगते हैं और फिर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ वर्षा होने लगती है। लेकिन वर्षा शीघ्र ही समाप्त हो जाती है।'
उपर्युक्त उद्धरण में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका वर्णन किया गया है?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि-दर लगातार बढ़ती रही है।
2. पिछले दशक में बाजार कीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ता रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में किसी राज्य की विधान परिषद आकार में उस राज्य की विधान सभा के आधे से अधिक बड़ी हो सकती है।
2. किसी राज्य का राज्यपाल उस राज्य की विधान परिषद के सभापति को नामनिर्देशित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
"भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण रखें।" यह उपबन्ध किसमें किया गया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'पारिस्थितिकी (इकोसिस्टम)' शब्द का सटीक वर्णन है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है?
1. विकास में जन-भागीदारी
2. राजनीतिक जवाबदेही
3. लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण
4. वित्तीय संग्रहण (फाइनेंशियल मोबिलाइजेशन)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. बैंक-दर
2. खुली बाजार कार्रवाई (ओपन मार्केट ऑपरेशन)
3. लोक ऋण (पब्लिक डेब्ट)
4. लोक राजस्व (पब्लिक रेवेन्यू)
उपर्युक्त में से कौन-सा/से मौद्रिक नीति का/के घटक है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में मुद्रास्फीति के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. चीन
2. फ्रांस
3. भारत
4. इज़राइल
5. पाकिस्तान
उपर्युक्त में से कौन-से, परमाणु शस्त्रों के अप्रसार विषयक संधि (ट्रीटी ऑन द नॉन-प्रोलिफरेशिन ऑफ न्यूक्लियर वेपन्स) जिसे सामान्यतः परमाणु अप्रसार संधि (न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी) (NPT) के नाम से जाना जाता है, की मान्यता के अनुसार, परमाणु शस्त्र-सम्पन्न राज्य (न्यूक्लियर वेपन्स स्टेट्स) हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान में 'कल्याणकारी राज्य' का आदर्श किसमें प्रतिपादित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
कृषि उत्पादन में काष्ठ के हलों के स्थान पर इस्पात के हलों का उपयोग निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है, क्योंकि
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
H1N1 विषाणु का प्राय: समाचारों में निम्नलिखित में से किस एक बीमारी के संदर्भ में उल्लेख किया जाता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारतीय रेल द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले जैव शौचालयों (बायो-टॉयलेट्स) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जैव शौचालयों में मानव अपशिष्ट का अपघटन फंगल इनॉकुलम (fungal inoculum) द्वारा उपक्रमित (इनिशिएट) होता है।
2. इस अपघटन के अंत्य उत्पाद केवल अमोनिया एवं जल-वाष्प होते हैं, जो वायुमण्डल में निर्मुक्त हो जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
अंतर्राष्ट्रीय नकदी (लिक्विडिटी) की समस्या निम्नलिखित में से किसकी अनुपलब्धता से सम्बन्धित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'फ्यूअल सेल्स (fuel cells)', जिसमें हाइड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत पैदा करने के लिए होता है, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है, तो फ्यूअल सेल उप-उत्पाद (बाइ-प्रोडक्ट) के रूप में ऊष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है।
2. फ्यूअल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्युत प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है, किन्तु लैपटॉप कम्प्यूटर जैसी छोटी युक्तियों (डिवाइसेज) के लिए नहीं।
3. फ्यूअल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्युत उत्पादन करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट (रेफर) करती है
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'बीज ग्राम संकल्पना (सीड विलेज कॉन्सेप्ट)' के प्रमुख उद्देश्य का सटीकतम वर्णन करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
वर्ष-प्रतिवर्ष निरंतर घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई/कार्रवाइयां की जा सकती है/हैं?
1. राजस्व-व्यय में कमी लाना
2. नई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करना
3. उपदानों (सब्सिडीज) का युक्तिकरण करना
4. उद्योगों का विस्तार करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किसको/किनको 'भौगोलिक उपदर्शन (जिओग्राफिकल इंडिकेशन)' की स्थिति प्रदान की गई है?
1. बनारसी जरी और साड़ियां
2. राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा
3. तिरुपति लड्डू
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह एक पब्लिक लिमिटेड सरकारी कंपनी है।
2. यह एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →