UPSC Prelims 2017 – प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT): हल प्रश्न पत्र
80 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।
जलवायु परिवर्तन से एक चीज़ जो अकाट्य रूप से होती है, वह ऐसी घटनाओं का घटित होना या बढ़ना है जिन्हें संसाधनों के कम होते जाने में और तेजी आती है। इन घटते जाते संसाधनों के ऊपर होने वाली प्रतिस्पर्धा के परिणामस्वरूप राजनीतिक या और भी हिंसक संघर्ष सामने आता है। संसाधन-आधारित संघर्ष शायद ही कभी खुलेआम हुए है, इसलिए उन्हें विलग रूप में देखना कठिन होता है। इसके बजाय वे ऊपरी परतें ओढ़कर राजनीतिक रूप से कहीं अधिक स्वीकार्य रूप में सामने आते हैं। जल-जैसे संसाधनों के ऊपर होने वाले संघर्ष प्रायः पहचान या विचारधारा के बेश का लबावा ओढ़े रहते हैं।
उपर्युक्त परिच्छेद का निहितार्थ क्या है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
जो व्यक्ति निरंतर इस हिचकिचाहट में रहता है कि दो चीज़ों में से किसी पहले करे, वह दोनों में से कोई भी नहीं करेगा। जो व्यक्ति संकल्प करता है, लेकिन उसकी काट में किसी मित्र द्वारा दिए गए पहले सुझाव पर ही अपने संकल्प को बदल देता है—जो कभी एक राय कभी दूसरी राय के बीच आगा-पीछा करता रहता है और एक योजना से दूसरी योजना तक रख बदलता रहता है—वह किसी भी चीज़ को कभी पूरा नहीं कर सकता। ज्यादा से ज्यादा वह बस ठहरा रहेगा, और संभवतः सभी चीज़ों में पीछे हटता रहेगा। जो व्यक्ति पहले विवेकपूर्वक परामर्श करता है, फिर दूद संकल्प करता है, और कमजोर मनोवृत्ति को भयभीत करने वाली तुच्छ कविताओं से निर्भिक बने रहकर अटल दृढ़ता से अपने उद्देश्यों को पूरा करता है—केवल वही व्यक्ति किसी भी दिशा में उन्नय की ओर आगे बढ़ सकता है।
इस परिच्छेद से निकलने वाला मूलभाव क्या है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
आर्कटिक महासागर में ग्रीष्म ऋतु के दौरान समुद्री बर्फ अपेक्षाकृत अधिक पहले और तेजी से पिघल रही है, और शीत ऋतु की बर्फ के बनने में अधिक देरी लग रही है। पिछले तीन दशकों में, ग्रीष्म ऋतु की बर्फ का परिमाण लगभग 30 प्रतिशत तक घट गया है। ग्रीष्म-गलन की अवधि के लम्बे हो जाने रो राम्पूर्ण आर्कटिक खाद्यजाल के, जिसमें धुवीय भालू शीर्ष पर हैं, छिद्र-भिन्न हो जाने का संकेत सामने आ गया है।
उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सार्थिक निष्कर्ष सत्य होता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
लोग क्यों खुले में शौच जाना ज्यादा पसंद करते हैं और शौचालय रखना नहीं चाहते, या जिनके पास शौचालय है वे उसका उपयोग कभी-कभी ही करते हैं? हाल के अनुसंधान से दो खास बातें सामने आई हैं : शुद्धता और प्रदूषण के विचार, और न चाहना कि गड़्ढे या सेप्टिक टैंक भरें, क्योंकि उन्हें खाली करना होता है। ये वे मुदे हैं जिन पर कोई बात नहीं करना चाहता, लेकिन यदि हम खुले में शौच की प्रथा का उन्मूलन करना चाहते हैं, तो इन मुद्दों का सामना करना होगा और इनसे समुचित तरीके से निपटना होगा।
उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक निर्णायक संदेश व्यक्त होता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
पिछले दो दशकों में, विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि समावेशी सम्पदा मात्र 6 प्रतिशत बढ़ी है। हाल के दशकों में, GDP-संचालित आर्थिक निष्पादन ने मानव पूंजी जैसी समावेशी सम्पदा को और जंगल, जमीन एवं जल जैसी प्राकृतिक सम्पदा को केवल क्षति ही पहुँचाई है। पिछले दो दशकों में, विश्व की मानव पूंजी, जो कुल समावेशी सम्पदा का 57 प्रतिशत है, केवल 8 प्रतिशत ही बढ़ी, जबकि प्राकृतिक सम्पदा में, जो कुल समावेशी सम्पदा का 23 प्रतिशत है, विश्वस्तर पर 30 प्रतिशत की गिरावट आई।
निम्नलिखित में से कौन-सा, उपर्युक्त परिच्छेद का सबसे अधिक निर्णायक निष्कर्ष (इन्फरेंस) है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
2020 तक, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5.6 करोड़ (56 मिलियन) युवाओं की कमी होने की आशंका है तब भारत अपने 4.7 करोड़ (47 मिलियन) अधिशेष युवाओं से इस कमी को पूरा कर सकता है। भारत में दो अंकों में विकास निर्मुक्त करने के एक मार्ग के रूप में श्रम सुधारों को इसी संदर्भ में प्रायः उद्धृत किया जाता है। 2014 में, भारत का श्रमबल जनसंख्या का लगभग 40 प्रतिशत होने का आकलन था, लेकिन इस बल का 93 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र में था। विगत पूरे दशक में रोजगार की चक्रवृद्धि वार्षिक संवृद्धि दर (CAGR) 0.5 प्रतिशत तक मन्द हो चुकी थी, जहाँ पिछले वर्ष के दौरान लगभग 1.4 करोड़ (14 मिलियन) नौकरियां सृजित हुई जबकि श्रमबल में लगभग 1.5 करोड़ (15 मिलियन) की वृद्धि हुई।
निम्नलिखित में से कौन-सा, उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक निष्कर्ष (इंफरेंस) है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
सबसे पहला पाठ, जो हमें तब पढ़ाया जाना चाहिए जब हम उसे समझने के लिए पर्याप्त बड़े हो चुके हों, यह है कि कार्य करने की बाध्यता से पूरी स्वतंत्रता अप्राकृतिक है, और इसे गैर-कानूनी होना चाहिए, क्योंकि हम कार्य-भार के अपने हिस्से से केवल तभी बच सकते हैं, जब हम इसे किसी दूसरे के कंधों पर डाल दें। प्रकृति ने यह विधान किया है कि मानव प्रजाति, यदि कार्य करना बंद कर दे, तो भुखमरी से नष्ट हो जाएगी। हम इस निरंकुशता से बच नहीं सकते हैं। हमें इस प्रश्न को सुलझाना पड़ेगा कि हम अपने-आपको कितना अवकाश देने में समर्थ हो सकते हैं।
उपर्युक्त परिच्छेद का यह मुख्य विचार है कि3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
आदतों का पालन करने में कोई हानि नहीं है, जब तक कि वे आदतें हानिकारक न हों। वास्तव में हममें से अधिकांश लोग, आदतों के पुलिंदे से शायद कुछ अधिक ही व्यवस्थित होते हैं। हम अपनी आदतों से मुक्त हो जायें तो जो बचेगा उस पर शायद ही कोई ध्यान देना चाहिए। हम इनके बिना नहीं चल सकते। वे जीवन की प्रक्रिया को सरल बनाती हैं। इनसे हम बहुत-सी चीजें अपने-आप करने में समर्थ होते हैं, जिन्हें, यदि हम हर बार नया और मौलिक विचार देकर करना चाहें, तो अस्तित्व एक असंभव उलझन बन जाए।
लेखक का सुझाव है कि आदतें3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'X दल' का कोई भी समर्थक, जो Z को जानता था और उसके अभियान की रणनीति का समर्थन करता था, 'Y दल' के साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं था; किंतु उनमें से कुछ के 'Y दल' में मित्र थे।
उपर्युक्त जानकारी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सत्य होना ही चाहिए?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
'X दल' का कोई भी समर्थक, जो Z को जानता था और उसके अभियान की रणनीति का समर्थन करता था, 'Y दल' के साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं था; किंतु उनमें से कुछ के 'Y दल' में मित्र थे।
उपर्युक्त जानकारी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 'X दल' के कुछ समर्थक, Z को जानते थे।
2. 'X दल' के कुछ समर्थक, जो Z के अभियान की रणनीति के विरोधी थे, Z को जानते थे।
3. 'X दल' के किसी समर्थक ने Z के अभियान की रणनीति का समर्थन नहीं किया।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
यदि एक कार्यालय में केवल दूसरा और चौथा शनिवार तथा सभी रविवार ही केवल अवकाश के दिन माने गए हैं, तब किसी भी वर्ष के किसी भी मास में संभव कार्य दिवसों की न्यूनतम संख्या क्या होगी?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
यदि ऐसी कोई नीति है कि किसी समुदाय की एक-तिहाई (1/3) आबादी प्रति वर्ष एक स्थान को छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर चली जाए, तो छठवें वर्ष के बाद उस समुदाय की शेष बची आबादी क्या होगी, यदि इस अवधि के दौरान जनसंख्या में आगे और कोई वृद्धि न हुई हो?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भौतिकविज्ञान, रसायनविज्ञान, गणित और जीवविज्ञान की चार परीक्षाएँ चार क्रमिक दिवसों पर की जाती हैं, किन्तु आवश्यक नहीं कि परीक्षाएँ इसी क्रम में हों। भौतिकविज्ञान की परीक्षा उस परीक्षा से पहले की गई जिसे जीवविज्ञान के बाद किया गया। रसायनविज्ञान की परीक्षा दो परीक्षाएँ किए जाने के ठीक बाद में की गई। किसकी परीक्षा अंत में की गई?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
A और B की आय का योग C और D की सम्मिलित आय से अधिक है। A और C की आय का योग B और D की सम्मिलित आय के बराबर है। इसके अतिरिक्त, A की आय B और D की सम्मिलित आय से आधी है। सर्वाधिक आय किसकी है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
कथन :
अच्छा स्वर एक नैसर्गिक प्रतिभा है लेकिन संगीत के क्षेत्र में उज्ज्वल और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभ्यास करते रहना चाहिए।
निष्कर्ष :
I. नैसर्गिक प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और देखभाल की आवश्यकता होती है।
II. किसी का स्वर अच्छा न होने पर भी उसे अभ्यास करते रहना चाहिए।
उपर्युक्त कथन और निष्कर्षों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भिन्न ऊँचाइयों के तीन खम्भे X, Y और Z हैं। तीन मकड़ियां A, B और C क्रमशः इन खम्भों पर एक ही समय पर चढ़ना शुरू करती हैं। एक प्रयास में A, X पर 6 cm चढ़ती है किन्तु 1 cm नीचे फिसल जाती है। B, Y पर 7 cm चढ़ती है किन्तु 3 cm नीचे फिसल जाती है। C, Z पर 6.5 cm चढ़ती है किन्तु 2 cm नीचे फिसल जाती है। यदि उनमें से प्रत्येक मकड़ी को खम्भे के शीर्ष तक पहुँचने के लिए 40 प्रयास करना पड़ता है, तो सबसे छोटे खम्भे की ऊँचाई क्या है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
"अधिकार, नागरिक के वास्तविक विकास के लिए अपरिहार्य, सामाजिक कल्याण की कुछ हितकारी दशाएँ हैं।"
इस कथन के परिप्रेक्ष्य में, निम्नलिखित में से कौन-सी अधिकारों की सही व्याख्या है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
52 विद्यार्थियों की एक कक्षा में 15 विद्यार्थी अनुतीर्ण हुए। अनुतीर्ण विद्यार्थियों के नाम हटा देने के बाद, योग्यता-क्रम की एक सूची बनाई गई है जिसमें रमेश का स्थान ऊपर से 22वाँ है। नीचे से उसका स्थान कौन-सा है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
A + B का अर्थ है कि A, B का पुत्र है।
A - B का अर्थ है कि A, B की पत्नी है।
व्यंजक P + R - Q का अर्थ क्या है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
गोपाल ने एक सेल फोन खरीदा और उसे 10% लाभ लेकर राम को बेच दिया। बाद में, राम उसे वापस गोपाल को 10% हानि उठाकर बेच देना चाहता है। यदि गोपाल इसके लिए सहमत हो, तो उसकी स्थिति क्या होगी?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
हमारे सामने कठोर परिश्रम है। जब तक हम अपने प्रण को संपूर्ण: पूरा नहीं कर लेते, जब तक हम भारत के सभी लोगों को वह नहीं बना देते जो कि नियति चाहती है कि वे हों, तब तक हममें से किसी को आराम नहीं करना है। हम एक महान देश के नागरिक हैं, सुस्पष्ट प्रगति के कगार पर हैं, और हमें उन उच्च आदर्शों को जीवन में उतारना है। हम सभी, चाहे हम किसी भी धर्म के हों, समान रूप से भारत की संतान हैं और हमारे अधिकार, विशेषाधिकार और दायित्व बराबर हैं। हम सांप्रदायिकता अथवा मानसिक संकीर्णता को बढ़ावा नहीं दे सकते, क्योंकि कोई भी देश, जिसके लोग विचारों अथवा आचरण में संकीर्ण हों, महान नहीं हो सकता।
उपर्युक्त परिच्छेद का लेखक लोगों को क्या प्राप्त करने की चुनौती देता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
"रुसो के अनुसार, व्यक्ति अपनी सत्ता को और अपनी पूरी शक्ति को सम्मिलित रूप से समष्टि-संकल्प (जनरल विल) के सर्वोच्च निर्देश के अधीन रखता है, और हम अपनी समष्टिगत क्षमता में प्रत्येक सदस्य को संपूर्ण के अविच्छिन्न अंश के रूप में लेते हैं।"
उपर्युक्त परिच्छेद के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा समष्टि-संकल्प के स्वरूप का सर्वोत्तम वर्णन है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
लोकतांत्रिक राज्य में, जहाँ लोगों में उच्च कोटि की राजनीतिक परिपक्वता होती है, सर्वसत्ताधारी विधिनिर्माता निकाय के संकल्प और जनता के संगठित संकल्प में विरले ही संघर्ष होता है।
उपर्युक्त परिच्छेद का क्या निहितार्थ है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
सफल लोकतंत्र राजनीति में व्यापक रुचि एवं भागीदारी पर निर्भर करता है, जिसमें मतदान एक आवश्यक अंग है। जानबूझकर इस प्रकार की रुचि न रखना और मतदान न करना, एक प्रकार की अन्तर्निहित अराजकता है; यह स्वतंत्र राजनीतिक समाज के लाभों का उपभोग करते हुए अपने राजनीतिक दायित्व से मुख मोड़ना है।
यह परिच्छेद किससे सम्बन्धित है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
किसी स्वतंत्र देश में, नेता की स्थिति तक पहुँचने वाला व्यक्ति सामान्यतः उत्कृष्ट चरित्र और योग्यता वाला व्यक्ति होता है। इसके साथ ही, इसका पूर्वानुमान कर लेना भी सामान्यतः संभव होता है कि वह इस स्थिति तक पहुँचेगा, क्योंकि जीवन के प्रारंभिक वर्षों में ही उसके चारित्रिक गुणों को देखा जा सकता है। किन्तु किसी तानाशाह के मामले में यह हमेशा सत्य नहीं होता; वह प्रायः अपनी सत्ता की स्थिति तक संयोग से पहुँच जाता है, अनेक बार तो सिर्फ अपने देश की दुखद स्थिति के कारण ही।
इस परिच्छेद में यह सुझाया गया प्रतीत होता है कि3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
तकनीकी प्रगति में निहित मानव-जाति के लिए सबसे बड़ा वरदान, निश्चित रूप से, भौतिक सम्पदा का संचय नहीं है। किसी व्यक्ति के द्वारा जीवन में इनकी जितनी मात्रा का वास्तविक रूप में उपभोग किया जा सकता है, वह बहुत अधिक नहीं है। किन्तु फुरसत के समय के उपभोग की संभावनाएँ उसी संकीर्ण सीमा तक सीमित नहीं हैं। जिन्होंने फुरसत के समय के उपहार के सदुपयोग का कभी अनुभव नहीं किया है, वे लोग इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। फिर भी, समाजों की एक अल्पसंख्या द्वारा फुरसत के समय का रचनात्मक उपयोग किया जाना ही आदिम स्तर के बाद सभी मानव-प्रगति का मुख्य प्रेरणास्रोत रहा है।
उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1. फुरसत के समय को लोग सदैव उपहार के रूप में देखते हैं तथा इसका उपयोग और अधिक भौतिक सम्पदा अर्जित करने के लिए करते हैं।
2. कुछ लोगों द्वारा फुरसत के समय का, नूतन और मौलिक चीजों के उत्पादन के लिए, उपयोग किया जाना ही मानव-प्रगति का मुख्य स्रोत रहा है।
इनमें से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
इस अभिकथन में किंचित से कहीं अधिक सच्चाई है कि 'सामयिक घटनाओं की बुद्धिमत्तापूर्ण व्याख्या के लिए प्राचीन इतिहास का कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक है'। किन्तु जिस बुद्धिमान ने समझदारी के ये शब्द कहे थे, उसने विशेष रूप से इतिहास की प्रसिद्ध लड़ाइयों के अध्ययन से होने वाले फायदों पर अवश्य ही कुछ-न-कुछ कहा होगा, क्योंकि इनमें हममें से उनके लिए सबक शामिल हैं जो नेतृत्व करते हैं या नेता बनने की अभिलाषा रखते हैं। इस तरह के अध्ययन से कुछ ऐसे गुण और विशेषताएं उद्घाटित होंगी, जिनसे विजेताओं के लिए जीत परिकलित हुई—और वे कतिपय कमियाँ भी, जिनके कारण हारने वालों की हार हुई; और विद्यार्थी यह देखेगा कि यही प्रतिरूप सदियों से लगातार, बार-बार पुनरावृत्त होता है।
उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1. इतिहास की प्रसिद्ध लड़ाइयों का अध्ययन हमें आधुनिक युद्धस्थिति को समझने में सहायता करेगा।
2. जो भी नेतृत्व की इच्छा रखता है, उसके लिए इतिहास का अध्ययन अनिवार्य है।
इनमें से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
मान लीजिए कि 9 व्यक्तियों का औसत वजन 50 kg है। प्रथम 5 व्यक्तियों का औसत वजन 45 kg है, जबकि अंतिम 5 व्यक्तियों का औसत वजन 55 kg है। पांचवें व्यक्ति का वजन होगा
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
छः महिलाओं के एक समूह में चार टेनिस की खिलाड़ी हैं, चार समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं, एक वाणिज्य में स्नातकोत्तर है और तीन बैंक कर्मचारी हैं। विमला और कमला बैंक कर्मचारी हैं जबकि अमला और कोमला बेरोजगार हैं। कोमला और निर्मला टेनिस की खिलाड़ियों में से हैं। अमला, कमला, कोमला और निर्मला समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं जिनमें से दो बैंक कर्मचारी हैं। यदि श्यामला वाणिज्य में स्नातकोत्तर है, तो इनमें से कौन टेनिस की खिलाड़ी और बैंक कर्मचारी दोनों है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
P = (A का 40%) + (B का 65%) तथा Q = (A का 50%) + (B का 50%), जहाँ A, B से बड़ा है।
इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
एक घड़ी हर 24 घंटे में 2 मिनट धीमी हो जाती है, जबकि एक दूसरी घड़ी हर 24 घंटे में 2 मिनट तेज हो जाती है। एक विशेष क्षण पर दोनों घड़ियां एक-ही समय दिखाती हैं। यदि 24 घंटों वाली घड़ी का अनुसरण करें, तो निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
किसी शहर में 12% परिवार एक वर्ष में ₹ 30,000 से कम कमाते हैं, 6% परिवार एक वर्ष में ₹ 2,00,000 से अधिक कमाते हैं, 22% परिवार एक वर्ष में ₹ 1,00,000 से अधिक कमाते हैं तथा 990 परिवार एक वर्ष में ₹ 30,000 से ₹ 1,00,000 के बीच कमाते हैं। कितने परिवार एक वर्ष में ₹ 1,00,000 से ₹ 2,00,000 के बीच कमाते हैं?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
एक घड़ी 1 बजे एक बार बजती है, 2 बजे दो बार और 3 बजे तीन बार बजती है तथा इसी प्रकार आगे इसका बजना जारी रहता है। यदि 5 बजे इसको बजने में 12 सेकंड लगते हैं, तो 10 बजे इसे बजने में कितना समय लगेगा?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
दिए गए कथन पर और उससे अनुगमित होने वाले दो निष्कर्ष पर विचार कीजिए :
कथन :
सुबह की सैर स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है।
निष्कर्ष :
1. सभी स्वस्थ लोग सुबह की सैर करते हैं।
2. अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सुबह की सैर अनिवार्य है।
वैध निष्कर्ष कौन-सा/से है/हैं?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
तेरह 2-अंकीय क्रमागत विषम संख्याएँ हैं। यदि ऐसी प्रथम पाँच संख्याओं का माध्य 39 है, तो सभी तेरह संख्याओं का माध्य क्या है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
छ: लड़के A, B, C, D, E और F ताश का एक खेल खेलते हैं। प्रत्येक के पास ताश के 10 पत्तों की एक गड्डी है। F, 2 पत्ते A से उधार लेता है और 5 पत्ते C को देता है, आगे C, 3 पत्ते B को देता है, जबकि B, 6 पत्ते D को देता है जो 1 पत्ता E की ओर बढ़ा देता है। अब D और E के पास ताश के जितने पत्ते हैं वे निम्नलिखित में से किस समूह के पास उपलब्ध ताश के पत्तों की संख्या के बराबर है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
दूध के एक नमूने में 50% पानी है। यदि इस दूध का 1/3 भाग इतनी ही मात्रा के शुद्ध दूध में मिलाया जाए, तो नए मिश्रण में पानी की मात्रा कितने प्रतिशत तक कम हो जाएगी?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
एक पट्टी पर 4 क्षैतिज और 4 ऊर्ध्वाधर रेखाएँ हैं, जो परस्पर समान्तर और समदूरस्थ हैं। इनसे अधिकतम कितने आयत और वर्ग बनाए जा सकते हैं?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
एक मालगाड़ी दिल्ली से मुंबई के लिए 40 km प्रति घंटे की औसत चाल से रवाना होती है। उसके दो घंटे पश्चात एक एक्सप्रेस गाड़ी दिल्ली से मुंबई के लिए, पहले रवाना हुई मालगाड़ी के समांतर पथ पर, 60 km प्रति घंटे की औसत चाल से रवाना होती है। दिल्ली से कितनी दूरी पर एक्सप्रेस गाड़ी, मालगाड़ी से मिलेगी?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
एक परीक्षा में रणधीर को, कुणाल और देवू को मिले कुल अंकों से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। कुणाल और शंकर को मिले कुल अंक रणधीर के अंकों से अधिक हैं। सोनल को शंकर से अधिक अंक मिले हैं। नेहा को रणधीर से अधिक अंक मिले हैं। इनमें से सबसे अधिक अंक किसे प्राप्त हुए हैं?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
परम्परागत संस्थाओं, पहचानों और निष्ठाओं के विघटन से दो-तरफा (एम्बिवेलेंट) स्थितियां उत्पन्न होने की सम्भावना होती है। यह सम्भव है कि कुछ लोग परम्परागत समूहों के साथ फिर से अपनी नई पहचान बनाएँ, जबकि अन्य लोग राजनीतिक विकास की प्रक्रियाओं से उत्पन्न होने वाले नए समूहों और प्रतीकों के साथ खुद को जोड़ लें। इसके अतिरिक्त, राजनीतिक विकास की यह प्रवृत्ति होती है कि वह विविध वर्गों, जनजातियों, क्षेत्रों, कुलों, भाषाओं, धर्मों, व्यवसायों एवं अन्य समूहों की समूह-चेतना का पोषण करती है।
निम्नलिखित में से कौन-सी एक उपर्युक्त परिच्छेद की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
पूरे विश्व में सरकार में प्रादेशिकता की एक महत्वपूर्ण प्रवृत्ति रही है, जिसके परिणामस्वरूप 1990 के दशक से क्षेत्रों और समुदायों की ओर सत्ता का व्यापक अधोगामी हस्तांतरण होता रहा है। इस प्रक्रिया को, जिसके अन्तर्गत अवराष्ट्रीय (सब-नेशनल) स्तर पर नई राजनीतिक सताएँ और निकाय बनते हैं तथा उनकी क्षमता और शक्ति में वृद्धि होती है, प्रति-विकास (डिवोल्यूशन) कहते हैं।
प्रति-विकास की विशेषता है कि यह तीन घटकों से मिलकर बनता है, वे घटक हैं—राजनीतिक वैधता, सत्ता का विकेन्द्रीकरण और संसाधनों का विकेन्द्रीकरण। यहाँ राजनीतिक वैधता से आशय है निचले जनसमुदाय से विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया के लिए उठने वाली माँग, जिसमें विकेन्द्रीकरण के लिए एक राजनीतिक बल निर्मित करने की क्षमता होती है। कई मामलों में, आधारिक स्तर पर इसके लिए पर्याप्त राजनीतिक संघटन हुए बिना ही सरकार के ऊपरी स्तर से विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाती है, और ऐसे मामलों में विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया प्रायः अपने उद्देश्य पूरे नहीं कर पाती।
उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वथा ठीक तार्किक, तर्कसंगत और विवेचनात्मक निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
हम डिजिटल काल में रहते हैं। डिजिटल सिर्फ ऐसी कोई चीज़ नहीं है जिसका उपयोग कार्यान्तिक रूप से और विशेष तौर पर कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। हमारा यह प्रत्यक्ष-ज्ञान कि हम कौन हैं, और हमारे चारों ओर की दुनिया से हम किस प्रकार जुड़ते हैं, और वे तरीके जिससे हम अपने जीवन, श्रम और भाषा के प्रभाव-क्षेत्रों को परिभाषित करते हैं, बड़े पैमाने पर डिजिटल प्रौद्योगिकियों द्वारा ही संरचित हैं। डिजिटल हर जगह विद्यमान है और हवा की तरह अदृश्य है। हम डिजिटल व्यवस्थाओं के अंदर रहते हैं, हम अंतरंग गैजेट्स (Gadgets) के साथ जीते हैं, हमारी परस्परिक क्रियाएं डिजिटल माध्यमों के द्वारा होती हैं, और डिजिटल की मौजूदगी तथा उसकी कल्पना ने हमारे जीवन को प्रभावशाली ढंग से पुनःसंरचित कर दिया है। डिजिटल, सिर्फ एक उपकरण मात्र होने से अधिक, वह दशा और संदर्भ है जो हमारे आत्म-बोध, समाज-बोध और शासन संरचना बोध के आकार और सीमाओं को परिभाषित करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और सारभूत संदेश है, जो उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा व्यक्त किया गया है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
IMF ने ध्यान दिया है कि एशिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष 'मध्यम-आय जाल (मिडिल-इंकम ट्रैप)' में पड़ जाने का संकेत बना हुआ है। इसका आशय यह है कि इन देशों की औसत आय, जो कि अब तक तेजी से बढ़ती रही है, एक बिंदु से आगे बढ़ना बंद कर देगी—एक ऐसा बिंदु जो कि विकसित पश्चिमी जगत की आय से काफी कम है। IMF, आधारभूत संरचना से लेकर कमजोर संस्थाओं तक और अपर्याप्त रूप से अनुकूल समृद्धि-आर्थिक (मैक्रोइकॉनॉमिक) दशाओं तक, मध्यम-आय जाल के कई कारणों की पहचान करता है—जिनमें से कोई भी आश्चर्यजनक नहीं है। परंतु, IMF कहता है कि सर्वरूपेण कारण उत्पादकता की वृद्धि में गिरावट है।
उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक, तर्कसंगत और विवेचनात्मक निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
नवप्रवर्तनकारी (इन्नोवेटिव) भारत समावेशी होने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी में भी उन्नत होगा जिससे सभी भारतीयों के जीवन में सुधार आएगा। नवप्रवर्तन तथा R&D बढ़ती हुई सामाजिक असमानता को कम कर सकते हैं और द्रुत शहरीकरण से उत्पन्न होने वाले दबावों से मुक्त कर सकते हैं। कृषि और ज्ञान-केन्द्रित (नॉलेज-इंटेंसिव) निर्माण और सेवाओं के बीच उत्पादकता में बढ़ते हुए विभेद से, आय-असमानता के बढ़ने का खतरा है। भारत की R&D प्रयोगशालाओं और विश्वविद्यालयों को गरीब लोगों की जरूरतों पर ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित कर तथा ज्ञान-आर्जन के लिए अनौपचारिक प्रतिष्ठानों की क्षमता में उन्नयन कर, एक नवप्रवर्तन और अनुसंधान कार्यक्रम इस प्रभाव का सामना कर सकता है। समावेशी नवप्रवर्तन वस्तु और सेवाओं की लागत को कम कर सकता है तथा गरीब लोगों के लिए आय-आर्जन के अवसर उत्पन्न कर सकता है।
निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत पूर्वधारणा है, जो कि उपर्युक्त परिच्छेद से बनाई जा सकती है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
यह संभावना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत बड़ी संख्या में लोग बढ़ते हुए पर्यावरणीय जोखिम में पड़ जाएंगे और फलस्वरूप प्रवासन के लिए विवश हो जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रवासियों की इस नई श्रेणी की पहचान अभी करनी है। अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अंतर्गत शरणार्थी शब्द का एक सुस्पष्ट अर्थ होने के कारण, जलवायु के कारण होने वाले शरणार्थियों की परिभाषा और स्थिति पर कोई सर्वसम्मति नहीं है। यह बात अभी भी समझ से बाहर है कि जलवायु परिवर्तन प्रवासन के मूल कारण के रूप में कैसे कार्य करेगा। यदि जलवायु के कारण होने वाले शरणार्थियों की पहचान हो, तब भी उन्हें संरक्षण कौन प्रदान करेगा? जलवायु परिवर्तन के कारण जो अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन होता है, उस पर कहीं अधिक बल दिया गया है। परंतु आवश्यकता है कि जलवायु-प्रभावित लोगों के, देशों के अंदर में हुए प्रवासन की भी पहचान की जाए ताकि उनकी समस्याओं को उचित प्रकार से दूर किया जा सके।
उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष (इनफरेंस) निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
अनेक किसान फसल को हानि पहुँचाने वाले कीटों को मारने के लिए संश्लेषित कीटनाशकों का उपयोग करते हैं। कुछ विकसित देशों में तो कीटनाशकों की खपत 3000 ग्राम प्रति हेक्टेयर तक पहुँच रही है। दुर्भाग्यवश, ऐसी कई रिपोर्ट हैं कि ऐसे यौगिकों में अन्तर्निहित विषाक्तता होती है जो खेती करने वालों के, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरे में डालती है। संश्लेषित कीटनाशक सामान्यतः पर्यावरण में लगातार बने रहते हैं। खाद्य-शृंखला में प्रवेश कर वे सूक्ष्मजैविक विविधता को नष्ट कर परिसंस्थितिक (इकोलॉजिकल) असंतुलन उत्पन्न करते हैं। इनके अंधाधुंध उपयोग के परिणामस्वरूप कीटों में कीटनाशकों के विरुद्ध प्रतिरोध विकसित हुआ है, प्राकृतिक संतुलन में गड़बड़ी हुई है और जिन समष्टियों का उपचार किया जा चुका है वे फिर से बढ़ गई हैं। वानस्पतिक कीटनाशक का उपयोग कर प्राकृतिक पीड़क नियंत्रण करना इनके उपयोगकर्ताओं एवं पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है, क्योंकि वे सूर्य के प्रकाश की मौजूदगी में कुछ घंटों अथवा दिनों में ही हानिरहित यौगिकों में टूट जाते हैं। कीटनाशी विशेषताओं से युक्त पौधे लाखों वर्षों से, परिसंस्थितिक तंत्र पर कोई खराब या प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, प्रकृति में मौजूद हैं। अधिकांश मृदाओं में आमतौर पर पाए जाने वाले अनेक सूक्ष्मजीव इन्हें सरलता से विघटित कर देते हैं। वे परभक्षियों की जैविक विविधता को बनाए रखने और पर्यावरणीय संतुलन तथा मनुष्यों के स्वास्थ्य संकटों को कम करने में सहायक हैं। पौधों से बनाए गए वानस्पतिक कीटनाशक जैव निम्नीकरणीय (बायोडीग्रेडेबल) होते हैं और फसल सुरक्षा में उनका उपयोग करना व्यावहारिक रूप से एक धारणीय विकल्प है।
उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1. आधुनिक कृषि में, संश्लेषित कीटनाशकों का उपयोग कभी भी नहीं करना चाहिए।
2. धारणीय कृषि का एक उद्देश्य अल्पतम परिसंस्थितिक असंतुलन को सुनिश्चित करना है।
3. वानस्पतिक कीटनाशक, संश्लेषित कीटनाशकों की तुलना में, अधिक प्रभावकारी होते हैं।
उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सा/से सही है/हैं?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
जैव कीटनाशकों के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. वे मानवीय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं हैं।
2. वे पर्यावरण में लगातार बने रहते हैं।
3. वे किसी भी परिसंस्थितिक तंत्र की जैव विविधता बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
कुछ 3-अंकीय संख्याओं की निम्नलिखित विशेषताएं हैं :
1. सभी तीन अंक भिन्न-भिन्न हैं।
2. संख्या 7 से विभाजित होती है।
3. संख्या के अंकों को उलट देने से बनने वाली संख्या भी 7 से विभाजित होती है।
ऐसी कितनी 3-अंकीय संख्याएँ हो सकती हैं?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों की परीक्षा कीजिए :
1. सभी रंग सुखद हैं।
2. कुछ रंग सुखद हैं।
3. कोई भी रंग सुखद नहीं है।
4. कुछ रंग सुखद नहीं हैं।
यदि कथन 4 सत्य है, तो निश्चित रूप से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
99 तथा 1000 के बीच ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें अंक 8 इकाई स्थान पर है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
यदि एक प्रतिदर्श आंकड़े के लिए माध्य < माध्यिका < बहुलक है, तो वितरण
3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
श्री X की आयु एक वर्ष पूर्व किसी संख्या का वर्ग थी तथा अगले वर्ष यह किसी संख्या का घन हो जाएगा। उसे अपनी आयु के पुनः किसी संख्या का घन होने के लिए न्यूनतम कितने वर्ष प्रतीक्षा करनी पड़ेगी?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
P, Q की तुलना में तीन गुना तेजी से कार्य करता है, जबकि P और Q एक साथ मिलकर R की तुलना में चार गुना तेजी से कार्य कर सकते हैं। यदि P, Q और R एक साथ मिलकर किसी कार्य को करते हैं, तो उन्हें आपस में अपनी आय को किस अनुपात में बांटनी चाहिए?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
छ: व्यक्तियों A, B, C, D, E और F के एक परिवार में निम्नलिखित संबंधों पर विचार कीजिए :
1. पुरुषों की संख्या, स्त्रियों की संख्या के बराबर है।
2. A और E, F के पुत्र हैं।
3. D दो व्यक्तियों, एक पुत्र और एक पुत्री की माता है।
4. B, A का पुत्र है।
5. वर्तमान में परिवार में केवल एक ही विवाहित जोड़ा है।
उपर्युक्त से, निम्नलिखित में से कौन-सा एक निष्कर्ष निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
एक थैले में 20 गेंद हैं। 8 गेंद हरी हैं, 7 सफेद हैं और 5 लाल हैं। आँख बंद कर, थैले में से न्यूनतम कितनी गेंद निकालना आवश्यक है (किसी को भी बिना बदले) जिससे सुनिश्चित हो कि प्रत्येक रंग की कम-से-कम एक गेंद निकली हो?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
यदि 2 लड़कों और 2 लड़कियों को एक पंक्ति में इस व्यवस्था में खड़ा करना हो कि लड़कियां एक-दूसरे के अगल-बगल खड़ी न हों, तो कितनी संभव व्यवस्थाएं हो सकती हैं?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
4 cm × 4 cm × 4 cm के एक घन के बाह्य पृष्ठ को पूरी तरह लाल रंग में रंगा गया है। तत्पश्चात इसे फलकों के समांतर 1 cm × 1 cm × 1 cm के चौसठ छोटे घनों में काटा गया है। कितने छोटे घनों की फलकें रंगी हुई नहीं होंगी?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
A, B, C, D, E, F, G और H एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख कर खड़े हैं।
B, G का पड़ोसी नहीं है।
F, G के ठीक दायें है और E का पड़ोसी है।
G अंतिम छोर पर नहीं है।
A, E के बाये से छठा है।
H, C के दाये से छठा है।
उपर्युक्त के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
किसी निश्चित कोड में '256' का अर्थ 'लाल रंग चाक' है, '589' का अर्थ 'हरा रंग फूल' है और '254' का अर्थ 'सफेद रंग चाक' है। उस कोड में 'सफेद' को इंगित करने वाला अंक कौन-सा है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
वायु गुणता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)) बहुत से वायु प्रदूषकों की मापों को एकल संख्या अथवा अनुपात (रेटिंग) में जोड़कर दिखाने का एक तरीका है। आदर्श रूप में, इस सूचकांक को सतत रूप से अद्यतन (अपडेट) बनाए रखा जाता है और यह विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहता है। AQI सर्वोत्तम उपयोगी तब होता है जब बहुत सारे प्रदूषण-आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हों, और जब प्रदूषण के स्तर, हमेशा तो नहीं, लेकिन आमतौर पर निम्न रहते हैं। इन दशाओं में, यदि प्रदूषण-स्तर कुछ दिनों के लिए अचानक बढ़ जाए, तो जनता वायु गुणता चेतावनी की प्रतिक्रिया में शीघ्रता से निरोधक कार्रवाई (जैसे कि घर के भीतर रहना) कर सकती है। दुर्भाग्य से, शहरी भारत की हालत ऐसी नहीं है। कई बड़े भारतीय शहरों में प्रदूषण-स्तर इतने अधिक होते हैं कि वे वर्ष के ज्यादातर दिनों में स्वास्थ्य के मानकों अथवा नियामक मानकों से ऊपर बने रहते हैं। यदि हमारा सूचकांक दिन पर दिन 'लाल/खतरनाक' दायरे में बना रहता है, तो किसी के लिए भी ज्यादा कुछ करने लायक नहीं रहता सिवाय इसके कि इनकी उपेक्षा करने की आदत बना लें।
उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
उत्पादक नौकरियां (जॉब) विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और अच्छी नौकरी सर्वोत्तम प्रकार का समावेशन है। हमारी आधी से अधिक जनसंख्या कृषि पर निर्भर है, परंतु अन्य देशों के अनुभव से पता चलता है कि यदि कृषि में प्रति व्यक्ति आय पर्याप्त रूप में बढ़ानी है, तो कृषि पर निर्भर व्यक्तियों की संख्या में कमी लानी चाहिए। जहाँ एक ओर उद्योग में नौकरियां सृजित की जा रही हैं, वहीं असंगठित क्षेत्र में ऐसी बहुत सारी नौकरियां निम्न उत्पादकता वाली गैर-संविदागत नौकरियां होती हैं, जिनमें कम आय और न के बराबर सुरक्षा दी जाती है तथा कोई हितलाभ नहीं दिए जाते। इनकी तुलना में सेवा-क्षेत्र की नौकरियां उच्च उत्पादकता वाली होती हैं, परंतु सेवाओं में रोजगार-वृद्धि हाल के वर्षों में धीमी रही है।
उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भूमि उपयोग में दृश्यभूमि पैमाने के उपयोग (अप्रोच) से, संरक्षित क्षेत्रों के बाहर और अधिक जैव विविधता को प्रोत्साहन मिल सकता है। वर्ष 1998 में प्रभंजन (हरिकन) 'मिच' के दौरान, पर्यावरणीय कृषि पद्धतियों के उपयोग करने वाले फार्मों का, परम्परागत तकनीकों के उपयोग करने वाले फार्मों की तुलना में, क्रमशः होंडुरास, निकारागुआ और ग्वाटेमाला में 58 प्रतिशत, 70 प्रतिशत और 99 प्रतिशत कम नुकसान हुआ। कोस्टारिका में, वानस्पतिक वात-रोधों (विंडब्रेक्स) और बाड़ कतारों के उपयोग से, पक्षी-विविधता में वृद्धि के साथ-साथ, किसानों की चरागाह और कॉफी से होने वाली आय में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई। प्राकृतिक अथवा अर्ध-प्राकृतिक आवास के निकटतर कृषि-भूमि होने पर मधुमक्खियों से होने वाला परागण अधिक प्रभावकारी होता है, यह निष्कर्ष महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्व की 107 अग्रणी फसलों का 87 प्रतिशत परागण करने वाले जंतुओं पर निर्भर है। कोस्टारिका, निकारागुआ और कोलंबिया में, वन-पशुचारी (सिल्वोपास्टरल) प्रणालियां, जिनमें पेड़ चरागाह-भूमियों के साथ एकीकृत हैं, पशु-उत्पादन की धारणीयता में सुधार ला रही हैं और किसानों की आय में विविधता और वृद्धि ला रही हैं।
उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारतीय विनिर्माण के लिए मध्यवर्ती चुनौती, निम्नतर से उच्चतर प्रौद्योगिक क्षेत्रों, निम्नतर से उच्चतर मूल्यवर्धित क्षेत्रों और निम्नतर से उच्चतर उत्पादकता क्षेत्रों की ओर बढ़ने की है। मध्यम प्रौद्योगिक उद्योगों में मुख्य रूप से अत्यधिक पूंजी लगी होती है और उनमें संसाधनों का प्रक्रमण होता है; और उच्च प्रौद्योगिक उद्योगों में मुख्य रूप से अत्यधिक पूंजी और प्रौद्योगिकी लगी होती है। सम्पूर्ण GDP में विनिर्माण के हिस्से को प्रकल्पित 25 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को, विश्व-बाजार के उन क्षेत्रों पर कब्जा करने की आवश्यकता है, जिनमें बढ़ती हुई मांग की प्रवृत्ति है। इन क्षेत्रों में अधिकांश रूप से उच्च प्रौद्योगिकी और पूंजी लगी होती है।
उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पिछले दशक के दौरान भारतीय कृषि, खाद्य व तिलहन का रिकॉर्ड उत्पादन करने के साथ, और अधिक सुदृढ़ हुई है। इसके परिणामस्वरूप बढ़ी हुई खरीद से भंडारणों में खाद्य के स्टॉक में भारी बढ़ोतरी हुई है। भारत चावल, गेहूं, दूध, फलों व सब्जियों के विश्व के शीर्ष उत्पादकों में से एक है। फिर भी विश्वभर के न्यूनपोषित लोगों का एक-चौथाई भाग भारत में है। औसत रूप से, देश के कुल परिवारों के लगभग आधे परिवारों में कुल व्यय का लगभग आधा व्यय भोजन पर होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक उपनिगमन (कोरोलरी) है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
राज्य मोतियों के समान हैं तथा केन्द्र वह धागा है जो उन्हें हार में पिरोता है; यदि धागा टूट जाए, तो मोती बिखर जाते हैं।
निम्नलिखित विचारों में से कौन-सा एक उपर्युक्त कथन की संपुष्टि करता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
वास्तव में, मेरा मानना है कि इंग्लैंड में निर्धनतम व्यक्ति को भी एक वैसा ही जीवन जीना है जैसा कि महानतम व्यक्ति को, और इसलिए सच में, मैं मानता हूँ कि यह स्पष्ट है कि हर उस व्यक्ति को, जिसे सरकार के अधीन रहना है, सबसे पहले अपनी सहमति से स्वयं को सरकार के अधीन कर देना चाहिए, और मेरा यह अवश्य मानना है कि इंग्लैंड का निर्धनतम व्यक्ति, सही अर्थ में ऐसी सरकार से कतई बंधा हुआ नहीं है जिसके अधीन स्वयं को करने में उसकी कोई राय नहीं रही हो।
उपर्युक्त कथन किसके समर्थन में तर्क प्रस्तुत करता है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी शहर में पहले चार दिन औसत वर्षा 0.40 इंच दर्ज की गई। आखिरी दो दिन 4 : 3 के अनुपात में वर्षा हुई। छः दिनों की औसत वर्षा 0.50 इंच थी। पांचवे दिन कितनी वर्षा हुई?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
व्याख्याता A, B, C, D, E, F और G विभिन्न शहर— हैदराबाद, दिल्ली, शिलांग, कानपुर, चेन्नई, मुंबई और श्रीनगर (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों) के हैं, जो एक सम्मेलन में शामिल हुए। इनमें से प्रत्येक व्याख्याता अलग-अलग विषय—अर्थशास्त्र, वाणिज्य, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित और सांख्यिकी (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों) का विशेषज्ञ है। इसके साथ ही
1. कानपुर का व्याख्याता भूगोल में विशेषज्ञ है
2. व्याख्याता D, शिलांग का है
3. व्याख्याता C, जो दिल्ली का है, समाजशास्त्र में विशेषज्ञ है
4. व्याख्याता B, न तो इतिहास में न ही गणित में, विशेषज्ञ है
5. व्याख्याता A, जो अर्थशास्त्र में विशेषज्ञ है, हैदराबाद का नहीं है
6. व्याख्याता F, जो वाणिज्य में विशेषज्ञ है, श्रीनगर का है
7. व्याख्याता G, जो सांख्यिकी में विशेषज्ञ है, चेन्नई का है
भूगोल में विशेषज्ञ कौन है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
व्याख्याता A, B, C, D, E, F और G विभिन्न शहर— हैदराबाद, दिल्ली, शिलांग, कानपुर, चेन्नई, मुंबई और श्रीनगर (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों) के हैं, जो एक सम्मेलन में शामिल हुए। इनमें से प्रत्येक व्याख्याता अलग-अलग विषय—अर्थशास्त्र, वाणिज्य, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित और सांख्यिकी (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों) का विशेषज्ञ है। इसके साथ ही
1. कानपुर का व्याख्याता भूगोल में विशेषज्ञ है
2. व्याख्याता D, शिलांग का है
3. व्याख्याता C, जो दिल्ली का है, समाजशास्त्र में विशेषज्ञ है
4. व्याख्याता B, न तो इतिहास में न ही गणित में, विशेषज्ञ है
5. व्याख्याता A, जो अर्थशास्त्र में विशेषज्ञ है, हैदराबाद का नहीं है
6. व्याख्याता F, जो वाणिज्य में विशेषज्ञ है, श्रीनगर का है
7. व्याख्याता G, जो सांख्यिकी में विशेषज्ञ है, चेन्नई का है
अर्थशास्त्र में विशेषज्ञ व्याख्याता किस शहर का है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
व्याख्याता A, B, C, D, E, F और G विभिन्न शहर— हैदराबाद, दिल्ली, शिलांग, कानपुर, चेन्नई, मुंबई और श्रीनगर (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों) के हैं, जो एक सम्मेलन में शामिल हुए। इनमें से प्रत्येक व्याख्याता अलग-अलग विषय—अर्थशास्त्र, वाणिज्य, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित और सांख्यिकी (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों) का विशेषज्ञ है। इसके साथ ही
1. कानपुर का व्याख्याता भूगोल में विशेषज्ञ है
2. व्याख्याता D, शिलांग का है
3. व्याख्याता C, जो दिल्ली का है, समाजशास्त्र में विशेषज्ञ है
4. व्याख्याता B, न तो इतिहास में न ही गणित में, विशेषज्ञ है
5. व्याख्याता A, जो अर्थशास्त्र में विशेषज्ञ है, हैदराबाद का नहीं है
6. व्याख्याता F, जो वाणिज्य में विशेषज्ञ है, श्रीनगर का है
7. व्याख्याता G, जो सांख्यिकी में विशेषज्ञ है, चेन्नई का है
निम्नलिखित में से कौन हैदराबाद का है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी पाठशाला में पाँच शिक्षक A, B, C, D और E हैं। A और B हिन्दी तथा अंग्रेजी पढ़ाते हैं। C और B अंग्रेजी और भूगोल पढ़ाते हैं। D और A गणित और हिन्दी पढ़ाते हैं। E और B इतिहास और फ्रेंच पढ़ाते हैं। सबसे अधिक विषय कौन पढ़ाता है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
एक 2-अंकीय संख्या को उल्टा किया गया। उन दो संख्याओं में से बड़ी संख्या को छोटी संख्या से विभाजित किया गया। वृहत्तम संभव शेषफल क्या है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
X और Y की मासिक आय 4 : 3 के अनुपात में है और उनके मासिक व्यय 3 : 2 के अनुपात में हैं। फिर भी, उनमें से प्रत्येक प्रतिमाह ₹ 6,000 की बचत करता है। उनकी कुल मासिक आय क्या है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी कमरे की दो दीवारें और एक छत बिंदु P पर समकोण बनाते हुए मिलती हैं। एक मक्खी हवा में है जो पहली दीवार से 1 m, दूसरी दीवार से 8 m तथा बिंदु P से 9 m दूर है। वह मक्खी छत से कितने मीटर दूर है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
आठ रेलवे स्टेशन A, B, C, D, E, F, G और H या तो दो-तरफा मार्गों या एक-तरफा मार्गों से जुड़े हैं। एक-तरफा मार्ग C से A तक, E से G तक, B से F तक, D से H तक, G से C तक, E से C तक और H से G तक हैं। दो-तरफा मार्ग A और E के बीच, G और B के बीच, F और D के बीच तथा E और D के बीच हैं।
C से H तक यात्रा करते हुए निम्नलिखित स्टेशनों में से किस एक से गुजरना ही होगा?3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
आठ रेलवे स्टेशन A, B, C, D, E, F, G और H या तो दो-तरफा मार्गों या एक-तरफा मार्गों से जुड़े हैं। एक-तरफा मार्ग C से A तक, E से G तक, B से F तक, D से H तक, G से C तक, E से C तक और H से G तक हैं। दो-तरफा मार्ग A और E के बीच, G और B के बीच, F और D के बीच तथा E और D के बीच हैं।
कोई रेलगाड़ी F से A तक किसी स्टेशन को बिना एक बार से अधिक पार किए कितने विभिन्न प्रकार से जा सकती है?3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
आठ रेलवे स्टेशन A, B, C, D, E, F, G और H या तो दो-तरफा मार्गों या एक-तरफा मार्गों से जुड़े हैं। एक-तरफा मार्ग C से A तक, E से G तक, B से F तक, D से H तक, G से C तक, E से C तक और H से G तक हैं। दो-तरफा मार्ग A और E के बीच, G और B के बीच, F और D के बीच तथा E और D के बीच हैं।
यदि G और C के बीच का मार्ग बंद कर दिया जाता है, तो H से C तक यात्रा करते समय निम्नलिखित स्टेशनों में से किस एक से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी?3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
कुछ 2-अंकीय संख्याएँ हैं। इन संख्याओं और इनके अंकों को उलट देने पर बनने वाली संख्याओं का अंतर सदैव 27 रहता है। ऐसी अधिकतम कितनी 2-अंकीय संख्याएँ हैं?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
यदि 150 पृष्ठों की एक पुस्तक में 1 से 150 तक संख्याएँ अंकित करनी हैं, तो पुस्तक में मुद्रित अंकों की कुल संख्या क्या है?
3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →