UPSC Prelims 2020 – प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT): हल प्रश्न पत्र

78 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।

  1. परिच्छेद—1:
    भारत में, पिछले दशक या उसके आसपास, श्रमिक कृषि से हट रहे हैं, परंतु वे केवल निर्माण तथा गैर-पंजीकृत विनिर्माण में, जो कि स्पष्ट: बेहतर रोज़गार अवसर नहीं है, जा रहे हैं। सेवाएं, जहाँ श्रम की प्रवृत्ति अधिक उत्पादकारी होती है, अतिरिक्त रोज़गार अवसर उत्पन्न नहीं कर रही हैं जिनकी देश को आवश्यकता है। भारत को अगले दशक में लगभग 24 मिलियन नौकरियों की आवश्यकता होगी। नया सेक्टर, ई-व्यापार, रोज़गार के अंतर को अधिक-से-अधिक आधा ही भर पाएगा। केवल वे सेक्टर, जो घरेलू मांग को बढ़ावा देते हैं, जैसे स्वास्थ्य तथा शिक्षा, शेष आधे भाग को सुगमतापूर्वक भर सकते हैं।

    परिच्छेद में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण निहितार्थ है?

    A.(a) ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में श्रमिकों का प्रवास कम करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
    B.(b) निर्माण तथा गैर-पंजीकृत विनिर्माण में कार्य करने की स्थितियों में सुधार लाना चाहिए।
    C.(c) सेवा सेक्टर बेरोजगारी की समस्या को कम करता रहा है।
    D.(d) बड़े पैमाने पर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में खर्च का बढ़ना आवश्यक है।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  2. परिच्छेद—2:
    भारत में निजता के अधिकार पर वर्तमान फोकस डिजिटल युग की कुछ नवीन वास्तविकताओं पर आधारित है। कोई भी अधिकार वास्तविक अधिकार तभी होता है यदि वह सभी स्थितियों में प्रभावी हो और सभी के लिए हो। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति का अपने शोषण के विरुद्ध सुरक्षा की वास्तविक उपलब्धता के बिना स्वतंत्र अभिव्यक्ति का अधिकार अर्थहीन है, जो कि यह सुनिश्चित करे कि उसके इस अधिकार को गैर-सरकारी शक्ति के प्रयोग से निष्फल न किया जा सके। इसलिए राज्य की भूमिका अधिकारिक स्वतंत्र अभिव्यक्ति में रुकावट पैदा करने से बचना मात्र ही नहीं है अपितु यह भी सक्रिय रूप से सुनिश्चित करना है कि गैर-सरकारी पक्षकार इसको अवरोध करने में सक्षम न हों।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित अवधारणाएं बनाई गई हैं:
    1. डिजिटल समाज में राज्य के पास ऐसी संस्थाएं होनी चाहिए जो इसकी समुचित भूमिका को सुनिश्चित कर सकें।
    2. राज्य को सुनिश्चित करना चाहिए कि गैर-सरकारी पक्षकार नागरिकों की निजता के अधिकार का हनन न करें।
    3. डिजिटल अर्थव्यवस्था नागरिकों की निजता का हनन न करने के विचार से सुसंगत नहीं है।

    उपर्युक्त में से कौन-सी अवधारणा/अवधारणाएं वैध है/हैं?

    A.(a) 1 और 2
    B.(b) केवल 3
    C.(c) 1 और 3
    D.(d) केवल 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  3. परिच्छेद—3:
    जल के साथ एक सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यह नदियों एवं अन्य आर्द्रभूमियों से आता है। इसके बावजूद उसे, उनसे पृथक माना जाता है। यदि जल का प्रयोग एक संसाधन या वस्तु के रूप में किया जाता है, लोक नीति सदैव यह नहीं समझ पाती कि यह प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र का एक हिस्सा है। अतएव जल प्रणाली निर्माण के प्रयास, जल की आपूर्ति में अभिवृद्धि के प्रयास हैं न कि पारिस्थितिक प्रणाली की क्षमताओं को मजबूत बनाने के।

    उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

    A.(a) रामसर समझौते के अंतर्गत नदियों एवं अन्य आर्द्रभूमियों को संरक्षित किया जाना चाहिए।
    B.(b) जल प्रणालियों के निर्माण का आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए और आगे अभिवृद्धि किया जाना चाहिए।
    C.(c) आर्द्रभूमियों को जल के मुक्त स्रोत के रूप से कहीं अधिक प्रबलित करना चाहिए।सही
    D.(d) जल की आपूर्ति निःशुल्क नहीं होनी चाहिए ताकि इसके दुरुपयोग और अति-उपयोग को रोका जा सके।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  4. परिच्छेद—4:
    हमारे निवेश निर्णयों में से सबसे महत्वपूर्ण होता है संपत्ति का विनिधान, और दुःख की बात है कि हम में से अधिकांश इस निर्णय को उतना महत्व नहीं देते जितना वांछित है। हम अपने भविष्य की पूर्वनुमेयता तलाशने के लिए अडिग हैं। हमारी सोच जोखिम-भरी संपत्तियों में निवेश के लिए अत्यधिक चपल एवं मूल्य क्षयण के प्रति अभिमुखित है। हम निवेश के स्तर प्रतिफल एवं नियंत्रण-लोप को भी पसंद नहीं करते। हम सोचते हैं कि हमारे धन का निष्क्रिय, अनुत्पादक रहना बेहतर है, पर वह सुरक्षित रहे। परंतु ऐसी कोई संपत्ति नहीं है जो जोखिम-मुक्त हो। हम अपने रोज़गार खो सकते हैं, हमारे घर अपना मूल्य खो सकते हैं, हमारे बैंक दिवालिये हो सकते हैं, हमारे बॉन्ड भुगतान से चुक सकते हैं, सरकार गिर सकती है और हमारे मन मुताबिक चुनी हुई कंपनियों का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। पर हम यह मानकर जीवन नहीं जी सकते कि ये सभी चरम घटनाएं और वो भी सभी एक साथ घटित होने के लिए तैयार बैठी हैं। हम जानते हैं कि जोखिम के ये सभी चरम स्वरूप एक साथ प्रकट नहीं होंगे।

    निम्न कथनों में से कौन-सा एक परिच्छेद के लेखक द्वारा दी गई सलाह को श्रेष्ठ रूप से निहित करता है?

    A.(a) अपने धन को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों में इस प्रकार बांटें कि आपका जोखिम न्यूनीकृत हो सके।सही
    B.(b) यदि आप धन कमाना चाहते हैं, तो जोखिम उठाने वाला व्यवहार आपके व्यक्तित्व का एक आवश्यक घटक होना चाहिए।
    C.(c) निवेश करते समय, एक ऐसे भरोसेमंद संपत्ति-प्रबंधन संगठन/संस्था को खोजिए जो आपके लिए आपके धन का ठीक प्रबंधन कर सके।
    D.(d) आपको जानना चाहिए कि आपके धन का निवेश एक जोखिम-भरा व्यवसाय है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  5. परिच्छेद—5:
    यदि आजकल उगायी जाने वाली अधिकतर आनुवंशिक रूपान्तरित (जी० एम०) फसलों एकल लक्षण के लिए आनुवंशिक रूप से अभिरचित हैं, भविष्य में फसलों का एक से अधिक लक्षणों के लिए आनुवंशिक रूप से अभिरचित होना सामान्य मानक होगा। अतः कृषि में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके नियमन को, अकेले जी० एम० फसलों की वर्तमान पीढ़ी के प्रसंग में नहीं समझा जा सकता। बल्कि विभिन्न पहलुओं को जिनमें सामाजिक-आर्थिक प्रभाव सम्मिलित हैं, ध्यान में रखते हुए एक व्यापक अवलोकन की आवश्यकता है, ताकि नकारात्मक प्रभावों को न्यूनीकृत करते हुए प्रौद्योगिकी की क्षमता का उपयोग किया जा सके। उन किस्मों के विकास में, जो जलवायु परिवर्तन के प्रशमन और अनुकूलन में मददगार हैं, जैव प्रौद्योगिकी के महत्व के आलोक में, जलवायु परिवर्तन की कार्य-योजना के एक अंश के रूप में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग न करना, एक विकल्प नहीं हो सकता। जैव प्रौद्योगिकी के घरेलू नियमन को व्यापार नीति और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संधियों तथा सम्मेलनों के अंतर्गत दायित्वों से अलग करके नहीं देखा जा सकता।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएं बनाई गई हैं:
    1. जैव प्रौद्योगिकी नियमन एक विकासशील प्रक्रिया है।
    2. जैव प्रौद्योगिकी नियमन के विषय में नीति निर्णय के लिए लोगों की भागीदारी की आवश्यकता है।
    3. जैव प्रौद्योगिकी नियमन के निर्णय में सामाजिक-आर्थिक पहलुओं को भी ध्यान में रखना चाहिए।
    4. जैव प्रौद्योगिकी नियमन में राजनीतिक कार्यपालिका का व्यापक रूप में शामिल होना देश की व्यापार नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को निपटाने की प्रभाविता में सुधार लाता है।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएं वैध हैं?

    A.(a) केवल 1, 2 और 4
    B.(b) केवल 1 और 3सही
    C.(c) केवल 2, 3 और 4
    D.(d) 1, 2, 3 और 4

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  6. उपर्युक्त परिच्छेद-5 के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के मर्म को श्रेष्ठ रूप से अंतर्निहित करता है?

    A.(a) जी० एम० फसलों के विकास पर वर्तमान विमर्श में सतर्कता सिद्धांत को महत्व नहीं दिया गया है।
    B.(b) वर्तमान में जलवायु परिवर्तन प्रशमन और अनुकूलन क्रियाविधियों में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग नहीं किया जाता है।
    C.(c) जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका जी० एम० फसलों के विकास के लिए आज की प्राथमिकता तक सीमित नहीं है।सही
    D.(d) जैव प्रौद्योगिकी के नकारात्मक परिणाम ठीक ढंग से नहीं समझे गए हैं।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  7. गुणनफल 1 × 5 × 10 × 15 × 20 × 25 × 30 × 35 × 40 × 45 × 50 × 55 × 60 के अंत में कितने शून्य होंगे?

    A.(a) 10सही
    B.(b) 12
    C.(c) 14
    D.(d) 15

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  8. माना कि XYZ तीन अंकों की एक संख्या है, जहाँ (X + Y + Z), 3 का गुणांक नहीं है। तब (XYZ + YZX + ZXY) विभाज्य नहीं है

    A.(a) 3 से
    B.(b) 9 सेसही
    C.(c) 37 से
    D.(d) (X + Y + Z) से

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  9. माना कि p, q, r और s इस प्रकार की प्राकृतिक संख्याएँ हैं कि
    p - 2016 = q + 2017 = r - 2018 = s + 2019
    है। निम्न में से कौन-सी सबसे बड़ी प्राकृतिक संख्या है?

    A.(a) p
    B.(b) q
    C.(c) rसही
    D.(d) s

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  10. पाँच अंकों की कितनी अभाज्य संख्याएँ अंकों 1, 2, 3, 4 और 5 के द्वारा, बिना अंकों की पुनरावृत्ति किए हुए, बनाई जा सकती हैं?

    A.(a) शून्यसही
    B.(b) एक
    C.(c) नौ
    D.(d) दस

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  11. यदि आपके पास दो सीधी 7.5 फुट और 3.25 फुट की छड़ें हैं, तो आप कम-से-कम कितनी लंबाई नाप सकते हैं?

    A.(a) 0.05 फुट
    B.(b) 0.25 फुटसही
    C.(c) 1 फुट
    D.(d) 3.25 फुट

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  12. अनुक्रम 14, 18, 20, 24, 30, 32, ... की प्रत्येक संख्या में एक सरल गणितीय संक्रिया द्वारा अभाज्य संख्याओं का एक अनुक्रम प्राप्त किया जाता है। निम्न में से कौन-सी अनुक्रम की अगली संख्या है?

    A.(a) 34
    B.(b) 36
    C.(c) 38सही
    D.(d) 40

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  13. एक पुस्तिका, जिसके पन्ने सामान्य रूप से हैं, पहले पन्ने की संख्या 1 से प्रारंभ करते हुए अंकित हैं। इस पुस्तिका से एक पन्ना फाड़ लिया जाता है। बचे हुए पन्नों पर अंकित पृष्ठ संख्याओं का योग 195 है। फटे हुए पन्ने पर निम्न में से कौन-सी संख्याएँ हैं?

    A.(a) 5, 6
    B.(b) 7, 8सही
    C.(c) 9, 10
    D.(d) 11, 12

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  14. निम्न विन्यास पर ध्यान दीजिए, जिसमें कुछ लुप्त वर्ण हैं:
    abab_b_bcb_dcdcded_d
    लुप्त वर्ण, जो कि विन्यास को पूर्ण करते हैं, हैं

    A.(a) a, b, c, d
    B.(b) a, b, d, e
    C.(c) a, c, c, eसही
    D.(d) b, c, d, e

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  15. माना कि A3BC और DE2F चार अंकों की संख्याएँ हैं, जहाँ प्रत्येक वर्ण 3 से बड़े भिन्न अंक को दर्शाता है। यदि संख्याओं का योग 15902 है, तो A और D के मानों के बीच अंतर क्या है?

    A.(a) 1
    B.(b) 2
    C.(c) 3सही
    D.(d) 4

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  16. दो कथन S1 और S2 नीचे दिए गए हैं, जिनके उपरांत एक प्रश्न है:
    S1 : 51 पुस्तकों की एक पुस्तक में किसी भी पुस्तक पर दो से अधिक रेखाचित्र नहीं हैं।
    S2 : प्रत्येक पुस्तक पर कम-से-कम एक रेखाचित्र है।

    प्रश्न : क्या इस पुस्तक में 100 से अधिक रेखाचित्र हैं?

    निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त कथनों और प्रश्न के लिए सही है?

    A.(a) दोनों कथन S1 और S2 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं किन्तु न तो अकेला S1 और न ही अकेला S2 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    B.(b) अकेला S1 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    C.(c) S1 और S2 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।सही
    D.(d) अकेला S2 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  17. निम्नलिखित आँकड़ों पर विचार कीजिए:
    - लड़कियाँ: अंग्रेजी में माध्य प्राप्तांक = 9, हिन्दी में माध्य प्राप्तांक = 8
    - लड़के: अंग्रेजी में माध्य प्राप्तांक = 8, हिन्दी में माध्य प्राप्तांक = 7
    - कुल माध्य प्राप्तांक: अंग्रेजी = 8.8, हिन्दी = x

    उपयुक्त सारणी में x का मान क्या है?

    A.(a) 7.8सही
    B.(b) 7.6
    C.(c) 7.4
    D.(d) 7.2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  18. एक परिवार की दो पीढ़ियों के छ: सदस्यों P, Q, R, S, T और U में तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं। उनमें दो विवाहित जोड़े और दो अविवाहित सहोदर हैं। U, P की पुत्री है और Q, R की सास है। T अविवाहित पुरुष है और S एक पुरुष है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) R, U का पति है।
    B.(b) R, S की पत्नी है।सही
    C.(c) S अविवाहित है।
    D.(d) उपयुक्त में से कोई नहीं

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  19. यदि किसी विशेष वर्ष में 12 जनवरी को रविवार है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) 15 जुलाई को रविवार है यदि वर्ष एक अधिवर्ष है।
    B.(b) 15 जुलाई को रविवार है यदि वर्ष एक अधिवर्ष नहीं है।
    C.(c) 12 जुलाई को रविवार है यदि वर्ष एक अधिवर्ष है।सही
    D.(d) 12 जुलाई को रविवार नहीं है यदि वर्ष एक अधिवर्ष है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  20. परिच्छेद—1:
    निजी निवेश सामान्यतः चपल है। विदेशी निजी निवेश और भी अधिक चपल है क्योंकि उनके लिए उपलब्ध निवेश विकल्प काफी अधिक हैं (अर्थात, समूचा संसार)। इसलिए रोज़गार देने का दायित्व विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) पर नहीं छोड़ा जा सकता। सांस्थानिक FDI अंतर्गत सभी समय और सभी सेक्टरों तथा क्षेत्रों के संदर्भ में चपल होता है, जो उनके अधिकतम प्रतिफल की तलाश का आवश्यक परिणाम है। अस्थिर रोज़गार और आय एवं क्षेत्रीय असमानताओं का प्रबलन उसके दुष्परिणाम हैं। विदेशी निवेश का एक संभावित सकारात्मक परिणाम है नई प्रौद्योगिकी का अंतर्वाहन और उसका अनुवर्ती विसरण। तथापि, प्रौद्योगिकी विसरण एकदम सुनिश्चित नहीं है, क्योंकि विसरण के लिए भारत में भौतिक एवं मानवीय पूंजी की वर्तमान स्थिति अपर्याप्त साबित हो सकती है।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वाधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. दीर्घकाल में विदेशी निवेश पर भरोसा करना आर्थिक रूप से एक सही नीति नहीं है।
    2. ऐसी नीतियों को अपनाया जाना चाहिए जो विदेशी निजी निवेश में चपलता को कम कर सकें।
    3. घरेलू निजी निवेश को सशक्त बनाने वाली नीतियों अपनायी जानी चाहिए।
    4. निजी निवेश की अपेक्षा सार्वजनिक निवेश को अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए।
    5. शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में पर्याप्त सार्वजनिक निवेश किया जाना चाहिए।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वाधारणा/पूर्वाधारणाएँ वैध है/हैं?

    A.(a) 1, 2 और 4
    B.(b) 1, 3 और 5सही
    C.(c) 2, 4 और 5
    D.(d) केवल 3

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  21. परिच्छेद—2:
    प्रतिवर्ष जून से सितंबर के चार महीनों के दौरान होने वाले मानसूनी प्रवाहों के अत्यधिक विषम, ऋतुनिष्ठ एवं स्थानिक वितरण के उपयोग के कई अवसरों को खोया जा चुका है। चूँकि इन कुछ महीनों में ही अधिकांश वर्षा होती है एवं परिणामतः स्वच्छ जल उपलब्ध होता है, जलाशयों में वर्ष के जल के संचयन की आवश्यकता और बाद में वर्ष-भर उपयोग हेतु छोड़ना, एक ऐसी अनिवार्यता है जिसकी कोई उपेक्षा नहीं कर सकता। जलवायु परिवर्तन मौसम की स्थितियों को सदा प्रभावित करता रहेगा और जल की अल्पता तथा इसके आधिक्य को उत्पन्न करेगा। जहाँ लाखों लोग सूखे एवं बाढ़ से पीड़ित होते हैं वही देश की कई नदियों में पानी अप्रयुक्त बहता रहता है और प्रत्येक वर्ष समुद्र में बह जाता है।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा भारत की दृष्टि से सर्वाधिक तर्कसंगत एवं व्यावहारिक निहितार्थ हो सकता है?
    1. नदियों के अंतःसंबंधन को प्रारंभ किया जाना चाहिए।
    2. जल के यथोचित वितरण के लिए पूरे देश में बांधों एवं नहरों के नेटवर्क का निर्माण किया जाना चाहिए।
    3. कृषकों को बोरवेल की खुदाई के लिए सुलभ ऋण दिया जाना चाहिए।
    4. कृषि में जल के प्रयोग को कानूनी रूप से नियंत्रित किया जाना चाहिए।
    5. केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नदियों के जल के वितरण को नियंत्रित किया जाना चाहिए।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) 1 और 2सही
    B.(b) 2, 4 और 5
    C.(c) 1, 3 और 4
    D.(d) 2, 3 और 5

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  22. परिच्छेद—3:
    जब शिक्षा से मिलने वाले लाभ का उपयोग करने की आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त होगी, तभी लोग शिक्षा में निवेश करेंगे। इस प्रत्यक्ष कारण की वजह से आर्थिक स्वतंत्रता के स्तर में वृद्धि के साथ ही शिक्षा से प्राप्त होने वाला लाभ भी बढ़ जाता है। निम्न कर दरों के कारण जब लोगों को शिक्षा के प्रत्येक बढ़ते स्तर से प्राप्त बढ़ी हुई आय के अधिकांश भाग को अपने पास रखने की अनुमति होती है तब शिक्षा में निवेश एक अच्छी सूझ-बूझ की बात होती है। दूसरी ओर जब सरकार शिक्षित व्यक्तियों की बढ़ी हुई आय पर और ऊँची दरों पर कर लगाने का निर्णय लेती है, तब स्वयं को अधिक शिक्षित करने में निवेश करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। यही प्रोत्साहन उन माता-पिता पर लागू होता है जो अपने बच्चों की शिक्षा में निवेश करने का निर्णय लेते हैं।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. किसी देश में निम्न कर दर निरपवाद रूप से उच्च शिक्षा में अधिक निवेश के लिए परिणत हो जाती हैं।
    2. बच्चों की शिक्षा में निवेश उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करता है।
    3. आर्थिक स्वतंत्रता का मानव पूंजी निर्माण पर सकारात्मक प्रभाव होता है।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) केवल 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  23. परिच्छेद—4:
    जब तक वित्तीय तंत्र स्थापित न हो जाए तब तक हमारे शहरी निकाय संभवतः हमारे शहरों में जलापूर्ति की धारणीय व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकते। जलापूर्ति के लिए प्राकृतिक स्रोतों से जल संचित करने, उसे पीने-योग्य बनाने की अभिक्रिया, तथा उपभोक्ताओं तक उसकी आपूर्ति करने के लिए पाइपों के जल-वितरण नेटवर्क बिछाने में भारी निवेश की आवश्यकता होती है। उसमें मल-प्रबंधन अधःसंरचना एवं मल-जल अभिक्रिया संयंत्रों में भी निवेश की आवश्यकता होती है, जिससे मल-प्रणाल अपशिष्ट जल को इन संयंत्रों तक ले जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि असंसाधित मल-जल प्राकृतिक जल निकायों में बिल्कुल ही नहीं छोड़ा जाए। यदि हमारे शहर इतने समृद्ध होते कि वो पूरी लागत को वहन कर सकते तो जल की निःशुल्क पूर्ति की जा सकती थी। वे ऐसे नहीं हैं।

    परिच्छेद द्वारा संक्षिप्त सर्वाधिक तार्किक और निर्णायक संदेश क्या है?

    A.(a) शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए।सही
    B.(b) शहरी स्थानीय निकाय हमारे शहरों की जल आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त रूप से दक्ष नहीं हैं।
    C.(c) हमारे शहरों में जल का अभाव एक चिरस्थायी समस्या है जिसका समाधान सम्भव नहीं है।
    D.(d) हमारे शहरों में जल-संकट की दृष्टि से यह बहुत आवश्यक है कि शहरों में जनसंख्या का एक अधिकतम आकार निर्धारित कर शहरों की जनसंख्या को सीमित किया जाए।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  24. उपर्युक्त परिच्छेद-4 के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. केवल धनी शहर ही जल की धारणीय आपूर्ति को सुनिश्चित कर सकते हैं।
    2. शहरों में जल की धारणीय आपूर्ति का अर्थ कुटुम्बों को जल की आपूर्ति करने से कहीं अधिक है।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  25. परिच्छेद—5:
    भारत में, अभी भी लगभग पचास प्रतिशत कामगार कृषि में विनियोजित हैं, तथा लगभग 85 प्रतिशत खेत छोटे और सीमांत हैं। चीन और वियतनाम की तुलना में, जहाँ तेज़ गति से संरचनात्मक और ग्रामीण परिवर्तन हुए, भारत की कहानी धीमे परिवर्तन की है। परिणामस्वरूप भारत में गरीबी-ह्रास, चीन और वियतनाम की तुलना में, 1988-2014 के बीच बहुत धीमी गति का था। भारत का गरीबी-ह्रास 1988-2005 के बीच धीमा था, परंतु 2005-2012 के दौरान यह नाटकीय गति से बढ़ा—पूर्व के काल की तुलना में तीन गुना तेज़ गति से। इस काल में भारत ने क्या किया? शोध से पता चलता है कि सापेक्ष कीमतों का दृश्यलेख, बढ़ती वैश्विक कीमतों के परिणामस्वरूप, कृषि के पक्ष में महत्वपूर्ण ढंग से परिवर्तित हुआ है (50% से भी अधिक)। इससे कृषि में निजी निवेश 50% से भी अधिक बढ़ा। परिणामस्वरूप, कृषि-जी० डी० पी० की वृद्धि ने 2002-2007 के 2.4% के मुकाबले 2007-2012 में 4.1% के स्तर को छुआ। कृषि-व्यापार के निवल अधिशेष ने 2013-2014 में $25 बिलियन के स्तर को छुआ; वास्तविक कृषि मजदूरी 7% प्रति वर्ष की दर से बढ़ी। इन सबके कारण गरीबी में अभूतपूर्व गिरावट आई।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. जब कृषि जोत मूलतः छोटे और सीमांत हों तब संरचनात्मक और ग्रामीण परिवर्तन असंभव है।
    2. अच्छी कीमत प्रोत्साहन कृषि में निवेश को प्रेरित कर सकती है।
    3. भारत के लिए उच्च मूल्य के कृषि-उत्पादों, जैसे कि पशुधन और बागवानी, के लिए मूल्य-शृंखलाओं (value chains) को बनाने की आवश्यकता है।
    4. कृषि-माल की उच्च वैश्विक कीमतें भारत के गरीबी-ह्रास के लिए आवश्यक हैं।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?

    A.(a) 1 और 3
    B.(b) 2 और 4
    C.(c) 2 और 3सही
    D.(d) 3 और 4

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  26. उपर्युक्त परिच्छेद-5 के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के क्रांति सन्देश का सर्वोत्तम प्रेषण करता है?

    A.(a) निकट भविष्य में भारत की गरीबी कम करने के लिए बड़े पैमाने पर कृषितर ग्रामीण रोजगार सृजित करना चाहिए।
    B.(b) भारत को बड़े पैमाने पर कृषक उत्पाद कंपनियां सृजित करनी चाहिए।
    C.(c) कृषि में लोक निवेश की तुलना में निजी निवेश को प्राथमिकता देनी चाहिए।
    D.(d) निकट भविष्य में गरीबी कम करने के लिए समावेशी कृषि विकास मुख्य समाधान है।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  27. चार संख्याओं P, Q, R और S के संबंध में दो कथन S1 और S2 तथा उनके उपरांत एक प्रश्न दिया गया है:
    S1 : R, P और Q से बड़ा है।
    S2 : S सबसे बड़ा नहीं है।

    प्रश्न : चार संख्याओं P, Q, R और S में कौन-सा सबसे बड़ा है?

    निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त कथनों और प्रश्न के लिए सही है?

    A.(a) S1 अकेले ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    B.(b) S2 अकेले ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    C.(c) दोनों कथन S1 और S2 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं किंतु न तो अकेला S1 और न ही अकेला S2 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।सही
    D.(d) S1 और S2 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  28. दो कथन S1 और S2 नीचे दिए गए हैं और उनके उपरांत एक प्रश्न दिया गया है:
    S1 : n एक अभाज्य संख्या है।
    S2 : n को 4 से विभाजित करने पर 1 शेष आता है।

    प्रश्न : यदि n, 10 और 20 के बीच एकमात्र प्राकृतिक संख्या है, तो n क्या है?

    निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त कथनों और प्रश्न के लिए सही है?

    A.(a) S1 अकेले ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    B.(b) S2 अकेले ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    C.(c) दोनों कथन S1 और S2 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं किंतु न तो अकेला S1 और न ही अकेला S2 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    D.(d) S1 और S2 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  29. दो संख्याओं के संबंध में दो कथन S1 और S2 नीचे दिए गए हैं और उनके उपरांत एक प्रश्न दिया गया है:
    S1 : उनका गुणनफल 21 है।
    S2 : उनका योग 10 है।

    प्रश्न : वे दो संख्याएँ क्या हैं?

    निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त कथनों और प्रश्न के लिए सही है?

    A.(a) S1 अकेले ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    B.(b) S2 अकेले ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    C.(c) दोनों कथन S1 और S2 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं किंतु न तो अकेला S1 और न ही अकेला S2 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।सही
    D.(d) S1 और S2 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  30. एक व्यक्ति अपने घर के पीछे से सीधे 25 मीटर चलता है, फिर वह दाहिने मुड़कर 50 मीटर और चलता है; फिर वह बाएँ मुड़कर पुनः 25 मीटर चलता है। यदि उसके घर का मुख पूर्व की ओर है, तो वह अपने प्रारंभिक बिंदु से किस दिशा में है?

    A.(a) दक्षिण-पूर्व
    B.(b) दक्षिण-पश्चिम
    C.(c) उत्तर-पूर्व
    D.(d) उत्तर-पश्चिमसही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  31. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं:

    कथन:
    सभी संख्याएँ 2 से विभाज्य हैं।
    सभी संख्याएँ 3 से विभाज्य हैं।

    निष्कर्ष-I: सभी संख्याएँ 6 से विभाज्य हैं।
    निष्कर्ष-II: सभी संख्याएँ 4 से विभाज्य हैं।

    ऊपर लिखे हुए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दिए गए दो कथनों से तार्किक रूप से निकाला/निकाले जा सकता/सकते है/हैं?

    A.(a) केवल निष्कर्ष-Iसही
    B.(b) केवल निष्कर्ष-II
    C.(c) न तो निष्कर्ष-I, न ही निष्कर्ष-II
    D.(d) दोनों निष्कर्ष-I और निष्कर्ष-II

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  32. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं:

    कथन:
    सभी बिल्लियाँ कुत्ते हैं।
    सभी बिल्लियाँ काली हैं।

    निष्कर्ष-I: सभी कुत्ते काले हैं।
    निष्कर्ष-II: कुछ कुत्ते काले नहीं हैं।

    सामान्य ज्ञान तथ्यों की उपेक्षा करते हुए, ऊपर लिखे हुए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दिए गए दो कथनों से तार्किक रूप से निकाला/निकाले जा सकता/सकते है/हैं?

    A.(a) केवल निष्कर्ष-I
    B.(b) केवल निष्कर्ष-II
    C.(c) न तो निष्कर्ष-I, न ही निष्कर्ष-IIसही
    D.(d) दोनों निष्कर्ष-I और निष्कर्ष-II

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  33. निम्नलिखित संख्याओं के अनुक्रम पर विचार कीजिए:
    5 1 4 7 3 9 8 5 7 2 6 3 1 5 8 6 3 8 5 2 2 4 3 4 9 6

    ऊपर लिखे हुए अनुक्रम में कितनी विषम संख्याओं के बाद विषम संख्या आती है?

    A.(a) 5
    B.(b) 6सही
    C.(c) 7
    D.(d) 8

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  34. लड़कों की एक पंक्ति में A बाएँ छोर से 16वें स्थान पर और V दाएँ छोर से 18वें स्थान पर है। G, A की दाईं ओर 11वें और V से तीसरे स्थान पर दाहिने छोर की ओर है। पंक्ति में कितने लड़के हैं?

    A.(a) 40
    B.(b) 41
    C.(c) 42सही
    D.(d) अपर्याप्त आँकड़ों के कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता है

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  35. तीन कथन S1, S2 और S3 नीचे दिए गए हैं जिसके उपरांत एक प्रश्न है:
    S1 : C, D से छोटा पर A और B से बड़ा है।
    S2 : D सबसे बड़ा है।
    S3 : A, B से बड़ा है।

    प्रश्न : A, B, C और D में से सबसे छोटा कौन है?

    निम्नलिखित में से कौन-सा ऊपर लिखे हुए कथनों और प्रश्न के संबंध में सही है?

    A.(a) S1 अकेले ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
    B.(b) S1 और S2 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।
    C.(c) S2 और S3 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।
    D.(d) S1 और S3 एकसाथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  36. 1 और 100 के मध्य कितनी ऐसी पूर्ण संख्याएँ हैं जिनमें एक अंक 4 है लेकिन वे 4 से विभाज्य नहीं हैं?

    A.(a) 5
    B.(b) 11
    C.(c) 12सही
    D.(d) 13

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  37. माना कि दो धातु के घनों P और Q के क्रमशः x, y आयतन हैं; m, n द्रव्यमान हैं। Q की प्रत्येक भुजा P की दोगुनी है और Q का द्रव्यमान P का दोगुना है। माना कि u = m / x और v = n / y है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) u = 4v
    B.(b) u = 2vसही
    C.(c) v = u
    D.(d) v = 4u

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  38. एक शिक्षक और तीन छात्रों की औसत आयु 20 वर्ष है। यदि तीनों छात्र समान आयु के हों और शिक्षक तथा प्रत्येक छात्र की आयु का अंतर 20 वर्ष हो, तो शिक्षक की आयु कितनी है?

    A.(a) 25 वर्ष
    B.(b) 30 वर्ष
    C.(c) 35 वर्षसही
    D.(d) 45 वर्ष

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  39. एक व्यक्ति ने एक कार खरीदी और ₹ 3,00,000 में बेच दी। यदि उसे 20% की हानि उठानी पड़ी, तो उसने कार खरीदने में कितने रुपये खर्च किए?

    A.(a) ₹ 3,60,000
    B.(b) ₹ 3,65,000
    C.(c) ₹ 3,70,000
    D.(d) ₹ 3,75,000सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  40. परिच्छेद—1:
    स्पेनिश जहाज 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पहली बार दक्षिण अमेरिका से आलू कंद यूरोप लाए, जिससे कि प्रारंभिक 19वीं शताब्दी में यह विशेषकर ठंडे आयरलैंड की वर्षा से तर भूमि में धान्य फसलों का विश्वसनीय पूर्तिकार हो गया। आयरलैंड-वासी शीघ्र ही लगभग पूर्णतः प्रधान खाद्य के रूप में आलू पर निर्भर हो गए। और वे मुख्य रूप से उसकी एक बृहदाकार किस्म, 'लम्पर' आलू को उगाने लगे, जिसकी आनुवंशिक भंगुरता को एक कवक 'फाइटोपथोरा इन्फेस्टंस (Phytophthora infestans)' ने आने वाले समय में निर्ममता से अनावृत कर दिया। 1845 में इस घातक कवक के बीजाणुओं ने समूचे देश में फैलना आरंभ कर दिया और अपने पथ में आने वाले लगभग सभी लम्परों को नष्ट कर दिया। इसके परिणामस्वरूप हुए अकाल ने कई मिलियन लोगों को मार दिया या विस्थापित किया।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के क्रांति संदेश का सार्वभौम प्रेषण करता है?

    A.(a) किसी विदेशी पादप को किसी देश में समाविष्ट करने के लिए उस देश की भूमि और जलवायु दशाएँ उपयुक्त होनी चाहिए।
    B.(b) किसी देश के प्रधान खाद्य के रूप में आलू जैसी कंद वाली फसलों, धान्य फसलों का स्थान नहीं ले सकतीं।
    C.(c) पादपों के कुछ कवक संक्रमणों को बड़े क्षेत्रों में फैलने से बाधित किया या रोका नहीं जा सकता।
    D.(d) किसी समांगी खाद्य स्रोत पर निर्भर होना वांछनीय नहीं है।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  41. परिच्छेद—2:
    भारत सबसे तीव्र विकसित होने वाली वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में से है, फिर भी यह विश्व में सबसे अधिक कुपोषित बच्चों का घर है। ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ कुपोषण अपवाद नहीं अपितु सामान्य है। और सारे देश में, हर वर्ष अपना पांचवाँ जन्मदिन मनाने से पूर्व मरने वाले 1.3 मिलियन बच्चों में से लगभग आधे बच्चों की मृत्यु का कारण कुपोषण है। वे बच्चे जो जीवित रह जाते हैं, स्थायी रूप से उस क्षति से ग्रसित रहते हैं जो उनके शरीर और मन में उपयुक्त खाद्य एवं पोषकों के पर्याप्त मात्रा में न मिलने से हो चुकी होती है। 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 44 मिलियन बच्चे अविकसित हैं। इससे उनको विद्यालय में सीखने और वयस्क होने पर जीविका कमाने में कठिनाई होती है। उनकी जीवनकालीन उपार्जन क्षमता उनके स्वस्थ समकक्षों से लगभग एक-चौथाई कम होती है।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से सर्वाधिक तर्कसंगत एवं व्यावहारिक निहितार्थ है/हैं?
    1. भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को केन्द्र सरकार द्वारा मॉनिटर किया जाना चाहिए।
    2. बालिकाओं को विवाह एवं प्रथम गर्भ विलंबित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
    3. जन्म के तुरंत बाद नवजात को स्तनपान कराने हेतु माताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए।
    4. सभी के लिए सुरक्षित पेय जल एवं उपयुक्त स्वच्छता सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
    5. प्राधिकारियों को यथानिर्धारित टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहिए।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) 1, 2, 3 और 4
    B.(b) 2, 3, 4 और 5सही
    C.(c) केवल 1
    D.(d) केवल 3 और 5

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  42. परिच्छेद—3:
    दलहन की प्रजाति 'पूसा अरहर 16' को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के धान उगाने वाले क्षेत्रों और अंततः सम्पूर्ण भारत में उगाए जाने की संभावना है। उसकी उत्पादकता (लगभग 2000 कि० ग्रा०/हेक्टेयर) उपलब्ध प्रजातियों की तुलना में महत्वपूर्ण रूप से अधिक होगी और चूँकि उसके आकार में एकरूपता होगी, उसकी कटाई मशीनों से भी संभव होगी एवं उत्तरी भारत के उन कृषकों, जो आजकल इस तकनीक का प्रयोग धान के लिए करते हैं, के लिए एक आकर्षक विशेषता होगी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अरहर का पुआल, धान के पुआल के विपरीत, हरा होता है और उसे मृदा में वापस जोता जा सकता है। धान के पुआल में परेशानी यह है कि सिलिका (silica) की मात्रा अधिक होती है जो आसानी से उसका अपघटन नहीं होने देती। अरहर में कंबाइन कटाई के बाद भी कृषक को बचे हुए पुआल को छोटे टुकड़ों में काटने के लिए केवल रोटोवेटर चलाने की आवश्यकता होती है जिन्हें वापस जोता जा सकता है और जो बहुत तेजी से अपघटित हो जाते हैं। यह कार्य धान के बचे हुए डंडलों के साथ कठिन है जिन्हें आसानी से निकाला या वापस नहीं जोता जा सकता। इसलिए, कृषक साधारणतः इसे जलाने का आसान रास्ता चुनते हैं।

    निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष हैं जो उपर्युक्त परिच्छेद से निकाले जा सकते हैं?
    1. धान की तुलना में दलहन उगाने से कृषकों की आय अधिक होगी।
    2. दलहन उगाना, धान उगाने की तुलना में कम प्रदूषण उत्पन्न करता है।
    3. दलहन के पुआल का प्रयोग मृदा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए किया जा सकता है।
    4. उत्तरी भारत की कृषि के संदर्भ में, धान के पुआल की कोई उपयोगिता नहीं है।
    5. मशीनीकृत खेती ठूंठ जलाने का प्रमुख कारक है।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) 2, 3 और 5
    B.(b) 1, 4 और 5
    C.(c) केवल 2 और 3सही
    D.(d) केवल 1 और 4

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  43. परिच्छेद—4:
    भारत में, प्राधिकारी मानसून ऋतु में जलाशयों में अधिकतम जल संचय करने की कोशिश करते हैं, जिसे गर्मियों के महीनों में सिंचाई एवं विद्युत उत्पादन के लिए प्रयोग में लाया जाता है। मानसून ऋतु आने के समय जलाशय में जल को एक निश्चित स्तर से नीचे बनाए रखना एक अंतर्राष्ट्रीय रूप में स्वीकार्य प्रथा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब मानसून की वर्षा होती है तो अतिरेक वर्षा जल के संचयन के लिए जगह हो तथा जल को नियंत्रित रूप में छोड़ा भी जा सके। परंतु प्राधिकारी मानसून के समाप्त होने से पहले ही जलाशयों में अधिक-से-अधिक जल संचय कर लेते हैं, जिससे अधिक विद्युत उत्पादन एवं सिंचाई सुनिश्चित की जा सके।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. जलाशयों में अधिकतम जल संचयन में होने वाले भारी जोखिम, जलशक्ति परियोजनाओं पर हमारी अत्यधिक निर्भरता के कारण हैं।
    2. बाँधों की संग्रह क्षमता का मानसून ऋतु के पूर्व अथवा दौरान पूर्ण उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
    3. भारत में बाढ़ नियंत्रण के लिए बाँधों की भूमिका को कम करके आँका गया है।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) केवल 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  44. परिच्छेद—5:
    भारत में आर्थिक उदारीकरण का स्वरूप अधिकतर सरकार की आर्थिक समस्याओं से तय हुआ था न कि जनता की आर्थिक प्राथमिकताओं से अथवा दीर्घकालीन विकास के उद्देश्यों से। अतः, संकल्पना एवं रूपरेखा की सीमाएँ थीं जो बाद में अनुभव से पुष्ट हुई। आर्थिक उदारीकरण के प्रारंभ से रोज़गार-विहीन वृद्धि, सतत गरीबी और बढ़ती असमानता समस्याओं के रूप में उभरी हैं। और इन सभी वर्षों के बाद में, चार मौन संकट अर्थव्यवस्था के सम्मुख खड़े हुए हैं; कृषि, अधोसंरचना, उद्योगीकरण एवं शिक्षा; जो देश के भावी परिदृश्य में बंधनकारक हैं। यदि आर्थिक वृद्धि को बनाए रखना है और उसे सार्थक विकास में रूपांतरित करना है, तो इन समस्याओं का निराकरण होना ही चाहिए।

    इस परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा/से सर्वाधिक तर्कसंगत और तार्किक निष्कर्ष निकाला/निकाले जा सकता/सकते है/हैं?
    1. विकास की तलाश में यह अनिवार्य है कि राज्य की आर्थिक भूमिका पर पुनर्विचार किया जाए एवं उसे पुनर्परिभाषित किया जाए।
    2. भारत ने अपने सामाजिक क्षेत्रों में न तो नीतियों का प्रभावी निष्पादन किया और न ही उनमें पर्याप्त निवेश किया।

    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  45. उपर्युक्त परिच्छेद-5 के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अत्यधिक समेकित करने की आवश्यकता है ताकि रोज़गार का बड़ी संख्या में सृजन किया जा सके तथा इसके वृद्धि संवेग को बनाए रखा जा सके।
    2. आर्थिक उदारीकरण से बहुत आर्थिक वृद्धि होगी जिससे दीर्घकाल में गरीबी घटेगी और रोज़गार का पर्याप्त सृजन होगा।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  46. एक वस्तु पर, एक दुकानदार, एक ग्राहक को निम्न छूट के विकल्प देता है:
    1. 10% और 20% की क्रमिक छूट और तदुपरांत 10% सेवा कर का भुगतान
    2. 20% और 10% की क्रमिक छूट और तदुपरांत 10% सेवा कर का भुगतान
    3. पहले 10% सेवा कर का भुगतान तदुपरांत 20% और 10% की क्रमिक छूट

    निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) ग्राहक के लिए केवल 1 सबसे अच्छा विकल्प है।
    B.(b) ग्राहक के लिए केवल 2 सबसे अच्छा विकल्प है।
    C.(c) ग्राहक के लिए केवल 3 सबसे अच्छा विकल्प है।
    D.(d) ग्राहक के लिए सभी विकल्प समान रूप से अच्छे हैं।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  47. A से Z तक के वर्ण 1 से 26 तक क्रमशः क्रमांकित किए गए हैं। यदि GHI = 1578 और DEF = 912 हैं, तो ABC किसके बराबर है?

    A.(a) 492
    B.(b) 468
    C.(c) 262
    D.(d) 246सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  48. निम्न में लुप्त पद @ क्या है?
    ACPQ : BESU :: MNGI : @

    A.(a) NPJL
    B.(b) NOJM
    C.(c) NPIL
    D.(d) NPJMसही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  49. निम्न में कौन-सी सबसे बड़ी संख्या है?

    A.(a) (1/2)^(-6)सही
    B.(b) (1/4)^(-3)
    C.(c) (1/3)^(-4)
    D.(d) (1/6)^(-2)

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  50. अधिकतम लंबाई x क्या होगी, जिससे कि 3(1/2) m और 8(3/4) m, x के पूर्णांक गुणज हों?

    A.(a) 1(1/2) m
    B.(b) 1(1/3) m
    C.(c) 1(1/4) m
    D.(d) 1(3/4) mसही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  51. निम्न आँकड़ों पर विचार कीजिए:
    - 1911-1921: जन्म दर = 48.1, मृत्यु दर = 35.5
    - 1921-1931: जन्म दर = 46.4, मृत्यु दर = 36.3
    - 1931-1941: जन्म दर = 45.2, मृत्यु दर = 31.2
    - 1941-1951: जन्म दर = 39.9, मृत्यु दर = 27.4
    - 1951-1961: जन्म दर = 41.7, मृत्यु दर = 22.8
    - 1961-1971: जन्म दर = 41.1, मृत्यु दर = 18.9
    - 1971-1981: जन्म दर = 37.1, मृत्यु दर = 14.8

    किस समयावधि में प्राकृतिक विकास दर अधिकतम थी?

    A.(a) 1911-1921सही
    B.(b) 1941-1951
    C.(c) 1961-1971
    D.(d) 1971-1981

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  52. आवर्त दशमलव निरूपण 1.272727... किसके समान है?

    A.(a) 13/11
    B.(b) 14/11सही
    C.(c) 127/99
    D.(d) 137/99

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  53. चार अंकों की सबसे छोटी संख्या कौन-सी है जिसे 3, 4, 5 और 6 से विभाजित करने पर प्रत्येक बार 2 शेष बचता है?

    A.(a) 1012
    B.(b) 1022सही
    C.(c) 1122
    D.(d) 1222

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  54. एक शहर की वयस्क समष्टि में 40% पुरुष और 30% महिलाएँ विवाहित हैं। विवाहित वयस्क समष्टि का प्रतिशत क्या है, यदि कोई भी पुरुष एक से अधिक महिला से विवाह नहीं करता है और कोई भी महिला एक से अधिक पुरुष से विवाह नहीं करती है; और इनमें कोई विधवा और विधुर नहीं है?

    A.(a) 33(1/7)%
    B.(b) 34%
    C.(c) 34(2/7)%सही
    D.(d) 35%

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  55. जब 51 × 27 × 35 × 62 × 75 को 100 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल क्या है?

    A.(a) 50
    B.(b) 25
    C.(c) 5सही
    D.(d) 1

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  56. ₹ 2,500 की एक धनराशि को X, Y और Z में 1/2 : 3/4 : 5/6 के अनुपात में वितरित किया जाता है। अधिकतम अंश और न्यूनतम अंश के बीच अंतर क्या है?

    A.(a) ₹ 300
    B.(b) ₹ 350
    C.(c) ₹ 400सही
    D.(d) ₹ 450

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  57. एक कक्षा में तीन समूह A, B और C हैं। यदि समूह A से एक विद्यार्थी और समूह B से दो विद्यार्थियों को समूह C में स्थानांतरित किया जाता है, तो कक्षा के विद्यार्थियों के औसत भार का क्या होगा?

    A.(a) यह बढ़ जाएगा।
    B.(b) यह घट जाएगा।
    C.(c) यह वही रहेगा।सही
    D.(d) अपर्याप्त आंकड़ों के कारण कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  58. मूल्यवर्गों ₹ 50, ₹ 100, ₹ 200, ₹ 500 और ₹ 2,000 के साथ, एक समय में कम-से-कम तीन मूल्यवर्गों को लेते हुए, कितनी विभिन्न धनराशियां बनाई जा सकती हैं?

    A.(a) 16सही
    B.(b) 15
    C.(c) 14
    D.(d) 10

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  59. परिच्छेद—1:
    औद्योगिक क्षेत्र को मिलने वाले बैंक ऋण में संकुचन प्रारंभ हो गया है। इसमें कमी गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि ऋण का प्रसार निवेश को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यक है। समस्या के उद्गम पिछले 25 वर्षों के अपूर्ण सुधारों में निहित हैं। 1991 के सुधारों के उपरांत बैंकों के लिए समाधान निगम की स्थापना का एक संस्थागत परिवर्तन होना चाहिए था। तेजी और मंदी वाली एक बाजार अर्थव्यवस्था में बैंकों को स्थापित करने एवं उन्हें असफल होने की अनुमति होनी चाहिए। आज हम बैंकों को बंद नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें बंद करने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कमजोर, हानि में रहने वाले बैंकों को निरंतर अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है।

    उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

    A.(a) भारतीय बैंकिंग व्यवस्था देश की आर्थिक विकास में मदद नहीं कर पा रही है।
    B.(b) 1991 में प्रारंभ किए गए आर्थिक सुधारों ने अर्थव्यवस्था के अपेक्षित स्तर तक सुधार में सहायता नहीं की है।
    C.(c) भारत में बैंकों की असफलता से निपटने के लिए संस्थागत प्रक्रिया नहीं है।सही
    D.(d) औद्योगिक क्षेत्र में विदेशी निवेश को प्रोत्साहन देना उस क्षेत्र के बैंक ऋण के ऊपर निर्भरता का एक अच्छा विकल्प है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  60. परिच्छेद—2:
    भारत में सौर ऊर्जा की विशाल संभावना है। हम सभी यह अनुभव करते हैं कि हमें अपनी ऊर्जा प्राप्त करने के लिए फॉसिल ईंधनों को जलाना रोकना होगा। परंतु कुछ नवीकरणीय संसाधन वांछित उत्पादन-स्तर को प्राप्त करने के लिए अभी भी अपने लागत वक्रों एवं प्रवीणता वक्रों से गुजर रहे हैं। भारत सरकार 2030 तक उत्सर्जन को 33 प्रतिशत कम करने के अपने लक्ष्य से दृढ़ रूप से प्रतिबद्ध है तथा उस दिशा में उसने गैस पर आधारित अर्थव्यवस्था को एक सशक्त प्रोत्साहन दिया है और नवीकरणीय ऊर्जा में भारी निवेश भी किया है। परंतु व्यापारी घराने, ऐसे समय में जब तकनीक अभी तक तैयार नहीं है, नवीकरणीय ऊर्जा में भारी निवेश करने में हिचकिचा रहे हैं।

    उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

    A.(a) उत्सर्जन को 33% घटाने की भारत की प्रतिबद्धता को प्राप्त करना असम्भव है।
    B.(b) भारत को नवीकरणीय संसाधनों में निवेश करने के बजाय गैस का आयात करना चाहिए।
    C.(c) नवीकरणीय संसाधनों को बहुत जल्दी बाजार में लाना महंगा हो सकता है।सही
    D.(d) भारत को प्राकृतिक गैस की खोज में अधिक प्रयास करना चाहिए।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  61. उपर्युक्त परिच्छेद-2 के संबंध में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएं बनाई गई हैं:
    1. सरकार प्रायः ऐसी तकनीक पर अक्षम एवं महंगी आर्थिक सहायता देती है जो निकट भविष्य के लिए तैयार नहीं हो सकती।
    2. 2030 तक उत्सर्जन में 33% कटौती की भारत की प्रतिबद्धता गैस-आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भर होगी।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएं वैध है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  62. परिच्छेद—3:
    जीनोम संपादन, जीनोम रूपान्तरण से भिन्न है। जीनोम संपादन विशेष रूप से पादप जीनोम के उस भाग का पता लगाने से संबंधित है जिसको परिवर्तित किया जा सके जिससे रोग की भेदता कम की जा सके या कुछ शाकनाशियों के विरुद्ध प्रतिरोधी बनाया जा सके या उत्पादकता बढ़ाई जा सके। शोधकर्ता जीनोम का विच्छेदन करने के लिए 'आण्विक कैंची' का उपयोग करते हैं और इसकी मरम्मत करते हैं जो कि पादपों में होने वाली वह प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो पादप रोगों के आक्रमण के अधीन होने पर नए उत्परिवर्तनों को उत्पन्न कर सकती है, जो कि उस पादप को भविष्य में होने वाले आक्रमणों से बचे रहने में सक्षम बनाता है। अब जबकि प्रयोगशालाओं में पादप जीनोम का विस्तार से परीक्षण करना संभव है और संगत जीनों को सुस्पष्ट रूप में परिवर्तित करने की क्रियाविधि का सुझाव किया जा सकता है, इस विकास प्रक्रिया में प्रभावी रूप से तेजी लाई जा सकती है।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. जीनोम संपादन में एक पादप से दूसरे पर जीनों के स्थानांतरण की आवश्यकता नहीं है।
    2. जीनोम संपादन के द्वारा चुनी हुई जीनों को सही रूप में एक प्राकृतिक प्रक्रिया के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है जिससे पौधों को पर्यावरण तत्वों के साथ अनुकूलित होने में सहायता मिलती है।

    उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  63. परिच्छेद—4:
    बहुत-से लोग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वास्थ्य का संबंध ठोस कचरे के उपेक्षित ढेर के परिणाम के रूप में समझते हैं जो मक्खियों और कीड़े-मकोड़ों का घर बनते हैं। किन्तु एक दूसरा पक्ष भी है जिसे सही रूप में समझा नहीं जाता, कि क्या परिणाम होता है जब अवैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही जल-निकास व्यवस्था खराब होती है और असंसाधित मल-जल को बारिश के पानी को ले जाने वाले नालों में छोड़ दिया जाता है। उसका परिणाम होता है नालों का अवरुद्ध हो जाना जिनमें रुका हुआ पानी भरा रहता है, मच्छर पैदा होते हैं तथा जल-जनित रोग फैलते हैं।

    भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के क्रांति सन्देश का सर्वोत्तम प्रेषण करता है?

    A.(a) भारत में जल-निकासी तंत्र बारिश के पानी एवं मल-जल के लिए अलग-अलग नहीं हैं।
    B.(b) शहरी स्थानीय निकायों के पास अपशिष्ट प्रबंधन की समस्याओं से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं विधायी शक्तियाँ नहीं हैं।
    C.(c) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को जल-निकासी और मल-जल निकासी तंत्र के अनुरक्षण के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए।सही
    D.(d) हमारी नगरपालिकाओं द्वारा ठोस अपशिष्ट एवं मल-जल प्रणालियों का खराब प्रबंधन हमारे शहरों में पेय जल की कमी के लिए जिम्मेदार है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  64. परिच्छेद—5:
    संविधान के भाग III में, जो जनसाधारण को कुछ मौलिक अधिकारों के प्रति आश्वासन करता है, अनुच्छेद 25 उद्घोषणा करता है कि "सभी व्यक्तियों को अंतःकरण की स्वतंत्रता का और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने का समान हक होगा", लेकिन जिस बात पर लोग प्रायः ध्यान नहीं देते हैं वह है इस उद्घोषणा का इन शब्दों वाला उपसर्ग, "लोक व्यवस्था, सदाचार, स्वास्थ्य तथा इस भाग के अन्य उपबंधों के अधीन रहते हुए"। यह उपसर्ग किसी समुदाय के धार्मिक आचरण के वैधानिक संरक्षण की पूर्व शर्त निर्धारित करता है। अनुच्छेद 25 की इस प्रारंभिक शर्त के अंतिम शब्द वस्तुतः एक अधीनस्थ खण्ड की संरचना करते हैं जिसके अनुसार भाग III में वर्णित अन्य मौलिक अधिकारों को धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के ऊपर प्रधानता मिलती है। उन अन्य मौलिक अधिकारों में विधि के समक्ष समता का अधिकार और स्वयं विधियों के भी समान संरक्षण का अधिकार है—जिसका प्रारंभ में ही आश्वासन है तथा बाद के अनुच्छेदों में इस अर्थ के साथ विस्तार है कि, अन्य बातों के साथ, राज्य किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को केवल धर्म के आधार पर विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा।

    उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक निष्कर्ष क्या है?

    A.(a) राज्य नागरिकों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।
    B.(b) संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता में राज्य हस्तक्षेप कर सकता है।सही
    C.(c) नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता मौलिक अधिकारों के दायरे में नहीं आती।
    D.(d) किसी भी समुदाय के धार्मिक आचरण राज्य के कानूनों से प्रतिरक्षित हैं।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  65. शब्द 'DELHI' के सभी अक्षरों का प्रयोग करते हुए कितने विभिन्न 5-अक्षरी शब्द (जिसका कोई अर्थ हो या न हो) बनाए जा सकते हैं, जबकि प्रत्येक शब्द D के साथ शुरू होता है और I के साथ समाप्त होता है?

    A.(a) 24
    B.(b) 18
    C.(c) 12
    D.(d) 6सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  66. एक बोतल में द्रव A की 20 लीटर मात्रा है। इसमें से द्रव A की 4 लीटर मात्रा बाहर निकाल दी जाती है और द्रव B की उतनी ही मात्रा वापस डाल दी जाती है। फिर से मिश्रण की 4 लीटर मात्रा बाहर निकाल दी जाती है और द्रव B की उतनी ही मात्रा वापस डाल दी जाती है। अंतिम मिश्रण में द्रव A की मात्रा का द्रव B की मात्रा से अनुपात क्या है?

    A.(a) 4 : 1
    B.(b) 5 : 1
    C.(c) 16 : 9सही
    D.(d) 17 : 8

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  67. एक बल्लेबाज का उसकी 50वीं पारी के बाद औसत स्कोर 46.4 था। 60वीं पारी के बाद, उसका औसत स्कोर 2.6 बढ़ जाता है। पिछली दस पारियों में उसका औसत स्कोर क्या था?

    A.(a) 122
    B.(b) 91
    C.(c) 62सही
    D.(d) 49

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  68. चावल के प्रति किलो मूल्य में 25% की वृद्धि के परिणामस्वरूप, एक व्यक्ति ₹ 1,200 में 6 किलो कम चावल खरीद पाता है। चावल का प्रति किलो प्रारंभिक मूल्य क्या था?

    A.(a) ₹ 30
    B.(b) ₹ 40सही
    C.(c) ₹ 50
    D.(d) ₹ 60

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  69. एक व्यक्ति X किसी कार्य का 20%, 8 दिनों में पूरा कर सकता है और दूसरा व्यक्ति Y उसी कार्य का 25%, 6 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे दोनों साथ-साथ काम करते हैं, तो उस कार्य का 40% कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?

    A.(a) 6सही
    B.(b) 8
    C.(c) 10
    D.(d) 12

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  70. एक कार v km/hr की औसत चाल से स्थान X से स्थान Y तक यात्रा करती है, Y से X तक 2v km/hr की औसत चाल से, फिर X से Y तक 3v km/hr की औसत चाल से और फिर Y से X तक 4v km/hr की औसत चाल से यात्रा करती है। तो संपूर्ण यात्रा के लिए कार की औसत चाल

    A.(a) v km/hr से कम है
    B.(b) v और 2v km/hr के बीच रहती हैसही
    C.(c) 2v और 3v km/hr के बीच रहती है
    D.(d) 3v और 4v km/hr के बीच रहती है

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  71. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. एक वर्ग और एक वृत्त के प्रतिच्छेदन के बिंदुओं की न्यूनतम संख्या 2 है।
    2. एक वर्ग और एक वृत्त के प्रतिच्छेदन के बिंदुओं की अधिकतम संख्या 8 है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1, न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  72. एक व्यक्ति को धारा की उल्टी दिशा में जाने की अपेक्षा धारा प्रवाह की दिशा में किसी निश्चित दूरी को नाव द्वारा खेने में आधा समय लगता है। अचल पानी में चाल का, धारा की चाल से अनुपात क्या है?

    A.(a) 1 : 2
    B.(b) 2 : 1
    C.(c) 1 : 3
    D.(d) 3 : 1सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  73. प्राकृतिक संख्याओं के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके वर्गों का अंतर 63 है?

    A.(a) 3
    B.(b) 4
    C.(c) 5
    D.(d) 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  74. यदि भिन्न 2/3, 3/4, 4/5 और 5/6 के अंश और हर दोनों में 5 जोड़ दिया जाता है, तो निम्नलिखित में से किस एक के मान में न्यूनतम परिवर्तन होगा?

    A.(a) 2/3
    B.(b) 3/4
    C.(c) 4/5
    D.(d) 5/6सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  75. एक अंक n > 3 भाज्य है 3 से लेकिन 6 से भाज्य नहीं है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक 4 से भाज्य है?

    A.(a) 2n
    B.(b) 3n
    C.(c) 2n + 4
    D.(d) 3n + 1सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  76. यदि 1 लीटर पानी का भार 1 kg है, तो कितने घन मिलीमीटर पानी का भार 0.1 gm होगा?

    A.(a) 1
    B.(b) 10
    C.(c) 100सही
    D.(d) 1000

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  77. पानी से भरे हुए एक बर्तन का भार 40 kg है। यदि यह एक-तिहाई भरा हुआ है, तो इसका भार 20 kg हो जाता है। खाली बर्तन का भार क्या है?

    A.(a) 10 kgसही
    B.(b) 15 kg
    C.(c) 20 kg
    D.(d) 25 kg

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  78. एक मेंढक फिसलन वाली दीवारों वाले 4.5 m गहरे एक सूखे कुएं से बाहर आने की कोशिश करता है। प्रत्येक बार मेंढक 30 cm फुदकता है और 15 cm नीचे सरक जाता है। कुएं से बाहर आने के लिए मेंढक के लिए जरूरी फुदकन की संख्या क्या है?

    A.(a) 28
    B.(b) 29सही
    C.(c) 30
    D.(d) 31

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →