UPSC Prelims 2024 – प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT): हल प्रश्न पत्र

80 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।

  1. खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, मानव उपभोग के लिए उत्पादित खाद्य के एक-तिहाई की विश्वव्यापी हानि या बर्बादी होती है। आरंभिक कृषि उत्पादन से लेकर अंतिम घरेलू उपभोग तक की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला के दौरान खाद्य की हानि या बर्बादी होती है। इस बढ़ती बर्बादी के परिणामस्वरूप लगभग 45% तक भूमि-निम्नीकरण (लैंड डिग्रेडेशन) भी हुआ है, जिसके मुख्य कारण निर्वनीकरण, असंधारणीय कृषि पद्धतियाँ और अत्यधिक भूजल निष्कर्षण हैं। बर्बाद हुए खाद्य पर व्यय की गई ऊर्जा के परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष लगभग 3.5 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है। क्षय के परिणामस्वरूप वायुमंडल में अन्य गैसों का हानिकारक उत्सर्जन भी होता है। खाद्य पर्याप्तता और खाद्य संधारणीयता के चक्र को पूरा करने के लिए खाद्य की सभी रूपों में हानि या बर्बादी का समाधान करना महत्वपूर्ण है।

    निम्नलिखित में से कौन-से कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्षों को सर्वोत्तम रूप से दर्शाते हैं, जिन्हें इस परिच्छेद से प्रतिपादित किया जा सकता है?
    1. खाद्य की हानि और बर्बादी के लिए खाद्य वितरण की चालू पद्धतियाँ पूर्ण रूप से उत्तरदायी हैं।
    2. खाद्य की हानि और बर्बादी की प्रचलित प्रवृत्ति से भूमि की उत्पादकता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होती है।
    3. खाद्य की हानि और बर्बादी में कमी के परिणामस्वरूप कार्बन फुटप्रिंट में कमी आती है।
    4. खाद्य की हानि और बर्बादी को रोकने या कम करने के लिए कटाई-उपरांत (पोस्ट-हार्वस्ट) प्रौद्योगिकियाँ उपलब्ध नहीं हैं।

    A.(a) 1, 2 और 3
    B.(b) केवल 2 और 3सही
    C.(c) 1, 3 और 4
    D.(d) 1, 2 और 4

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  2. खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, मानव उपभोग के लिए उत्पादित खाद्य के एक-तिहाई की विश्वव्यापी हानि या बर्बादी होती है। आरंभिक कृषि उत्पादन से लेकर अंतिम घरेलू उपभोग तक की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला के दौरान खाद्य की हानि या बर्बादी होती है। इस बढ़ती बर्बादी के परिणामस्वरूप लगभग 45% तक भूमि-निम्नीकरण (लैंड डिग्रेडेशन) भी हुआ है, जिसके मुख्य कारण निर्वनीकरण, असंधारणीय कृषि पद्धतियाँ और अत्यधिक भूजल निष्कर्षण हैं। बर्बाद हुए खाद्य पर व्यय की गई ऊर्जा के परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष लगभग 3.5 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है। क्षय के परिणामस्वरूप वायुमंडल में अन्य गैसों का हानिकारक उत्सर्जन भी होता है। खाद्य पर्याप्तता और खाद्य संधारणीयता के चक्र को पूरा करने के लिए खाद्य की सभी रूपों में हानि या बर्बादी का समाधान करना महत्वपूर्ण है।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित अवधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. खाद्य की हानि और बर्बादी को कम करने के लिए खाद्य वितरण तंत्र की पुनः परिकल्पना करने और इसे प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता है।
    2. खाद्य की बर्बादी और हानि में कमी लाने को सुनिश्चित करना सभी नागरिकों का एक सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व है।

    उपर्युक्त अवधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  3. जैसे-जैसे मुद्रास्फीति बढ़ती है, वे सरकारें भी जो पहले बजट अनुशासन के प्रति प्रतिबद्ध थीं, परिवारों की सहायता के लिए मुक्त रूप से व्यय करती हैं। केन्द्रीय बैंकों द्वारा घोषित उच्चतर ब्याज दरों से संतुलित राजकोषीय मितव्ययिता बरतने की अपेक्षा की जाती है, क्योंकि उधार लेने के लिए अधिक भुगतान करते समय स्थिर ऋणों को बनाए रखने के लिए, सरकारों को व्यय में कटौती करनी होगी या करों में वृद्धि करनी होगी। राजकोषीय समर्थन (बैकअप) के बिना, मौद्रिक नीति अंततः अपना प्रभाव खो देती है। उच्चतर ब्याज दरें मुद्रास्फीतिकारक हो जाती हैं, न कि मुद्राअवस्फीतिकारक, क्योंकि वे केवल सरकारों को बढ़ती ऋण-चुकौती लागतों का भुगतान करने हेतु अधिक उधार लेने के लिए प्रेरित करती हैं। मौद्रिक अनियंत्रण (मॉनेटरी अनमूरिंग) का जोखिम तब और अधिक होता है, जब सार्वजनिक ऋणों में वृद्धि होती है, क्योंकि ब्याज दरें बजट घाटे के लिए और अधिक महत्वपूर्ण बन जाती हैं।

    निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष/निष्कर्षों को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है/दर्शाते हैं, जिसे/जिन्हें इस परिच्छेद से प्रतिपादित किया जा सकता है?
    1. केन्द्रीय बैंक, बजट समर्थन के बिना मुद्रास्फीति को कम नहीं कर सकते हैं।
    2. मौद्रिक नीति के प्रभाव सरकार द्वारा अनुसरण की जाने वाली राजकोषीय नीतियों पर निर्भर हैं।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1 और न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  4. जैसे-जैसे मुद्रास्फीति बढ़ती है, वे सरकारें भी जो पहले बजट अनुशासन के प्रति प्रतिबद्ध थीं, परिवारों की सहायता के लिए मुक्त रूप से व्यय करती हैं। केन्द्रीय बैंकों द्वारा घोषित उच्चतर ब्याज दरों से संतुलित राजकोषीय मितव्ययिता बरतने की अपेक्षा की जाती है, क्योंकि उधार लेने के लिए अधिक भुगतान करते समय स्थिर ऋणों को बनाए रखने के लिए, सरकारों को व्यय में कटौती करनी होगी या करों में वृद्धि करनी होगी। राजकोषीय समर्थन (बैकअप) के बिना, मौद्रिक नीति अंततः अपना प्रभाव खो देती है। उच्चतर ब्याज दरें मुद्रास्फीतिकारक हो जाती हैं, न कि मुद्राअवस्फीतिकारक, क्योंकि वे केवल सरकारों को बढ़ती ऋण-चुकौती लागतों का भुगतान करने हेतु अधिक उधार लेने के लिए प्रेरित करती हैं। मौद्रिक अनियंत्रण (मॉनेटरी अनमूरिंग) का जोखिम तब और अधिक होता है, जब सार्वजनिक ऋणों में वृद्धि होती है, क्योंकि ब्याज दरें बजट घाटे के लिए और अधिक महत्वपूर्ण बन जाती हैं।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. उच्चतर कीमतों के लिए सरकारों की राजकोषीय नीतियाँ पूर्ण रूप से उत्तरदायी हैं।
    2. उच्चतर कीमतें दीर्घावधि सरकारी बंधपत्रों को प्रभावित नहीं करती हैं।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  5. एक घन को 64 समरूप (आइडेंटिकल) टुकड़ों में काटने के लिए आवश्यक काटों की न्यूनतम संभावित संख्या क्या है?

    A.(a) 8
    B.(b) 9सही
    C.(c) 12
    D.(d) 16

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  6. व्यंजक 5 * 4 * 3 * 2 * 1 में, * को +, -, × में से, प्रत्येक अधिक-से-अधिक दो बार चुना जाता है। व्यंजक का न्यूनतम ऋणेतर मान क्या है?

    A.(a) 3
    B.(b) 2
    C.(c) 1
    D.(d) 0सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  7. एक निश्चित संख्याक व्यक्ति एक कार्य को 6k दिनों में पूरा कर सकते हैं, जहाँ k एक धनपूर्णांक संख्या है। व्यक्तियों की संख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जाए ताकि यह कार्य 5k दिनों में पूरा किया जा सके?

    A.(a) 10%
    B.(b) (50/3)%
    C.(c) 20%सही
    D.(d) 25%

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  8. X, Y और Z एक कार्य को व्यक्तिगत रूप से क्रमशः 6 घंटों, 8 घंटों और 8 घंटों में पूरा कर सकते हैं। यदि, एक ही समय पर प्रत्येक घंटे में केवल एक ही व्यक्ति काम कर सकता है और कोई भी व्यक्ति लगातार दो घंटे काम नहीं कर सकता। सभी को कार्य को पूरा करने में लगाया जाता है। इस कार्य को पूरा करने में उन्हें न्यूनतम कितना समय लगेगा?

    A.(a) 6 घंटे 15 मिनट
    B.(b) 6 घंटे 30 मिनट
    C.(c) 6 घंटे 45 मिनटसही
    D.(d) 7 घंटे

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  9. गुणनफल 121^2 × 242^4 × 363^6 × 484^8 × ... × 255025^50 से प्राप्त पूर्णांक के अंत में कितने शून्य हैं?

    A.(a) 50
    B.(b) 55
    C.(c) 100
    D.(d) 200सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  10. एक व्यक्ति ने 1 जनवरी, 2023 को ₹ 1 की बचत की। 2 जनवरी, 2023 को उसने पूर्ववर्ती दिन की तुलना में ₹ 2 की अधिक बचत की। 3 जनवरी, 2023 को उसने पूर्ववर्ती दिन की तुलना में ₹ 2 की अधिक बचत की और यह क्रम आगे भी जारी रहता है। किस तारीख के अंत में उसकी कुल बचत एक पूर्ण वर्ग होने के साथ-साथ एक पूर्ण घन भी थी?

    A.(a) 7 जनवरी, 2023
    B.(b) 8 जनवरी, 2023सही
    C.(c) 9 जनवरी, 2023
    D.(d) ऐसा संभव नहीं

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  11. आज, यदि हम न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस जैसे शहरों को विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित शहर मानते हैं, तो ऐसा इसलिए कि उनकी सीमाओं में एक विशाल तंत्र उपगम (हेवी सिस्टम अप्रोच) वाली योजनाएँ लागू की गई थीं। इस तंत्र (सिस्टम) सिद्धांत का आधार सामाजिक, स्थानिक और सांस्कृतिक आकांक्षाओं को संगणन, सांख्यिकी, इष्टतमीकरण का उपयोग करके गणितीय मॉडलों में रूपांतरित करने की प्रक्रिया है तथा समस्याओं के निरूपण और समाधान करने का एक कलन-विधिक (एल्गोरिथमिक) तरीका है। पश्चिम के आरंभिक विश्वविद्यालयों ने व्यावसायिकों को आयोजना में प्रशिक्षित करना आरंभ किया था, और कुछ ऐसे अत्यंत प्रतिभावान आयोजनाकारों को जन्म दिया, जो इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि यही विषय उस आयोजना पाठ्यक्रम में समाहित कर लिए गए थे, जिसकी जड़ें सामाजिक विज्ञान, भूगोल और वास्तुकला में थीं। भारत में आयोजना और इसकी शिक्षा, पश्चिम से भिन्न है।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है, जिसे उपर्युक्त परिच्छेद से प्रतिपादित किया जा सकता है?

    A.(a) नगर आयोजना पाठ्यक्रमों की पाठ्यचर्या में विविध और अंतर-विषयक उपगम (अप्रोच) शामिल होना चाहिए।सही
    B.(b) भारत में, नगर के प्रशासकों में नगर आयोजना और प्रबंधन में औपचारिक प्रशिक्षण का अभाव है।
    C.(c) भारत में, नगरीय क्षेत्रों का प्रबंधन एक स्थानीय मामला है जहाँ अपर्याप्त निधियों की चिरकालिक समस्या बनी रहती है।
    D.(d) हमारे नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या का उच्च घनत्व और व्यापक गरीबी के कारण, उनमें योजनाबद्ध विकास कर पाना अत्यंत कठिन है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  12. आज, यदि हम न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस जैसे शहरों को विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित शहर मानते हैं, तो ऐसा इसलिए कि उनकी सीमाओं में एक विशाल तंत्र उपगम (हेवी सिस्टम अप्रोच) वाली योजनाएँ लागू की गई थीं। इस तंत्र (सिस्टम) सिद्धांत का आधार सामाजिक, स्थानिक और सांस्कृतिक आकांक्षाओं को संगणन, सांख्यिकी, इष्टतमीकरण का उपयोग करके गणितीय मॉडलों में रूपांतरित करने की प्रक्रिया है तथा समस्याओं के निरूपण और समाधान करने का एक कलन-विधिक (एल्गोरिथमिक) तरीका है। पश्चिम के आरंभिक विश्वविद्यालयों ने व्यावसायिकों को आयोजना में प्रशिक्षित करना आरंभ किया था, और कुछ ऐसे अत्यंत प्रतिभावान आयोजनाकारों को जन्म दिया, जो इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि यही विषय उस आयोजना पाठ्यक्रम में समाहित कर लिए गए थे, जिसकी जड़ें सामाजिक विज्ञान, भूगोल और वास्तुकला में थीं। भारत में आयोजना और इसकी शिक्षा, पश्चिम से भिन्न है।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. भारत को नगर व्यावसायिकों की एक नई पीढ़ी की आवश्यकता है जिसके पास आधुनिक नगर पद्धति का संगत ज्ञान हो।
    2. वर्तमान में, भारतीय विश्वविद्यालयों में तंत्र उपगम (सिस्टम अप्रोच) में प्रशिक्षण देने की क्षमता या सामर्थ्य नहीं है।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  13. इंटरनेट पर प्रत्येक आवाज एक ही प्रकार के श्रोताओं को नियंत्रित नहीं करती है। जब उच्च पूंजी वाले अनाम निजी संगठन अपने विचारों हेतु अधिक स्थान के लिए भुगतान करते हैं, तो वे प्रभावी रूप से अपेक्षाकृत ऊँची आवाज खरीद रहे होते हैं। यदि डिजिटल क्षेत्र में राजनीतिक संवाद (डिस्कॉर्स) निर्वाचन जीतने तक अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने का मामला है, तो राजनीति की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित होती है। सोशल मीडिया के ध्यान का केन्द्र (फोकस) ऐसी विषय-वस्तु को बढ़ावा देने तक सीमित है जो अधिक प्रयोक्ता संलिप्तता (एंगेजमेंट) सुनिश्चित करे, भले ही विषय-वस्तु कितनी ही भड़काऊ क्यों न हो।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) विचारों के एक बाजार के रूप में निर्मित सोशल मीडिया, सूचना तक त्वरित पहुँच को सुनिश्चित करता है।
    B.(b) सोशल मीडिया आदर्श या नैतिक संस्थाएँ नहीं हैं, बल्कि कंपनियों द्वारा लाभ कमाने के लिए निर्मित उत्पाद हैं।सही
    C.(c) सोशल मीडिया का सृजन लोकतंत्रों को सशक्त बनाने के लिए किया गया है।
    D.(d) आज के विश्व में, सोशल मीडिया सुशिक्षित सामाजिक जीवन के लिए अपरिहार्य हैं।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  14. इंटरनेट पर प्रत्येक आवाज एक ही प्रकार के श्रोताओं को नियंत्रित नहीं करती है। जब उच्च पूंजी वाले अनाम निजी संगठन अपने विचारों हेतु अधिक स्थान के लिए भुगतान करते हैं, तो वे प्रभावी रूप से अपेक्षाकृत ऊँची आवाज खरीद रहे होते हैं। यदि डिजिटल क्षेत्र में राजनीतिक संवाद (डिस्कॉर्स) निर्वाचन जीतने तक अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने का मामला है, तो राजनीति की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित होती है। सोशल मीडिया के ध्यान का केन्द्र (फोकस) ऐसी विषय-वस्तु को बढ़ावा देने तक सीमित है जो अधिक प्रयोक्ता संलिप्तता (एंगेजमेंट) सुनिश्चित करे, भले ही विषय-वस्तु कितनी ही भड़काऊ क्यों न हो।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. इंटरनेट पारंपरिक रूप से समावेशी नहीं है।
    2. इंटरनेट किसी देश में राजनीति की गुणवत्ता को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1 और न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  15. 222333+333222222^333 + 333^222 निम्नलिखित संख्याओं में से किनसे भाज्य है?

    A.(a) 2 और 3 से किन्तु 37 से नहीं
    B.(b) 3 और 37 से किन्तु 2 से नहींसही
    C.(c) 2 और 37 से किन्तु 3 से नहीं
    D.(d) 2, 3 और 37 से

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  16. शहद में कितने प्रतिशत जल मिलाया जाए ताकि इस मिश्रण को शहद के लागत मूल्य पर बिक्री करने पर 20% का लाभ हो?

    A.(a) 20%सही
    B.(b) 10%
    C.(c) 5%
    D.(d) 4%

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  17. 303030^30 के मान में शून्यों से पहले सबसे दाहिना अंक कौन-सा है?

    A.(a) 1
    B.(b) 3
    C.(c) 7
    D.(d) 9सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  18. 421 और 427 को जब एक ही संख्या से विभाजित किया जाता है, तो समान शेषफल 1 आता है। भाजक के रूप में कितनी संख्याओं का उपयोग किया जा सकता है ताकि शेषफल 1 ही आए?

    A.(a) 1
    B.(b) 2
    C.(c) 3सही
    D.(d) 4

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  19. एक डिब्बे (कैन) X में 399 लीटर पेट्रोल है और एक डिब्बे Y में 532 लीटर डीजल है। इन्हें समान आमाप (साइज) की बोतलों में अलग-अलग भरा जाना है ताकि पेट्रोल और डीजल में से प्रत्येक पूरे भरे जाएँ। बोतल की क्षमता लीटर में एक पूर्णांक है। ऐसे कितने भिन्न-भिन्न बोतल आमाप संभव हैं?

    A.(a) 3
    B.(b) 4सही
    C.(c) 5
    D.(d) 6

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  20. योगफल S = x + y + z के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए, जहाँ x, y और z में से प्रत्येक 10 से छोटी भिन्न अभाज्य संख्या है:
    1. S का इकाई अंक 0 हो सकता है।
    2. S का इकाई अंक 9 हो सकता है।
    3. S का इकाई अंक 5 हो सकता है।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3सही
    D.(d) 1, 2 और 3

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  21. जब तक बच्चे 8वीं कक्षा में पहुँचते हैं, उनमें से अधिकांश 13 वर्ष से 15 वर्ष की आयु-सीमा में होते हैं। किन्तु हमारे देश में, 8वीं कक्षा के सभी बच्चों के लगभग एक-चौथाई को सरल पाठ पढ़ने में कठिनाई होती है और आधे से अधिक बच्चे भाग (विभाजन) जैसी मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएँ (ऐरिथमेटिक ऑपरेशन) तथापि नहीं कर पाते हैं। प्रारंभिक स्कूल से प्रत्येक वर्ष लगभग 25 मिलियन युवा लड़के और लड़कियाँ उस जीवन में प्रवेश करते हैं जो अनिवार्य स्कूली शिक्षा के बाद उनके लिए है। वे कम-से-कम संगठित क्षेत्र के कार्यबल में तो प्रवेश नहीं कर सकते हैं, जब तक कि वे 18 वर्ष के नहीं हो जाते। अनेक परिवारों के लिए, ये बच्चे स्कूल में इस स्तर तक पहुँचने वाले उनके परिवारों के पहले बच्चे होते हैं। माता-पिता और बच्चे अपेक्षा करते हैं कि स्कूल से निकले ऐसे 'स्नातक (ग्रेजुएट)' हाई स्कूल और कॉलेज तक जाएँगे। शायद ही कोई वापस कृषि में जाना चाहेगा। दूसरी ओर, शैक्षिक (अकादमिक) सामर्थ्य के संदर्भ में उनकी योग्यताएँ, कक्षा 8 की पाठ्यक्रम अपेक्षाओं के आधार पर भी जितनी होनी चाहिए, उससे बहुत निम्न होती हैं।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. प्रभावी स्कूली शिक्षा के लिए, सरकारों की तुलना में माता-पिताओं की भूमिका अधिक है।
    2. ऐसा स्कूली पाठ्यक्रम, जो आज की अपेक्षाओं के अनुरूप हो और पूरे देश के लिए एकसमान हो, प्रकट की गई समस्याओं का समाधान कर सकता है।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  22. जब तक बच्चे 8वीं कक्षा में पहुँचते हैं, उनमें से अधिकांश 13 वर्ष से 15 वर्ष की आयु-सीमा में होते हैं। किन्तु हमारे देश में, 8वीं कक्षा के सभी बच्चों के लगभग एक-चौथाई को सरल पाठ पढ़ने में कठिनाई होती है और आधे से अधिक बच्चे भाग (विभाजन) जैसी मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएँ (ऐरिथमेटिक ऑपरेशन) तथापि नहीं कर पाते हैं। प्रारंभिक स्कूल से प्रत्येक वर्ष लगभग 25 मिलियन युवा लड़के और लड़कियाँ उस जीवन में प्रवेश करते हैं जो अनिवार्य स्कूली शिक्षा के बाद उनके लिए है। वे कम-से-कम संगठित क्षेत्र के कार्यबल में तो प्रवेश नहीं कर सकते हैं, जब तक कि वे 18 वर्ष के नहीं हो जाते। अनेक परिवारों के लिए, ये बच्चे स्कूल में इस स्तर तक पहुँचने वाले उनके परिवारों के पहले बच्चे होते हैं। माता-पिता और बच्चे अपेक्षा करते हैं कि स्कूल से निकले ऐसे 'स्नातक (ग्रेजुएट)' हाई स्कूल और कॉलेज तक जाएँगे। शायद ही कोई वापस कृषि में जाना चाहेगा। दूसरी ओर, शैक्षिक (अकादमिक) सामर्थ्य के संदर्भ में उनकी योग्यताएँ, कक्षा 8 की पाठ्यक्रम अपेक्षाओं के आधार पर भी जितनी होनी चाहिए, उससे बहुत निम्न होती हैं।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, इस परिच्छेद द्वारा संप्रेषित केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) देश में गरीबी के संपूर्ण उन्मूलन से हमारे स्कूली बच्चों के न्यून-प्रदर्शन की समस्या का समाधान होगा।
    B.(b) माता-पिता और शिक्षकों को मौद्रिक प्रोत्साहन देना, बच्चों के शैक्षिक (अकादमिक) प्रदर्शन में सुधार लाने की एक रणनीति है।
    C.(c) सार्वजनिक नीति से यह सुनिश्चित होना चाहिए कि युवाजनों के सामर्थ्य और उपलब्धियाँ उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप हों।सही
    D.(d) जब तक कुछ स्कूल-उत्तीर्ण बच्चे (स्कूल पास-आउट) कृषि में वापस नहीं जाएँगे, भारत जनसांख्यिकीय लाभांश (डेमोग्राफिक डिविडेंड) का लाभ नहीं उठा सकता।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  23. अब हम यह मान लेते हैं कि विज्ञान का एक सामाजिक उत्तरदायित्व है। यह विचार न्यूटन या गैलिलियो के मन में नहीं आया होगा। उन्होंने विज्ञान को जगत के एक विवरण के रूप में माना जैसा कि यह है, और उन्होंने जिस एकमात्र उत्तरदायित्व को स्वीकार किया, वह था सत्य को प्रकट करना। यह विचार आधुनिक है कि विज्ञान एक सामाजिक उद्यम है, और यह औद्योगिक क्रान्ति से प्रारंभ होता है। हम आश्चर्यचकित हैं कि हम सामाजिक बोध को और अधिक अतीत में नहीं खोज सकते, क्योंकि हम यह भ्रम पालते हैं कि औद्योगिक क्रांति ने एक स्वर्ण युग का अंत कर दिया।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, विज्ञान के विषय में लेखक की सोच को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) विज्ञान को वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता को अवश्य महत्व देना चाहिए।
    B.(b) विज्ञान सभ्य समाज का एक उत्पाद है और लोगों में वैज्ञानिक ज्ञान के संवर्धन के लिए इसका अवश्य उपयोग किया जाना चाहिए।
    C.(c) विज्ञान में हुई प्रगतियों के द्वारा ही औद्योगिक क्रांति संभव हो पाई।
    D.(d) विज्ञान को सत्य का अनुसरण अवश्य करना चाहिए किन्तु सामाजिक कल्याण के लिए उत्तरदायी भी होना चाहिए।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  24. अनुक्रम A _ BCD _ BBCDABC _ DABC _ D पर विचार कीजिए जो एक निश्चित पैटर्न का अनुसरण करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा, इस अनुक्रम को पूरा करता है?

    A.(a) B, A, D, C
    B.(b) B, A, C, Dसही
    C.(c) A, A, C, D
    D.(d) A, A, D, C

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  25. दो व्यक्ति P और Q एक व्यवसाय प्रारंभ करते हैं। P, Q की तुलना में ₹ 14,000 अधिक लगाता है, किन्तु P ने 8 महीने के लिए निवेश किया है और Q ने 10 महीने के लिए निवेश किया है। यदि ₹ 2,000 के कुल लाभ में P का हिस्सा, Q के हिस्से से ₹ 400 अधिक है, तो P द्वारा लगाई गई पूंजी कितनी है?

    A.(a) ₹ 30,000सही
    B.(b) ₹ 26,000
    C.(c) ₹ 24,000
    D.(d) ₹ 20,000

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  26. P का वेतन Q के वेतन से 20% कम है जो R के वेतन से 20% कम है। R का वेतन, P के वेतन से कितने प्रतिशत अधिक है?

    A.(a) 48.75%
    B.(b) 56.25%सही
    C.(c) 60.50%
    D.(d) 62.25%

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  27. एक संख्या को 4 से गुणा करने के बदले गलती से 4 से विभाजित किया गया है। इस गलती के कारण परिणाम में प्रतिशत अंतर कितना होगा?

    A.(a) 25%
    B.(b) 50%
    C.(c) 72.75%
    D.(d) 93.75%सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  28. एक परीक्षा में 80% छात्र अंग्रेजी में उत्तीर्ण हुए, 70% छात्र हिंदी में उत्तीर्ण हुए और 15% छात्र दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण हुए। ऐसे छात्रों की प्रतिशतता कितनी है, जो केवल एक विषय में अनुत्तीर्ण हुए?

    A.(a) 15%
    B.(b) 20%सही
    C.(c) 25%
    D.(d) 35%

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  29. एक पिता ने अपने पुत्र से कहा, "n वर्ष पहले मेरी आयु तुम्हारी वर्तमान आयु के बराबर थी। मेरी वर्तमान आयु, तुम्हारी n वर्ष पहले की आयु की चार गुना है"। यदि पिता और पुत्र की वर्तमान आयु का योगफल 130 वर्ष है, तो उनकी आयु में कितना अंतर है?

    A.(a) 30 वर्षसही
    B.(b) 32 वर्ष
    C.(c) 34 वर्ष
    D.(d) 36 वर्ष

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  30. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
    1. 1000 लीटर = 1 m3m^3
    2. 1 मेट्रिक टन = 1000 kg
    3. 1 हेक्टेयर = 10000 m2m^2

    उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  31. "विज्ञान का इतिहास मानव-जाति का वास्तविक इतिहास है।" इस अद्भुत सूक्ति में उन्नीसवीं शताब्दी के लेखक ने विज्ञान को उसकी पृष्ठभूमि से जोड़ा है। अधिकतर सूक्तियों की तरह, इसकी शक्ति, विषमता के द्वारा सत्य के एक पहलू पर बल देने में निहित है, जिसे सुगमता से अनदेखा किया जा सकता है। इस मामले में विज्ञान और मानव-जाति के मध्य संबंधों को अनदेखा करना, और विज्ञान को किसी ऐसे अमूर्त अन्य पक्ष के रूप में मान लेना सहज लगता है, जिसकी कभी-कभी उसके लाभकारी प्रभावों के लिए प्रशंसा की जा सकती है, किन्तु युद्ध की विभीषिका के लिए बारम्बार और सुविधानुसार दोषारोपित किया जाता है। विज्ञान और मानव-जाति को समय-समय पर मनुष्यों की सुविधानुसार पृथक् नहीं किया जा सकता है। तथापि हमने देखा है कि, सुधार के असंख्य अवसरों के बावजूद, सभ्यता के वर्तमान काल के आरंभिक वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष हावी रहा है। क्या यह विज्ञान की प्रगति का अपरिहार्य परिणाम है या भूल कहीं और है?

    परिच्छेद के लेखक द्वारा निम्नलिखित में से किसे/किन्हें प्रभावपूर्ण तरीके से संप्रेषित किया गया है?
    1. विज्ञान के बिना, मानव-जाति आज तक अस्तित्व में नहीं रह सकती थी।
    2. यह विज्ञान ही है जो अंततः मानव-जाति की नियति को निर्धारित करेगा।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  32. "विज्ञान का इतिहास मानव-जाति का वास्तविक इतिहास है।" इस अद्भुत सूक्ति में उन्नीसवीं शताब्दी के लेखक ने विज्ञान को उसकी पृष्ठभूमि से जोड़ा है। अधिकतर सूक्तियों की तरह, इसकी शक्ति, विषमता के द्वारा सत्य के एक पहलू पर बल देने में निहित है, जिसे सुगमता से अनदेखा किया जा सकता है। इस मामले में विज्ञान और मानव-जाति के मध्य संबंधों को अनदेखा करना, और विज्ञान को किसी ऐसे अमूर्त अन्य पक्ष के रूप में मान लेना सहज लगता है, जिसकी कभी-कभी उसके लाभकारी प्रभावों के लिए प्रशंसा की जा सकती है, किन्तु युद्ध की विभीषिका के लिए बारम्बार और सुविधानुसार दोषारोपित किया जाता है। विज्ञान और मानव-जाति को समय-समय पर मनुष्यों की सुविधानुसार पृथक् नहीं किया जा सकता है। तथापि हमने देखा है कि, सुधार के असंख्य अवसरों के बावजूद, सभ्यता के वर्तमान काल के आरंभिक वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष हावी रहा है। क्या यह विज्ञान की प्रगति का अपरिहार्य परिणाम है या भूल कहीं और है?

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. आधुनिक जीवन की विभीषिका विज्ञान की प्रगति के अपरिहार्य परिणाम हैं।
    2. सत्य के जिस पहलू को अनदेखा किया जा सकता है, वह यह है कि विज्ञान वही है जिसे मनुष्य ने बनाया है।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2सही
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  33. केवल दीर्घ अनुभव से और ऐसे कई समुद्र-तटों पर, जहाँ उसकी भाषा नहीं बोली जाती, वहाँ अपने सौदे को पसारकर बैठने से व्यापारी जान पाएगा कि उसके पास जो संग्रह है उसका मूल्य क्या है, और अपनी पसंद में क्या स्थानीय है और क्या सार्वभौमिक। न्याय, प्रेम और सम्मान, शिष्टाचार जैसे कोमल पदार्थ, और वास्तव में वे सभी चीज़ें जिन्हें हम चाहते हैं, सभी जगह मान्य हैं, किन्तु वे विविध रूप से गढ़ी जाती हैं और प्रायः अलग तरह से व्यवहार में लाई जाती हैं, और यदि उनसे आपका सामना विदेशी भूमि पर होता है, तो कभी-कभी लगभग पहचानी नहीं जाती हैं, और मूलभूत सामान्य मूल्यों को सीखने की कला सम्भवतः यात्रा का सबसे बड़ा लाभ है उन लोगों के लिए जो अपने साथियों के बीच सहजता से रहने की इच्छा रखते हैं।

    यात्रा करते समय जब हम अन्य लोगों से मिलते हैं, तो हम किनके बीच अंतर करना सीखते हैं?

    A.(a) कल्पना और समझ
    B.(b) समुदाय और राष्ट्रीयता
    C.(c) स्थानीय मूल्य और सार्वभौमिक मूल्यसही
    D.(d) मित्र और शत्रु

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  34. केवल दीर्घ अनुभव से और ऐसे कई समुद्र-तटों पर, जहाँ उसकी भाषा नहीं बोली जाती, वहाँ अपने सौदे को पसारकर बैठने से व्यापारी जान पाएगा कि उसके पास जो संग्रह है उसका मूल्य क्या है, और अपनी पसंद में क्या स्थानीय है और क्या सार्वभौमिक। न्याय, प्रेम और सम्मान, शिष्टाचार जैसे कोमल पदार्थ, और वास्तव में वे सभी चीज़ें जिन्हें हम चाहते हैं, सभी जगह मान्य हैं, किन्तु वे विविध रूप से गढ़ी जाती हैं और प्रायः अलग तरह से व्यवहार में लाई जाती हैं, और यदि उनसे आपका सामना विदेशी भूमि पर होता है, तो कभी-कभी लगभग पहचानी नहीं जाती हैं, और मूलभूत सामान्य मूल्यों को सीखने की कला सम्भवतः यात्रा का सबसे बड़ा लाभ है उन लोगों के लिए जो अपने साथियों के बीच सहजता से रहने की इच्छा रखते हैं।

    उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. यात्रा से मनुष्यों की समझ विकसित होती है।
    2. यात्रा से उनको सहायता मिलती है जो मूलभूत सामान्य मूल्यों को सीखना चाहते हैं।
    3. एक व्यक्ति जिसे यात्रा का दीर्घ अनुभव है, वह लोगों के मध्य मतभेदों को सुलझा सकता है।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य हैं?

    A.(a) केवल 1 और 2सही
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  35. मान लीजिए X एक दो-अंकीय संख्या है और Y एक अन्य दो-अंकीय संख्या है जिसे X के अंकों को विनिमय (इंटरचेंज) करके बनाया गया है। यदि (X + Y) महत्तम दो-अंकीय संख्या है, तो X के संभाव्य मानों की संख्या क्या है?

    A.(a) 2
    B.(b) 4
    C.(c) 6
    D.(d) 8सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  36. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
    6 बालकों का वजन = 7 बालिकाओं का वजन = 3 पुरुषों का वजन = 4 महिलाओं का वजन

    यदि महिलाओं का औसत वजन 63 kg है, तो बालकों का औसत वजन क्या है?

    A.(a) 40 kg
    B.(b) 42 kgसही
    C.(c) 45 kg
    D.(d) 63 kg

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  37. किसी घड़ी में (एक ही दिन) 10:00 a.m. और 2:00 p.m. के बीच में घंटे की सुई और मिनट की सुई कितनी बार संपाती होती है?

    A.(a) 3 बारसही
    B.(b) 4 बार
    C.(c) 5 बार
    D.(d) 6 बार

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  38. वर्ष 2025 का कैलेंडर किस वर्ष के कैलेंडर के समान है?

    A.(a) 2029
    B.(b) 2030
    C.(c) 2031सही
    D.(d) 2033

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  39. मान लीजिए p, q, r और s भिन्न धन पूर्णांक हैं। मान लीजिए p, q विषम हैं और r, s सम हैं। निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. (p - r)^2 (qs) सम है।
    2. (q - s) q2q^2 s सम है।
    3. (q + r)^2 (p + s) विषम है।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A.(a) केवल 1 और 2
    B.(b) केवल 2 और 3
    C.(c) केवल 1 और 3
    D.(d) 1, 2 और 3सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  40. जब घड़ी 4:25 घंटे दिखाती है, तब मिनट की सुई और घंटे की सुई के बीच का कोण कितना है?

    A.(a) 12.5°
    B.(b) 15°
    C.(c) 17.5°सही
    D.(d) 20°

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  41. पारंपरिक कक्षाएं, अधिगम प्रभाविता से अधिक नियत समयावधि पर बल देकर, स्वयं को परिवर्तनशील परिणामों के लिए सौंप देती हैं। कक्षा का अत्याचार यह है कि वहाँ प्रत्येक शिक्षार्थी को एक ही अवधि के लिए एक ही तरीके से व्याख्यानों के एक ही सेट के अधीन किया जाता है। अंत में, कुछ शिक्षार्थी आगे निकल जाते हैं, कुछ अपना अस्तित्व बनाए रखते हैं और शेष पीछे छूट जाते हैं। इस नियत समयावधि के बाद, कक्षा का यह मॉडल चलता रहता है, और जो पीछे छूट गए हैं, उनके लिए एक बार भी नहीं सोचा जाता। इस तरह डेढ़ दशक की औपचारिक शिक्षा के बाद हम अपने स्नातकों में 10 प्रतिशत रोजगार-योग्यता ला पाते हैं। कौशल शिक्षा के क्षेत्र में यही अप्रभावी कहानी दोहराने से अलग परिणाम नहीं मिलेंगे।

    निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष/निष्कर्षों को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है/दर्शाते हैं, जिसे/जिन्हें इस परिच्छेद से प्रतिपादित किया जा सकता है?
    1. पारंपरिक कक्षा अधिगम में केंद्रीय लक्ष्य, सामर्थ्य प्राप्त करने के बजाय अधिगम की समयावधि है।
    2. पारंपरिक कक्षाएं सभी के लिए एकसमान पद्धति (वन-साइज-फिट्स-ऑल अप्रोच) को बढ़ावा देती हैं और सभी विशिष्टीकरणों को समाप्त कर देती हैं।

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1 और न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  42. पारंपरिक कक्षाएं, अधिगम प्रभाविता से अधिक नियत समयावधि पर बल देकर, स्वयं को परिवर्तनशील परिणामों के लिए सौंप देती हैं। कक्षा का अत्याचार यह है कि वहाँ प्रत्येक शिक्षार्थी को एक ही अवधि के लिए एक ही तरीके से व्याख्यानों के एक ही सेट के अधीन किया जाता है। अंत में, कुछ शिक्षार्थी आगे निकल जाते हैं, कुछ अपना अस्तित्व बनाए रखते हैं और शेष पीछे छूट जाते हैं। इस नियत समयावधि के बाद, कक्षा का यह मॉडल चलता रहता है, और जो पीछे छूट गए हैं, उनके लिए एक बार भी नहीं सोचा जाता। इस तरह डेढ़ दशक की औपचारिक शिक्षा के बाद हम अपने स्नातकों में 10 प्रतिशत रोजगार-योग्यता ला पाते हैं। कौशल शिक्षा के क्षेत्र में यही अप्रभावी कहानी दोहराने से अलग परिणाम नहीं मिलेंगे।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएं बनाई गई हैं:
    1. चूंकि हमारे देश में बहुत बड़ी संख्या में श्रमिक असंगठित क्षेत्रों में नियोजित हैं, इसलिए भारत को शिक्षा की अपनी वर्तमान पारंपरिक कक्षा प्रणाली को बदलने की आवश्यकता नहीं है।
    2. शिक्षा की अपनी वर्तमान पारंपरिक कक्षा प्रणाली के साथ भी, भारत जनसांख्यिकीय लाभांश के हितलाभ को पूर्णतः प्राप्त करते हुए पर्याप्त संख्या में कुशल श्रमिक उत्पन्न कर रहा है।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  43. जब कोई बच्चा किशोरावस्था पर पहुँचता है, तब माता-पिता और बच्चे के मध्य टकराव का होना संगत है, चूंकि बच्चा स्वयं को अपने मामले सुलझाने में सक्षम समझने लगता है, जबकि माता-पिता अपने अभिभावकीय व्याकुलता से भरे होते हैं, जो प्रायः अधिकार प्रेम के लिए भेष (छद्म रूप) होता है। माता-पिता सामान्यतः मानते हैं कि किशोरावस्था में उत्पन्न होने वाली विविध नैतिक समस्याएं विशेष रूप से उनके अधिकार-क्षेत्र हैं। यद्यपि, उनके द्वारा सुझाए गए विकल्प इतने अधिक सैद्धांतिक (डॉगमैटिक) होते हैं कि युवा शायद ही उनमें भरोसा रख पाते हैं, और वे प्रायः गोपनीय रूप से अपने खोजे हुए मार्ग पर चलते हैं।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. किशोर अपने माता-पिता के साथ सहज अनुभव नहीं करता है, क्योंकि माता-पिता अधिकार में रखने वाले और हठधर्मी होते हैं।
    2. आधुनिक समय के किशोर में माता-पिता के प्रति अधिक श्रद्धा नहीं है।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    A.(a) केवल 1सही
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  44. जब कोई बच्चा किशोरावस्था पर पहुँचता है, तब माता-पिता और बच्चे के मध्य टकराव का होना संगत है, चूंकि बच्चा स्वयं को अपने मामले सुलझाने में सक्षम समझने लगता है, जबकि माता-पिता अपने अभिभावकीय व्याकुलता से भरे होते हैं, जो प्रायः अधिकार प्रेम के लिए भेष (छद्म रूप) होता है। माता-पिता सामान्यतः मानते हैं कि किशोरावस्था में उत्पन्न होने वाली विविध नैतिक समस्याएं विशेष रूप से उनके अधिकार-क्षेत्र हैं। यद्यपि, उनके द्वारा सुझाए गए विकल्प इतने अधिक सैद्धांतिक (डॉगमैटिक) होते हैं कि युवा शायद ही उनमें भरोसा रख पाते हैं, और वे प्रायः गोपनीय रूप से अपने खोजे हुए मार्ग पर चलते हैं।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) जब बच्चे वयस्क होने के अपनी राह पर होते हैं, माता-पिता सामान्यतः अधिक सहायता नहीं कर सकते।सही
    B.(b) जब बच्चे किशोरावस्था में पहुँचते हैं, उनके जीवन में माता-पिता का हस्तक्षेप अनावश्यक है।
    C.(c) आज के मूल परिवार (न्यूक्लियर फैमिली) समुचित रूप से बच्चों के पालन-पोषण करने में समर्थ नहीं हैं।
    D.(d) आधुनिक समाजों में, किशोर हठी (जिद्दी), अवज्ञाकारी और लापरवाह होते हैं।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  45. 260 पृष्ठों की एक पुस्तक को संख्यांकित करने के लिए प्रयुक्त होने वाले अंक पाँच की संख्या कितनी है?

    A.(a) 55
    B.(b) 56सही
    C.(c) 57
    D.(d) 60

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  46. अनुक्रम 1, 1, 2, 1, 3, 2, 1, 4, 3, 2, 1, 5, 4, 3, 2, ... में प्रथम 28 पदों का योगफल क्या है?

    A.(a) 83
    B.(b) 84सही
    C.(c) 85
    D.(d) 86

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  47. एक व्यक्ति ₹ 3,330 में तीन वस्तुएँ P, Q और R खरीदता है। यदि P की कीमत R से 25% अधिक है और R की कीमत Q से 20% अधिक है, तो P की कीमत क्या है?

    A.(a) ₹ 1,000
    B.(b) ₹ 1,200
    C.(c) ₹ 1,250
    D.(d) ₹ 1,350सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  48. यदि दो-अंकीय संख्याओं AB और CD का योगफल तीन-अंकीय संख्या 1CE है, जहाँ अक्षर A, B, C, D, E भिन्न अंकों को द्योतित करते हैं, तो A का मान क्या है?

    A.(a) 9सही
    B.(b) 8
    C.(c) 7
    D.(d) अपर्याप्त आंकड़ों के कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  49. प्रथम सात धनपूर्णांक संख्याओं के समुच्चय में से तीन संख्याएँ x, y, z इस प्रकार चुनी जाती हैं कि x > 2y > 3z है। इस प्रकार के कितने भिन्न त्रिक (x, y, z) संभव हैं?

    A.(a) एक त्रिक
    B.(b) दो त्रिक
    C.(c) तीन त्रिक
    D.(d) चार त्रिकसही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  50. 4 संतरे, 6 आम और 8 सेबों की कुल कीमत 1 संतरा, 2 आम और 5 सेबों की कुल कीमत की दोगुनी है। निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. 3 संतरे, 5 आम और 9 सेबों की कुल कीमत, 4 संतरे, 6 आम और 8 सेबों की कुल कीमत के बराबर है।
    2. एक संतरा और एक आम की कुल कीमत, एक सेब की कीमत के बराबर है।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1 और न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  51. जब वैज्ञानिकों के एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने भूमिगत बेसाल्ट चट्टानों में कार्बन डाइऑक्साइड और जल के मिश्रण को पंप के द्वारा प्रवाहित किया, तो मूल रासायनिक प्रक्रिया हुई। अम्लीय मिश्रण ने चट्टानों में विद्यमान कैल्सियम और मैग्नीशियम को घोल दिया और चूनापत्थर का निर्माण हुआ। वैज्ञानिकों ने जोर देकर कहा कि मूल रूप से कार्बन डाइऑक्साइड चट्टान में परिवर्तित हो जाती है।

    निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा, परिच्छेद में अंतर्निहित सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) यह भवन-निर्माण प्रयोजनों के लिए वाणिज्यिक स्तर पर चूनापत्थर उत्पादन करने की एक सस्ती और व्यावहारिक विधि है।
    B.(b) इसका उपयोग कार्बन प्रच्छादन (सिक्वेस्ट्रेसन) की एक विधि के रूप में किया जा सकता है।सही
    C.(c) इस विधि के द्वारा बेसाल्ट चट्टान को कैल्सियम और मैग्नीशियम खनिजों का एक अच्छा स्रोत बनाया जा सकता है।
    D.(d) कार्बन डाइऑक्साइड और जल को मिश्रित कर उत्तम चट्टान-विलायक अम्ल (रॉक-डिजॉल्विंग एसिड) का उत्पादन किया जा सकता है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  52. भूगोलवेत्ताओं ने महासागर के रंग के 175 उपग्रह चित्रों का विश्लेषण किया, जो महासागर की सतह पर पादपप्लवक (फाइटोप्लैंक्टन) उत्पादकता का एक सूचक है, और यह पाया कि विशाल प्लावी हिमशैल (आिसबर्ग), दक्षिणी महासागर में कार्बन के 20 प्रतिशत तक भंडारण के लिए उत्तरदायी हैं। शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि विशाल प्लावी हिमशैलों से पिघला हुआ जल, जिसमें लोह और अन्य पोषक तत्व होते हैं, अब तक की अप्रत्याशित रूप से उच्च-स्तरीय पादपप्लवक वृद्धि में सहायक होता है।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. विशाल प्लावी हिमशैल, दक्षिणी महासागर की प्राथमिक उत्पादकता और खाद्य-शृंखलाओं पर प्रभाव डालते हैं।
    2. विशाल प्लावी हिमशैलों के पिघलने से जलवायु परिवर्तन प्रभाव उत्पन्न हो सकते हैं और विश्व मत्स्य-उद्योग प्रभावित हो सकते हैं।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
    D.(d) न तो 1 और न ही 2

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  53. विकास की प्रक्रिया ने मक्का से पोषित होने वाली इल्लियों (केटरपिलर) को एक अद्वितीय क्षमता प्रदान की है, वे पौधे को कीट परभक्षियों के विरुद्ध उसकी प्रतिरक्षा को निष्क्रिय करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। इससे इल्लियों को अधिक खाने और तेजी से वृद्धि करने में सहायता मिलती है। इस प्रभाव को उत्पन्न करने वाला कारक इल्ली का मल या कीटमल है। यह खोज कवक (फंजाइ) अथवा जीवाणु (बैक्टीरिया) जैसे रोगजनक (पैथोजन) के प्रति पौधे की अनुक्रिया से संबंधित यौगिकों पर प्रकाश डाल सकती है।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, परिच्छेद द्वारा संप्रेषित सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक संदेश को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) किसान अपने खेतों/बागानों में इल्लियों का उपयोग खरपतवार खाने के लिए कर सकते हैं।
    B.(b) यह खोज नैदानिक रूप से उपयोगी प्रतिसूक्ष्मजीवी यौगिकों के विकास में सहायता कर सकती है।सही
    C.(c) यह खोज जैविक, पर्यावरणीय रूप से संधारणीय पीड़कनाशी दवाइयों (पेस्टिसाइड) के विकास में सहायता कर सकती है।
    D.(d) इल्लियों को आनुवंशिक रूप से रूपांतरित किया जा सकता है ताकि उन्हें अन्य पौधा-पीड़कों (प्लांट पेस्ट) के लिए परभक्षी बनाया जा सके।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  54. 325+22732^5 + 2^27 किससे भाज्य है?

    A.(a) 3
    B.(b) 7
    C.(c) 10सही
    D.(d) 11

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  55. मान लीजिए p और q धन पूर्णांक हैं जो p < q और p + q = k को संतुष्ट करते हैं। k का वह लघुतम मान क्या है, जो p और q को अद्वितीयतः निर्धारित नहीं करता है?

    A.(a) 3
    B.(b) 4
    C.(c) 5सही
    D.(d) 6

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  56. एक व्यक्ति अपने घर से सीधा 100 m चलता है, बाएँ मुड़ता है और 100 m चलता है, पुनः बाएँ मुड़ता है और 300 m चलता है, फिर दाएँ मुड़ता है और अपने कार्यालय पहुँचने के लिए 100 m चलता है। यदि उसका कार्यालय सटीक उत्तर-पूर्व दिशा में है, तो वह प्रारंभ में अपने घर से किस दिशा में चलता है?

    A.(a) उत्तर-पश्चिम
    B.(b) पश्चिम
    C.(c) दक्षिणसही
    D.(d) दक्षिण-पश्चिम

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  57. एक व्यक्ति 100 m पश्चिम की ओर चलता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 100 m चलता है। फिर वह घड़ी की सुई की दिशा में (दक्षिणावर्त) 225° मुड़ता है। अब वह किस दिशा में चल रहा है?

    A.(a) दक्षिण-पश्चिम
    B.(b) दक्षिण-पूर्व
    C.(c) उत्तर-पश्चिम
    D.(d) उत्तर-पूर्वसही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  58. एक कथन दिया गया है, जिसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं, जिनके क्रमांक I और II हैं। कथन और निष्कर्ष पर विचार कीजिए।

    कथन:
    भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है।

    निष्कर्ष-I:
    भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध निर्यातक है।

    निष्कर्ष-II:
    भारत दूध का आयात नहीं करता है।

    निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) केवल निष्कर्ष-I निकलता है
    B.(b) केवल निष्कर्ष-II निकलता है
    C.(c) निष्कर्ष-I और निष्कर्ष-II दोनों निकलते हैं
    D.(d) न तो निष्कर्ष-I और न ही निष्कर्ष-II निकलता हैसही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  59. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    प्रश्न:
    m और n के मान क्या हैं, जहाँ m और n धनपूर्णांक संख्याएँ हैं?

    कथन-I:
    m + n > mn और m > n.

    कथन-II:
    m और n का गुणनफल 24 है।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किन्तु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किन्तु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता हैसही
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  60. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    प्रश्न:
    सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने में कितने समय की आवश्यकता है?

    कथन-I:
    सॉफ्टवेयर की साइज 12 मेगाबाइट है।

    कथन-II:
    स्थानांतरण दर 2.4 किलोबाइट प्रति सेकंड है।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किन्तु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किन्तु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता हैसही
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  61. एक मजबूत लोकतंत्र में, वास्तविकता, चाहे वह कितनी भी असुविधाजनक क्यों न हो, राजनैतिक नेताओं के भाषण और दावों के अन्य सामाजिक रूपों, दोनों में इसकी अभिव्यक्ति होती है। मीडिया में और मीडिया द्वारा इसके प्रसार के साथ-साथ विमर्शी लोकतंत्र में इसकी तर्कपूर्ण अभिव्यक्ति, दोनों के माध्यम से, वास्तविकता का अस्तित्व पारदर्शी होना चाहिए। एक आदर्श रूप से जिम्मेदार मीडिया पर अपने संचार प्रभाव के माध्यम से वास्तविकता की अंतर्वस्तु को बिना विकृत किए प्रसारित करने की जिम्मेदारी होती है।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के मूल भाव को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) किसी आदर्श लोकतंत्र में जिम्मेदार मीडिया द्वारा वास्तविकता को विकृत नहीं करना चाहिए।सही
    B.(b) मिथ्या समाचार आदर्श लोकतंत्र के जीवन में अंतर्निहित प्रतीत होता है।
    C.(c) एक आदर्श लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।
    D.(d) एक आदर्श लोकतंत्र में गैर-जिम्मेदार मीडिया और राजनैतिक नेताओं को प्रभावी ढंग से नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  62. आजकल अंतर-संबद्ध (इंटरकनेक्टेड) घरेलू उपकरणों का उपयोग करने का चलन बढ़ रहा है। जैसे-जैसे उपभोक्ता अपने घर में नेटवर्क बढ़ाते जा रहे हैं, सम्बद्ध (कनेक्टेड) घरेलू उपकरणों के निर्माता और सेवा प्रदाता "घर को एक कॉरपोरेट स्टोरफ्रंट में बदलने के लिए हमारे अधिकांश व्यक्तिगत डेटा को—हमारी सहमति से या सहमति के बिना—एकत्रित करके लाभ के कम मार्जिन" की प्रतिपूर्ति करना चाहेंगे। कॉरपोरेट विक्रेताओं के पास उपकरण-स्वामियों की क्रय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को समझने के लिए उपभोक्ता व्यवहार का अवलोकन करने हेतु प्रभावशाली प्रोत्साहन होंगे।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, परिच्छेद में अंतर्निहित सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक संदेश को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) उपभोक्ता व्यवहार की जानकारी के परिणामस्वरूप विनिर्माण सेक्टर में और अधिक पूंजीगत व्यय होगा।
    B.(b) उपभोक्ता व्यवहार की जानकारी वाणिज्य और व्यापार की वृद्धि को प्रेरित करती है और इस प्रकार देश के समग्र आर्थिक विकास में सहायता करती है।
    C.(c) अंतर-संबद्ध (इंटरकनेक्टेड) उपकरण घरेलू उपयोगकर्ताओं को बहुत-सी सुख-सुविधा देते हैं और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
    D.(d) अंतर-संबद्ध (इंटरकनेक्टेड) उपकरणों को सुरक्षा जोखिम हो सकती है और घरेलू उपयोगकर्ताओं को निजता (प्राइवेसी) जोखिम हो सकती है।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  63. हरित विकास में पर्यावरणीय संधारणीयता और गरीब एवं अरक्षित वर्गों के लिए उपलब्ध पर्यावरणीय संसाधनों पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में विकास रणनीतियों पर पुनर्विचार करना शामिल है। विकास पर पुनर्विचार करते समय, हमें संसाधनों की कमी वाले विश्व की वर्तमान वास्तविकता पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। यदि हमें आर्थिक गतिरोध या ऐसे विश्व से बचना है जिसमें गरीबी के सागर में केवल एक छोटा-सा अभिजात वर्ग ही समृद्धि का आनंद लेने में सक्षम है, तो संसाधन गहन, और विशेष रूप से ऊर्जा गहन प्रक्रियाओं को अधिक दक्ष और संसाधन मितव्ययी विकास रणनीतियों के लिए स्थान बनाना होगा।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के मूल भाव को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) पर्यावरणीय संधारणीयता GDP में वृद्धि की उच्च दर प्राप्त करने के हमारे उद्देश्य के लिए अहितकर है।
    B.(b) तीव्र आर्थिक विकास और परिणामी पर्यावरणीय निम्नीकरण (डिग्रेडेशन) के बिना गरीबी उन्मूलन संभव नहीं है।
    C.(c) स्थिर, पर्याप्त और समावेशी विकास प्राप्त करने के लिए उच्च पर्यावरण मानकों को बनाए रखना अब एक पूर्वापेक्षा है।सही
    D.(d) आज के विश्व की बहुत जनसंख्या, व्यापक गरीबी और सीमित संसाधनों के होते हुए पर्यावरणीय निम्नीकरण को रोका नहीं जा सकता है और असमानताएँ अपरिहार्य हैं।

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  64. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    प्रश्न:
    x और y के अद्वितीय मान क्या हैं जहाँ x, y भिन्न धनपूर्णांक हैं?

    कथन-I: x / y विषम है।

    कथन-II: xy = 12

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता हैसही
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  65. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    एक निश्चित धनराशि X, Y और Z के बीच बाँटी गई।

    प्रश्न:
    किसे सबसे कम धनराशि प्राप्त हुई?

    कथन-I:
    Y और Z को मिलकर जो धनराशि मिली X को उसका 4/5 हिस्सा प्राप्त हुआ।

    कथन-II:
    X और Z को मिलकर जो धनराशि मिली Y को उसका 2/7 हिस्सा प्राप्त हुआ।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता हैसही
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  66. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    प्रश्न:
    यदि एक कक्षा में औसत अंक 60 है, तो कक्षा में छात्रों की संख्या कितनी है?

    कथन-I:
    कक्षा में अधिकतम अंक 70 है और न्यूनतम अंक 50 है।

    कथन-II:
    कक्षा में अधिकतम अंक और न्यूनतम अंक को छोड़ देने से औसत में कोई अंतर नहीं आता है।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकतासही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  67. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।
    तीन भिन्न अभाज्य संख्याएँ हैं, जिनका योगफल एक अभाज्य संख्या है।

    प्रश्न:
    वे तीन संख्याएँ कौन-सी हैं?

    कथन-I: उनका योगफल 23 से कम है।

    कथन-II: उनमें से एक संख्या 5 है।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता हैसही
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  68. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    प्रश्न: क्या (x + y) एक पूर्णांक है?

    कथन-I: (2x + y) एक पूर्णांक है।

    कथन-II: (x + 2y) एक पूर्णांक है।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकतासही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  69. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    एक व्यक्ति ₹ 50 में तीन वस्तुएँ p, q और r खरीदता है। वस्तु q की कीमत ₹ 16 है जो न्यूनतम है।

    प्रश्न:
    वस्तु p की कीमत क्या है?

    कथन-I:
    p की कीमत, r की कीमत से अधिक नहीं है।

    कथन-II:
    r की कीमत, p की कीमत से अधिक नहीं है।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता हैसही
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  70. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    P, Q, R और S एक परीक्षा में भाग लेते हैं।

    प्रश्न:
    क्या P ने, Q से अधिक अंक प्राप्त किए?

    कथन-I:
    P और Q द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का योगफल, R और S द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के योगफल के बराबर है।

    कथन-II:
    P और S द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का योगफल, Q और R द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के योगफल से अधिक है।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकतासही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  71. धर्म और विज्ञान से भिन्न, काव्य पूर्ण सत्यों में कोई विश्वास या उसकी अपेक्षा नहीं करता है। जो शक्तियाँ या व्यक्ति यह दावा करते हैं कि उनकी मुट्ठी में पूर्ण सत्य है, वे अधिनायकीय (डिक्टेटोरियल) और निरंकुश (टिरैनिकल) हो जाते हैं। सत्य सामान्यतः किसी भी विरोधाभासों या कमियों को स्वीकार नहीं करता है। यह एकात्मक है। इसलिए, यह काव्य के लिए अधिक उपयोगी नहीं है। काव्य जीवन और अस्तित्व की बहुलता पर अटल रहता है। शायद काव्य यथार्थता का अनुसरण करता है जो बहुल, देश-काल दोषयुक्त, विरोधाभासों से पूर्ण है। सत्य की निरंकुशता की तुलना में, काव्य लोकतांत्रिक यथार्थता का पक्षधर बना हुआ है। सत्ता, धन और पद (हाइअर्की) के दंभ के विपरीत, काव्य विनम्रता और अवज्ञा दोनों को प्रस्तुत करता है।

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा संप्रेषित सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण संदेश को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

    A.(a) यह काव्य ही है, न कि विज्ञान या धर्म, जो मनुष्यों में कमियों को पहचानती है और स्वीकार करती है।
    B.(b) सत्य विज्ञान या धर्म के माध्यम से प्रकट होता है और काव्य सत्य के लिए अशुचिकर है।
    C.(c) काव्य रोमानी, काल्पनिक है और भावना के विषय में है, जबकि विज्ञान और धर्म सत्य के विषय में हैं।
    D.(d) हिंसा, निरंकुशता और कट्टरता की दुनिया में, काव्य गतिशील विरोध का एक रूप है।सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  72. पुष्प का सृजन हमें प्रसन्न करने के लिए नहीं हुआ था। यह किसी कीट को आकर्षित करने के लिए अपनी पंखुड़ियाँ इठलाकर प्रदर्शित करता है और अपनी सुगंध फैलाता है। कीट पराग को एक फूल से दूसरे फूल तक ले जाता है ताकि वायु पराग को उड़ा न ले जाए और इस प्रकार पराग नष्ट नहीं हो। जिसे हम किसी पुष्प का सौन्दर्य कहते हैं, वह केवल एक उप-उत्पाद है और मनुष्य का आविष्कार है। इसकी सुगंध हमें प्रसन्न करने के लिए नहीं है, यह हमें प्रसन्न करती है, क्योंकि यह विद्यमान है और हम इसके अनुकूलित हो गए हैं।

    उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
    1. परिच्छेद के लेखक का विश्वास है कि पुष्प प्रकृति की विलासिता के सृजन हैं।
    2. परिच्छेद का लेखक पुष्पों की सुंदरता के अतिरिक्त उनकी उपयोगिता पर विश्वास नहीं करता है।

    उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  73. एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार कीजिए।

    P और Q में से प्रत्येक की आयु 100 वर्ष से कम है किन्तु 10 वर्ष से अधिक है। यदि आप P की आयु के अंकों का विनिमय (इंटरचेंज) कर दें, तो यह संख्या Q की आयु को निरूपित करती है।

    प्रश्न:
    उनकी आयु में कितना अंतर है?

    कथन-I:
    P की आयु, Q की आयु से अधिक है।

    कथन-II:
    उनकी आयु का योगफल, उनकी आयु के अंतर का 11/6 गुना है।

    उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

    A.(a) प्रश्न का उत्तर, दोनों में से अकेले एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले अन्य कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता हैसही
    B.(b) प्रश्न का उत्तर, अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर दिया जा सकता है
    C.(c) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर दिया जा सकता है, किंतु अकेले किसी भी एक कथन का प्रयोग कर नहीं दिया जा सकता है
    D.(d) प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक-साथ प्रयोग कर भी नहीं दिया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  74. एक मुख्य कथन है, जिसके बाद P, Q, R और S द्वारा चिन्हित चार कथन हैं। कथनों के उस क्रमबद्ध युग्म का चयन कीजिए जहाँ पहले कथन में दूसरा कथन अंतर्निहित है, और दोनों कथन तार्किक रूप से मुख्य कथन के साथ संगत हैं।

    मुख्य कथन:
    प्रदीप या तो एक निदेशक या एक निर्माता बन जाता है।

    कथन P: प्रदीप एक निदेशक है।
    कथन Q: प्रदीप एक निर्माता है।
    कथन R: प्रदीप एक निदेशक नहीं है।
    कथन S: प्रदीप एक निर्माता नहीं है।

    सही उत्तर चुनिए।

    A.(a) केवल SP
    B.(b) केवल RQ
    C.(c) SP और RQ दोनोंसही
    D.(d) न तो SP और न ही RQ

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →

  75. यदि a+b का अर्थ a-b है; a-b का अर्थ a × b है; a × b का अर्थ a ÷ b है; a ÷ b का अर्थ a+b है, तो 10+30-100 × 50 ÷ 25 का मान क्या है? (संक्रियाओं को युगपत प्रतिस्थापित करना है)

    A.(a) 15
    B.(b) 0
    C.(c) -15
    D.(d) -25सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  76. यदि P का अर्थ 'से बृहत्तर (>)' है; Q का अर्थ 'से लघुतर (<)' है; R का अर्थ 'से बृहत्तर नहीं (≯)' है; S का अर्थ 'से लघुतर नहीं (≮)' है और T का अर्थ 'बराबर (=)' है, तो निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
    1. यदि 2x(S)3y और 3x(T)4z, तो 9y(P)8z.
    2. यदि x(Q)2y और y(R)z, तो x(R)z.

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

    A.(a) केवल 1
    B.(b) केवल 2
    C.(c) 1 और 2 दोनों
    D.(d) न तो 1 और न ही 2सही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  77. यदि एक निश्चित कोड में, 'ABCD' को 24 के रूप में लिखा जाता है तथा 'EFGH' को 1680 के रूप में लिखा जाता है, तो इस कोड में 'IJKL' को कैसे लिखा जाता है?

    A.(a) 11880सही
    B.(b) 11240
    C.(c) 7920
    D.(d) 5940

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →

  78. यदि एक निश्चित कोड में, 'POT' को ATOP के रूप में लिखा जाता है तथा 'TRAP' को APART के रूप में लिखा जाता है, तो इस कोड में 'ARENA' को कैसे लिखा जाता है?

    A.(a) AARENA
    B.(b) AANREA
    C.(c) AANEAR
    D.(d) AANERAसही

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →

  79. अनुक्रम 3, 14, 39, 84, *, 258 में * के स्थान पर क्या आएगा?

    A.(a) 150
    B.(b) 155सही
    C.(c) 160
    D.(d) 176

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →

  80. किसी कोड में, अक्षर P, Q, R, S, T संख्या 4, 5, 10, 12, 15 को निरूपित करते हैं। यह ज्ञात नहीं है कि कौन-सा अक्षर कौन-सी संख्या को निरूपित करता है। यदि Q - S = 2S और T = R + S + 3 है, तो P + R - T का मान क्या है?

    A.(a) 1
    B.(b) 2सही
    C.(c) 3
    D.(d) अपर्याप्त आंकड़ों के कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता

    3 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →